अध्याय 1 | Chapter 1 |
| 1 यह किताब इस्राएल पर राज्य करने वाले सुलैमान की बुद्धि से भरी हुई बातों का संग्रह है, जो राजा दाऊद का बेटा था। | 1 This book is a collection of the wise sayings of Solomon who reigned over Israel and was the son of King David. |
| 2 सुलैमान ने इन बातों को इसलिए लिखा, ताकि हम समझ सकें कि बुद्धि क्या है। वह चाहता था कि हम सीखें कि हमें उचित सुधारों के प्रति कैसे बर्ताव करना चाहिए। यह किताब इसलिए लिखी गई, ताकि हम बुद्धिमानों की बातों में छिपे हुए मतलब को समझ सकें। | 2 Solomon wrote down these sayings so that we could understand what wisdom is. He wanted us to learn how we should respond to proper correction. This book was written so that we could understand the meaning that is hidden in the words of the wise. |
| 3 सुलैमान ने उन बातों को इकट्ठा किया है, जो हमें अपने चरित्र को संवारने और बुद्धिमानी से काम करने में हमारी मदद कर सकती हैं। तब हम समझ पाएंगे कि धार्मिकता, न्याय और ईमानदारी क्या हैं। | 3 Solomon collected the sayings that could help us work on our character and act wisely. Then we will be able to understand what righteousness, judgment, and justice are. |
| 4 अगर कोई साधारण व्यक्ति बुद्धि की इन बातों को सुनेगा तो वह चतुर बन जाएगा। अगर कोई जवान व्यक्ति बुद्धि की इन बातों को ध्यान से पढ़ेगा तो उसे ज्ञान मिलेगा, जो उसे सही फैसले लेना सिखाएगा। | 4 If a simple person listens to the wise sayings, he will become smart. If a young person studies the wise sayings carefully, he will gain knowledge that will teach him to make right decisions. |
| 5 अगर कोई बुद्धिमान व्यक्ति बुद्धि की बातों पर ध्यान देगा तो वह अपने ज्ञान को बढ़ाएगा। और अगर कोई पढ़ा-लिखा व्यक्ति बुद्धि की बातों को सुनेगा तो वह उनमें बहुमूल्य सलाह को पाएगा। | 5 If a wise person pays attention to the words of wisdom, he will increase his knowledge. And if an educated person listens to wise sayings, he will find valuable advice in them. |
| 6 जो व्यक्ति बुद्धि की इन बातों को ध्यान से पढ़ता है, वह उन लोगों को समझना सीखेगा, जो छिपे हुए मतलब के साथ या मज़ाक में बोलते हैं। वह समझ पाएगा कि बुद्धिमान लोगों का क्या मतलब है। | 6 The one who studies the wise sayings carefully will learn to understand those who speak with hidden meaning or irony. He will be able to understand what wise people mean. |
| 7 जो प्रभु का भय मानता है, वह समझने लगेगा कि बुद्धि क्या है। सिर्फ़ मूर्ख ही बुद्धि और उचित सुधार को तुच्छ समझते हैं। | 7 The one who fears the Lord will begin to understand what wisdom is. Only fools despise wisdom and proper correction. |
| 8 हे मेरे बेटे, मैं तुम्हारा पिता हूँ। इसलिए जब मैं तुम्हारा उचित सुधार करता हूँ तब मेरी बात सुनना। और जब तुम्हारी माता तुम्हें परमेश्वर के कानून को सिखाती है तब तुम उसका विरोध न करना। | 8 My son, I am your father. So listen to me when I make proper corrections to you. And do not resist when your mother teaches you the Law of God. |
| 9 अपने माता-पिता की बातों पर ध्यान देना। तब अनुग्रह तुम्हारे ऊपर मुकुट की तरह चमकेगा और हार की तरह तुम्हें सजाएगा। | 9 Pay attention to what your parents tell you. Then grace will shine over you like a crown and beautify you like a necklace. |
