अध्याय 1 | Chapter 1 |
| 1 मैं पौलुस हूँ और मैं जेल में हूँ, क्योंकि मैंने यीशु मसीह के बारे में प्रचार किया था। मैं और भाई तीमुथियुस हमारे प्यारे भाई फिलेमोन को नमस्कार कर रहे हैं जो हमारे साथ काम करता है। | 1 I am Paul, and I am in prison because I preached about Jesus Christ. Together with brother Timothy I am greeting our dear brother Philemon who ministers with us. |
| 2 मैं हमारी प्यारी बहन अफफिया को भी नमस्कार भेज रहा हूँ। मैं अरखिप्पुस को नमस्कार कर रहा हूँ जो मसीह के सैनिक की तरह परमेश्वर की सेवा करता है। हे फिलेमोन, मैं उस चर्च को भी नमस्कार भेज रहा हूँ जो आपके घर पर इकट्ठा होता है। | 2 I am also sending greetings to our dear sister Apphia and Archippus who serves God as a soldier of Christ. Philemon, I am greeting the church that meets in your home. |
| 3 हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से आपको अनुग्रह और शान्ति मिले। | 3 Receive grace and peace from God our Father and the Lord Jesus Christ. |
| 4 फिलेमोन, मैं आपके लिए अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ। मैं आपको याद करता हूँ और हमेशा आपके लिए प्रार्थना करता हूँ। | 4 Philemon, I thank my God for you. I remember you and always pray for you. |
| 5 मैं दूसरों से सुनता हूँ कि आप प्रभु यीशु पर विश्वास करते हैं और परमेश्वर के सभी पवित्र लोगों से प्यार करते हैं। | 5 I hear from others that you believe in the Lord Jesus and love all the holy people of God. |
| 6 हम मसीह पर विश्वास करते हैं और यह विश्वास हमें एकजुट करता है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि आप अपने विश्वास के अनुसार काम करें। तब आप अच्छी तरह से समझ पाएंगे कि यीशु मसीह कौन है। और मैं चाहता हूँ कि आप कई अच्छे कामों से अपना विश्वास साबित करें। | 6 We believe in Christ, and our faith unites us. I pray that you may act according to your faith. Then you will be able to understand more fully who Jesus Christ is. I also want you to prove your faith with many good deeds. |
| 7 हे भाई फिलेमोन, हम देख सकते हैं कि आप हमसे कितना प्यार करते हैं। और यह हमें बहुत आनन्द और उत्साह देता है। आपने परमेश्वर के पवित्र लोगों को मजबूत किया और आपके कारण विश्वासियों के दिलों में शांति भर गई। | 7 Brother Philemon, we know how much you love us. And it brings us great joy and encouragement. You have strengthened the holy people of God, and the hearts of believers are filled with peace because of you. |
| 8 मैं मसीह में अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकता और आपको आज्ञा दे सकता था कि आपको क्या करना है। | 8 I could use my authority in Christ and command you what you must do. |
| 9 लेकिन मैं चाहता हूँ कि आप प्यार के अनुसार काम करें न कि दबाव से। मैं, पौलुस, बूढ़ा और आदरणीय आदमी हूँ। और मैं यह चिट्ठी आपको जेल से लिख रहा हूँ। आप जानते हैं कि मैं यहाँ इसलिए आया क्योंकि मैंने यीशु मसीह के बारे में प्रचार किया था। | 9 But I want you to act out of love, not under pressure. I am Paul, an elderly and respected man writing this letter to you from prison. You know that I am here because I preached about Jesus Christ. |
| 10 मैं उनेसिमुस से जेल में मिला और उसे मसीह के पास ले आया। अब वह मेरे लिए बेटे की तरह बन गया इसलिए मैं उसकी ओर से आपसे निवेदन करना चाहता हूँ। | 10 I met Onesimus in prison and led him to Christ. Now he has become like a son to me, and I am writing to you on his behalf. |
| 11 इससे पहले आपने उसकी कीमत नहीं समझी। लेकिन अब वह आपके लिए और मेरे लिए उपयोगी हो सकता है। | 11 Before you found no value in him. But now he can be useful to both you and me. |
| 12 इसलिए मैं उसे आपके पास वापस भेज रहा हूँ। और उनेसिमुस के साथ मैं आपको अपने दिल का टुकड़ा भेज रहा हूँ। मैं आपसे उसे स्वीकार करने के लिए विनती करता हूँ जैसे आप मुझे स्वीकार करते हैं। | 12 So I am sending him back to you. And along with Onesimus I am sending you a piece of my heart. I ask you to welcome him as you would welcome me. |
