1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16

Turn Off English >>>

© JESUS UNLTD. All rights reserved. No part of this book may be reproduced, copied, or transmitted in any form without written permission from the publisher, except as permitted by law.

Hindi

English

अध्याय 1

Chapter 1

1 मैं पौलुस हूँ और मुझे परमेश्वर की इच्छा से बुलाहट मिली। और परमेश्वर ने मुझे यीशु मसीह का प्रेरित बनाया। भाई सोस्थिनेस मेरे साथ है।1 I, Paul, am writing this letter to you. God has called me by His will to be an apostle of Jesus Christ. Brother Sosthenes is with me.
2 और हम उसके साथ कुरिन्थुस में परमेश्वर के चर्च को नमस्कार करते हैं। परमेश्वर ने आपको पवित्र बनाया क्योंकि आप यीशु मसीह के हैं। परमेश्वर ने आपको बुलाहट दी और आप उसके पवित्र लोग बन गए। परमेश्वर ने यह उन सब के लिए किया जो अलग-अलग स्थानों में यीशु के नाम को पुकारते हैं और जो उसको प्रभु के रूप में अपनाते हैं। मसीह हमारे लिए प्रभु है और उन सब के लिए जो उस पर विश्वास करते हैं।2 Together with him, we greet God's church in Corinth. God has called you to Himself. Now you belong to Jesus Christ and have become His holy people. This applies to all who in different places come to Jesus Christ and acknowledge Him as Lord. He is not only our Lord but also the Lord of all who believe in Him.
3 हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से आपको अनुग्रह और शान्ति मिले।3 God is our Father, and Jesus Christ is our Lord. May God fill you with His grace, and may Jesus bring peace to your hearts.
4 आप यीशु मसीह के हैं और परमेश्वर ने आपको अपना अनुग्रह दिया। इसलिए मैं हमेशा आपके लिए अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ।4 I always thank God for you and for the grace He has given you through Jesus Christ.
5 मसीह के कारण परमेश्वर ने आपको सभी उपहारों से अमीर बनाया। उसने आपको सभी ज्ञान और अच्छी तरह से बोलने की क्षमता दी।5 Because of Christ, God has enriched you with all His gifts. He has given you the ability to clearly communicate the truth and has given you deep insight into spiritual things.
6 जब आपने मसीह के बारे में सुना तब उसके वचन ने आपके दिलों में गहरी जड़ें पकड़ लीं।6 This confirms that the message about Christ has taken root in your hearts and become part of your lives.
7 इसलिए आपको आत्मिक उपहारों की कोई कमी नहीं। और बड़ी आशा के साथ आप उस दिन का बेसब्री से इन्तज़ार करते हैं जब हमारा प्रभु यीशु मसीह वापस आएगा।7 That is why you do not lack any spiritual gifts. Now you look forward with hope to the day when our Lord Jesus Christ comes again.
8 प्रभु आपको बिल्कुल अन्त तक मजबूत बनाता रहेगा। वह समय आएगा जब हमारा प्रभु यीशु मसीह धरती पर वापस आएगा। उस दिन आप उसके सामने खड़े होंगे और वह आपको पाप में दोषी नहीं पाएगा।8 The Lord will strengthen you until the day of His return, so that on that day you will be able to stand before Him and be blameless.
9 परमेश्वर यह करेगा क्योंकि वह अपने वादों के प्रति विश्वासयोग्य है। उसने आपको अपने पास बुलाया। और अब आपके पास उसके बेटे यीशु मसीह की संगति है जो हमारे प्रभु बन गये।9 God will do this because He is faithful to His promises. He called you to Himself. Now you have fellowship with His Son Jesus Christ, our Lord.
10 हे भाइयों, हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम में मैं आपसे विनती करता हूँ कि मेल मिलाप से रहें और एक दूसरे से झगड़ा न करें क्योंकि झगड़ों से फूट पड़ती है। एक दूसरे को समझना और एक ही लक्ष्य बनाना सीखें।10 Brothers, in the name of our Lord Jesus Christ, I urge you to live in harmony and avoid divisions. Be understanding toward one another and set common goals.
11 हे भाइयों, खलोए के परिवार ने मुझे बताया कि आप एक दूसरे के साथ बहस कर रहे हैं।11 My brothers, Chloe's family told me that you are arguing with one another.
12 उन्होंने मुझे बताया कि आप में से कुछ लोग कहते हैं, "मैं पौलुस का चेला हूँ।" दूसरा कहता है, "मैं अपुल्लोस का चेला हूँ।" और तीसरा बहस करता है, "मैं पतरस का चेला हूँ।" और कोई और कहता है, "मैं मसीह का चेला हूँ।”12 They informed me that one of you says, “I am a disciple of Paul.” Another says, “I am a disciple of Apollos.” A third declares, “I am a disciple of Peter.” And still another adds, “I am a disciple of Christ.”
13 लेकिन मसीह हमें एकजुट करता है, बाँटता नहीं। आप कहते हैं कि आप पौलुस के चेले हैं। लेकिन क्या पौलुस आपके पापों के लिए क्रूस पर मरा? क्या आपको पौलुस के नाम में पानी का बपतिस्मा मिला? बिल्कुल नहीं।13 Christ is one. We believe in Him, and He brings us unity, not division. Yet you call yourselves disciples of Paul. Did Paul die on the cross for your sins? Were you baptized in the name of Paul? Of course not.
14 मैं परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ कि आपके चर्च में मैंने सिर्फ़ क्रिस्पुस और गयुस को बपतिस्मा दिया।14 I thank God that in your church I baptized only Crispus and Gaius.
15 और कोई यह न कहें कि मैंने अपने नाम से बपतिस्मा दिया।15 Let no one say that I baptized in my own name.
16 मैंने स्तिफनास के परिवार को भी बपतिस्मा दिया। और मुझे किसी और को बपतिस्मा देना याद नहीं।16 I also baptized Stephen's family. I don't remember whether I baptized anyone else.
17 मसीह ने मुझे लोगों को बपतिस्मा देने के लिए नहीं लेकिन अच्छी खबर को फैलाने के लिए भेजा था। लेकिन मैं इंसान के नज़रिये से क्रूस पर चढ़ाए गए मसीह के बारे में प्रचार नहीं करता। नहीं तो, मेरा सन्देश अपनी शक्ति खो देगा।17 Christ did not send me to baptize, but to share the Good News. But I do not preach about Christ from the point of view of human wisdom. Otherwise, the cross of Christ would lose its power.
18 जो अनन्त विनाश की ओर जा रहा है वह सोचता है कि क्रूस के बारे में सन्देश मूर्खता है। लेकिन हम उद्धार की ओर जा रहे हैं। हम क्रूस पर चढ़ाए गये मसीह पर विश्वास करते हैं और हम परमेश्वर की शक्ति को देख सकते हैं।18 Those who are going to destruction consider the preaching of the cross to be foolishness. But we are going toward salvation. And for us, the preaching of the crucified Christ is God's power.
19 परमेश्वर शास्त्रों में कहता है, “मैं इंसानी बुद्धि को शून्य में बदल दूँगा। मैं बुद्धिमान लोगों के नज़रिये को ठुकरा दूँगा।”19 God says in Scripture, “I will destroy the wisdom that the wise are proud of. I will show that their reasoning cannot lead to My truth” (Isaiah 29:14).
20 दुनियाँ क्रूस पर चढ़ाए गए मसीह के सन्देश को नहीं समझ सकती। पढ़े लिखे लोग, वैज्ञानिक और ज्ञानी लोग इन्सान के नज़रिये से क्रूस के विषय में बहस करते हैं जिसे परमेश्वर मूर्खता कहता है।20 Look at the educated people, scholars, and philosophers of our time who discuss the cross from the point of view of human wisdom. Has God not shown that the wisdom of the world is foolishness before Him?
21 दुनियाँ इंसानी बुद्धि के नज़रिये से परमेश्वर के बारे में बहस करती है। लेकिन फिर भी लोग नहीं समझ पाते कि परमेश्वर कौन है। इसलिए परमेश्वर ने अपनी बुद्धि दिखाई। उसने उन लोगों को बचाने का फैसला किया जो क्रूस पर चढ़ाए गये मसीह के सन्देश पर विश्वास करते हैं। लेकिन ऐसा सन्देश इस दुनियाँ के लोगों को बेवकूफी लगता है।21 The people of this world debate about God from the point of view of human wisdom. But they still cannot understand who He is and how great God's wisdom is. That is why God decided to save believers through the message about the crucified Christ, which seems foolish to the world.
22 जब यहूदी लोग क्रूस के बारे में सन्देश सुनते हैं तब वे माँग करते हैं कि हम इसे अलौकिक शक्ति के साथ साबित करें। लेकिन अन्यजाति लोगों के लिए हमारे सन्देश का कोई मतलब नहीं, क्योंकि वे इसमें कुछ भी बुद्धिमानी नहीं देखते।22 The Jews demand supernatural manifestations of God's power. But the Greeks and people of other nations seek wisdom and want to understand everything through logic and philosophical reasoning.
23 जब हम प्रचार करते हैं कि यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था तब इससे यहूदियों को ठेस लगती है। और अन्यजाति लोगों को हमारा सन्देश मूर्खता लगता है।23 But we preach that Christ was crucified. This causes outrage among the Jews, and to the Greeks and people of other nations, such preaching seems foolish and meaningless.
24 लेकिन परमेश्वर ने हमें अपने पास बुलाया। और हमारे बीच में यहूदी और अन्यजाति लोग हैं। क्रूस पर चढ़ाया गया मसीह हमारे लिए परमेश्वर की शक्ति और परमेश्वर की बुद्धि बन गया।24 God called both the Jews and the people of other nations to Himself. And for us, the crucified Christ is God's power and God's wisdom.
25 अविश्वासी सोचते ​​हैं कि मसीह की मौत परमेश्वर की मूर्खतापूर्ण योजना है। लेकिन मैं ऐसे लोगों से कहूँगा कि परमेश्वर की मूर्खता इंसान की बुद्धि से अधिक है। दुनियाँ कहती है कि जब मसीह क्रूस पर मरा तब परमेश्वर ने अपनी कमज़ोरी दिखाई। लेकिन मैं इन लोगों से कहूँगा कि परमेश्वर की कमज़ोरी इन्सान की शक्ति से अधिक है।25 Unbelievers consider Christ's death to be God's foolishness. But even this foolishness of God surpasses any human wisdom. The world thinks that when Christ died on the cross, God demonstrated His weakness. But even this weakness of God surpasses any human power.
26 हे भाइयों, वह परमेश्वर था जिसने आपको बुलाया। लेकिन सोचिए कि आप कौन हैं। इन्सान के नज़रिये से आपके बीच में कुछ पढ़े लिखे और कुछ प्रभावशाली लोग हैं। आपके बीच कुछ ऊँचे सामाजिक पदों वाले लोग हैं।26 Brothers, God has called you to Himself. Consider who you are. Judging by human standards, there are not many among you who are educated and influential. There are few among you who hold high positions in society.
27 इस दुनियाँ के लोग कहते हैं कि आप मूर्ख और कमज़ोर हैं। और वे खुद को बुद्धिमान और मजबूत मानते हैं। लेकिन परमेश्वर ने आपको चुना ताकि यह दुनियाँ एहसास कर सके कि यह परमेश्वर के सामने मूर्ख और कमज़ोर है।27 The world considers you foolish and weak, while it considers itself wise and strong. Yet God has chosen you to show the people of this world that human wisdom and strength are nothing before Him.
28 आपके पास समाज में ऊँचा सामाजिक पद नहीं, इसलिए दुनियाँ आपसे घृणा करती है। दुनियाँ की नज़रों में आपकी कोई कीमत नहीं। लेकिन परमेश्वर ने आपको चुना ताकि इस दुनियाँ के लोग यह समझ सकें कि उनके पास घमंड करने के लिए कुछ भी नहीं।28 You do not hold high positions in society, so the world despises you. In the eyes of the world, you are considered of no value. But God has chosen you so that the people of this world may understand that they have nothing to be proud of.
29 और जब हम परमेश्वर के सामने खड़े होंगे तब कोई भी व्यक्ति उसके सामने अपनी बड़ाई नहीं कर सकेगा।29 This means that no one can boast about himself before God.
30 परमेश्वर ने हमें यीशु मसीह के साथ एकजुट किया जो हमारे लिए परमेश्वर की बुद्धि बन गया। मसीह हमारी धार्मिकता, हमारी शुद्धता और हमारा छुटकारा बन गया।30 God has united us with Jesus Christ. For us, Christ is God's wisdom. He is our righteousness, sanctification, and redemption.
31 इसलिए शास्त्र कहते हैं, “अपने आप की प्रशंसा न करें। उसके कामों के लिए प्रभु की स्तुति करें।”31 That is why Scripture says, “Do not praise yourselves, but praise the Lord for His works” (Jeremiah 9:24).

अध्याय 2

Chapter 2

1 हे भाइयों, जब मैं आपके पास आया तब मैं आपको परमेश्वर के बारे में प्रचार सुनाया। लेकिन मैंने आपको सुन्दर शब्दों से खुश करने की कोशिश नहीं की। और मैंने इन्सान के नज़रिये से परमेश्वर के बारे में बात नहीं की।1 Brothers, when I came to you, I preached to you about God. But I didn't try to impress you with my clever words, and I did not speak about God from the point of view of human wisdom.
2 मैंने आपको सिर्फ़ यीशु मसीह के बारे में प्रचार करने का फ़ैसला किया जिसे क्रूस पर चढ़ाया गया था। और मैं किसी और बात के बारे में प्रचार नहीं करना चाहता था।2 I decided to preach only about the crucified Jesus Christ. And I did not want to speak about anything else.
3 जब मैं आप के साथ था तब मुझे एहसास हुआ कि मैं कितना मजबूर था और मैं समझ गया कि मुझे परमेश्वर की शक्ति की ज़रूरत थी। मैंने परमेश्वर की उपस्थिति में बड़ा भय और कंपकंपी का अनुभव किया।3 When I was with you, I realized how helpless I was and understood that I needed God's power. I experienced deep reverence and awe before God.
4 जब मैंने क्रूस पर चढ़ाए गये यीशु के बारे में प्रचार किया तब इन्सान के नज़रिये से मेरे शब्द ठोस नहीं थे। लेकिन पवित्र आत्मा ने अपनी शक्ति दिखाई।4 When I preached about the crucified Christ, my words did not seem convincing from the point of view of human wisdom. But you saw how the Holy Spirit worked and how God demonstrated His power.
5 मैं चाहता था कि आप परमेश्वर की शक्ति को अनुभव करें जिससे कि आपका विश्वास मज़बूत बन सके। लेकिन अगर कोई व्यक्ति इन्सान के नज़रिये से क्रूस पर चढ़ाए गये यीशु की बात करता है तो उसका विश्वास मज़बूत नींव पर खड़ा नहीं रह पाएगा।5 I wanted your faith to be based not on human wisdom, but on the power of God.
6 जब हम आत्मिक रूप से परिपक्व विश्वासियों के बीच में होते हैं तब हम बुद्धि के बारे में प्रचार करते हैं। लेकिन इस बुद्धि का इस दुनियाँ की बुद्धि से कोई लेना-देना नहीं। आपको जानना चाहिए कि इस दुनियाँ के शासक जिस बुद्धि से जीते हैं, उसका अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।6 When we are among spiritually mature believers, we preach God's wisdom. But this wisdom has nothing in common with the wisdom of this world. It is not based on human reasoning and does not depend on those who now rule this world. Their power is temporary and will come to an end soon.
7 दुनियाँ को बनाने से पहले ही परमेश्वर ने फ़ैसला कर लिया था कि वह अपनी गुप्त बुद्धि को हम पर प्रकट करेगा ताकि हम उसकी महिमा में प्रवेश कर सकें। और अब हम खुलकर परमेश्वर की इस बुद्धि के बारे में बात करते हैं।7 Even before the creation of the world, God decided to reveal His secret wisdom to us so that we could enter His glory. Now we speak openly about this God’s wisdom.
8 इस दुनियाँ के शासकों ने परमेश्वर की बुद्धि को नहीं समझा। और अगर वे इसे समझते तो वे हमारे तेजस्वी प्रभु को क्रूस पर नहीं चढ़ाते।8 Those who rule this world do not understand God's wisdom. If they had understood it, they would not have crucified our glorious Lord.
9 शास्त्र कहते हैं, “न किसी ने देखा, न किसी ने सुना और न कोई अपने दिल में कल्पना कर सका कि परमेश्वर ने उन लोगों के लिए क्या तैयार किया है जो उस से प्यार करते हैं।”9 Scripture says, "No one has seen, no one has heard, and no one can even imagine what God has prepared for those who love Him" ​​(Isaiah 64:4).
10 लेकिन पवित्र आत्मा ने परमेश्वर की योजनाओं को हम पर प्रकट किया। यह आत्मा हर जगह प्रवेश करती है और हमें परमेश्वर के प्रकाशन की गहराई को दिखाती है।10 But God has revealed these things to us through His Spirit. His Spirit penetrates all things and shows us the depths of God's revelation.
11 कोई भी नहीं जानता कि व्यक्ति क्या सोचता है। लेकिन व्यक्ति की आत्मा उसके विचारों को जानती है। उसी तरह से कोई भी नहीं जानता कि परमेश्वर क्या सोचता है। लेकिन परमेश्वर की आत्मा परमेश्वर के विचारों को जानती है।11 No one knows what is going on within a person except his own spirit. In the same way, only the Spirit of God knows the thoughts of God.
12 परमेश्वर ने हमें अपनी आत्मा दी जिसका इस दुनियाँ की आत्मा से कोई लेना-देना नहीं। परमेश्वर की आत्मा हमारे अंदर रहती है ताकि हम जान सकें कि परमेश्वर ने हमें उपहार के रूप में क्या दिया है।12 God has given us His Spirit, who has nothing in common with the spirit of this world. Now God's Spirit lives within us so that we can know what God has given us.
13 इन्सान की बुद्धि हमें आत्मिक बातें नहीं सिखा सकती। इसलिए हम आत्मिक बातों को इन्सान के नज़रिये से नहीं बोलते। पवित्र आत्मा हमें सिखाती है। और हम आत्मिक बातों को आत्मिक नज़रिये से बोलते हैं।13 We do not speak about spiritual matters from the point of view of human wisdom. Instead, it is the Holy Spirit who teaches us. That is why we speak about spiritual matters from a spiritual point of view.
14 सांसारिक दिमाग वाला व्यक्ति अपनी समझ का सहारा लेता है। वह उसे स्वीकार नहीं करता जो परमेश्वर की आत्मा की ओर से आता है और वह इसे मूर्खता समझता है। सांसारिक दिमाग वाला व्यक्ति आत्मिक बातों के बारे में इन्सान के नज़रिये से सोचता है। इसलिए वह आत्मिक बातों को समझ नहीं पाता।14 A worldly-minded person relies on his own understanding. He does not accept what comes from the Spirit of God and considers it foolishness. Such a person judges spiritual matters from the human point of view. That is why he is unable to understand spiritual matters.
15 आत्मिक व्यक्ति सब चीज़ों को आत्मिक नज़रिये से आंकता है। लेकिन सांसारिक दिमाग वाला व्यक्ति अपनी समझ का सहारा लेता है और वह किसी आत्मिक व्यक्ति को सही से आंक नहीं सकता।15 The spiritual person evaluates everything from a spiritual point of view. But no one can evaluate him correctly.
16 प्रभु के विचारों को कौन समझ सकता है? उसे कौन सिखा सकता है? परमेश्वर की आत्मा ने हमें मसीह की तरह सोचने की योग्यता दी इसलिए हमारे पास मसीह का दिमाग है।16 Can anyone understand the Lord's thoughts or teach Him anything? No. But God's Spirit has given us the ability to think like Christ. Now we have the mind of Christ.