| 10 हे मेरे बेटे, पाप करनेवालों के बहकावे में न आना। | 10 My son, do not let sinners push you into sin. |
| 11 वे तुम्हें मना लेंगे और कहेंगे, “हमारे साथ आओ! हम जाल बिछाएंगे और छिपकर इंतज़ार करेंगे। फिर हम अचानक किसी निर्दोष व्यक्ति पर हमला करेंगे और उसे बिना किसी कारण के मार डालेंगे।” | 11 They will persuade you, “Come with us! We will set a trap and wait in a hiding place. Then we will suddenly attack an innocent person and kill him for no reason.” |
| 12 हे मेरे बेटे, अपराधी कहेंगे, “चलो, हम जीवित लोगों को नरक में भेजें और उन्हें सीधे ही कब्र में मरे हुए लोगों के पास डाल दें।” | 12 My son, the criminals will say, “Let’s send the living to hell and drop them down straight to the dead in the grave.” |
| 13 डाकू कहेंगे, “हम सभी प्रकार की कीमती चीजें चुराएंगे और अपने घरों को लूट की चीजों से भर लेंगे।” | 13 The bandits will say, “We will steal all kinds of precious things and fill our houses with stolen things.” |
| 14 अपराधी कहेंगे, “आ जाओ और हमारे साथ पर्चियाँ डालो। जो तुम जीतोगे, उसे तुम ले लेना और इस तरह हम चोरी का माल आपस में बाँट लेंगे।” | 14 The criminals will say, “Come on, and you will cast lots with us. You take what you win, and in this way we will share stolen goods among us.” |
| 15 हे मेरे बेटे, किसी भी उपद्रवी गिरोह में शामिल न होना और सभी अपराधियों से दूर रहना। | 15 My son, do not join any gang, stay away from all criminals. |
| 16 याद रखना कि अपराधी बुराई करने के लिए बेसब्र होते हैं। और बिना किसी हिचकिचाहट के वे हत्या कर देते हैं। | 16 Remember that criminals are eager to do evil. And without any hesitation they commit murder. |
| 17 कोई भी पक्षी यह नहीं सोचता कि वह जाल में फँस जायेगा। | 17 No bird thinks that it will get caught in a net. |
| 18 लेकिन शिकारी छिपकर इंतज़ार करते हैं और पक्षियों को फँसाते हैं, ताकि उन्हें मार डालें। | 18 But bird catchers wait in a hiding place and trap birds to kill them. |
| 19 ऐसा ही उस व्यक्ति के साथ होगा, जो दूसरों की चीज़ें चुराना चाहता है। ये चुराई हुई चीज़ें ही अपराधी के जीवन को छीन लेंगी। | 19 The same will happen to the one who wants to steal other people’s things. These stolen goods will take away the life of the criminal. |
| 20 बुद्धि सड़कों में और चौराहों पर सभी से ज़ोर-ज़ोर से कहती है। | 20 Wisdom speaks loudly to everyone in the streets and in public places. |
| 21 वह हर जगह प्रचार करती है जहाँ लोग इकट्ठा होते हैं। बुद्धि उन लोगों से बात करती है, जो शहर में प्रवेश करते हैं और फाटक से होकर चले जाते हैं। | 21 She preaches everywhere people gather. Wisdom speaks to those who enter the city and leave it through the gate. |
| 22 वह यही कहती है, “तुम, जिनके पास ज्ञान नहीं, कब तक अपनी अज्ञानता से प्रेम रखोगे? तुम, जो दूसरों का अपमान करते हो, कब तक अपमान करके आनंद मनाते रहोगे? हे मूर्खों, तुम कब तक ज्ञान से नफ़रत करोगे?” | 22 And this is what she says, “How long will you, who have no knowledge, love your ignorance? How long will you, who offend others, insult and enjoy it? Fools, how long will you hate knowledge?” |