| 13 मैं शुरुआत में उनेसिमुस को अपने साथ रखना चाहता था। और इसलिए आपके बजाय वह जेल में मेरी सेवा करेगा जहाँ मैं मसीह की अच्छी खबर का प्रचार करने की वजह से बंदी हूँ। | 13 At first, I wanted to keep Onesimus with me. Then instead of you he could serve me in prison where I am because I preached the Good News about Christ. |
| 14 लेकिन मैं आपकी सहमती के बिना कुछ नहीं करना चाहता था। मैं चाहता था कि आप इस अच्छे काम को दबाव में न करें लेकिन अपनी स्वतंत्र इच्छा से करें। | 14 But I did not want to do anything without your agreement. I wanted you to do this good deed not under pressure, but out of your free will. |
| 15 शायद उनेसिमुस कुछ समय के लिए आपसे दूर भाग गया था ताकि वह हमेशा के लिए आपके पास लौटकर आ जाए। | 15 Perhaps Onesimus ran away from you for a while in order to return to you forever. |
| 16 लेकिन अब उसे आपके लिए गुलाम से बढ़कर बनना है। उसे भागे हुए गुलाम की तरह नहीं लेकिन प्यारे भाई की तरह फिर से अपनाएं। उनेसिमुस मेरे लिए बहुत खास है। और अब वह आपके लिए एक गुलाम से कहीं ज्यादा मायने रखेगा क्योंकि वह प्रभु पर विश्वास करता है। | 16 But now he should become more than just a slave to you. Receive him back not as a runaway slave, but as a dear brother. Onesimus is especially dear to me. And now he will mean much more to you than just a slave because he has turned to the Lord. |
| 17 और अगर आप मुझे अपना दोस्त मानते हैं तो उनेसिमुस को वैसे ही स्वीकार करें जैसे आप मुझे स्वीकार करते हैं। | 17 And if you consider me your friend, accept Onesimus as you would accept me. |
| 18 शायद उसने आपके साथ कुछ गलत किया या आपको कुछ नुकसान पहुँचाया। इस मामले में मैं उसके कर्जों को खुद पर लेता हूँ। | 18 Perhaps he did something wrong to you or caused you losses. In this case, I take responsibility for his debts. |
| 19 मैं, पौलुस, खुद अपने हाथों से यह लिख रहा हूँ, "मैं आपको उनेसिमुस के लिए वापस भुगतान करूँगा।" और मैं आपको याद नहीं दिलाऊँगा कि आप मेरे कर्ज में हैं। | 19 I, Paul, am writing this with my own hand, “I will pay you back for what Onesimus owes”. And I will not remind you that you are in debt to me. |
| 20 हे भाई, जैसा कि आप पर मेरा कर्ज़ है तो प्रभु के नाम में मुझ पर एक कृपा करें। और तब आप मेरे दिल को जो मसीह का है शांति देंगे। | 20 Brother, since you owe me, do me a favor in the name of the Lord. Then I will not worry about Onesimus, and you will bring peace to my heart which belongs to the Lord. |
| 21 मैंने आपको लिखा क्योंकि मुझे यकीन है कि आप मेरी बात मानेंगे। और मैं जानता हूँ कि जो काम करने के लिए मैं आप से कहता हूँ, आप उससे भी ज़्यादा करेंगे। | 21 I wrote to you because I am sure that you will listen to me. And I know that you will do even more than what I ask you. |
| 22 इसलिए मेरे लिए मेहमान का कमरा भी तैयार करें। मैं जानता हूँ कि आप मेरे लिए प्रार्थना करते हैं। और मुझे आशा है कि परमेश्वर आपको अपना जवाब देगा और मैं आप के पास आ सकूँगा। | 22 Also prepare a room for me where I can stay. I know that you pray for me. I hope that God will answer your prayer, and I will be able to visit you. |
| 23 इपफ्रास भी मेरे साथ जेल में है क्योंकि उसने भी मेरी तरह यीशु मसीह के बारे में प्रचार किया था। और वह आपको नमस्कार भेज रहा है। | 23 Epaphras was imprisoned with me because he preached about Jesus Christ as I did. And he is sending you greetings. |
| 24 मरकुस, अरिस्तर्खुस, देमास और लूका मेरे साथ काम करते हैं। और वे भी आपको नमस्कार कर रहे हैं। | 24 Mark, Aristarchus, Demas and Luke are ministering with me, and they also are greeting you. |
| 25 हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह आपकी आत्मा को भर दें। आमीन। | 25 May the grace of our Lord Jesus Christ fill your spirit. Amen. |