अध्याय 3

Chapter 3

1 हे भाइयों, मैं आपसे आत्मिक लोगों की तरह बात नहीं कर सका क्योंकि आप अभी भी अपने पुराने पापी स्वभाव के अधीन हैं। इसलिए मैंने आपसे बच्चों की तरह बात की जिन्हें मसीह में आत्मिक रूप से बढ़ना चाहिए।1 Brothers, I could not speak to you as spiritually mature people, because you still follow your old, sinful nature. That is why I spoke to you as babes in Christ who should grow spiritually.
2 जब मैंने आपको सिखाया तब मेरी शिक्षा दूध की तरह थी। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि आप सख्त खाना नहीं खा सकते थे। और अब तक आप उन बातों को नहीं समझ सकते जिन्हें आत्मिक रूप से परिपक्व विश्वासी समझते हैं।2 I gave you the simplest teaching, just as babies are given milk and not solid food. I did this because at that time you were not yet able to understand deep spiritual truths. Even now, you are unable to understand what spiritually mature believers understand.
3 अभी तक आप अपने पुराने पापी स्वभाव के अधीन हैं। आप जलन रखते हैं और आप एक दूसरे के साथ झगड़ा करते हैं। आप अपने बीच में बंटवारा करते हैं। आपके काम दिखाते हैं कि आप अपने पुराने पापी स्वभाव के अधीन हैं। आप इस दुनियाँ के लोगों की तरह व्यवहार करते हैं।3 You still follow your old, sinful nature. You envy and quarrel with one another. All this shows that you are still subject to your sinful nature and behave like ordinary people of this world.
4 एक कहता है, "मैं पौलुस का चेला हूँ।" और दूसरा कहता है, “मैं अपुल्लोस का चेला हूँ।” आप एक दूसरे के विरोधी हैं और आप वैसे काम करते हैं जैसे आपका पापी स्वभाव चाहता है।4 One person says, “I am a disciple of Paul.” Another one states, “I am a disciple of Apollos.” You act according to your sinful nature.
5 और पौलुस कौन है? और अपुल्लोस कौन है? हम परमेश्वर के सेवक हैं। और परमेश्वर ने हमारा उपयोग किया ताकि आप मसीह पर विश्वास कर सकें। हम में से हर एक ने वह काम किया जो प्रभु ने हमें सौंपा था।5 Who is Paul? And who is Apollos? We just serve God. God used us to bring you to faith in Christ. Each of us has done what the Lord has entrusted us to do.
6 मैंने आपके दिल में परमेश्वर के वचन के बीज बोए और अपुल्लोस ने उनमें पानी डाला। लेकिन यह परमेश्वर था जिसने बीजों को बढ़ाया।6 I planted the seeds of God's Word in your hearts, and Apollos watered them. But it was God who made the seeds grow.
7 इसलिए यह महत्वपूर्ण नहीं कि बीजों को कौन बोता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनमें पानी कौन डालता है। लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि उन बीजों को उगाने वाला परमेश्वर है।7 So it is not important who plants the seeds. It doesn't matter who waters them. But the important thing is that God makes the seeds grow.
8 जब हम बीज बोते हैं और पानी देते हैं तब हम अपने सामने एक ही लक्ष्य रखते हैं। लेकिन हर किसी को वह इनाम मिलेगा जिसका वह हकदार है।8 Those who sow and water the seeds work together toward the same goal. And each one will receive the reward he deserves.
9 मैं और अपुल्लोस एक ही खेत में परमेश्वर के लिए मिलकर काम करते हैं। और यह आप ही थे जो परमेश्वर का खेत बन गए। आप वह इमारत भी बन गए जिसे हम साथ-साथ परमेश्वर के लिए बनाते हैं।9 Apollos and I work together for God in the same field. And you have become that field of God. You have also become the building that we are building together for the Lord.
10 परमेश्वर ने मुझे अपना अनुग्रह दिया। और मैंने अनुभवी बनाने वाले की तरह नींव रखी और अब दूसरा इसके ऊपर बना रहा है। लेकिन हर बनाने वाले को अपना काम अच्छी तरह से करना है।10 God has given me His grace. As a skilled builder, I laid the foundation, and another one continues to build on it. But each one must be careful how he does his work.
11 यीशु मसीह परमेश्वर की इमारत की नींव है। और कोई भी दूसरी नींव नहीं डाल सकता।11 The only foundation of this God's building is Jesus Christ. No one can lay any other foundation.
12 लेकिन अलग-अलग बनाने वाले अलग-अलग सामान का इस्तेमाल करके इस नींव के ऊपर बनाते हैं। कुछ सोने, चाँदी और कीमती पत्थरों का उपयोग करते हैं। और दुसरे लोग लकड़ी, घास-फूस और भूसे का इस्तेमाल करते हैं।12 On this foundation, different people build with different materials. Some use gold, silver, and precious stones. But others use wood, hay, and straw.
13 लेकिन वह दिन आएगा जब परमेश्वर हर एक बनाने वाले के काम को आग से परखेगा। आग दिखाएगी कि हर व्यक्ति ने अपना काम कितना अच्छा किया है।13 The day will come when God will test each person's work by fire. The fire will reveal how well each person has done his work.
14 अगर व्यक्ति का काम आग से नहीं जलेगा तो ऐसे बनाने वाले को उसका इनाम मिलेगा।14 If a person's work withstands the fire, he will receive a reward.
15 और अगर इन्सान का काम जल जाएगा तो वह उसे खो देगा जो उसने बनाया था। लेकिन वह बनाने वाला उसी तरह बच जाएगा जिस तरह से लोगों को आग में जलने से बचाया जाता है।15 But if a person's work is burned, he will lose what he has built. But he himself will be saved, like someone who survived the fire.
16 क्या आप नहीं जानते कि आप परमेश्वर के मन्दिर बन गए और परमेश्वर की आत्मा आपके अन्दर रहती है?16 Don’t you know that you are God's temple and that God's Spirit lives within you?
17 परमेश्वर ने अपने मन्दिर को पवित्र किया। और यह आप ही थे जो यह मन्दिर बनें। अगर कोई व्यक्ति परमेश्वर के मन्दिर को नष्ट करेगा तो परमेश्वर ऐसे व्यक्ति के जीवन को नष्ट कर देगा।17 God has sanctified this temple, and you have become that temple. If anyone destroys this temple, God will destroy that person's life.
18 इस दुनियाँ के लोग कभी नहीं समझ पाएंगे कि परमेश्वर की बुद्धि क्या है। इसलिए अगर दुनियाँ मानती है कि आपके पास बुद्धि है तो आपके पास परमेश्वर की बुद्धि नहीं। और आप अपने आप को धोखा देते हैं। लेकिन अगर इस दुनियाँ के लोग आपको मूर्ख समझते हैं तो इसका मतलब है कि परमेश्वर ने आपको क्रूस पर चढ़ाये हुए मसीह के द्वारा अपनी बुद्धि से भर दिया है।18 The people of this world will never understand what God's wisdom is. So if the world calls you wise, do not think that you have God's wisdom. Otherwise, you will be deceiving yourselves. But if the world considers you foolish because of your faith in the crucified Christ, it means that God has given you His true wisdom.
19 इन्सान की बुद्धि परमेश्वर की दृष्टि में मूर्खता है। शास्त्र कहते हैं, “इस दुनियाँ के लोग खुद को बुद्धिमान कहते हैं। लेकिन परमेश्वर दिखाएगा कि लोग अपनी बुद्धि से खुद को धोखा देते हैं और वे अपने ही जाल में फंस जाते हैं।”19 What the world considers wisdom is foolishness in the eyes of God. Scripture says, "The people of this world consider themselves wise, but they deceive themselves, because their wisdom turns against them. God sees them falling into the nets that they have set for themselves" (Job 5:13).
20 शास्त्र यह भी कहते हैं, “प्रभु जानता है कि इस दुनियाँ के बुद्धिमान लोग क्या सोचते हैं। प्रभु जानता है कि उनकी बुद्धि उनके लिए कोई भलाई नहीं करेगी।”20 Scripture also says, “The people of this world call themselves wise. But the Lord knows that their wisdom will profit them nothing” (Psalm 94:11).
21 अपने जीवन पर असर डालने वाले किसी भी व्यक्ति की प्रशंसा न करें क्योंकि यह परमेश्वर है जो इन सभी लोगों के द्वारा काम करता है।21 Never exalt anyone, not even the person who has influenced your life. Everything you have was given to you by God. And it is He who uses different people to help you grow spiritually.
22 परमेश्वर आपके जीवन में पौलुस, अपुल्लोस और पतरस के द्वारा काम करता है। जो कुछ भी इस दुनियाँ में आपके साथ होता है परमेश्वर आपके लाभ के लिए उसका इस्तेमाल करता है। परमेश्वर आपके जीवन, मौत, वर्तमान और भविष्य पर अधिकार रखता है।22 God works in your life through Paul, Apollos, and Peter. God has power over your life and death, over your present and future. So God uses everything that happens to you for your good.
23 याद रखें कि आप मसीह के हैं। और मसीह परमेश्वर का है।23 You belong to Christ. And Christ belongs to God.

अध्याय 4

Chapter 4

1 आपको हमारे साथ मसीह के सेवक की तरह व्यवहार करना चाहिए। परमेश्वर ने अपने रहस्यों को हम पर खोला और लोगों को उन के बारे में बताने का काम हमें सौंपा।1 Consider us servants of Christ. God has entrusted us with His secrets and has appointed us to share them with all people.
2 हम परमेश्वर के घर में काम के लिए जिम्मेदार हैं और हमें इसे ईमानदारी से करना है।2 God has put us in charge of what belongs to Him. And each of us must be faithful in serving God.
3 मैं जानता हूँ कि आप और दूसरे लोग इन्सान के नज़रिये से मुझे आंकते हैं। लेकिन मेरे लिए यह ज़्यादा मायने नहीं रखता। और यहाँ तक ​​कि मैं इन्सान के नज़रिये से खुद को भी नहीं आंकता।3 I don't really care what you or other people think of me. Even I don't evaluate myself from a human point of view.
4 मेरी अंतरात्मा साफ़ है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं सही हूँ। सिर्फ़ प्रभु ही मेरे जीवन को सही रूप से आंक सकता है।4 My conscience is clear, but it doesn't mean that I'm right. Only the Lord can judge me correctly.
5 इसलिए निश्चित समय के पूरे होने तक आप दूसरे लोगों की सेवा के बारे में सही परिणाम नहीं निकाल सकते। लेकिन जब प्रभु आएगा तब वह अपना प्रकाश उन सभी पर चमकाएगा जो अन्धकार में छिपे हुए है। प्रभु दिखाएगा कि किस तरह के गुप्त विचारों से व्यक्ति का दिल भरा हुआ है। और तब हर कोई परमेश्वर से प्रशंसा पाएगा जिसका वह हकदार है।5 So do not be quick to judge the ministry of others before the time. When the Lord comes, He will bring to light everything that is now hidden in darkness and will reveal the true intentions of people's hearts. Then everyone will receive from God a fair evaluation of his ministry.
6 हे भाइयों, मैंने आपको अपना और अपुल्लोस का उदाहरण दिया। और मैं चाहता था कि मेरी शिक्षा से आपको लाभ पहुँचे। हमारे बारे में सोचें कि मैंने आपको किस तरह लिखा और इसमें कुछ भी न जोड़ें। एक दूसरे के सामने घमंड से न फूलें।6 Brothers, for your benefit I have used myself and Apollos as examples, so that you may learn to follow what Scripture says. Then you will not put one person above another one or look down on others.
7 क्या आप दूसरे व्यक्ति से बेहतर हैं? यह परमेश्वर ही था जिसने आप को वह सब कुछ दिया जो आपके पास है। लेकिन आप घमंड करते हैं और कहते हैं कि आपने सब कुछ खुद हासिल किया है।7 Are you better than others? Everything you have was given to you by God. Why then do you praise yourself and say that you achieved everything by yourself?
8 आपने अपनी ज़रूरतों को हद से ज़्यादा संतुष्ट किया। आप अमीर हो गए और आप हमारे बिना राज्य करने लगे। मैं चाहूँगा कि आप सचमुच में राज्य करें। फिर हम भी आपके साथ राज्य करें।8 You act as if you've already achieved everything you ever wanted. You think you've become so spiritually rich that you now have the authority we don't have. How I wish it were true! Then we could share that authority with you.
9 लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूँ कि परमेश्वर ने हमें प्रेरित बनाया और हम बिल्कुल अंत तक जाने और मसीह के लिए मरने के लिए तैयार हैं। हम पूरी दुनियाँ, स्वर्गदूतों और लोगों के लिए तमाशा बन गए।9 I think that God has put us, the apostles, in the very last place and in the most humiliating position. We are put on public display, as if we were sentenced to death. The whole world is watching us—both people and angels.
10 हम मसीह की इतनी ईमानदारी से सेवा करते हैं कि दुनियाँ हमें मूर्ख समझती है। लेकिन आप मसीह पर विश्वास करना चाहते हैं और इस दुनियाँ की नज़र में बुद्धिमान दिखना चाहते हैं। हम परमेश्वर पर भरोसा करते हैं और एहसास करते हैं कि हम कमज़ोर हैं। लेकिन आप कहते हैं कि आप मजबूत हैं। आप चाहते हैं कि दुनियाँ आपका आदर करें। लेकिन दुनियाँ हमसे घृणा करती है।10 We serve Christ with such dedication that the world considers us fools. But you want to believe in Christ and still seem wise in the eyes of this world. We trust in God and realize that we are weak. But you think you are strong. You want the people of this world to respect you, but they despise us.
11 अब तक हम भूखे-प्यासे रहते हैं। हम खराब कपड़े पहने हैं, लोग हमें पीटते हैं और हमारे पास रहने के लिए कोई जगह नहीं।11 Even now we go hungry and thirsty. We are poorly dressed, we are beaten, and we have no place to live.
12 हम अपने हाथों से मेहनत करते हैं। जब लोग हमारा अपमान करते हैं तब हम उन्हें आशीर्वाद देते हैं। जब लोग हमें सताते हैं तब हम धीरज से सताव को सहते हैं।12 We work hard with our hands. When people insult us, we bless them in return. When they persecute us, we patiently endure it.
13 जब लोग हमें श्राप देते हैं तब हम उनके लिए दिल से प्रार्थना करते हैं। लेकिन इन सब के बावजूद, दुनियाँ हमें कूड़ा करकट समझती है।13 When people speak evil of us, we respond with kindness. But the world continues to treat us with contempt and looks upon us like garbage and waste.
14 मैं अपने बच्चों की तरह आप से प्यार करता हूँ। और मैं नहीं चाहता कि मेरे शब्द आप पर अप्रिय प्रभाव डालें। लेकिन मैं आपको लिख रहा हूँ ताकि आप बदल जाएं।14 I love you as my own children. I am not writing to you to shame you or embarrass you. Instead, I want you to change and understand what is right.
15 आपके पास हजारों शिक्षक हो सकते हैं जो आपको मसीह के बारे में सिखाते हैं। लेकिन आपके कई पिता नहीं हो सकते। मैंने आपको अच्छी खबर का प्रचार किया। और मैं मसीह यीशु में आपका पिता बन गया।15 You may have thousands of teachers who teach you about Christ, but you cannot have many spiritual fathers. I have preached the Good News to you. And in Christ Jesus, I have become your spiritual father.
16 मैं उसी तरह से काम करता हूँ जिस तरह से मसीह ने किया था। इसलिए मैं आपसे विनती करता हूँ — मुझसे उदाहरण लीजिए।16 So I urge you to follow my example.
17 मैंने तीमुथियुस को आपके पास भेजा। वह ईमानदारी से प्रभु की सेवा करता है और मैं उसे अपने बेटे की तरह प्यार करता हूँ। तीमुथियुस आपको याद दिलाएगा कि मैं किस तरह मसीह के पीछे चलता हूँ। वह आपको बताएगा कि मैं हर चर्च में क्या सिखाता हूँ।17 I have sent to you Timothy, who faithfully serves the Lord, and I love him like my son. He will remind you of how I follow Christ and what I teach in all the churches.
18 लेकिन आपमें से कुछ लोग घमंडी हो गये। वे सोचते हैं कि मैं अब आपके पास नहीं आऊँगा।18 Some of you have decided that I will not come to you anymore. So you have become arrogant.
19 अगर प्रभु मुझे अनुमति दे तो मैं जल्दी ही आपके पास आऊँगा। और मैं देखूँगा क्या पवित्र आत्मा की अलौकिक शक्ति उनके जीवन में काम करती है या नहीं। घमंडियों के सुन्दर शब्द मुझे प्रभावित नहीं करेंगे।19 If the Lord permits, I will visit you soon. Then it will become clear to me whether those who are proud have the power of the Holy Spirit, or whether these are just empty words.
20 हमें लोगों को परमेश्वर के राज्य की शक्ति दिखानी है, न कि हमारे शब्दों की सुन्दरता।20 You should understand that the Kingdom of God is not just clever words, but the real power of God.
21 मुझे बताइये, मुझे आपके साथ क्या करना चाहिए? मैं आपको सुधारने और ठीक करने के लिए आ सकता हूँ। या मैं प्रेम और दया की आत्मा के साथ भी आ सकता हूँ।21 What do you want? I can come and act strictly. But I can also come in the spirit of love and kindness.

अध्याय 5

Chapter 5

1 दूसरों ने मुझे बताया कि आपके चर्च में क्या हो रहा है। आपके बीच में एक व्यक्ति है जो भ्रष्ट जीवन जीता है। वह इतना अनैतिक रूप से काम करता है कि अन्यजाति लोग भी उसकी तरह काम नहीं करते। आप में से एक अपनी सौतेली माँ के साथ सोता है।1 I have been informed that there is a man among you who is living immorally. He acts so immorally that even unbelievers do not act in this way. One of you sleeps with his stepmother.
2 आपको इस बात के लिए रोना चाहिए कि यह व्यक्ति क्या कर रहा है। लेकिन इसके बजाय, आप खुद पर घमंड करते हैं। उसे अपनी सभाओं में आने की अनुमति न दें और उसके साथ संगति करने से बचें।2 And yet you are so proud of yourselves! Although you should have been deeply grieved because of what he has done. That man should be removed from your fellowship so that he is no longer considered part of your church.
3 शारीरिक रूप से मैं आप से दूर हूँ लेकिन आत्मिक रूप में मैं आप के साथ हूँ। और मैंने पहले ही फैसला कर लिया था कि इस व्यक्ति के साथ क्या करना है जो भ्रष्ट जीवन जीता है।3 Physically I am far from you, but spiritually I am with you. I have already made a decision regarding this man who is living such an immoral life.
4 जब आप इकट्ठे होंगे तब आत्मिक रूप से मैं आपके साथ रहूँगा। और हमारे प्रभु यीशु मसीह की शक्ति भी आपके बीच में होगी।4 When you gather together, I will be with you spiritually. And the power of our Lord Jesus Christ will also be among you.
5 और तब हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम में इस भ्रष्ट आदमी को शैतान की शक्ति के अधीन कर देना ताकि शैतान उसके शरीर को नष्ट कर दे। और अगर वह व्यक्ति मन फिराएगा तो परमेश्वर उसकी आत्मा को उस दिन बचा लेगा जब हमारा प्रभु यीशु मसीह पृथ्वी पर वापस आएगा।5 In the name of our Lord Jesus Christ, hand over this immoral man to the power of Satan so that Satan may destroy his body. Then this person will face the consequences of his sin. But if he repents, God will save his spirit on the day when our Lord Jesus Christ returns to the earth.
6 आपके पास घमंड करने की कोई बात नहीं। क्या आप नहीं जानते कि थोड़ा सा खमीर सारे गूंथे हुए आटे को खमीरी कर देता है?6 You have nothing to be proud of. Don't you know that even a little yeast works through the whole dough?
7 आपको बिना खमीर के ताजे गूंथे हुए आटे की तरह होना चाहिए। अपने पाप को उसी तरह से हटा दें जैसे कि फसह से पहले यहूदी लोग पुराने खमीर को हटाते हैं। और जैसे फसह के दिन मेमना बलिदान बन गया वैसे ही मसीह हमारे पापों के लिए बलिदान बन गया।7 Before Passover, the Jews removed all the old yeast from their homes and sacrificed a lamb for their sins. This was a sign of purification. Christ became a sacrifice for our sins, like the Passover lamb. Through Him, God has already cleansed you from sin, and now you are like fresh dough without yeast. That is why you must remove everything old and sinful from your lives.
8 पुराना खमीर पाप और बुराई को दिखाता है। और बिना खमीर की रोटी शुद्धता और सच्चाई को दिखाती है। हमें पाप में नहीं रहना है, हमें पवित्र जीवन जीना है।8 Old yeast symbolizes sin and evil. But bread without yeast symbolizes purity and truth. We must not live in sin. Instead, we must live holy lives.
9 मैंने आपको पहले ही लिखा था कि आपका चरित्रहीन लोगों से कोई लेना-देना नहीं।9 I have already written to you that you should not associate with those who live immorally.
10 लेकिन मेरा मतलब अविश्वासियों से नहीं था। इस दुनियाँ के लोग चरित्रहीन जीवन जीते हैं। वे गैरकानूनी तरीकों से लाभ कमाना चाहते हैं, धोखाधड़ी करते हैं और मूर्तियों की पूजा करते हैं। और जब तक आप इस दुनियाँ में रहते हैं, आपको अविश्वासियों का सामना करना पड़ेगा।10 But I did not mean all unbelievers who live immorally, who are eager to gain profit by illegal means, commit fraud, or worship idols. If you were to avoid such people, you would have to completely isolate yourselves from the people of this world.
11 लेकिन मैंने आपको लिखा था कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संबंध न रखें जो खुद को मसीही भाई कहता है लेकिन भ्रष्ट जीवन जीता है। ऐसा व्यक्ति विश्वासी होने का दिखावा करता है लेकिन वह गैरकानूनी तरीकों से लाभ कमाना चाहता है और मूर्तियों की पूजा करता है। वह कसम खाकर दूसरों का अपमान करता है, शराब पीता है और धोखाधड़ी करता है। आपको ऐसे व्यक्ति के साथ संबंध नहीं रखना चाहिए और उसके साथ एक ही मेज़ पर खाना भी नहीं खाना चाहिए।11 But I wrote to you that you should not associate with anyone who calls himself a brother in Christ, but continues to live in sin. Such a person may live an immoral life, be eager to gain profit by illegal means, or worship idols. He may insult others with swear words, be a drunkard, or commit fraud. In such a case, do not have any fellowship with him, or even eat at the same table with him.
12 आपको उन लोगों के कामों का न्याय करना है जो चर्च का हिस्सा बन गये। लेकिन अविश्वासियों का न्याय करना मेरी जिम्मेदारी नहीं।12 Are we responsible for the behavior of unbelievers? No. But we must maintain order within the church among believers.
13 यह परमेश्वर है जो अविश्वासियों का न्याय करता है। भ्रष्ट व्यक्ति को अपनी संगति से निकाल दें जो खुद को मसीही भाई कहता है।13 It is God who judges unbelievers, not us. But you must remove from your fellowship anyone who calls himself a brother in Christ but continues to live in immorality.