| 23 बुद्धि कहती है, “जब मैं तुम्हें डाँटती हूँ तब मेरी बात सुनो और अपने पापों से मन फिराओ। तब मैं अपनी आत्मा तुम पर उँडेल दूँगी और जो कुछ मैं जानती हूँ, वह तुम्हें सिखाऊँगी। | 23 Wisdom says, “Listen to me when I correct you, and repent of your sins. Then I will pour out my spirit on you and teach you what I know. |
| 24 लेकिन जब मैंने तुम्हें पुकारा तब तुमने मेरी बातों को नहीं सुना। जब मैंने मदद करनी चाही और अपने हाथ तुम्हारी ओर बढ़ाया तब किसी ने मेरी ओर ध्यान नहीं दिया। | 24 But when I called you, you did not listen. When I wanted to help and stretched out my hand to you, no one paid any attention to me. |
| 25 तुमने मेरी सारी सलाहों को अनसुना किया और अपने जीवन में सुधार करने से इनकार कर दिया। | 25 You ignored all my advice and refused to change your life. |
| 26 इसलिए जब तुम पर मुसीबत आएगी तब मैं हँसूँगी। और जब तुम घबराओगे तब मैं आनंद मनाऊँगी। | 26 So when you face trouble, I will laugh. And when panic grips you, I will rejoice. |
| 27 बड़ा भय तुम पर तूफ़ान की तरह आ पड़ेगा। और तबाही तुम पर अचानक बवंडर की तरह टूट पड़ेगी। तुम कष्ट और मुश्किल हालातों में जीवन बिताओगे। | 27 Horror will fall on you like a storm. And disaster will suddenly come to you like a hurricane. You will suffer and face difficult circumstances. |
| 28 तब मूर्ख मुझे पुकारेंगे लेकिन मैं उनकी बात नहीं सुनूँगी। वे मेरी खोज करेंगे लेकिन वे मुझे ढूँढ नहीं पाएंगे। | 28 Then the fools will call me, but I will not hear them. They will look for me, but they will not find me. |
| 29 उनके साथ ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि उन्होंने ज्ञान से नफ़रत की। उन्होंने प्रभु की बात मानने से इंकार किया और ऐसे जीने लगे जैसे कि परमेश्वर है ही नहीं। | 29 It will happen to them because they hated knowledge. They refused to obey the Lord and began to live as if God does not exist. |
| 30 उन्होंने मेरी सारी सलाहों को ठुकरा दिया। और जब मैंने उन्हें ठीक किया तब उन्होंने मेरी निंदा की। | 30 They rejected all my advice. And when I corrected them, they treated me with contempt. |
| 31 इसलिए वे अपने जीवन में उगने वाले कड़वे फल खाएंगे। वे दूसरों को नुकसान पहुँचाना चाहते थे, लेकिन उनकी योजनाएँ उनके अपने जीवन को नष्ट कर देंगी। | 31 That is why they will eat bitter fruits that will grow in their lives. They wanted to harm others, but their plans will destroy their own lives. |
| 32 जिनके पास ज्ञान नहीं, वे बुद्धि के खिलाफ़ विद्रोह करेंगे और यह उन्हें मौत की ओर ले जाएगा। मूर्ख जीवन को गंभीरता से नहीं लेते और यह उन्हें नष्ट कर देगा। | 32 Those who have no knowledge will rebel against wisdom, and it will lead them to death. Fools take life easy, and it will destroy them. |
| 33 लेकिन जो मेरी बात सुनता है, वह बुराई से नहीं डरेगा। वह सुरक्षित और शांति से रहेगा।” | 33 But the one who listens to me will not be afraid of evil. He will live safely and peacefully.” |
अध्याय 2 | Chapter 2 |
| 1 हे मेरे बेटे, मेरी बातों को याद रखना और जो आज्ञाएँ मैंने तुम्हें सिखाई हैं, उन्हें कभी न भूलना। | 1 My son, remember my words and never forget the commandments that I taught you. |
| 2 ध्यान से सुनो कि बुद्धि क्या कहती है। सोचना और मनन करना सीखो। | 2 Listen carefully to what wisdom says. Learn to think and reflect. |