अध्याय 6

Chapter 6

1 मैं जानता हूँ कि आपके चर्च के सदस्यों के बीच में कुछ कानूनी मुद्दे हैं। और आप अदालत में अविश्वासियों के पास जाते हैं फिर आप एक दूसरे पर मुकद्दमा चलाते हैं। आप इस तरह का व्यवहार करने की हिम्मत कैसे करते हैं? आप विश्वासियों से समाधान क्यों नहीं चाहते?1 When one of you brings a charge against another believer, you go to unbelieving judges to settle your dispute. How dare you act this way? Why don't you seek help from other believers?
2 क्या आप नहीं जानते कि परमेश्वर के पवित्र लोग दुनियाँ का न्याय करेंगे? और अगर ऐसा है तो क्या आपके बीच में कुछ समझदार लोग नहीं जो इस जीवन के साधारण मुद्दों को हल करने के योग्य हो?2 Don't you know that God's holy people will judge this world? If God has entrusted you with such a great responsibility, is there no one among you who can settle minor everyday matters?
3 क्या आप नहीं जानते कि हम स्वर्गदूतों का न्याय करेंगे? और मैं आपको बताना चाहता हूँ कि हम निश्चित रूप से साधारण मुद्दों को खुद हल कर सकते हैं।3 Don't you know that one day we will judge angels? Then all the more we are able to deal with everyday matters now.
4 लेकिन आप अपने साधारण मामलों को लेकर अदालत में अधर्मी न्यायियों के पास जाते हैं। वे पाप भरा जीवन जीते हैं जो चर्च में विश्वासियों के लिए घृणित है।4 But you settle your everyday disputes in court and go to unbelieving judges who have no authority in the church.
5 मैं यह आपको शर्म दिलाने के लिए कह रहा हूँ। क्या आपके बीच में एक भी समझदार व्यक्ति नहीं जो भाइयों के बीच में विवाद को सुलझा सकता है?5 I say this to shame you. Is there not even one wise person among you who can settle a dispute between brothers?
6 लेकिन इसके बजाय, एक विश्वासी दूसरे विश्वासी पर मुकद्दमा करता है। और यह सब अविश्वासियों के सामने हो रहा है।6 But instead, one brother in Christ is suing another one, and all this happens in front of unbelievers.
7 आपके मुकद्दमे एक दूसरे के खिलाफ़ होते हैं और ऐसा करके आप खुद को हरा देते हैं। आपको यह समझना चाहिए कि जब कोई आपका अपमान करता है और आपको धोखा देता है तब धीरज से सहना बेहतर होता है।7 You start lawsuits against one another, and this shows your complete spiritual defeat. Would it not be better for you to endure it when you are wronged or cheated?
8 लेकिन इसके बजाय, आप अपना अपमान करते हैं और दूसरों को धोखा देते हैं। और आप मसीही भाइयों के साथ भी यह करते हैं।8 But instead, you act unjustly. You even wrong and cheat your brothers in Christ.
9 अपने आप को धोखा न दें। क्या आप नहीं जानते कि अधर्मी को परमेश्वर की विरासत नहीं मिलेगी और वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं करेगा? ऐसे लोग यह करते हैं। वे चरित्रहीन जीवन जीते हैं और मूर्तियों की पूजा करते हैं। वे अपने जीवनसाथी से वफ़ादार नहीं होते। आदमी पैसों के लिए दूसरे आदमियों के साथ सोते हैं और समलैंगिकता में लगे रहते हैं।9 Don't you know that people who live in sin will not receive God's inheritance or enter the Kingdom of God? If you think otherwise, you deceive yourselves. These include those who live in sexual immorality, worship idols, and commit adultery. It also includes men who have sexual relations with other men for money or practice homosexuality.
10 ऐसे लोग चोरी करते हैं, रिश्वत लेते हैं और शराब पीते हैं। वे कसम खाकर दूसरों का अपमान करते हैं और धोखाधड़ी करते हैं। याद रखें कि अधर्मी को परमेश्वर की विरासत नहीं मिलेगी और वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं करेगा।10 There are also those who steal, take advantage of others, and get drunk. They insult others with swear words and commit fraud. Remember that such people who live in sin will not receive God's inheritance or enter the Kingdom of God.
11 आप में से कुछ लोग ऐसा जीवन जीते थे। लेकिन अब परमेश्वर ने आप को आप के पाप से धो दिया है। उसने आप को पवित्र किया और आप को अपनी धार्मिकता दी। परमेश्वर ने यह हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम में और अपनी आत्मा के द्वारा किया।11 Some of you used to live this way. But now God has cleansed you from sin, sanctified you, and given you His righteousness. God has done all this through our Lord Jesus Christ and through the work of His Spirit.
12 आप कहते हैं, “जो मैं चाहूँ वह कर सकता हूँ।" लेकिन हमारे काम हमें नुकसान पहुँचा सकते हैं। आप कहते हैं, "जो मैं चाहूँ वह करने का अधिकार मेरे पास है।" लेकिन हम अपने कामों के कारण अपनी आज़ादी खो सकते हैं।12 You say, “I can do anything I want.” But not everything is beneficial. You claim, “I have the right to do whatever I want.” But then we risk being controlled by our desires and becoming slaves to them.
13 आप कहते हैं, “परमेश्वर ने अलग-अलग ज़रूरतों के साथ मानव शरीर को बनाया है जिसे हमें संतुष्ट करना है। इसलिए हम खाना खाते हैं और अपने शरीर का पालन पोषण करते हैं।” यह सच है लेकिन एक दिन परमेश्वर शरीर और भोजन दोनों को नष्ट कर देगा। आपको अनैतिक जीवन के तरीके को उचित नहीं ठहराना चाहिए। यह न कहें कि व्यक्ति की यौन ज़रूरत होती है जिसे उसको संतुष्ट करना ज़रूरी है इसलिए वह किसी के साथ भी सो सकता है। प्रभु ने हमारे शरीर को अपने लिए बनाया है न कि अनैतिकता के लिए। और परमेश्वर चाहता है कि हमारे शरीर से प्रभु को महिमा मिले।13 You claim, “God created people with various needs, and we must satisfy them. That is why we eat to restore our strength.” This is true, although one day God will destroy both the body and the food. However, it is wrong to say that people also have sexual needs and so they have the right to sleep with anyone they want. Instead, the Lord created our bodies not for sexual immorality, but for Himself. That is why He wants us to live for His glory.
14 और जैसे परमेश्वर ने यीशु को मरे हुओं में से जिलाया उसी तरह से वह हमारे शरीर को भी अपनी शक्ति से जिलाएगा।14 Just as God raised the Lord Jesus from the dead, so He will also raise us by His power.
15 क्या आप नहीं जानते कि चर्च मसीह का शरीर है और हम उसके शरीर के अंग हैं? इसलिए हमें यह अधिकार नहीं कि जो कुछ मसीह का है उसे ले लें और उसे ऐसी औरत को दे दें जो वेश्यावृत्ति में लगी हुई है। बिल्कुल, हमें यह नहीं करना है!15 Don't you know that your bodies belong to Christ? That is why we have no right to take what belongs to Him and give it to a prostitute. Of course, we must not do that!
16 क्या आप नहीं जानते कि अगर कोई आदमी चरित्रहीन औरत के साथ सोता है तो वह उसके साथ एक हो जाता है? और शास्त्र कहते हैं, "जब दो लोग शरीर में जुड़ जाते हैं तब वे एक हो जाते हैं।”16 Don't you know that a man who has sexual relations with a prostitute becomes one with her? Scripture says, "When two people have sexual relations, they become one" (Genesis 2:24).
17 और जो प्रभु के साथ जुड़ जाता है वह प्रभु की आत्मा के साथ एक हो जाता है।17 But the one who belongs to the Lord is united to Him in one spirit.
18 अनैतिक जीवन के तरीके का इन्कार करें। जो कोई व्यक्ति दूसरे पाप करता है वह उसे दूसरे व्यक्ति के शरीर के साथ एक नहीं करता। जो यौन संबंधी पाप करता है वह अपने शरीर को नष्ट कर देता है।18 Stay away from immoral behavior. Only sexual relations create a special physical unity between two people that God designed exclusively for marriage. The one who commits sexual sin destroys his own body.
19 क्या आप नहीं जानते कि आपके शरीर पवित्र आत्मा का मन्दिर बन गये है जो आपके अन्दर रहती है? परमेश्वर ने आपको अपनी आत्मा दी इसलिए आप अपने आप के नहीं।19 Don't you know that your body is a temple of the Holy Spirit? God has given you His Spirit, who now lives in you, so you no longer belong to yourselves.
20 मसीह ने आपके लिए बड़ी कीमत चुकाई। अब आपकी आत्मा और आपका शरीर उसी का है। इसलिए आपके शरीर को परमेश्वर की महिमा करनी चाहिए।20 Christ paid a high price for you. Now your body and your spirit belong to Him. That is why you should live in such a way that with your whole life you can glorify God.

अध्याय 7

Chapter 7

1 आपने मुझे लिखा कि आदमी के लिए बेहतर है कि वह शादी न करे और किसी महिला के साथ शारीरिक संबंध न रखे।1 You wrote to me that it is better for a man not to marry at all, so that not to have sexual relations with a woman.
2 लेकिन ऐसा आदमी इस खतरे में है कि वह भ्रष्ट जीवन जीना शुरू कर सकता है। इसलिए हर आदमी की पत्नी और हर औरत का पति होना चाहिए।2 But in that case, he might be unable to control his sexual desire and enter into immoral relationships. That is why every man should have his own wife, and every woman should have her own husband.
3 पति को अपनी पत्नी की यौन ज़रूरतों को पूरा करना चाहिए। और पत्नी को अपने पति की यौन ज़रूरतों को पूरा करना चाहिए।3 The husband should be caring and attentive toward his wife in their intimate relationship, and the wife should do the same for her husband.
4 पत्नी को अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार नहीं करना चाहिए क्योंकि उसका शरीर उसके पति का है। पति को भी अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार नहीं करना चाहिए क्योंकि उसका शरीर उसकी पत्नी का है।4 The wife should not deny her husband sexual relations, because now she belongs to him. In the same way, the husband should not deny his wife either, because now he belongs to her.
5 एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने से दूर न रहें। लेकिन अगर आप उपवास और प्रार्थना के लिए समय देना चाहते हैं तो इस समय में आप आपसी समझौते से यौन संबंधों से दूर रह सकते हैं। लेकिन उसके बाद आपको फिर से एक साथ हो जाना चाहिए। नहीं तो, आप खुद पर नियंत्रण खो सकते हैं और यह आपको शैतान के जाल में फंसा देगा।5 Do not avoid intimacy with each other. If you want to devote yourselves to fasting and prayer, then during this time you may abstain from sexual relations by mutual agreement. But after that you should be together again. Otherwise, you may give in to temptation and fall into Satan’s trap.
6 मैं आपको लिख रहा हूँ कि आप उपवास के दौरान यौन संबंधों से बच सकते हैं। लेकिन यह मेरी सलाह है और मैं आपको ऐसा ही करने के लिए नहीं कहता।6 I tell you that during a fast, you may abstain from intimate relations. But this is my advice, and I do not require you to do so.
7 मैं चाहता हूँ कि सब लोग मुझसे उदाहरण लें। लेकिन परमेश्वर ने हर व्यक्ति की शादी के बारे में अपनी योजना तैयार की है। यही कारण है कि कुछ लोग शादी करते हैं लेकिन दूसरे शादी नहीं करते।7 I wish everyone were single. But God has a plan for each person regarding marriage. That is why some people marry and others do not.
8 मैं अविवाहित और विधवाओं को सलाह देना चाहता हूँ। अभी परिवार शुरू करने का सबसे अच्छा समय नहीं। इसलिए आपको शादी नहीं करनी चाहिए और मेरी तरह परिवार के बिना जीवन जीना चाहिए।8 I want to give advice to those who are unmarried and widowed. Now it is not the best time to start a family. That is why you should remain unmarried and live without a family as I do.
9 लेकिन अगर आप खुद पर नियंत्रण नहीं रख सकते तो आपको शादी कर लेनी चाहिए। यौन इच्छाओं में जलने की बजाए शादी करना बेहतर है।9 But if you cannot control yourselves, then you should marry. It is better to marry than to constantly struggle with sexual desire.
10 ये वे आज्ञाएँ हैं जो शादीशुदा लोगों को पूरी करनी चाहिए। और यह प्रभु ही है जो इन महत्वपूर्ण बातों के बारे में कहता है, न कि मैं। पत्नी को अपने पति को तलाक नहीं देना चाहिए।10 Married people must follow the requirements that do not come from me, but from the Lord. A wife must not divorce her husband.
11 अगर वह अपने पति को छोड़ दे तो उसे दूसरे आदमी से शादी नहीं करनी चाहिए। और अगर औरत अकेली नहीं रहना चाहती है तो उसे अपने पति के साथ फिर से रिश्ता जोड़ लेना चाहिए। और पति को भी अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहिए।11 But if she leaves her husband, she must not marry again. If a woman does not want to live alone, she should reconcile with her husband. In the same way, the husband must not divorce his wife.
12 और यह है जो मैं उन से कहना चाहता हूँ जिन्होंने अविश्वासी से शादी की है। और यह प्रभु की आज्ञा नहीं लेकिन मेरी सलाह है। अगर विश्वासी पति के पास अविश्वासी पत्नी है और वह उसके साथ रहने के लिए सहमत है तो उसको उसे तलाक नहीं देना चाहिए।12 This is what I will say to those who are married to an unbeliever. But it is not a requirement from the Lord, it is my advice. If a believing man is married to an unbelieving woman, and she agrees to live with him, he must not divorce her.
13 और अगर विश्वासी पत्नी के पास अविश्वासी पति है और वह उसके साथ रहने के लिए सहमत है तो उसको उसे तलाक नहीं देना चाहिए।13 And if a believing woman is married to an unbelieving man, and he agrees to live with her, she must not divorce him.
14 विश्वासी पत्नी अपनी शादी में पवित्रता लाती है और आत्मिक रूप से अपने अविश्वासी पति पर प्रभाव डालती है। विश्वासी पति भी अपनी शादी में पवित्रता लाता है और आत्मिक रूप से अपनी अविश्वासी पत्नी पर प्रभाव डालता है। और आप अपने बच्चों के जीवन में भी पापों से बचाने के लिए पवित्रता लाते हैं।14 A believing wife brings holiness into her marriage and has a spiritual influence on her unbelieving husband. In the same way, a believing husband brings holiness into his marriage and has a spiritual influence on his unbelieving wife. You also bring holiness into the lives of your children to protect them from the influence of sin.
15 अगर कोई अविश्वासी तलाक लेना चाहता है तो उसे तलाक दे दें। इस मामले में, विश्वासी पति या विश्वासी पत्नी अब अविश्वासी के साथ शादी के बंधन में नहीं। प्रभु चाहता है कि हम शान्ति से रहें।15 If an unbeliever wants to divorce, let him do so. In such a case, the believing husband or believing wife is no longer bound by the ties of marriage to the unbeliever. The Lord wants us to live in peace.
16 हे पत्नी, क्या आप नहीं समझती कि आप अपने अविश्वासी पति को उद्धार दिला सकती हैं? और हे पति, क्या आप नहीं समझते कि आप अपनी अविश्वासी पत्नी को उद्धार दिला सकते हैं?16 Wife, don’t you realize that you may lead your unbelieving husband to salvation? And you, husband, don’t you realize that you may lead your unbelieving wife to salvation?
17 परमेश्वर के पास हम में से हर एक के लिए योजना है। और हर व्यक्ति को वही करना चाहिए जो प्रभु चाहता है। जो मैं सिखाता हूँ उसका पालन सभी चर्चों को करना है।17 God has a plan for each of us. That is why everyone should do what the Lord wants. This is what I teach in all the churches, and all believers should follow it.
18 अगर कोई यहूदी व्यक्ति मसीह के पास आया है तो उसे यह नहीं छिपाना चाहिए कि वह खतना किया हुआ है। और अगर अन्यजाति व्यक्ति मसीह के पास आया है तो उसे खतना नहीं कराना चाहिए।18 If a Jew has come to Christ, he should not hide that he was circumcised. And if a person from another nation has come to Christ, he should not be circumcised.
19 अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसका खतना हुआ है और किसका नहीं। लेकिन हकीकत में फर्क इससे पड़ता है कि हम परमेश्वर की आज्ञाओं को मानें।19 Now it is not important who was circumcised and who was not. But what really matters is that we all should keep God’s commandments.
20 जब हम मसीह के पास आए तब हम में से हर एक अलग-अलग परिस्थितियों में थे। और ये परिस्थितियाँ हमारे जीवन में तब तक रहेंगी जब तक परमेश्वर उन्हें बदल न दे।20 When we came to Christ, each of us was in different circumstances. And these circumstances will remain in our lives until God changes them.
21 अगर उस समय आप गुलाम थे जब आप परमेश्वर के पास आए तो अपने बारे में यह न सोचें कि आप दूसरे विश्वासियों से बुरे हैं। लेकिन अगर आपको आज़ाद होने का मौका मिले तो इसका लाभ उठाएं।21 If you were a slave when you came to God, do not think that you are less worthy than other believers. But if you have the opportunity to become free, take advantage of it.
22 जो गुलाम प्रभु के पास आया, उसे अपने बारे में सोचना चाहिए कि अब वह प्रभु में आज़ाद हो गया है। और जो आज़ाद व्यक्ति मसीह के पास आया, उसे अपने बारे में सोचना चाहिए कि अब वह मसीह का गुलाम बन गया है।22 A slave who has come to the Lord should know that now he is free in the Lord. And a free person who has come to Christ should know that now he is a slave of Christ.
23 मसीह ने आपके लिए बड़ी कीमत चुकाई है। इसलिए लोगों के गुलाम न बनें।23 Christ paid a high price for you. Now your life belongs not to people, but to Christ. So do not become slaves to people.
24 हे भाइयों, जब आप परमेश्वर के पास आए तब आपमें से हर एक की परिस्थितियाँ अलग-अलग थीं। और ये परिस्थितियाँ आपके जीवन में तब तक रहेंगी जब तक परमेश्वर उन्हें बदल नहीं देता।24 Brothers, when you came to Christ, each of you was in different circumstances. And these circumstances will remain in your lives until God changes them.
25 मुझे कुँवारी लड़कियों के लिए प्रभु से कोई आज्ञा नहीं मिली। लेकिन मैं सलाह देना चाहता हूँ क्योंकि मुझे प्रभु से दया मिली है और मैं ईमानदारी से उसकी सेवा करता हूँ।25 I have no direct instruction from the Lord regarding unmarried girls. But I give my advice as a person whom the Lord has entrusted to serve Him by His mercy.
26 अब हम कठिन परीक्षाओं से गुज़र रहे हैं। इसलिए मैं सोचता हूँ कि किसी व्यक्ति को अपनी वैवाहिक स्थिति को न बदलना ही बेहतर है।26 Now we are going through difficult times. That is why I think it is better for a person not to change his marital status.
27 अगर आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो तलाक न दें। और अगर आपने अपनी पत्नी को खो दिया है तो दूसरी न ढूँढें।27 If you are already married, do not seek a divorce. But if you are left without a wife, do not look for another one.
28 लेकिन अगर आप शादी करें तो आप पाप नहीं करेंगे। और अगर किसी लड़की की शादी हो तो वह भी पाप नहीं करेगी। अब हम मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। इसलिए शादीशुदा लोग इस जीवन में कष्टों का सामना करेंगे। और मुझे आप पर दया आती है।28 But if you marry, you will not sin. And if a woman marries, she will not sin either. Now we are going through difficult times, that is why married people will face hardships. But I want to keep you from unnecessary difficulties.
29 हे भाइयों, मैं आपको बताना चाहता हूँ कि हमारे पास ज़्यादा समय नहीं बचा है। इसलिए शादीशुदा व्यक्ति को अपना सारा समय सिर्फ़ अपनी पत्नी को नहीं देना चाहिए।29 Brothers, I tell you that our life on earth is very short. So a married man should not devote all his time only to his wife. He should also serve the Lord.
30 और रोने वाला पूरी तरह से अपने दुःख में डूब न जाए। और आनन्द करने वाले को आनन्द पूरी तरह से पकड़ न ले। और जब आप चीजें खरीदते हैं तब आप उनके साथ चिपक न जाएं।30 The one who mourns should not be completely overwhelmed by his sorrow so that he forgets about God. The one who rejoices should not be completely overwhelmed by his joy. And the things you buy should not become the purpose of your life.
31 आप इस दुनियाँ की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको किसी भी चीज से चिपकना नहीं चाहिए क्योंकि यह दुनियाँ जल्दी ही गायब हो जाएगी।31 Although you use the things of this world, you must not get attached to them, because everything in this world is temporary.
32 मैं चाहता हूँ कि आप हर रोज़ की चिन्ताओं से आज़ाद रहें। अविवाहित आदमी प्रभु की योजनाओं को पूरा करना चाहता है।32 I want you to be free from the worries of this life. An unmarried man wants to dedicate his life to the Lord and to fulfill His plans.
33 और शादीशुदा आदमी के पास हर रोज़ की बहुत ज़िम्मेदारियाँ होती हैं। उसे अपनी पत्नी की योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए। और उसी समय उसे परमेश्वर की योजनाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा।33 But a married man has many daily responsibilities. He should pay attention to his wife's interests. At the same time, he should strive to fulfill God's plans.
34 कुँवारी लड़की या ऐसी औरत जो अपने पति को खो चुकी है सिर्फ़ प्रभु की योजनाओं को पूरा करना चाहती है। इसलिए वह अपने शरीर और अपनी आत्मा को पवित्र करती है। लेकिन शादीशुदा औरत के पास हर रोज़ की बहुत ज़िम्मेदारियाँ होती हैं। और उसे अपने पति की योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए।34 An unmarried girl or a woman who is left without a husband can dedicate herself completely to the Lord. So, she strives to live in such a way that every action and every thought serve God alone. But a married woman has many daily responsibilities, and she should pay attention to her husband's interests.
35 मैं आप को सीमित करने की कोशिश नहीं कर रहा हूँ। लेकिन मैं यह आपके लाभ के लिए कहता हूँ ताकि कोई भी बात आपको आपकी सेवा से विचलित न करें। और तब आप बेहतर तरीके से और अधिक समर्पण के साथ प्रभु की सेवा करेंगे।35 I do not restrict you. Instead, I say this for your benefit, so that nothing may distract you from serving the Lord. Then you will be able to serve Him with greater devotion.
36 शायद आप में से कुछ ने अपनी मंगेतर से शादी करने का वादा किया था। और हम जिन परीक्षाओं से गुज़र रहे हैं उनकी वजह से आपने शादी में देरी की। लेकिन अब आप सोचते हैं कि अगर आपकी मंगेतर बूढ़ी हो जाए और उसकी शादी न हो तो यह अच्छा नहीं। इस मामले में, अगर आप अब शादी करें तो कुछ भी गलत नहीं होगा।36 Perhaps one of you has promised to marry his bride. However, because of the difficult times we are now experiencing, you have postponed your wedding. But now you think that it would be wrong if your bride grew older and remained unmarried. In that case, there is nothing wrong with you getting married now.
37 लेकिन शायद आप में से कुछ ने अपने दिल में दृढ़ता से फ़ैसला किया कि वह शादी न करे। ऐसे व्यक्ति को लगता है कि उसे शादी करने की ज़रूरत नहीं क्योंकि वह खुद पर नियंत्रण कर सकता है। इस मामले में, यह सही बात है क्योंकि अब परिवार शुरू करने का सबसे अच्छा समय नहीं।37 But perhaps one of you has firmly decided in his heart not to marry. Such a person feels that he has no need to marry, because he is able to control his desires. In this case, he does what is right, because now it is not the best time to start a family.
38 इसलिए जो शादी करता है वह सही करता है। और जो शादी नहीं करता वह और भी अच्छा करता है।38 So, he who marries does well. But he who does not marry does even better.
39 जब औरत शादी करती है तब परमेश्वर का कानून उसे उसके पति के साथ शादी के बंधन में बांधता है। लेकिन अगर उसका पति मर जाए तो उसे अधिकार है कि वह किसी भी आदमी से शादी कर सकती है जिसे वह पसन्द करती है। लेकिन वह आदमी प्रभु पर विश्वास करने वाला होना चाहिए।39 A wife is bound to her husband by the ties of marriage, as long as her husband is alive. But if he dies, she is free to marry any man she wishes. But only if he also believes in the Lord.
40 परमेश्वर ने मुझे अपनी आत्मा दी इसलिए मैं आप को सलाह देना चाहता हूँ। मैं विश्वास करता ​​हूँ कि औरत के लिए यह बेहतर है कि जब हम परीक्षाओं से गुजरते हैं तब वह शादी नहीं करे।40 God has given me His Spirit, so I want to give you advice. Now we are going through difficult times. So, it would be better for such a woman to remain unmarried.

अध्याय 8

Chapter 8

1 अब उस भोजन के बारे में बात करें जो अन्यजाति लोग मूर्तियों को चढ़ाते हैं। इस विषय पर हम सब के पास थोड़ा ज्ञान है। लेकिन ज्ञान हमें घमंडी बनाता है और प्यार हमें मज़बूत बनाता है।1 Now let’s speak about the food that people of different nations offer as sacrifices to idols. We all have some knowledge about this matter. However, without love, knowledge makes a person self-confident and proud. But love helps us apply knowledge in such a way that it benefits others.
2 शायद आप में से कुछ लोग ज्ञान को पहले स्थान पर रखते हैं। लेकिन कोई भी इतना ज्ञान नहीं पा सकता कि वह सब कुछ पूरी तरह से समझ सके।2 Perhaps some of you put knowledge first. But no one can know everything perfectly.
3 लेकिन अगर कोई व्यक्ति परमेश्वर के लिए प्यार को पहले स्थान पर रखता है तो वह परमेश्वर को आनन्द देता है। और ऐसे व्यक्ति को परमेश्वर अपना ज्ञान देता है कि सही काम कैसे करें।3 However, if a person puts love for God first, then God gives such a person the ability to understand how to act rightly.
4 इसलिए उस भोजन के बारे में बात करें जो अन्यजाति लोग मूर्तियों को चढ़ाते हैं। इस दुनियाँ के लोग मूर्तियों की पूजा करते हैं। लेकिन हम जानते हैं कि मूर्ति परमेश्वर नहीं। हम यह भी जानते हैं कि सिर्फ़ एक ही परमेश्वर है और उसके अलावा कोई दूसरा परमेश्वर नहीं।4 So, let’s return to the topic about the food that people of different nations offer as sacrifices to idols. The people of this world worship idols, but we know that an idol is not God. We also know that there is only one God, and besides Him, there is no other God.
5 लेकिन अन्यजाति लोग विश्वास करते हैं कि अलग-अलग देवता स्वर्ग और पृथ्वी पर राज करते हैं। इसलिए वे कई देवताओं की पूजा करते हैं और अपने ऊपर उनका अधिकार स्वीकार करते हैं।5 But people of other nations believe that a multitude of gods govern the heavens and the earth. So, they worship these many gods and recognize their authority over themselves.
6 लेकिन हम एक परमेश्वर पिता पर विश्वास करते हैं जिसने सब कुछ बनाया। और हम परमेश्वर के लिए जीते हैं। हम सिर्फ़ एक और एकमात्र प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करते हैं जिसके द्वारा परमेश्वर ने पूरी दुनियाँ को बनाया। और हम मसीह के कारण जीते हैं।6 But we believe in one God the Father, who created everything, and we live for Him. We believe in one Lord Jesus Christ, through whom God created the entire world, and we live because of Christ.
7 लेकिन आप में से सभी नहीं समझते कि सिर्फ़ एक ही परमेश्वर है। आपके बीच में कुछ लोग हैं जो अभी तक मूर्तियों पर विश्वास करते हैं। उनकी अंतरात्मा सही और गलत में फर्क नहीं कर सकती। ऐसे लोगों का परमेश्वर में विश्वास कमज़ोर है। इसलिए वे विश्वास करते हैं कि हमें मूर्तियों को चढ़ाए गये भोजन को खाने की अनुमति है और यह उनकी अंतरात्मा को अशुद्ध करता है।7 But not all of you understand that there is only one God. There are those among you who still believe in idols. Such people have weak faith in God. And their conscience cannot yet distinguish between what is right and what is wrong. That is why they think that they can eat food that has been offered to idols, and it defiles their conscience.
8 हम जानते हैं कि खाना हमें परमेश्वर के पास नहीं ले जा सकता। और खाना हमें न तो बेहतर बना सकता है न ही और भी बुरा।8 We know that food cannot bring us closer to God. And no food can make us either better or worse.
9 इसलिए आप में से कुछ लोग कहते हैं कि हमें उस भोजन को खाने की अनुमति है जिसे अन्यजाति लोगों ने मूर्तियों को चढ़ाया। लेकिन ऐसे लोगों को अपने कामों के परिणाम के बारे में सोचना चाहिए। वे उन लोगों को पाप करने के लिए उकसाएंगे जिनका विश्वास कमज़ोर है।9 That is why some of you say that it is allowed to eat food that people of other nations have offered to idols as a sacrifice. But such believers must consider where this might lead. They might push into sin those whose faith is still weak.
10 आप समझते हैं कि मूर्ति परमेश्वर नहीं। लेकिन मान लीजिए कि आप किसी मूर्ति के मन्दिर में भोजन खाएंगे और कोई व्यक्ति जिसका विश्वास आपसे कमज़ोर है आपको वहाँ देखेगा। सोचिए कि आप उसे किस तरह का उदाहरण देंगे? ऐसा व्यक्ति मूर्तियों को चढ़ाया हुआ भोजन खाना शुरू कर देगा और आप के कारण उनकी पूजा करेगा।10 You understand that an idol is not God. But suppose you are sitting in an idol's temple and eating food that has been offered to idols as a sacrifice. At that moment, another believer—whose faith is weaker than yours—sees you there. Think about what example you are setting for him. Because of you, he might begin to eat food offered to idols and worship them.
11 क्या आप सोचते हैं कि आप वह भोजन खा सकते हैं जो अन्यजाति लोगों ने मूर्तियों को चढ़ाया? लेकिन अगर आपके मसीही भाई का विश्वास कमज़ोर है तो आप अपने भाई को बर्बाद कर देंगे जिसके लिए मसीह मरा।11 You think that you are free to eat what people of other nations have offered to idols? But if your brother in Christ has weak faith, then you are destroying your brother, for whom Christ died.
12 आप उन भाइयों के खिलाफ़ पाप करते हैं जिनका विश्वास कमज़ोर है। उनकी अंतरात्मा सही और गलत में फर्क नहीं कर सकती। आप उनके विश्वास को नष्ट करते हैं और इस तरह से आप मसीह के खिलाफ़ पाप करते हैं।12 So, if you eat food sacrificed to idols, then you are sinning against your brothers whose faith is weak. Their consciences cannot yet distinguish between what is right and what is wrong. You are destroying their faith, and in this way, you are sinning against Christ.
13 मुझे क्या करना चाहिए अगर मैं जो भोजन खाता हूँ वह मेरे भाई को पाप करने के लिए उकसाता है? इस मामले में, मैं मूर्तियों को चढ़ाया गया भोजन फिर कभी नहीं खाऊँगा ताकि मैं अपने भाई के विश्वास को बर्बाद न करूँ।13 What should I do if what I eat leads my brother into sin? In that case, I will never again eat food offered to idols, so that I do not destroy my brother's faith.

अध्याय 9

Chapter 9

1 परमेश्वर ने मुझे प्रेरित बनाया और मुझे अधिकार के साथ काम करने का हक है। मैंने हमारे प्रभु यीशु मसीह को देखा था और आप मेरी सेवा के परिणाम के रूप में उसके पास आए।1 God has called me to be an apostle. Don’t I have the right to act with the authority that God has given me? I have seen our Lord Jesus Christ, the One in whom you have believed through my ministry.
2 शायद, दूसरे लोग मुझे प्रेरित नहीं मानते। लेकिन आपके लिए मैं प्रेरित बन गया क्योंकि आप मेरी सेवा के द्वारा परमेश्वर के पास आए। अब आप प्रभु के हैं और आप इस बात का सबूत हैं कि मैं यीशु मसीह का प्रेरित हूँ।2 Perhaps others do not consider me an apostle. But to you, I am an apostle. Now you belong to the Lord, and you yourselves are the proof that I am an apostle.
3 इस तरह से मैं उन लोगों से अपनी सेवकाई की रक्षा करता हूँ जो मुझ पर दोष लगाते हैं।3 This is how I defend my apostolic ministry against those who criticize me.
4 हम प्रभु के लिए काम करते हैं। क्या आप हमारी सेवा के लिए धन्यवाद देने के लिए हमें कुछ खाने-पीने को नहीं दे सकते?4 We work for the Lord, so we have the right to receive financial support from those whom we serve. Can’t you give us something to eat and drink to show your appreciation for our ministry?
5 पतरस, दूसरे प्रेरित और प्रभु के भाई अपनी विश्वासी पत्नियों के साथ यात्रा करते हैं। क्या हमारे पास अपनी विश्वासी पत्नियों को अपने साथ ले जाने का समान अधिकार नहीं?5 Peter, the other apostles, and the brothers of the Lord travel together with their believing wives. Don’t we have the same right to take our believing wives with us?
6 क्या हमें अपने खर्च के लिए दान का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं? लेकिन मैंने और बरनबास ने इस अधिकार का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया और हम काम करते हैं और अपने आप को सम्भालते हैं।6 Don’t we have the right to live on support? But Barnabas and I have given up this right and earn our living ourselves.
7 मुझे बताइए, जब कोई सैनिक सेना में काम करता है तब क्या वह अपना खर्च खुद उठाता है? और क्या कोई व्यक्ति अपने लगाए हुए अंगूर के बाग के अंगूर नहीं खाता? और क्या कोई चरवाहा अपनी भेड़-बकरियों के दूध को नहीं पीता?7 Tell me, does a soldier pay his own expenses when he serves in the army? Doesn’t a person eat the grapes of the vineyard that he planted? Doesn’t a shepherd drink the milk from his flock?
8 मैं आपको हर रोज़ के जीवन से कुछ उदाहरण देता हूँ और कानून भी यही कहता है।8 I am giving you these examples from everyday life. Doesn’t the Law of Moses say the same thing?
9 परमेश्वर ने मूसा के द्वारा कहा, “जब बैल खेत में काम करेगा तब वह फसल भी खाएगा। लेकिन आपको उसका मुँह बन्द नहीं करना चाहिए।” मुझे बताइए, क्या परमेश्वर सिर्फ़ बैलों की परवाह करता है?9 God said through Moses, “When an ox is working and threshing grain, do not cover its mouth, so that it can eat the grain.” Tell me, does God care only about oxen?
10 जब परमेश्वर इस के बारे में बात करता है तब क्या इसका मतलब हमसे नहीं? बिल्कुल, मूसा ने इसे हमारे लिए लिखा था। जोतने वाला और काटने वाला दोनों अपना काम करते हैं। और उनमें से हर एक पूरी तरह से निश्चिंत होता है कि फसल का हिस्सा उसी का होगा।10 Doesn’t God mean us, His servants, when He says this in His Law? Of course, Moses wrote this for us. The one who plows and the one who harvests do their work. And each of them has the right to receive a share of the harvest.
11 हमने आपके जीवन में आत्मिक आशीषें उगाई हैं जो सांसारिक चीज़ों से कहीं अधिक कीमती हैं। और हमें आपसे सांसारिक आशीषों की फसल इकट्ठा करने का अधिकार है।11 We have sown spiritual blessings into your lives that are far more valuable than any material things. So we have the right to reap a harvest from you and receive financial support from you.
12 दूसरे सेवक आपसे आर्थिक सहायता प्राप्त करते हैं। हमें आपसे सहायता माँगने का ज़्यादा अधिकार है। लेकिन हम इस अधिकार का इस्तेमाल नहीं करते। और इस सच के बावजूद कि हम सांसारिक कठिनाइयों का सामना करते हैं, हम रुकते नहीं और मसीह के बारे में अच्छी खबर को फैलाना जारी रखते हैं।12 You support other ministers financially. Even though we have every right to such support, we do not use this right. Although we face financial difficulties, we continue to spread the Good News about Christ.
13 क्या आप नहीं जानते कि याजक वह भोजन प्राप्त करते हैं जिसे लोग मन्दिर में लाते हैं और परमेश्वर को भेंट चढ़ाते हैं? क्या आप नहीं जानते कि लोग जो कुछ भी प्रभु को भेंट चढ़ाते हैं, उस में से कुछ भाग वे सेवक अपने लिए ले लेते हैं जो वेदी पर सेवा करते हैं?13 Don’t you know that the priests receive food that people bring to the temple and offer to God? Don’t you know that those who serve at the altar take a share of what people offer to God?
14 और यह वह आज्ञा है जो प्रभु ने हमें दी थी। जो मसीह के बारे में अच्छी खबर का प्रचार करता है, उसे उन लोगों से आर्थिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है जिनकी वह सेवा करता है।14 In the same way, the Lord Jesus established this principle (Luke 10:7–8; Matthew 10:9–10). So the one who preaches the Good News about Christ has the right to receive financial support from those whom he serves.
15 लेकिन मैंने इस अधिकार का इस्तेमाल नहीं किया। और अब मैं यह इसलिए नहीं लिख रहा हूँ ताकि आप आर्थिक रूप से मेरी सहायता करना शुरू कर दें। मैंने फ़ैसला किया कि जिन्हें मैं प्रचार करता हूँ उन लोगों के खर्चे पर जीने की बजाय मरना पसन्द करूँगा। और यह मुझे आनन्द देता है कि मैं अपने लिए बन्दोबस्त कर सकता हूँ।15 But I have not used this right. And I am not writing this now so that you will begin to support me financially. I decided that I would rather die than live on the support of those to whom I preach. And it gives me joy that I can provide for myself.
16 मैं मसीह के बारे में अच्छी खबर का प्रचार कर रहा हूँ लेकिन मैं इस के लिए आर्थिक सहायता मिलने का इंतेज़ार नहीं करता। यह मेरा कर्तव्य है जिसे मुझे पूरा करना है। और अगर मैं मसीह के बारे में अच्छी खबर का प्रचार करना बन्द कर दूँ तो मुझे बहुत दु:ख होगा।16 I preach the Good News about Christ, but I do not expect to receive financial support. This is my duty, which I must fulfill. And woe to me if I stop preaching this Good News about Christ.
17 मान लीजिए कि मैंने प्रचारक बनने का फ़ैसला किया ताकि इस तरह से मैं अपनी जीविका कमा सकूँ। इस मामले में, मैं अपने काम के लिए तनख्वाह का इंतेज़ार कर सकता हूँ। लेकिन मेरा ऐसा विचार नहीं था। मैं प्रचार करता हूँ क्योंकि परमेश्वर ने मुझे अपनी सेवा सौंपी है और मुझे इसे पूरा करना है।17 Suppose I decided to become a preacher to earn my living. In that case, I would expect payment for my work. But that was not my idea. I preach because God entrusted me with this ministry, which I must fulfill.
18 जब मैं आपको मसीह के बारे में अच्छी खबर का प्रचार करता हूँ तब मुझे आपसे आर्थिक सहायता पाने का पूरा अधिकार है। लेकिन मैं इस अधिकार का इस्तेमाल नहीं करता। मैं आपकी सेवा करता हूँ और आपसे किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता प्राप्त करने की आशा नहीं रखता। और परमेश्वर मुझे उसके लिए इनाम देगा।18 When I preach the Good News about Christ to you, I have every right to receive financial support from you. But I do not use this right. I serve you without expecting any financial support from you. And God Himself will give me a reward for that.
19 कोई भी मेरी आज़ादी को सीमित नहीं करता। लेकिन मैंने दूसरे लोगों के लिए अपनी आज़ादी को बलिदान कर दिया ताकि मैं मसीह के लिए और अधिक लोगों को जीत सकूँ।19 No one restricts my freedom. But I have sacrificed this freedom for the sake of others, so that I may bring to Christ as many people as possible.
20 इसलिए यहूदी लोगों को मैं यहूदी नज़रिये से मसीह के बारे में प्रचार करता हूँ। मैं ऐसा इसलिए करता हूँ ताकि यहूदी लोग मसीह के पास आ सकें। जब मैं इस कानून के अनुसार जीने वालों को मसीह के बारे में बताता हूँ तब मैं मूसा के कानून का इस्तेमाल करता हूँ ताकि वे भी मसीह के पास आ सकें।20 So when I preach to the Jews about Jesus, I speak from a Jewish point of view so that they may turn to Him. They live according to the Law of Moses, so I use that Law when I tell them about Christ, so that they may come to Christ.
21 अन्यजाति लोग नहीं जानते कि मूसा का कानून क्या है। इसलिए जब मैं उन्हें प्रचार करता हूँ तब मैं इस कानून का इस्तेमाल नहीं करता और उसके अनुसार नहीं जीता। लेकिन मैं मसीह की आज्ञा का पालन करता हूँ और परमेश्वर के कानून का उल्लंघन नहीं करता। मैं यह इसलिए करता हूँ क्योंकि मैं अन्यजाति लोगों को परमेश्वर के पास लाना चाहता हूँ।21 But people from other nations do not know the Law of Moses. So when I preach to them, I do not use that Law. But I obey Christ and do not break God’s Law. I do it to bring other nations to God.
22 जब मैं दु:खों से गुज़रने वालों को मसीह के बारे में प्रचार करता हूँ तब मैं अपने आप को कमज़ोर व्यक्ति की जगह पर रखता हूँ ताकि उसे परमेश्वर के पास ला सकूँ। मैं उन में से कम से कम कुछ को बचाने के लिए सभी लोगों के साथ एक सा आधार ढूँढता हूँ।22 When I share about Christ with someone who is suffering, I put myself in that person’s place to bring him to God. I find common ground with all people to save at least some of them.
23 मैं इस तरह से काम करता हूँ ताकि मैं मसीह के बारे में अच्छी खबर फैला सकूँ। और इस तरह से मैं परमेश्वर के काम में हिस्सा लेता हूँ।23 I do this to spread the Good News about Christ. And in this way, I do what God has entrusted to me.
24 आप जानते हैं कि दौड़ प्रतियोगिता में कई खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन उनमें से सिर्फ़ एक व्यक्ति ही इनाम पाता है। इसलिए आपको जीतने के लिए दौड़ना है।24 Don’t you know that in a running competition many athletes take part, but only one receives the prize? So run toward your goal like an athlete who wants to win.
25 सभी प्रतियोगी हर चीज में खुद को तैयार और अनुशासित करते हैं। वे ऐसा मुकुट पाने के लिए सब कुछ करते हैं जो हमेशा नहीं रहेगा। लेकिन हम अपने आप को अनुशासित करते हैं ताकि वह अविनाशी इनाम पा सकें जिसे परमेश्वर हमें देगा।25 All the participants in the competition train hard and discipline themselves. They do it to receive a temporary reward. But we discipline ourselves to receive an eternal reward.
26 मैं ऐसे खिलाड़ी की तरह काम करता हूँ जिसका एक लक्ष्य है। मैं अन्तिम रेखा तक पहुँचना चाहता हूँ। मैं ऐसे मुक्केबाज़ की तरह काम करता हूँ जो हर मुक्के के बारे में सोचता है। मैं हवा को नहीं पीटता।26 I run like an athlete who has a goal. I act like a boxer who calculates every punch and does not hit the air.
27 मैं दूसरों को प्रचार करता हूँ। लेकिन मुझे अपने आप को भी अनुशासित करना पड़ेगा ताकि मैं पूरी तरह से अपने शरीर को नियंत्रित कर सकूँ। नहीं तो, मैं अन्तिम रेखा तक नहीं पहुँच पाऊँगा और अपना इनाम नहीं पाऊँगा।27 I discipline myself and keep my desires under control so that my life matches what I teach. Otherwise, it may happen that I preach to others, but I myself will not reach the finish line and will not receive a reward.

अध्याय 10

Chapter 10

1 हे भाइयों, मैं आप को याद दिलाना चाहता हूँ कि मूसा हमारे यहूदी लोगों को मिस्र से जंगल में लाया। जब मिस्र की सेना परमेश्वर के लोगों का पीछा कर रही थी तब प्रभु मिस्र की सेना और यहूदी लोगों के बीच बादल में खड़ा हुआ और अपने लोगों की रक्षा की। समुद्र दो भाग हो गया और इस्राएली समुद्र में से होकर दूसरी ओर ज़मीन पर चले गए लेकिन मिस्र की सेना डूब गई।1 Brothers, I want to remind you how God brought His people out of slavery in Egypt. When the Egyptians chased the Israelites, the Lord stood in a cloud between the Israelites and the Egyptians to protect His people. Then the Red Sea was divided, and all the Israelites walked on dry ground to the other side of the sea, but the Egyptians drowned.
2 परमेश्वर के लोग मूसा के पीछे चले। और उन सभी को बादल और समुद्र में मूसा के नाम से बपतिस्मा मिला।2 All God’s people followed Moses as their leader, and all were baptized into Moses in the cloud and in the sea.
3 सभी लोग एक ही आत्मिक भोजन खाते थे।3 All the people ate the same spiritual food.
4 सभी लोग उसी आत्मिक सोते से पीते थे जो आत्मिक चट्टान से बहता था। यह चट्टान मसीह था। और मसीह जंगल में अपने लोगों के साथ था।4 And all the people drank from the same spiritual source. This was water that God gave them from the rock. That rock symbolized Christ, who accompanied the people of Israel in the wilderness.
5 लेकिन सभी इस्राएलियों ने परमेश्वर को आनन्द नहीं दिया। उन्होंने पाप किया इसलिए वे जंगल में मर गए।5 But many Israelites sinned and disobeyed God. So they died in the wilderness.
6 लोग बुराई करना चाहते थे और उनकी बुरी इच्छाओं ने उन्हें नष्ट कर दिया। यह हमारे लिए एक उदाहरण होना चाहिए ताकि हम बुराई करने की इच्छा से दूर रहें।6 The people wanted to do evil, but these same sinful desires destroyed them. Let this be an example for us so that we do not desire to do evil.
7 मूर्तियों की पूजा भी न करें जैसा कि कुछ इस्राएलियों ने की थी। शास्त्र उनके बारे में कहते हैं, “लोग सोने के बछड़े के सामने बैठ गए और खाना-पीना शुरू कर दिया। और फिर वे पागलों की तरह मूर्ति के चारों ओर कूदने लगे।”7 Also do not worship idols, as some Israelites did. While Moses was on Mount Sinai, the people made a golden calf and offered sacrifices to it. Scripture says, “The people sat down to eat and drink. Then they got up and began to dance wildly around the idol” (Exodus 32:6).
8 गलत यौन संबंधों में हिस्सा न लें जैसा कि कुछ इस्राएलियों ने किया। लोगों ने पाप किया और एक दिन में 23,000 लोग मारे गए।8 Do not indulge in sexual immorality, as some of the Israelites did. The people began to sin, and 23,000 of them died in one day (Numbers 25:9).
9 जब परमेश्वर जंगल में अपने लोगों के आगे आगे चला तब उनमें से कुछ ने परमेश्वर की योजना पर शक किया। उन्होंने परमेश्वर के खिलाफ़ बोला और अपने पापों से मसीह के धीरज की परीक्षा की। इसलिए सांपों ने उन्हें काटा और इसकी वजह से लोग मर गए। इसलिए हमें प्रभु की योजनाओं पर शक नहीं करना चाहिए। इस बात की परीक्षा न करें कि प्रभु हमारे पापी व्यवहार को किस हद तक सहन करेगा।9 When God was leading His people through the wilderness, some of them began to doubt God’s plan. They spoke against God and tested His patience with their sins. That is why they were bitten by snakes, and many people died. So do not test Christ’s patience as they did (Numbers 21:4–6).
10 कुछ इस्राएली मर गए थे क्योंकि वे कुड़कुड़ाये और शिकायत करने लगे। यही कारण था कि वे नाश हो गए। लेकिन हमें शिकायत नहीं करनी और कुड़कुड़ाना नहीं चाहिए।10 Do not complain against God and do not speak against Him, as some of the Israelites did, and later they were struck by the destroying angel (Numbers 14:1–37; 16:41–49).
11 हम आखिरी दिनों में जीते हैं। और भविष्यवक्ताओं ने हमारे लिए वह सब कुछ लिखा था जो इस्राएल के लोगों के साथ हुआ। ये बातें हमारे लिए उदाहरण बन जानी चाहिए ताकि हम उनकी तरह पाप न करें।11 We live in the last days. The prophets wrote down everything that happened to the people of Israel. Now this has become an example for us, so that we would not sin as they did.
12 आप सोचते हैं कि आप अपने पैरों पर स्थिर खड़े हैं। लेकिन आपको सावधान रहना है और पाप करने से बचना है। नहीं तो, आप गिर जाएंगे।12 If you are too confident in yourselves and think that you will never sin, be careful. Anyone can stumble.
13 अगर आप पाप के बारे में सोचते हैं तो ऐसे विचार आपको पाप के कामों की ओर ले जायेंगे। और ऐसी चीजों का सामना हर किसी को करना पड़ता है। लेकिन आपको जानना चाहिए कि परमेश्वर अपने वचन के प्रति वफ़ादार है और वह आपको कभी असफल नहीं करेगा। वह आपको शक्ति देगा ताकि आप अपनी पाप भरी इच्छा के पीछे न चलें। परमेश्वर आपको धीरज से भर देगा और आपके पापी विचारों पर विजय पाने में आपकी मदद करेगा।13 But if you feel a desire to sin or to do something wrong, remember that every person experiences this kind of inner struggle. In such moments, trust God, because He is faithful, and He will not let temptation overcome you. Instead, God will give you the strength not to give in to sinful desires, and He will help you stand firm.
14 हे मेरे प्यारे भाइयों, मूर्तियों की पूजा न करें। उनसे दूर रहें।14 My dear brothers, do not worship idols. Avoid everything that is connected to idolatry.
15 आप बुद्धिमान लोग हैं। और आप समझ सकते हैं कि मैं आपसे क्या कह रहा हूँ।15 You are intelligent people. So you can understand what I mean.
16 जब हम प्रभु भोज लेते हैं तब हम मसीह की मौत को याद करते हैं। हम परमेश्वर को धन्यवाद देते हैं और इस आशीषित प्याले से पीते हैं। इस तरह से, मसीह हमें अपने खून से एकजुट करता है। हम इस रोटी को भी तोड़ते हैं और खाते हैं। इस तरह से, मसीह हमें अपने शरीर में एकजुट करता है।16 When we thank God during communion and drink from the cup, this shows that we are united with Christ through His Blood. And when we break the bread and eat it, this shows that we are united with Christ through His Body.
17 चर्च मसीह का शरीर है जिसमें कई अलग-अलग अंग हैं। जब हम सभी एक रोटी खाते हैं तब हम मसीह का शरीर बन जाते हैं।17 We all eat one bread. By this we also show that we are united with one another and are one Body of Christ.
18 इस्राएल के लोगों के बारे में सोचें। जब लोगों ने परमेश्वर के लिए बलिदान चढ़ाए तब उन्हें वेदी पर खाया और इसने उन्हें परमेश्वर के साथ एकजुट कर दिया।18 Think about the people of Israel. When they brought sacrifices to God and ate them at the altar, in this way, they participated in the worship of God.
19 हम जानते हैं कि मूर्ति परमेश्वर नहीं। इसलिए मूर्तियों को बलिदान चढ़ाने का कोई मतलब नहीं।19 I am not saying that an idol is God. I am not saying either that the sacrifices that are offered to idols have any power.
20 लेकिन आपको यह समझना चाहिए कि जब लोग मूर्तियों को बलिदान चढ़ाते हैं तब वे उन्हें दुष्टात्माओं को चढ़ाते हैं न कि परमेश्वर को। और मैं नहीं चाहता कि आप बुरी आत्माओं से संबंध रखें।20 But you must understand that when people from other nations offer sacrifices to idols, they offer them to demons, not to God. But I do not want you to have fellowship with evil spirits or to have anything in common with them.
21 आप प्रभु के प्याले और दुष्टात्माओं के प्याले दोनों में से नहीं पी सकते। जो रोटी आपने प्रभु को समर्पित की और जो बलिदान का खाना अन्यजाति लोगों ने बुरी आत्माओं को समर्पित किया आप उन दोनों में से नहीं खा सकते।21 You cannot drink from the cup that belongs to the Lord and at the same time drink from the cup that belongs to demons. You cannot eat the bread that has been dedicated to God and at the same time eat what has been dedicated to evil spirits.
22 क्या हम प्रभु को गुस्सा करने के लिए उकसाने की हिम्मत कर सकते हैं? क्या हम उससे मजबूत हो गए हैं?22 Otherwise, you will provoke the Lord to anger. Do you think that you are stronger than He is?
23 आप कहते हैं, "जो मैं चाहूँ वह कर सकता हूँ।" लेकिन हमारे काम हमें नुकसान पहुँचा सकते हैं। आप कहते हैं, "जो मैं चाहूँ वह करने का अधिकार मेरे पास है।" लेकिन हमारे काम हमारे विश्वास को कमज़ोर बना सकते हैं।23 You say, “I can do anything I want.” But not everything is beneficial. You claim, “I have the right to do whatever I want.” But not all our actions help others grow spiritually.
24 हमें अपने हितों का पीछा नहीं करना चाहिए। इसके बजाय, हम में से हर एक को एक दूसरे का ख्याल रखना चाहिए।24 Do not think only about yourselves. Instead, try to act in such a way that strengthens the faith of others.
25 जब आप बाजार जाते हैं तब यह न पूछें कि अन्यजाति लोगों ने कौन सी वस्तुएं मूर्तियों को चढ़ाई। जो कुछ भी आप बाजार से खरीदते हैं उसे साफ़ अंतरात्मा के साथ खाएं।25 When you go to the market, do not ask whether the food has been offered to idols. Eat everything you buy with a clear conscience.
26 शास्त्र कहते हैं कि पृथ्वी प्रभु की है। और जो कुछ पृथ्वी पर मौजूद है वह भी उसी का है।26 Scripture says, “The whole earth belongs to the Lord. And everything in it also belongs to Him” (Psalm 23:1).
27 मान लीजिए कि कुछ अविश्वासी आपको अपने घर बुलाए और आप वहाँ जाना चाहें। इस मामले में, जो कुछ वह आपको दे उसे साफ़ अंतरात्मा के साथ खाएं। और यह न पूछें कि क्या यह खाना मूर्तियों को चढ़ाया गया था।27 Suppose an unbeliever invites you to his home, and you decide to go. Then eat everything that is offered to you with a clear conscience. And do not ask whether the food has been offered to idols.
28 याद रखें कि पृथ्वी परमेश्वर की है। और जो कुछ पृथ्वी पर मौजूद है, वह भी उसी का है। लेकिन मान लीजिए कि कोई व्यक्ति आपको बताए, "यह खाना मूर्तियों को चढ़ाया गया था।” इस मामले में वह खाना खाने से इनकार कर दें। आपको उस व्यक्ति के लिए बलिदान किया हुआ खाना नहीं खाना चाहिए जिसने आपको इसके बारे में बताया है। और आपको दूसरे विश्वासी के लिए भी बलिदान किया हुआ यह खाना नहीं खाना चाहिए जिसका परमेश्वर पर विश्वास कमज़ोर है। अभी तक इस व्यक्ति की अंतरात्मा इस बात में फर्क नहीं कर सकती कि क्या अच्छा है और क्या बुरा है। इसलिए ऐसा व्यक्ति मूर्तियों को चढ़ाया हुआ खाना खाना शुरू कर देगा और आपके कारण मूर्तियों की पूजा करना शुरू कर देगा।28 But suppose someone tells you, “This food has been offered to idols.” Then refuse to eat it for the sake of the person who told you. Also do not eat food offered to idols for the sake of the believer whose faith in God is weak. His conscience still cannot distinguish between what is right and what is wrong. So because of you, he may begin to eat food offered to idols and worship idols.
29 मैं जानता हूँ कि सब कुछ प्रभु का है इसलिए मेरी अंतरात्मा मुझे दोषी नहीं ठहराती। लेकिन मुझे यह सोचना पड़ेगा कि मेरे काम दूसरे व्यक्ति पर कैसा असर डालेंगे जिसका परमेश्वर पर विश्वास कमजोर है। आप में से कुछ कहते हैं, “प्रभु ने मुझे आज़ादी दी। और कोई भी मेरा न्याय नहीं कर सकता और कोई भी मुझे नहीं बता सकता कि मुझे कैसे व्यवहार करना चाहिए।”29 I know that everything belongs to the Lord. So my conscience does not condemn me, and I can eat whatever I want. But I must think about how my actions may affect another person whose faith in God is weak. Some of you say, “The Lord has given me freedom. So no one can judge me or tell me how I should behave.”
30 और दूसरा कहता है, “मैं मूर्तियों को चढ़ाया हुआ खाना खाता हूँ और इसके लिए परमेश्वर को धन्यवाद देता हूँ। आप इसके लिए मुझ पर कैसे दोष लगा सकते हैं?”30 And another one says, “I eat food offered to idols and thank God for it. How can anyone blame me for this?”
31 आपको यह समझना चाहिए कि आपके सभी कामों से परमेश्वर की महिमा करनी चाहिए। जब आप खाते या पीते हैं तब इस से भी उसकी महिमा मिलनी चाहिए।31 You should understand that everything you do must glorify God. Even when you eat or drink, it must also bring Him glory.
32 इसलिए आपको इस तरह से व्यवहार करना चाहिए कि आप न तो यहूदी लोगों को, न अन्यजाति लोगों को और न ही चर्च को, जो परमेश्वर का है पाप के लिए उकसाएं।32 So behave in such a way that your actions do not lead anyone into sin: neither Jews, nor people from other nations, nor the Church that belongs to God.
33 मैं चाहता हूँ कि लोगों को उद्धार मिले। इसलिए मैं प्रयास करता हूँ और दूसरों के हितों को अपने से ऊँचा रखता हूँ। मैं हर व्यक्ति का ख्याल रखने का हर संभव प्रयास करता हूँ।33 I also do my best to act this way. I do not think about myself, but about others, so that they may come to Christ and receive salvation.

अध्याय 11

Chapter 11

1 मेरा उदाहरण लें जैसे मैं यीशु मसीह का उदाहरण लेता हूँ।1 Follow my example, because I follow the example of Jesus Christ.
2 हे भाइयों, मुझे आनन्द है कि आप मुझे याद करते हैं और जैसे मैंने आपको पढ़ाया आप वैसे ही काम करते हैं।2 Brothers, I am glad that you remember me and act the way I taught you.
3 मैं चाहता हूँ कि आप यह भी जानें कि मसीह हर एक आदमी का सिर है। पति अपनी पत्नी का सिर है। और परमेश्वर मसीह का सिर है।3 I also want you to know that Christ is the head of every man, the husband is the head of his wife, and God is the head of Christ.
4 अगर कोई आदमी औरत की तरह अपना सिर ढके हुए प्रार्थना या भविष्यवाणी करता है तो वह अपना और प्रभु का अपमान करता है।4 If a man prays or prophesies with his head covered like a woman does, he dishonors himself and the Lord.
5 और अगर कोई औरत आदमी की तरह अपना सिर गंजा करके प्रार्थना या भविष्यवाणी करती है तो वह अपना और अपने पति का अपमान करती है।5 And if a woman prays or prophesies with her head uncovered, which is considered improper in society, she dishonors herself and her husband. This is as shameful as if a woman shaved her head like a man.
6 आपके बीच में कुछ औरतें हैं जो अपना सिर ढकना नहीं चाहती। लेकिन वे छोटे बालों के कारण आदमियों की तरह दिखाई देती हैं। औरत को अपना सिर गंजा नहीं करवाना चाहिए और न ही किसी आदमी की तरह अपने बाल कटवाने चाहिए। उसे इस बात पर शर्म आनी चाहिए और उसे अपना सिर ढकना चाहिए।6 But if a woman still does not want to cover her head, she goes against the rules of society. Then let her go all the way and cut her hair like a man. But if she is ashamed to cut her hair like that or to shave her head, then let her cover her head.
7 आदमी को अपना सिर नहीं ढकना चाहिए और औरत की तरह दिखाई देना नहीं चाहिए। परमेश्वर ने आदमी को अपने रूप में बनाया ताकि आदमी परमेश्वर की महिमा करे। और पत्नी को अपने पति की प्रतिष्ठा का ध्यान रखना चाहिए और उसका अपमान नहीं करना चाहिए।7 So a man should not cover his head and look like a woman. God created man in His own image so that he would glorify God. And a wife should care about her husband’s reputation and not behave in a way that is considered improper in society.
8 शुरुआत में परमेश्वर ने आदमी को बनाया। और फिर परमेश्वर ने उसकी पसली से औरत को बनाया।8 First God created man. Then He created woman from the man’s rib.
9 परमेश्वर ने आदमी को औरत के लिए नहीं बनाया। लेकिन उसने औरत को आदमी के लिए बनाया।9 God did not create man for woman. Instead, He created woman for man.
10 इसलिए स्वर्गदूतों को दिखाई देना चाहिए कि औरत अपने ऊपर अपने पति के अधिकार को पहचानती है। और अगर औरत अपने छोटे बालों के कारण आदमी की तरह दिखाई देती है तो उसे औरत की तरह दिखाई देने के लिए अपना सिर ढकना चाहिए।10 So a woman should cover her head to show that she recognizes her husband’s authority. Even the angels are watching this.
11 हम प्रभु के हैं और हम समझते हैं कि आदमी औरतों पर निर्भर होते हैं और औरतें आदमियों पर निर्भर होती हैं।11 We all belong to the Lord and understand that men depend on women, and women depend on men.
12 पहली औरत आदमी की पसली से आई लेकिन बाकी सभी आदमी औरतों से पैदा हुए। और परमेश्वर ने हम सभी को बनाया।12 God created the first woman from the man’s rib, and now every man is born of woman. However, God created all of us.
13 आपके बीच में कुछ औरतें छोटे बालों के कारण आदमियों की तरह दिखाई देती हैं। इसके बारे में सोचें। क्या यह सही है जब ऐसी औरत अपना सिर बिना ढके परमेश्वर से प्रार्थना करती है?13 Think about it — is it right if a woman prays to God with her head uncovered, even though this is considered improper in society?
14 अगर कोई आदमी अपने बालों को बढ़ाता है और औरत की तरह बनता है तो वह अपने स्वभाव के खिलाफ़ काम करता है और प्रकृति के खिलाफ़ व्यवहार करता है। और इस तरह से वह अपना अपमान करता है।14 If a man grows long hair and looks like a woman, he goes against his masculine nature and behaves unnaturally. In this way, he dishonors himself.
15 लेकिन जब कोई औरत अपने बालों को बढ़ाती है तब वह अपने औरत होने को महत्त्व देती है। और उसके लम्बे बाल प्राकृतिक रूप से उसे घूंघट की तरह ढकते हैं।15 But when a woman grows her hair, she emphasizes her femininity. Her long hair becomes her covering.
16 और अगर कोई व्यक्ति इस के बारे में बहस करना चाहता है तो मैं उससे कहूँगा, “आदमियों और औरतों को एक दूसरे से अलग दिखना ही चाहिए। और हमें इस नियम का पालन करना है। ऐसी आज्ञा परमेश्वर के सभी चर्चों में होनी चाहिए।”16 If anyone wants to argue about this, then I will say that men and women must look different. We all must follow this, and such order must be in all the churches that belong to God.
17 मैं कुछ दूसरी बातों के लिए भी आपकी प्रशंसा नहीं कर सकता जो आपके बीच में होती हैं। जब आप इकट्ठे होते हैं तब यह आपको अच्छाई से ज़्यादा नुकसान पहुँचाता है।17 There are also other things happening among you for which I cannot praise you. When you come together, it brings you more harm than good.
18 मैंने सुना कि आपकी सभाओं के समय क्या होता है। सबसे पहली बात, जब आप चर्च आते हैं तब आपके बीच में कुछ फूट होती हैं। और कुछ हद तक, मैं मानता हूँ कि ऐसा हो सकता है।18 First of all, I have been told about what happens during your meetings. When you meet as a church, disagreements arise among you. And I understand that this can happen.
19 आपके अलग-अलग नज़रिये हो सकते हैं ताकि आप देख सकें कि आप में से किस के विचार सही हैं जिन्हें परमेश्वर मंजूरी देता है।19 Some disagreements cannot be avoided, because in this way it becomes clear who among you truly follow what God approves.
20 दूसरी बात, जब आप इकट्ठे होते हैं तब आप प्रभु भोज लेते हैं। लेकिन आप इसे इस तरह से लेते हैं जैसे इसका सच्चे प्रभु भोज से कोई लेना-देना ही नहीं।20 Second, when you come together for communion, you do it in such a way that it has nothing to do with true communion.
21 आप एक दूसरे के साथ नहीं बाँटते। आप अपने साथ लाया हुआ खाना खाने के लिए लालच करते हैं। इसलिए आप में से कुछ लोग भूखे रह जाते हैं और दूसरे लोग नशे में चूर हो जाते हैं।21 Everyone is in a hurry to eat what he has brought with him. So some people remain hungry, and others become drunk.
22 आपको घर पर खाना और पीना चाहिए। परमेश्वर के चर्च को अपमान न करें और गरीबों को न दबाएं। मैं आपको क्या बताऊँ? क्या आप सोचते हैं कि मैं इसके लिए आपकी प्रशंसा करूँगा? बिल्कुल नहीं।22 Don’t you have your own homes where you can eat and drink? Do not dishonor the church of God and do not humiliate those who have no food. What should I say to you? Do you think that I will praise you for this? Of course not.
23 जो प्रभु ने मुझे सिखाया वह मैंने आप को बता दिया। जब यहूदा ने प्रभु यीशु को धोखा दिया, उस रात को प्रभु ने रोटी ली।23 The Lord Himself showed me how to take communion. And I passed on to you what He taught me. On the night when Judas betrayed the Lord Jesus, the Lord took bread.
24 उसने परमेश्वर को धन्यवाद दिया, उस रोटी के टुकड़े किये और अपने चेलों से कहा, “इस रोटी को लें और खाएं। यह रोटी मेरा शरीर है जो आपके लिए दु:ख उठाएगा। जब आप इस रोटी को तोड़ते हैं और इसे खाते हैं तब आपको मुझे याद करना चाहिए।”24 He thanked God, broke the bread, and said to His disciples, “Take it and eat. This bread is My Body, which I give for you. Do this in memory of Me.”
25 रात के खाने के बाद प्रभु ने प्याला लिया और कहा, “यह प्याला परमेश्वर और लोगों के बीच में नए समझौते को स्थापित करता है जिस पर मैं अपने खून से मुहर लगाऊँगा। जब आप इस प्याले में से पीएंगे तब हमेशा मुझे याद करना।”25 After supper, the Lord also took the cup and said, “This cup is the sign of the New Covenant, which God makes with you through My Blood. Every time you drink from this cup, remember Me.”
26 जब आप इस रोटी को खाएंगे और इस प्याले में से पीएंगे तब हर बार आप प्रभु की मौत की घोषणा करेंगे। तब तक ऐसा करते रहें जब तक प्रभु इस धरती पर दोबारा न आए।26 When you eat this bread and drink from this cup, you proclaim the Lord’s death until He comes again.
27 आप में से कुछ इस रोटी को खाते और प्रभु के प्याले में से पीते हैं लेकिन आप इसे गंभीरता से नहीं लेते। ऐसे लोग प्रभु के शरीर और उस के खून के खिलाफ़ पाप के दोषी होंगे।27 Some of you eat this bread and drink from the cup of the Lord, but do not take it seriously. Such people show disrespect for the sacrifice of Christ and sin against His Body and Blood.
28 इस रोटी को खाने और इस प्याले में से पीने से पहले व्यक्ति को अपने दिल को जाँचना चाहिए।28 So each person should first examine himself before God, and only then he may eat this bread and drink from this cup.
29 अगर आप खाते और पीते हैं लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लेते तो परमेश्वर इसके लिए आपका न्याय करेगा। आपको समझना चाहिए कि मसीह के शरीर का क्या मतलब है।29 If you eat and drink, but you do not understand that this is the Body and Blood of the Lord, then you make yourselves guilty before God and bring God’s judgment on yourselves.
30 आप गलत तरीके से प्रभु भोज लेते हैं। इसलिए आपके चर्च में कुछ लोग कमज़ोर और बीमार हैं और कुछ लोग मर रहे हैं।30 That is why many among you are weak and sick, and many have already died.
31 हमें अपने कामों के बारे में सोचना चाहिए और खुद को सही करना चाहिए। और तब परमेश्वर हमारा न्याय नहीं करेगा।31 If we examined and corrected ourselves, God would not judge and discipline us.
32 लेकिन अगर हम यह नहीं करते तो प्रभु हमारा न्याय करता और हमें अनुशासित करता है। लेकिन वह उस तरह से हमारा न्याय नहीं करता जिस तरह से वह इस दुनियाँ का न्याय करेगा।32 But if we do not do this, the Lord judges and disciplines us. He does this to correct us so that we will not perish together with those who do not believe in Him.
33 हे मेरे भाइयों, जब आप प्रभु भोज के लिए इकट्ठा होते हैं तब एक दूसरे का इंतजार करें और एक साथ प्रभु भोज लें।33 My brothers, when you come together to take communion, do not rush to eat and drink. Instead, wait for one another and take communion together.
34 और अगर आप जानते हैं कि आपको भूख लगेगी तो आने से पहले घर पर खाना खाकर आएं। तब प्रभु भोज के समय परमेश्वर आपके गलत व्यवहार के लिए आपका न्याय नहीं करेगा। जब मैं आपके पास आऊँगा तब मैं आपके साथ कुछ और बातों के बारे में भी बात करूँगा।34 If someone knows that he will become hungry, let him eat at home before coming. Then God will not judge you for your wrong behavior during communion. When I come to you, I will also speak with you about other matters.

अध्याय 12

Chapter 12

1 हे भाइयों, मैं चाहता हूँ कि आप आत्मिक उपहारों के बारे में जानें।1 Brothers, I want you to know how spiritual gifts work.
2 आपको याद है कि आप अन्यजाति लोग थे। और उस समय गूंगी मूर्तियों ने आपको गुमराह किया। आपने उनकी पूजा ऐसे की जैसे कोई आप से ऐसा करने के लिए कह रहा हो।2 You know that you used to live without God. At that time you worshiped mute idols and were under their false spiritual influence. But then you turned to Jesus, and now God’s Spirit lives in you.
3 और आपको यह जानना चाहिए। जो व्यक्ति परमेश्वर की आत्मा में होकर बोलता है वह यीशु को श्राप नहीं दे सकता। और जब कोई व्यक्ति यीशु को प्रभु की तरह स्वीकार करता है तब यह सिर्फ़ पवित्र आत्मा के कारण ही होता है।3 So I tell you — if God’s Spirit fills a person, he will never be able to curse Jesus. And when someone confesses Jesus as Lord, it happens only through the Holy Spirit.
4 विश्वासियों के पास अलग-अलग उपहार होते हैं। लेकिन यह एक ही आत्मा है जो उन्हें ये सारे उपहार देती है।4 Believers have different kinds of gifts. But it is the same Spirit who gives all these gifts.
5 हम अलग-अलग सेवाओं में भाग लेते हैं लेकिन हम एक ही प्रभु की सेवा करते हैं।5 We take part in different kinds of ministries, but we serve the same Lord.
6 प्रभु अलग-अलग तरीके से काम करता है। लेकिन यह एक ही परमेश्वर है जो अपना काम हम सभी के अन्दर करता है।6 The same God works in all of us, but He works in different ways.
7 आत्मा हम में से हर एक में अपनी उपस्थिति को प्रकट करती है और यह हम सभी को लाभ पहुँचाती है।7 God’s Spirit shows His presence in the life of each of us, and it benefits everyone.
8 आत्मा एक विश्वासी को बुद्धि की बातें देती है। यही आत्मा दूसरे विश्वासी को ज्ञान की बातें देती है।8 To one believer the Spirit gives a word of wisdom. To another person the same Spirit gives a word of knowledge.
9 किसी को विश्वास मिलता है जो उसी आत्मा से आता है। और किसी दूसरे व्यक्ति को यही आत्मा चंगाई का उपहार देती है।9 Someone receives faith from the same Spirit. To someone else the same Spirit gives gifts of healing.
10 किसी और को चमत्कार करने की क्षमता मिलती है। एक विश्वासी को आत्मा भविष्यवाणी का उपहार देती है। और दूसरे को वह आत्माओं को पहचानने का उपहार देती है। और किसी और को अलग-अलग भाषाओं में प्रार्थना करने की अलौकिक क्षमता मिलती है। और दूसरे विश्वासी को अनजानी भाषा में प्रार्थना का अनुवाद करने का उपहार मिलता है।10 Someone else receives the ability to perform miracles. To one believer the Spirit gives the gift of prophecy, and to another person — the gift of discernment of spirits. And someone else receives the supernatural ability to pray in different unknown tongues. And another believer receives the gift of interpreting these tongues.
11 यह वही आत्मा है जो इन सभी आत्मिक उपहारों के द्वारा काम करती है। और यह वही आत्मा है जो फ़ैसला करती है कि हर एक विश्वासी को उपहार कैसे बाँटने है।11 It is the same Spirit who works through all these spiritual gifts. And it is the same Spirit who decides which gift each believer receives.
12 मानव शरीर के कई अंग होते हैं और वे सभी मिलकर एक शरीर को बनाते हैं। मैं चर्च के बारे में भी यही कह सकता हूँ। चर्च मसीह का एक शरीर है जिसमें कई अलग-अलग अंग हैं। और मसीह के शरीर के सभी अंगों को एक साथ मिलकर एक दूसरे के साथ काम करना है।12 The human body has many parts, and all of them form a single organism. The same applies to the Church among believers. The Church is one Body of Christ, which consists of many different parts. And all the parts of the Body of Christ must work together in unity.
13 हमारे बीच में यहूदी, अन्यजाति, गुलाम और आज़ाद लोग हैं। लेकिन वह एक ही आत्मा है जिसने हम सभी को बपतिस्मा दिया ताकि हम मसीह का एक शरीर बन जाएं। और हम सभी एक ही आत्मा से पीते हैं।13 The Holy Spirit baptized all of us and united us into one Body of Christ. So it does not matter who we are — Jews or people from other nations, slaves or free. God gave all of us the same Holy Spirit, and now all of us drink from the same spiritual source.
14 मानव शरीर में एक नहीं लेकिन कई अंग होते हैं।14 A person’s body does not consist of only one part, but of many.
15 मान लीजिए कि पैर कहे, "मैं वह नहीं कर सकता जो हाथ करता है इसलिए मैं शरीर का हिस्सा नहीं।" पैर और हाथ अलग-अलग काम करते हैं लेकिन वे एक ही शरीर के अंग हैं।15 Suppose the foot says, “I cannot do what the hand does, so I am not a part of the body.” Feet and hands perform different functions, but they are parts of the same body.
16 मान लीजिए कि कान कहे, "मैं वह नहीं कर सकता जो आँख करती है इसलिए मैं शरीर का हिस्सा नहीं।" कान और आँखें अलग-अलग काम करते हैं लेकिन वे एक ही शरीर के अंग हैं।16 Suppose the ear says, “I cannot do what the eye does, so I am not a part of the body.” Ears and eyes perform different functions, but they are parts of the same body.
17 अगर पूरा शरीर आँख बन जाए तो हम कैसे सुनेंगे? और अगर पूरा शरीर कान बन जाए तो हम अलग-अलग महक को कैसे पहचान पाएंगे?17 If the whole body became an eye, how would we hear? And if the whole body became an ear, how would we distinguish smells?
18 शरीर के कई अंग होते हैं। और परमेश्वर ने शरीर के हर एक अंग को एक खास स्थान पर रखने की योजना बनाई।18 But God has arranged each part of the body just as He wanted.
19 मान लीजिए कि शरीर के सभी अंग एक जैसे बन जाएं। ऐसा शरीर कैसे काम कर सकता है?19 The body cannot consist of only one part.
20 शरीर के कई अलग-अलग अंग होते हैं और सभी एक शरीर को बनाते हैं।20 Instead, there are many parts in the human body, and all of them form a single organism.
21 आँख नहीं कह सकती, “हे हाथ, मुझे तुम्हारी ज़रूरत नहीं।" और सिर भी यह नहीं कह सकता, “हे पैर, मुझे तुम्हारी ज़रूरत नहीं।”21 So the eye cannot say, “Hand, I do not need you.” And the head cannot say, “Feet, I do not need you.”
22 और हम सोच सकते हैं कि जो अंग हमारे जीवन का आधार हैं वे हमारे शरीर के दूसरे अंगों की तरह महत्वपूर्ण नहीं।22 Sometimes certain parts of the body may seem less important than others, but they are vitally necessary for the functioning of the whole organism.
23 और अगर हम अपने शरीर में कोई कमीं देखते हैं तो हम अपने शरीर के इस अंग की ज़्यादा देखभाल करते हैं।23 If we notice that a certain part of the body is weaker or more sensitive than others, then we take special care of it.
24 और हमारे शरीर के दूसरे अंगों को किसी खास देखभाल की ज़रूरत नहीं होती। हम अपनी कमियों को और अपने शरीर के उन अंगों को कपड़ों के नीचे छिपाते हैं जिन्हें किसी को भी नहीं देखना चाहिए। परमेश्वर ने शरीर को इस तरह से बनाया है कि हम अपने शरीर के उन अंगों का खास ध्यान रखते हैं जिनको सच में देखभाल की ज़रूरत है।24 But the other parts of the body do not require any special care. We cover with clothing our imperfections and those parts of our body that no one should see. God has arranged the body in such a way that we take special care of those parts of the body that need it.
25 हमारे शरीर के अंग एक दूसरे के साथ लड़ाई नहीं कर सकते। इसके बजाय, शरीर के सभी अंग एक दूसरे के लिए बराबर चिन्ता करते हैं।25 The parts of the body cannot be in conflict with one another. Instead, they cannot be separated. They are interconnected, and depend on one another.
26 इसलिए अगर हमारे शरीर के किसी अंग को दु:ख होता है तो शरीर के दूसरे अंगों को भी दु:ख होगा। और अगर हम अपने शरीर के किसी हिस्से पर ज़्यादा ध्यान देते हैं तो यह पूरे शरीर को लाभ पहुँचाता है।26 So if one part of the body suffers, the other parts also feel pain. And if we pay more attention to one part of the body, it benefits the whole body.
27 आप सब मिलकर मसीह का शरीर हैं। और आप में से हर एक उसके शरीर का एक अलग अंग हैं।27 All together you form the Body of Christ. And each of you is an individual part in His Body.
28 सबसे पहले, परमेश्वर ने चर्च में प्रेरितों को नियुक्त किया। दूसरा, उसने भविष्यद्वक्ताओं को नियुक्त किया। और तीसरा, परमेश्वर ने शिक्षकों को नियुक्त किया। कुछ लोगों को उसने चमत्कार करने की क्षमता दी। दूसरों को परमेश्वर ने चंगाई का उपहार दिया। किसी और को उसने दूसरे लोगों की मदद करने की क्षमता दी। आपके बीच में ऐसे भी हैं जिन्हें परमेश्वर ने मार्गदर्शन करने की क्षमता दी। दूसरों को उसने अलग-अलग भाषाओं में प्रार्थना करने की अलौकिक क्षमता दी।28 God entrusted people with different ministries. First, He appointed apostles in the Church. Second, He appointed prophets. And third, God appointed teachers. To some people He gave the ability to perform miracles. To others God gave gifts of healing. And to someone else He gave the ability to help others. There are also those to whom God gave the ability to lead. And to others He gave the supernatural ability to pray in different unknown tongues.
29 लेकिन क्या हम सभी प्रेरित, भविष्यद्वक्ता या शिक्षक बन गए? क्या हम सभी के पास चमत्कार करने की अलौकिक क्षमता है?29 But have all become apostles, prophets, or teachers? Do all have the supernatural abilities to perform miracles?
30 क्या हम सभी को चंगाई का उपहार मिला? क्या हम सभी के पास अनजानी भाषाओं में प्रार्थना करने की अलौकिक क्षमता है? क्या हर कोई अनजानी भाषाओं में प्रार्थना का अनुवाद कर सकता है?30 Have all received gifts of healing? Do all have the supernatural ability to pray in unknown tongues? Do all know how to interpret prayer in these tongues?
31 ऐसे उपहारों से पूरे दिल से एक दूसरे की सेवा करने का हर संभव प्रयास करें यह आपको सबसे अधिक लाभ पहुँचाएगा। और मैं आपको सबसे महत्वपूर्ण बात बताना चाहता हूँ ताकि आप सिद्ध मार्ग पर चल सकें।31 Do your best to receive the gifts that bring the greatest benefit to others. But there is something without which everything else has no value.

अध्याय 13

Chapter 13

1 अगर मैं लोगों और स्वर्गदूतों की अलग-अलग भाषाओं में प्रार्थना करता हूँ लेकिन मैं यह बिना प्यार के करता हूँ तो मैं परेशान करने वाली घंटी या शोर मचाने वाली थाली की तरह हूँ।1 If I speak in the tongues of different nations and even in the tongues of angels, but I do not have love, then my words are like a loud but empty ringing of a bell or like a noisy cymbal.
2 मान लीजिए कि मैं सब कुछ जानता हूँ क्योंकि मेरे पास भविष्यवाणी का उपहार है जो मेरे लिए सभी राज खोलता है। मान लीजिए कि मैं पहाड़ों को हिला सकता हूँ क्योंकि मेरे पास पूरा विश्वास है। लेकिन अगर मैं लोगों से प्यार के साथ व्यवहार नहीं करता तो मैं निकम्मा व्यक्ति हूँ।2 I may have the gift of prophecy. I may know all mysteries and have all knowledge. I may have such great faith that I can move mountains. But if I do not have love, then all this means nothing.
3 जो मेरे पास है वह मैं सब कुछ दे सकता हूँ। मैं शहीद की तरह आग में जलकर मर सकता हूँ। लेकिन अगर मैं अपने आप को बिना प्यार के बलिदान करता हूँ तो यह बलिदान बेकार है।3 I may give away everything that I have. I may even give my life and die in the fire like a martyr. But if I sacrifice myself without love, such a sacrifice is completely in vain.
4 जो प्यार करता है वह बहुत धीरज दिखाता है और लोगों के साथ दया से व्यवहार करता है। जो प्यार करता है वह दूसरों से ईर्ष्या नहीं करता, खुद की प्रशंसा नहीं करता और खुद पर घमंड नहीं करता।4 The one who loves is patient and kind to others. The one who loves does not envy, does not praise himself, and does not put himself above others.
5 जो प्यार करता है वह दूसरों का अपमान नहीं करता और अपनी इच्छा को दूसरे लोगों की इच्छा से ज़्यादा महत्व नहीं देता। जो प्यार करता है वह चिढ़ता नहीं और यह नहीं सोचता कि बुराई कैसे करें।5 The one who loves does not insult anyone and does not put his own interests above the interests of others. The one who loves does not get irritated and does not think about how to do evil to another person.
6 जो प्यार करता है वह अन्याय के जीतने पर दुखी होता है। जो प्यार करता है वह आनन्दित होता है जब सच्चाई की जीत होती है।6 The one who loves does not rejoice when injustice wins. Instead, he rejoices when the truth triumphs.
7 जो प्यार करता है वह सब कुछ माफ़ कर देता है और विश्वास कभी नहीं खोता। जो प्यार करता है वह हमेशा आशा रखता है और धीरज के साथ सभी कठिनाइयों से गुजरता है।7 The one who loves endures all hardships and never loses faith. The one who loves always hopes for the best and does not give up despite difficulties.
8 वह समय आएगा जब लोग भविष्यवाणी करना, अनजानी भाषा में प्रार्थना करना बन्द कर देंगे और उन्हें किसी ज्ञान की ज़रूरत नहीं होगी। लेकिन हम प्यार करना कभी नहीं छोड़ेंगे।8 Love will never cease to exist. But the time will come when people will no longer prophesy, will not pray in tongues, and will not need knowledge.
9 अभी हमारे पास पूरा ज्ञान नहीं। और जब हम भविष्यवाणी करते हैं तब हम सारी बातें नहीं देखते।9 Now we do not have full knowledge. So, when we prophesy, we see only part of God’s plan.
10 लेकिन जब सही समय आएगा तब जो कुछ अस्थायी है वह खत्म हो जाएगा।10 But one day the perfect time will come, and then everything that is temporary will cease to exist.
11 बचपन में मैं बच्चे की तरह बात करता, सोचता और समझता था। लेकिन जब मैं आदमी बन गया तब मैंने बच्चे की तरह काम करना बन्द कर दिया।11 When I was a child, I spoke, thought, and reasoned like a child. But now I have grown up and have stopped behaving like a child.
12 अब हम भविष्य को धुंधली छाया की तरह देखते हैं जो मंद दर्पण में परछाई की तरह दिखाई देती है। लेकिन वह समय आएगा और तब हम सब कुछ साफ़-साफ़ देखेंगे जैसे कि हम एक दूसरे को आमने-सामने देखते हैं। अभी मेरे पास पूरा ज्ञान नहीं। लेकिन वह समय आएगा और मैं भी परमेश्वर को जानूँगा जैसे वह मुझे जानता है।12 Now we see the future as an unclear image that resembles a reflection in a dim mirror. But the time will come, and then we will see everything as clearly as we see each other in person. Now I do not have full knowledge. But the time will come, and I will know God just as well as He knows me.
13 अब हमें विश्वास करना चाहिए, आशा रखनी चाहिए और प्यार करना चाहिए। लेकिन सबसे बढ़कर, हमें एक दूसरे के साथ प्यार से रहने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।13 There are three things that we need now: faith, hope, and love. But the most important of them is love.

अध्याय 14

Chapter 14

1 एक दूसरे से प्यार करने का हर संभव प्रयास करें। आत्मिक उपहार पाने की आपकी बड़ी इच्छा होनी चाहिए। और सबसे बढ़कर आपको भविष्यवाणी करने की इच्छा होनी चाहिए।1 Make every effort to love one another. Earnestly seek spiritual gifts, especially the gift of prophecy.
2 जो अनजानी भाषा में प्रार्थना करता है वह लोगों से नहीं लेकिन परमेश्वर से बात करता है। जब कोई व्यक्ति आत्मा में प्रार्थना करता है तब वह उन रहस्यों को बोलता है जिन्हें कोई भी समझ नहीं सकता।2 The one who prays in an unknown tongue speaks not to people, but to God. When a person prays in the Spirit, he speaks mysteries that no one can understand.
3 लेकिन जो भविष्यवाणी करता है वह लोगों से बात करता है। भविष्यवाणी लोगों को मजबूत बनाती है। यह उत्साहित करती है और उनके दिलों में शान्ति लाती है।3 But the one who prophesies speaks to people. Prophecy strengthens people, encourages them, and gives them hope.
4 जो अनजानी भाषा में प्रार्थना करता है वह खुद को मजबूत बनाता है। लेकिन जो भविष्यवाणी करता है वह पूरे चर्च को मजबूत बनाता है।4 The one who prays in an unknown tongue strengthens himself. But the one who prophesies strengthens the whole church.
5 मैं चाहता हूँ कि आप सभी अनजानी भाषाओं में प्रार्थना करें। लेकिन मैं और ज़्यादा चाहता हूँ कि आप भविष्यवाणी करें। भविष्यवाणी करने वाला अनजानी भाषा में प्रार्थना करने वाले से ज़्यादा चर्च को लाभ पहुँचाता है। लेकिन अनजानी भाषा में प्रार्थना चर्च को मजबूत भी बना सकती है। इस उद्देश्य के लिए जो भाषाओं में प्रार्थना करता है उसे चर्च में खुद अपनी प्रार्थना का अनुवाद करना चाहिए।5 I want all of you to pray in unknown tongues. But even more I want you to prophesy. The one who prophesies benefits the church more than the one who prays in tongues. But prayer in unknown tongues can also strengthen the church. For this to happen, the one who prays in tongues must interpret his own prayer for the whole church.
6 हे भाइयों, अगर मैं आप के पास आऊँ और अनजानी भाषाओं में प्रार्थना करना शुरू करूँ तो इससे आप को कोई लाभ नहीं होगा। लेकिन अगर मैं आपके साथ कुछ प्रकाशन, ज्ञान, भविष्यवाणी या प्रचार बाटूँ तो यह आपके लिए उपयोगी होगा।6 Brothers, if I come to you and start praying only in unknown tongues, this will not benefit you at all. But if I share with you some revelation, knowledge, prophecy, or preaching, this will be useful to you.
7 बांसुरी और वीणा को देखें जो बेजान वस्तुएं हैं। अगर वे धुन से बाहर बजेंगी तो कोई भी राग को नहीं पहचान पाएगा।7 Look at lifeless objects, such as a flute and a harp. If they are played out of tune, no one will be able to understand the melody.
8 और अगर तुरही से साफ़ आवाज़ सुनाई न दे तो सैनिक लड़ाई के लिए तैयार नहीं होंगे।8 And if the trumpet gives an unclear signal, the soldiers will not prepare for battle.
9 यही बात आप पर लागू होती है। जब आप अनजानी भाषाओं में प्रार्थना करते हैं तब कोई भी समझ नहीं सकता जो आप कहते हैं। आप हवा से बातें करने वाले ठहरते हैं।9 The same is true for you. When you pray in unknown tongues, no one can understand you. You speak into the air and waste your words.
10 दुनियाँ में अलग-अलग भाषाओं में बहुत से शब्द हैं और हर शब्द का अपना मतलब है।10 There are many languages in the world, but each of us understands only his own language.
11 लेकिन अगर मैं दूसरे व्यक्ति की भाषा नहीं समझता और वह मेरी भाषा नहीं समझता तो हम एक दूसरे के लिए विदेशी हैं।11 So, if I do not understand the language of another person, and he does not understand me, then we are foreigners to each other.
12 आपकी बड़ी इच्छा है कि आत्मिक उपहार आप के द्वारा काम करें। लेकिन आपको ऐसे उपहारों की बहुतायत के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए जो आपके चर्च को मजबूत बनाएंगे।12 You eagerly desire spiritual gifts to work through you. So make every effort to develop especially those gifts that strengthen the church.
13 इसलिए अगर कोई अनजानी भाषा में बात करता है तो उसे भाषा का अनुवाद करने का उपहार प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।13 That is why the one who speaks in an unknown tongue should pray to receive the gift of interpreting tongues.
14 जब मैं अनजानी भाषा में बोलता हूँ तब सिर्फ़ मेरी आत्मा प्रार्थना करती है। लेकिन जो मैं कह रहा हूँ उसे मेरा दिमाग नहीं समझता।14 When I speak in an unknown tongue, only my spirit prays. But my mind does not understand what I am saying.
15 इसलिए मुझे प्रार्थना कैसे करनी चाहिए? मैं आत्मा में अनजानी भाषा में प्रार्थना करूँगा। और मैं अपने दिमाग से भी प्रार्थना करूँगा और उन शब्दों को बोलूँगा जिन्हें मैं समझता हूँ। मैं आत्मा में अनजानी भाषा में गाऊँगा। और मैं अपने दिमाग से भी ऐसी भाषा में गाऊँगा जिसे मैं समझता हूँ।15 How then should I pray? I will pray in the Spirit in an unknown tongue. But I will also pray with my mind and speak words that I understand. I will sing in the Spirit in an unknown tongue. But I will also sing with my mind in a tongue that I understand.
16 जब आप अनजानी भाषा में प्रार्थना करते हैं तब आप परमेश्वर को धन्यवाद देते हैं और उसे आत्मा में धन्य कहते हैं। लेकिन मान लीजिए कि आपके पास कोई व्यक्ति है जो आत्मिक उपहारों का मतलब नहीं समझता। वह आपकी प्रार्थना को समझ नहीं पाएगा और वह “आमीन” नहीं कहेगा।16 When you pray in an unknown tongue, you thank God and bless Him in the Spirit. But imagine that there is a person next to you who does not understand what spiritual gifts are. Then he will not be able to understand your prayer and say “amen.”
17 जब आप भाषाओं में प्रार्थना करते हैं तब आप अच्छी तरह से परमेश्वर को धन्यवाद देते हैं। लेकिन ऐसी प्रार्थना दूसरे व्यक्ति को मजबूत नहीं बना सकती।17 When you pray in tongues, you give thanks to God well. But such a prayer cannot strengthen another person.
18 मैं अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ क्योंकि मैं आप सभी से ज़्यादा अनजानी भाषाओं में प्रार्थना करता हूँ।18 I thank God that I pray in unknown tongues more than all of you.
19 लेकिन जब मैं चर्च आता हूँ तब मैं चाहता हूँ कि दूसरे लोग कुछ सीखें। इसलिए मैं चर्च में अनजानी भाषा में बहुत सारे शब्द बोलने से अच्छा समझ में आने वाले पाँच शब्द कहूँगा।19 But when I come to church, I want other people to learn something. That is why I would rather say five clear words in the church than many words in an unknown tongue.
20 हे भाइयों, आपको बुराई नहीं करनी चाहिए। बच्चों की तरह निर्दोष बनें। लेकिन आत्मिक उपहारों के बारे में आपको बडों की तरह होना चाहिए, न कि बच्चों की तरह।20 Brothers, do not do evil and be innocent like children. But regarding spiritual gifts, be like spiritually mature people, not like children.
21 प्रभु ने शास्त्रों में कहा, “मैं उन लोगों के द्वारा इस राष्ट्र से बात करूँगा जो अनजानी भाषाओं में बोलते हैं। और यह राष्ट्र मुझ पर विश्वास नहीं करेगा।”21 The Lord said in the Scriptures, “I will speak to this nation through people who speak in unknown tongues. But even then this nation will not listen to Me” (Isaiah 28:11).
22 भाषाएँ अलौकिक घोषणा हैं। लेकिन यह उपहार किसी अविश्वासी को बदल नहीं सकता और उसे विश्वासी नहीं बना सकता। लेकिन भविष्यवाणी किसी अविश्वासी को प्रभावित कर सकती है और उसे विश्वासी बना सकती है।22 So, if an unbeliever hears a prayer in tongues, this is a sign that God spoke about through Isaiah. That is why this gift does not lead an unbeliever to faith in God. But prophecy, instead, can influence an unbeliever in such a way that he turns to God and becomes a believer.
23 मान लीजिए कि पूरा चर्च एक साथ आता है और हर कोई अनजानी भाषाओं में बोलना शुरू कर देता है। और इस समय कुछ अविश्वासी या ऐसे लोग आपके पास आएं जो आत्मिक उपहारों का मतलब नहीं समझते। क्या वे नहीं कहेंगे कि आप पागल हैं?23 Imagine that the whole church has gathered together, and all people start speaking in unknown tongues. At that time unbelievers or those who do not understand what spiritual gifts are come in. Wouldn’t they say that you have lost your mind?
24 लेकिन मान लीजिए कि चर्च में हर एक भविष्यवाणी करता है। और इस समय कुछ अविश्वासी या ऐसे लोग आपके पास आएं जो आत्मिक उपहारों के बारे में कुछ नहीं जानते। भविष्यवाणी के कारण वे महसूस करेंगे कि वे पापी हैं। और वे अपने जीने के तरीके के बारे में सोचेंगे।24 Now imagine that in church all people prophesy. At that time unbelievers or those who know nothing about spiritual gifts come in. Through the prophecy they will feel that they are sinners, and they will think about the way they live.
25 भविष्यवाणी व्यक्ति के गुप्त विचारों को प्रकट करेगी जो वह अपने दिल में छिपाता है। और तब यह व्यक्ति परमेश्वर के सामने घुटने टेककर कहेगा, “सच में, परमेश्वर आप के बीच में मौजूद है।”25 Prophecy will reveal what a person is hiding in his heart. Then he will kneel before God and confess, “God is truly among you!”
26 हे भाइयों, मैं आपको यह बताना चाहता हूँ। जब आप एक साथ होते हैं तब हर कोई गीत के साथ परमेश्वर की महिमा कर सकता है। आप में से कुछ प्रचार कर सकते हैं और दूसरा व्यक्ति प्रकाशन बाँट सकता है। एक व्यक्ति अनजानी भाषा में प्रार्थना कर सकता है और दूसरा वाला इस भाषा का अनुवाद कर सकता है। और जो कुछ आप करते हैं उससे आपका चर्च मजबूत बनना चाहिए।26 Brothers, this is what I want to say. When you gather together, each of you can praise God with a song. Some of you can preach, and another one can share a revelation. One person can pray in an unknown tongue, and another one can interpret that tongue. And everything that you do must strengthen your church.
27 दो या ज़्यादा से ज़्यादा तीन लोग अनजानी भाषा में प्रार्थना कर सकते हैं। और जो कुछ उन्होंने कहा है कोई और उसका अनुवाद करे।27 Two or a maximum of three people can take turns praying in an unknown tongue. And let someone else interpret what they say.
28 शायद आपके बीच में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जो अनजानी भाषाओं में प्रार्थना का अनुवाद कर सकता है। इस मामले में, ज़ोर से अनजानी भाषाओं में प्रार्थना न करें ताकि पूरा चर्च आपको सुनें। लेकिन चुपचाप प्रार्थना करें और भाषाओं में परमेश्वर से बात करें, न कि चर्च से।28 Perhaps there will be no one among you who can interpret prayer in an unknown tongue. In that case, do not pray in a tongue in such a way that the whole church can hear you. Instead, pray quietly and speak in a tongue to God, not to the church.
29 दो या तीन भविष्यवक्ताओं को प्रभु का वचन बोलने दें। और जो भविष्यवक्ताओं ने कहा है बाकी लोग उसकी चर्चा करें।29 Two or three prophets can speak a word from the Lord. And the rest should evaluate what they say.
30 मान लीजिए कि परमेश्वर चर्च में किसी और को प्रकाशन देगा। इस मामले में, जिसने पहले बोलना शुरू किया, उसे रुकना चाहिए और अगले व्यक्ति को बोलने का मौका देना चाहिए।30 Suppose that God gives a revelation to someone else in the church. In that case, the one who started speaking first should stop and allow the next person to speak.
31 आप सब एक के बाद एक भविष्यवाणी कर सकते हैं। और इस तरह से, आप सब एक दूसरे से सीखेंगे और आप सब को उत्साह मिलेगा।31 All of you can prophesy one after another. This way, all of you will learn from one another, and all will be encouraged.
32 हर भविष्यवक्ता अपने भविष्यवाणी के उपहार को काबू कर पाने के योग्य है।32 Each prophet is able to control his own prophetic gift.
33 परमेश्वर गड़बड़ी नहीं फैलाता। इसके बजाय, वह अनुशासन और शान्ति स्थापित करता है। ऐसे नियम सभी चर्चों में लागू होने चाहिए जहाँ परमेश्वर के पवित्र लोग इकट्ठा होते हैं।33 God does not create chaos. Instead, He establishes order and peace. People should follow these rules in all the churches where God’s holy people gather together.
34 जब औरतें चर्च में आती हैं तब उन्हें सुनना चाहिए और बात नहीं करनी चाहिए। चर्च की सभा के समय उन्हें अनुशासन नहीं तोड़ना चाहिए। मूसा का कानून भी इसके बारे में बोलता है।34 When women come to church, they should listen, not speak. They should not disturb the order during church meetings. The Law of Moses also speaks about this.
35 अगर सभा के समय किसी औरत के पास कोई सवाल है तो उसे घर पर अपने पति से इसके बारे में पूछना चाहिए। औरत को दूसरे लोगों को टोकने और चर्च में अनुशासन तोड़ने के लिए शर्म महसूस करनी चाहिए।35 If a woman has a question during a meeting, she should ask her husband about it at home. A woman should be ashamed to interrupt others and disturb the order in the church.
36 आप पहली नहीं थी जिसने परमेश्वर के वचन का प्रचार करना शुरू किया। और आप पहली नहीं थी जिसने परमेश्वर का वचन सुना।36 You were not the first ones who started preaching the Word of God. And you were not the first ones who heard this Word.
37 आपके चर्च में ऐसे लोग हैं जो खुद को भविष्यवक्ता या आत्मिक लोग मानते हैं। इस मामले में, उन्हें समझना चाहिए कि मैं आपको वे आज्ञाएँ लिख रहा हूँ जो प्रभु ने हमें दिए।37 There are those among you who consider themselves prophets or spiritual people. Such people should understand that I am writing to you about the commands given to us by the Lord.
38 और अगर कोई व्यक्ति परमेश्वर की आज्ञाओं को नहीं अपनाता तो परमेश्वर ऐसे व्यक्ति को नहीं अपनाएगा।38 But if someone does not understand this, let him hold to his own opinion.
39 हे भाइयों, भविष्यवाणी करने का हर संभव प्रयास करें। और अनजानी भाषाओं में प्रार्थना करने से भी मना न करें।39 Brothers, be eager to prophesy. And also do not forbid praying in unknown tongues.
40 लेकिन आपको अपनी सभाएँ सही तरीके से करनी चाहिए और गड़बड़ी नहीं फैलानी चाहिए।40 But you must conduct your meetings properly and avoid creating disorder.

अध्याय 15

Chapter 15

1 हे भाइयों, मैंने आपको मसीह के बारे में अच्छी खबर का प्रचार किया। और मैं आपको याद दिलाता हूँ कि आपने इसे अपनाया और अब आप दृढ़ता से इस पर विश्वास करते हैं।1 Brothers, I have already preached the Good News about Christ to you. And I want to remind you that you received this News and now firmly believe in it.
2 इस खबर के कारण आपने उद्धार पाया। लेकिन जैसे मैंने आपसे कहा और प्रचार किया उस पर आपको विश्वास करना है। और अगर आप किसी और पर विश्वास करें तो ऐसा विश्वास आपको बचा नहीं पाएगा।2 Through this News, you have received salvation. But you must believe exactly as I taught and preached to you. If you believe in something else, then such faith cannot save you.
3 सबसे पहले, मैंने आपको सबसे महत्वपूर्ण बातें सिखाईं जो मुझे परमेश्वर से मिलीं। शास्त्र कहते हैं कि मसीह हमारे पापों के लिए मर गया।3 First of all, I taught you the most important things that I myself received from God. The Scriptures say that Christ died for our sins.
4 शास्त्र यह भी कहते हैं कि मसीह को दफनाया गया लेकिन तीसरे दिन मसीह फिर से जीवित हो गया।4 The Scriptures also say that Christ was buried, but on the third day He rose again.
5 उसके बाद वह पतरस को दिखाई दिया और फिर बारह प्रेरितों को दिखाई दिया।5 After that, He appeared to Peter, and then to the twelve apostles.
6 उसके बाद मसीह दूसरे भाइयों को भी दिखाई दिया। उसी समय 5,000 से अधिक लोगों ने उसको देखा। इनमें से ज़्यादातर लोग अभी भी जीवित हैं और कुछ मर गये।6 Then Christ also appeared to other brothers. At one time, over 500 people saw Him. Most of them are still alive today, though some have already died.
7 उसके बाद मसीह याकूब को दिखाई दिया और सभी प्रेरितों को भी दिखाई दिया।7 After that, Christ appeared to James and to all the apostles.
8 और अंत में, मसीह मुझे भी दिखाई दिया। लेकिन जैसे गर्भपात वाला बच्चा जी नहीं सकता और सेवा नहीं कर सकता, वैसे ही मैं भी मसीह के लिए जीने और उसकी सेवा करने के योग्य नहीं था।8 Finally, Christ also appeared to me. But at that time, I was completely unprepared to serve Christ. I was weak and felt inadequate like a premature baby.
9 मैं सभी प्रेरितों में से सबसे तुच्छ हूँ। और मैं प्रेरित कहलाने के लायक नहीं क्योंकि मैं परमेश्वर के चर्च को सता रहा था।9 I am the least important of all the apostles. And I am unworthy to be called an apostle, because I once persecuted God’s church.
10 लेकिन परमेश्वर के अनुग्रह ने मुझे बदल दिया और मुझे अलग व्यक्ति बना दिया। यह बेकार नहीं था कि परमेश्वर ने अपना अनुग्रह मेरे जीवन में उंडेल दिया। मैंने दूसरे सभी प्रेरितों से ज़्यादा मेहनत की। लेकिन सच में, मैं इसका श्रेय नहीं ले सकता क्योंकि यह परमेश्वर का अनुग्रह था जिसने मेरे द्वारा काम किया और हमेशा मेरे साथ था।10 But God’s grace changed me and made me a different person. God did not pour out His grace upon my life in vain. I worked harder than all the other apostles. But actually I cannot take credit for this, because it was God’s grace working through me — the grace that has always been with me.
11 यह मायने नहीं रखता कि आपको मसीह के बारे में किसके द्वारा बताया गया - मेरे द्वारा या दूसरे प्रेरितों के द्वारा। हम सभी उसी सन्देश का प्रचार करते हैं जिस पर आपने विश्वास किया।11 It does not matter who shared with you about Christ — whether it was me or the other apostles. We all preach the same message that you believed in.
12 हमने आपको सिखाया कि मसीह मरे हुओं में से जी उठा। लेकिन आप में से कुछ लोग क्यों कहते हैं कि मरे हुए लोग फिर नहीं जी उठेंगे?12 We taught you that Christ rose from the dead. But why do some of you say that the dead will not rise?
13 अगर मरे हुए लोग नहीं जी उठते हैं तो मसीह भी नहीं जी उठा।13 If the dead do not rise, then Christ has not been raised either.
14 और अगर मसीह नहीं जी उठा तो हमारे प्रचार का कोई मतलब नहीं और आपके विश्वास का भी कोई मतलब नहीं।14 And if Christ has not been raised, then our message is meaningless, and your faith also is meaningless.
15 मान लीजिए कि परमेश्वर मरे हुए लोगों को नहीं जिलाएगा। इसका मतलब है कि परमेश्वर ने मसीह को भी नहीं जिलाया। इस मामले में, अगर हम प्रचार करते हैं कि परमेश्वर ने मसीह को जिलाया तो हम झूठे गवाह बन जाते हैं क्योंकि हम परमेश्वर के बारे में झूठ बोल रहे हैं।15 Suppose that God will not raise the dead. This means that He did not raise Christ either. In that case, if we preach that God raised Christ, we become false witnesses, because we are lying about God.
16 अगर मरे हुए लोग नहीं जी उठते तो मसीह भी नहीं जी उठा।16 If the dead are not raised, then Christ has not been raised either.
17 और अगर मसीह नहीं जी उठा तो आपके विश्वास का कोई मतलब नहीं। और आप अब भी अपने पापों में जीते हैं।17 And if Christ has not been raised, then your faith is meaningless, and you are still living in your sins.
18 इस मामले में, जो लोग मसीह पर विश्वास करते थे और मर गए, वे हमेशा के लिए नष्ट हो गए।18 In that case, those who believed in Christ and died have perished forever.
19 अगर हम सिर्फ़ इस जीवन में मसीह पर आशा रखते हैं तो हम सभी लोगों से सबसे अभागे हैं।19 If we have hope in Christ in this life only, we are the most pitiful among all people.
20 लेकिन मसीह पहला व्यक्ति बना जो मरे हुओं में से जी उठा। हम मरेंगे लेकिन हम उसी तरह से फिर से जीवित हो जाएंगे जैसे वह हुआ।20 But Christ was the first to rise from the dead. This means that we also will rise, just as He did.
21 मौत एक आदमी के द्वारा इस दुनियाँ में आई। उसी तरह से मरे हुओं में से जी उठना भी एक आदमी के द्वारा इस दुनियाँ में आया।21 Death entered this world through a man. In the same way, the resurrection of the dead came through a Man.
22 जैसे आदम के कारण हर कोई मरता है वैसे ही मसीह में हर कोई जीवित रहेगा।22 Just as all people die because of Adam, so in Christ all people will be made alive.
23 परमेश्वर सभी लोगों को विशेष क्रम में जिलाता है। मसीह पहला व्यक्ति बना जिसे परमेश्वर ने मरे हुओं में से जिलाया। और जब मसीह पृथ्वी पर आएगा तब परमेश्वर उन लोगों को जीवित करेगा जो मसीह के हैं।23 God raises all people in a specific order. Christ was the first whom God raised from the dead. And when Christ returns, God will also raise those who belong to Christ.
24 और उसके बाद अन्त आ जाएगा। मसीह हर एक शासक, अधिकार और शक्ति को नष्ट कर देगा। और वह राज्य को पिता परमेश्वर को वापस कर देगा।24 After that, the end will come. Christ will destroy every ruler, authority, and power. And He will hand over the Kingdom to God the Father.
25 मसीह तब तक राज करेगा जब तक वह अपने सभी दुश्मनों को हरा न दे और जब तक वे उसके पैरों के नीचे न जाएं।25 Christ will reign until He has defeated all His enemies and until they fall under His feet.
26 मौत आखिरी दुश्मन है जिसे मसीह नाश कर देगा।26 Death is the last enemy that Christ will destroy.
27 शास्त्र कहते हैं कि परमेश्वर ने सब कुछ मसीह के पैरों के नीचे कर दिया। लेकिन यह साफ़ है कि परमेश्वर खुद मसीह की आज्ञा का पालन नहीं करता।27 The Scriptures say that God has put everything under Christ’s feet. But it is clear that God Himself is not subject to Christ.
28 परमेश्वर ने अपने बेटे को अधिकार दिया। और जब हर चीज़ मसीह की आज्ञा का पालन करेगी तब बेटा परमेश्वर को अपना अधिकार वापस दे देगा। उसके बाद परमेश्वर हर जगह और हर चीज़ पर राज करेगा।28 God gave authority to His Son. And when everything has been subjected to Christ, the Son will hand back that authority to God. Then God will reign over all and in all.
29 जब विश्वासी लोग पानी का बपतिस्मा लेते हैं तब उनमें से कुछ को सताया जाता है और वे मसीह के लिए मर जाते हैं। लेकिन नए विश्वासी आते हैं और उनकी जगह ले लेते हैं। वे जानते हैं कि लोग उनके बपतिस्मे के बाद उन्हें भी मार सकते हैं। लेकिन वे विश्वास करते हैं कि वे फिर से जीवित होंगे।29 When believers are baptized with water, they understand that they may face persecution and even die for Christ. But new believers step forward to take their place. They are also baptized with water, because they believe that they will be raised from the dead.
30 हर घंटे हम खतरे का सामना करते हैं। और हम भी विश्वास करते हैं कि अगर हम मर जाएं तो हम फिर से जीवित होंगे।30 Every hour we face danger. And we also believe that if we die, we will be raised from the dead.
31 हे भाइयों, मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ कि हर दिन मैं मौत के खतरे का सामना कर रहा हूँ। लेकिन मैं आनन्दित हूँ कि आप हमारे प्रभु यीशु मसीह के पास आए।31 Brothers, I assure you that every day I risk my life. But I rejoice that you have believed in our Lord Jesus Christ.
32 जब मैं इफिसुस शहर में था तब जंगली जानवरों ने मुझ पर हमला किया और मैं उनसे लड़ रहा था। लेकिन मुझे भरोसा था कि अगर मैं मर जाऊँगा तो मैं फिर से जीवित हो जाऊँगा। अगर हम इसे इन्सान के नज़रिये से देखते हैं और विश्वास नहीं करते कि मरे हुए लोग जी उठेंगे तो हम मसीह के पीछे क्यों चलें? आइए, खाते-पीते हैं क्योंकि कल हम मर जाएंगे!32 When I was in Ephesus, I fought wild animals that attacked me. But I was sure that if I died, I would be raised from the dead. If we look at this from a human point of view and do not believe that the dead will rise, then why should we follow Christ? In that case, let’s eat and drink, because tomorrow we all will die!
33 अपने आप को धोखा न दें, बुरे दोस्त अच्छे व्यक्ति को बिगाड़ देंगे।33 Do not deceive yourselves — bad company corrupts all the good within a person.
34 आपको अपने जीने के तरीके के बारे में सोचना चाहिए। पाप करना बन्द करें। मैं आपको शर्म महसूस कराने के लिए ऐसा कह रहा हूँ क्योंकि आप में से कुछ लोग परमेश्वर को नहीं जानते।34 You should think about the way you live and stop sinning. I say this to your shame, because some of you do not know God.
35 शायद कोई व्यक्ति पूछेगा, “मरे हुए लोग कैसे जी उठेंगे? और उनके शरीर कैसे दिखाई देंगे?”35 Perhaps someone will ask, "How will people be raised from the dead? And what will their bodies look like?”
36 आप ऐसी आसान बातों को क्यों नहीं समझ सकते? जब हम कोई बीज बोते हैं तब पहले वह मरता है और फिर वह जी उठता है।36 Why can’t you understand such simple things? When we sow a seed, first it dies, and then it comes to life.
37 हम पौधे को जमीन में नहीं लगा रहे हैं लेकिन साधारण बीज को। उदाहरण के लिए, हम गेहूं का बीज या कोई दूसरा बीज बो सकते हैं।37 We plant in the ground not the plant itself, but an ordinary grain. For example, we might sow a grain of wheat or some other kind of grain.
38 परमेश्वर ने पहले से ठहराया कि पौधा कैसा दिखाई देगा। और अलग-अलग प्रकार के पौधे अलग-अलग बीजों से उगते हैं।38 God determined in advance what the plant would look like. So, different types of plants grow from different seeds.
39 जीवित प्राणी भी अलग-अलग दिखाई देते हैं। मानव शरीर का रूप जानवरों, मछलियों या पक्षियों के शरीर के रूप से अलग होता है।39 Living creatures also look different from one another. The human body differs from the bodies of animals, fish, or birds.
40 स्वर्गीय शरीर और सांसारिक शरीर भी हैं। लेकिन स्वर्गीय शरीरों की महानता सांसारिक शरीरों से अलग है।40 There are also heavenly and earthly bodies. But the splendor of the heavenly bodies differs from the splendor of the earthly ones.
41 सूरज एक प्रकार की रोशनी से चमकता है और चाँद और तारे दूसरी रोशनी से चमकते हैं। तारे भी अपने तेज में एक दूसरे से अलग होते हैं।41 The sun shines with one kind of light, and the moon and stars shine with another kind of light. The stars also differ from one another in their beauty and brightness.
42 अगर आप बीज को देखेंगे तो आप समझ नहीं सकेंगे कि उसका पौधा कैसा दिखाई देगा। उसी तरह से मैं मरे हुओं के फिर से जीवित होने के बारे में कह सकता हूँ। लोग नाशवान शरीर को जमीन में गाड़ देते हैं लेकिन अमर शरीर फिर से जीवित हो जाएगा।42 If you look at a grain, you cannot tell what the plant will look like. We can say the same thing about the resurrection of the dead. A mortal body is buried in the ground, but an immortal one will be raised to life.
43 जब कोई व्यक्ति मर जाता है तब उसके शरीर में कोई महानता नहीं होती। लेकिन जब परमेश्वर किसी व्यक्ति को जिलाएगा तब परमेश्वर उस व्यक्ति के शरीर को अपनी महिमा से भर देगा। जब कोई व्यक्ति मर जाता है तब उसका शरीर शक्तिहीन हो जाता है। लेकिन जब परमेश्वर किसी व्यक्ति को जिलाएगा तब परमेश्वर उस व्यक्ति के शरीर को अपनी शक्ति से भर देगा।43 When a person dies, his body has no greatness. But when God raises a person from the dead, He will fill his body with His glory. When a person dies, his body becomes powerless. But when God raises a person, He will fill his body with His power.
44 व्यक्ति का बाहरी शरीर मर जाएगा लेकिन आत्मिक शरीर फिर से जीवित हो जाएगा। बाहरी शरीर और आत्मिक शरीर हैं।44 A person’s physical body will die, but a spiritual body will rise. There are physical and spiritual bodies.
45 शास्त्र कहते हैं, “आदम पहला व्यक्ति था जिसे सांसारिक जीवन मिला। और मसीह आखिरी आदम बना जो आत्मिक जीवन देता है।”45 The Scripture says, "Adam was the first man to receive physical life. But Christ became the last Adam, who gives spiritual life."
46 पहले बाहरी शरीर जन्म लेता है और उसके बाद आत्मिक शरीर जन्म लेता है लेकिन उल्टा नहीं।46 First, a physical body is born, then a spiritual one — not the other way around.
47 पहला आदमी धरती से आया क्योंकि परमेश्वर ने उसे धरती की धूल से बनाया था। और दूसरा आदमी स्वर्ग से आया।47 The first man came from the earth, because God created him from the dust of the earth. But the second Man came from heaven.
48 सांसारिक लोग सांसारिक आदम की तरह दिखाई देते हैं। और स्वर्गीय लोग मसीह की तरह दिखाई देते हैं जो स्वर्ग से आया था।48 Earthly people are like the earthly Adam. But heavenly people are like Christ, who came from heaven.
49 अभी हम आदम की तरह दिखाई देते हैं जिसे परमेश्वर ने मिट्टी से बनाया। लेकिन हम मसीह की तरह दिखाई देंगे जो स्वर्ग से आया था।49 Now we are like Adam, whom God created from the earth. But one day we will become like Christ, who came from heaven.
50 हे भाइयों, मैं कह रहा हूँ कि अभी हम बाहरी शरीर में रहते हैं जिसमें खून होता है। लेकिन जब हम परमेश्वर के राज्य में विरासत प्राप्त करेंगे तब हमारे सांसारिक शरीर वहाँ प्रवेश नहीं कर सकते क्योंकि नाशवान अविनाशी विरासत को नहीं पा सकता।50 Brothers, I say that right now we live in our physical bodies in which blood flows. But when we receive our inheritance in God’s Kingdom, our earthly bodies will not be able to enter it, because the mortal cannot inherit the immortal.
51 मैं आपको भेद की बात बताऊँगा। कुछ विश्वासी अपने सांसारिक जीवन में प्रभु के आगमन को देखेंगे। और फिर सभी जीवित और मरे हुए लोगों के शरीर अचानक बदल दिए जाएंगे।51 I will reveal a mystery to you. Some believers will see the coming of the Lord during their earthly lives. Then the bodies of both the living and the dead will be suddenly transformed.
52 यह तुरन्त होगा जब आखिरी तुरही फूंकी जाएगी। और फिर मरे हुए लोग हमेशा जीवित रहने के लिए जी उठेंगे। और जो विश्वासी प्रभु के आने के समय पृथ्वी पर जीवित रहेंगे, वे बदल जाएंगे।52 This will happen instantly, when the last trumpet sounds. Then the dead will rise to live forever. And those believers who are living on earth at the time of the Lord's coming will also be transformed.
53 अभी हमारे शरीर मौत के पीछे चलते हैं। लेकिन विश्वासियों को ऐसे शरीर प्राप्त करने हैं जो कभी नहीं मरेंगे। हमारे नाशवान शरीरों को अमर होना है।53 Now our bodies are subject to death. But believers must receive bodies that will never die. Our mortal bodies must become immortal.
54 वह समय आएगा जब मरे हुए लोग अनन्त जीवन के लिए फिर से जीवित हो जाएंगे और वे नाशवान शरीर की जगह अमर शरीर को प्राप्त करेंगे। फिर जो वचन भविष्यवक्ताओं ने शास्त्र में लिखा है, वह पूरा होगा, “परमेश्वर ने विजय को जीता लिया और इसने मौत को नष्ट कर दिया।”54 The time will come when the dead will be raised for eternal life, and they will receive immortal bodies instead of mortal ones. Then the word that the prophet wrote in the Scriptures will be fulfilled: "God has won the victory that has destroyed death” (Isaiah 25:8).
55 हे मौत, तू फिर कभी नहीं जीतेगी! हे मौत, तू फिर कभी अपना डंक नहीं मार पाएगी!55 "Death, you will never win again! Death, you will never strike with your sting again!" (Hosea 13:14).
56 मूसा का कानून दिखाता है कि मानव जाती पाप की शक्ति के अधीन है। लोग पाप करते हैं इसलिए मौत उन्हें डंक मारती है।56 The Law of Moses shows that people are under the power of sin. They sin, and this leads to death. That is why death strikes people with its sting.
57 लेकिन हमारे प्रभु यीशु मसीह ने पाप और मौत पर विजय पाई। और हम परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं जिसने हमें मसीह की विजय दी।57 But our Lord Jesus Christ has conquered sin and death. That is why we give thanks to God, who has given us this victory through Christ.
58 हे मेरे प्यारे भाइयों, परमेश्वर पर दृढ़ता से विश्वास करें और शक न करें। आपको जानना चाहिए कि जो कुछ भी आप प्रभु के लिए करते हैं वह फल लाएगा। इसलिए आपको हमेशा पूरे समर्पण के साथ उसके लिए काम करना चाहिए।58 My dear brothers, stand firm in your faith and do not doubt. You should know that everything you do for the Lord will bring results. So, always work for Him with full dedication.

अध्याय 16

Chapter 16

1 अब मैं यह बात करना चाहूँगा कि आपको यरूशलेम में रहने वाले परमेश्वर के पवित्र लोगों के लिए पैसा कैसे इकट्ठा करना चाहिए। जो आज्ञा मैंने गलातिया के चर्चों में दी थी, उसी का पालन करें।1 Now I want to speak about how you should collect an offering for God’s holy people who live in Jerusalem. Follow the instructions I gave in the churches of Galatia.
2 जब मैं आप के पास आऊँगा तब मैं पैसे इकट्ठा नहीं करना चाहता। इसलिए सप्ताह के पहले दिन आप में से हर एक अपनी कमाई के अनुसार जितना हो सके पैसा अलग करें और बचा कर रखें।2 On the first day of the week, let each of you set aside a portion of what he has earned. Do this in advance, so that you do not have to gather everything in a rush when I come to you.
3 जब मैं आप के पास आऊँगा तब मैं पत्र लिखूँगा और उन्हें उन लोगों के साथ भेजूँगा जिन्हें आप चुनेंगे। और वे यरूशलेम में आपकी आर्थिक मदद पहुँचाएंगे।3 When I am with you, I will write letters and send them with those people whom you choose. And they will deliver your offering to Jerusalem.
4 और अगर ज़रूरी होगा तो मैं भी यरूशलेम जाऊँगा। और तब आपके लोग मेरे साथ चलेंगे।4 And if necessary, I will also go to Jerusalem. In that case, some of your people will accompany me.
5 मैं मकिदुनिया होते हुए यात्रा करने की योजना बना रहा हूँ। और उसके बाद मैं आपसे मिलने आऊँगा।5 I am planning to travel through Macedonia, and after that, I will come to visit you again.
6 हो सकता है कि मैं कुछ समय आप के साथ रहूँ। और शायद मैं पूरी सर्दी आपके साथ बिताऊँ। और उसके बाद मैं चाहता हूँ कि आप मेरी अगली यात्रा पर जाने में मेरी मदद करें।6 Perhaps I will stay with you for a while. And maybe I will spend the entire winter with you. Then I would like you to help me on my journey to my next destination.
7 मैंने फ़ैसला किया कि मैं अभी आप के पास नहीं आऊँगा क्योंकि यह यात्रा बहुत छोटी होगी। लेकिन अगर परमेश्वर चाहेगा तो मैं बाद में आपके पास आऊँगा। और मुझे आशा है कि मैं कुछ समय आपके साथ बिता सकूँगा।7 I do not want just to make a quick visit to you. Instead, I hope to stay with you for a longer time, if the Lord permits.
8 मैं आपको यह पत्र इफिसुस से लिख रहा हूँ जहाँ मैं पिन्तेकुस्त के त्यौहार तक रहूँगा।8 I am writing to you from Ephesus, where I will stay until the Festival of Pentecost.
9 यहाँ परमेश्वर ने मेरे लिए बड़ा दरवाज़ा खोल दिया ताकि मैं बड़ा काम कर सकूँ। लेकिन कई लोग मेरा विरोध करते हैं।9 I have stayed here because God has opened a wide door for ministry to me, though there are many who oppose God's work.
10 शायद तीमुथियुस आप के पास आएगा। उसके साथ दोस्ताना व्यवहार करें ताकि वह शर्मिंदा महसूस न करें। वह प्रभु के लिए वैसे ही काम करता है जैसे मैं करता हूँ।10 Perhaps Timothy will come to visit you. Welcome him in such a way that he has no cause for concern. He works for the Lord just as I do.
11 कोई भी तीमुथियुस का अनादर न करे। इसलिए शान्ति से उसे अलविदा कहें और मुझ तक पहुँचने में उसकी मदद करें। मैं दूसरे विश्वासियों के साथ मेरे पास आने के लिए उसका इन्तज़ार कर रहा हूँ।11 So, no one should treat him with disrespect. Instead, help him reach me safely. I am waiting for him to arrive along with the other believers.
12 मैंने भाई अपुल्लोस से विनती की कि भाइयों के साथ मिलकर आप से मिलने आए। लेकिन वह अभी आपके पास आना नहीं चाहता। वह आपके पास बाद में आएगा जब उसके पास ऐसा मौका होगा।12 I strongly urged our brother Apollos to come to you together with the other brothers. But he did not want to go at this time. He will come later, when he has the opportunity.
13 आत्मिक चीजों में अपनी रुचि न खोएं। जिस पर आप विश्वास करते हैं उसका दृढ़ता से पालन करें। निडर और मजबूत बनें।13 Do not lose interest in spiritual things. Stand firm in what you believe. Be courageous and strong.
14 जो कुछ भी आप करते हैं उसे प्यार से करें।14 Show love in everything you do.
15 आप जानते हैं कि स्तिफनुस का परिवार पहला था जो अखया में मसीह की ओर फिरा। उन्होंने खुद को परमेश्वर के पवित्र लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया।15 Brothers, you know that the family of Stephanas was the first to turn to Christ in Achaia. They have devoted themselves to serving God’s holy people.
16 हे भाइयों, मैं उनके जैसे लोगों से उदाहरण लेने के लिए आपसे कहता हूँ। उन लोगों के साथ मिलकर काम करें जो प्रभु की सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं।16 I urge you to follow the leadership of people like them, and of all those who work and serve together with them.
17 मैं इतना खुश हुआ जब स्तिफनास, फूरतूनातुस और अखिकुस मेरे पास आए। हमने इतना अच्छा समय बिताया कि मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे कि मैं आपसे मिलने के लिए गया हूँ।17 I was so glad when Stephanas, Fortunatus, and Achaicus came to visit me. Because of them, I felt as though you were right there with me.
18 उन्होंने मुझे आत्मिक रूप से उसी तरह से मजबूत किया जिस तरह से उन्होंने आपको मजबूत किया। इसलिए आपको ऐसे लोगों का आदर करना चाहिए।18 They strengthened both me and you. Appreciate and respect people like them.
19 एशिया के देश में स्थित चर्च आपको नमस्कार भेजते हैं। अक्किला और प्रिस्किला और सभी चर्च जो उनके घर पर इकट्ठा होते हैं वे भी आपको प्रभु में हार्दिक नमस्कार भेजते हैं।19 The churches in the province of Asia send you their greetings. Aquila and Priscilla, together with the church that meets in their home, also send you their warm greetings in the Lord.
20 सभी भाई आपको नमस्कार भेजते हैं। पवित्र चुम्बन के साथ एक दूसरे को नमस्कार करें।20 All the brothers send you their greetings. As a sign of God’s holy love, greet one another with a brotherly kiss.
21 मैं, पौलुस, आपको नमस्कार करता हूँ और अपने हाथ से इस पत्र पर हस्ताक्षर करता हूँ।21 I, Paul, send you my greetings and write these words with my own hand.
22 याद रखें जो प्रभु यीशु मसीह से प्रेम नहीं करता वह श्रापित है। हे हमारे प्रभु, आइए!22 Remember — the one who does not love the Lord Jesus Christ falls under a curse. Come, our Lord!
23 हमारे प्रभु यीशु मसीह के अनुग्रह में जियें।23 Live in the grace of our Lord Jesus Christ.
24 मैं आप सभी से प्यार करता हूँ क्योंकि आप यीशु मसीह के हैं। आमीन।24 ​​I love you all, because we are one in Christ Jesus. Amen.