| 3 ज्ञान की खोज करो और अपनी समझ को बढ़ाओ। | 3 Look for knowledge and develop your ability to think. |
| 4 ज्ञान को ऐसे ढूँढो जैसे तुम चाँदी या खजाने को ढूँढ़ते हो। | 4 Seek knowledge as you would seek silver or treasure. |
| 5 तब तुम सीखोगे कि प्रभु का भय क्या है और तुम समझोगे कि परमेश्वर कौन है। | 5 Then you will learn what the fear of the Lord is, and you will understand who God is. |
| 6 प्रभु बुद्धि देता है। वह ऐसी बातें बोलता है, जो व्यक्ति को ज्ञान और समझ देते हैं। | 6 The Lord gives wisdom. He speaks words that bring knowledge to a person and gives him understanding. |
| 7 परमेश्वर उन लोगों को सफलता देता है, जो ईमानदारी से काम करते हैं और वह अपनी ढाल से उनकी रक्षा करता है। | 7 God gives success to those who act honestly, and He protects them with His shield. |
| 8 प्रभु उन लोगों के जीवन के सभी क्षेत्रों की रक्षा करता है, जो ईमानदारी से काम करते हैं। वह उस रास्ते की रक्षा करता है, जिस पर उसके पवित्र लोग चलते हैं। | 8 The Lord guards all areas of life of those who act justly. He protects the way where His holy people walk. |
| 9 हे मेरे बेटे, मेरी बात सुनो। तब तुम समझोगे कि धार्मिकता और न्याय क्या हैं। तुम वह करना सीखोगे, जो सही है और सही चुनाव करना सीख जाओगे। | 9 My son, listen to me. Then you will understand what righteousness, and justice are. You will learn to do what is just and make right choices. |
| 10 अपने दिल को बुद्धि से भर लो और अपने प्राण को ज्ञान से प्रेम करने दो। | 10 Let wisdom fill your heart. And let your soul love knowledge. |
| 11 तब तुम समझदार हो जाओगे और यह तुम्हारी रक्षा करेगा। तुम बुद्धिमान हो जाओगे और यह तुम्हें बुराई से बचाएगा। | 11 Then you will become a person of understanding, and it will guard you. You will become intelligent, and it will protect you from evil. |
| 12 अगर तुम बुद्धिमान हो जाओगे तो तुम जीवन में सही दिशा चुनोगे। बुद्धि तुम्हें झूठ बोलने वाले व्यक्ति से बचाएगी। | 12 If you become wise, you will choose the right direction in life. Wisdom will save you from a person who tells lies. |
| 13 अगर तुम समझदार हो जाओगे तो यह तुम्हें उन लोगों से बचाएगा जिन्होंने जीवन में गलत रास्ता चुना है और अंधकार के मार्गों में चलते हैं। | 13 If you become a person of understanding, it will protect you from those who have chosen the wrong path in life and walk in the ways of darkness. |
| 14 बुद्धि तुम्हें उन लोगों से बचाएगी, जो बुराई करके खुश होते हैं और उलट फेर के काम में आनंद लेते हैं। | 14 Wisdom will save you from those who do evil with joy and delight in immorality. |
| 15 जो अनैतिक जीवन जीता है, वह अपने कामों के परिणामों को नहीं समझता। | 15 The one who lives an immoral life does not understand the consequences of his actions. |
| 16 अगर कोई पराई स्त्री चिकनी-चुपड़ी और मीठी बातें बोलती है तो तुम्हें बुद्धिमान व्यक्ति की तरह व्यवहार करना होगा, ताकि वह तुम्हें लुभा न सके। | 16 If a wife of another man speaks flattering and pleasant words, you must behave like a wise person so that she could not seduce you. |
| 17 उसने जवानी में शादी कर ली थी। लेकिन अब वह अपने पति को छोड़ चुकी है और जो वादा उसने परमेश्वर के सामने अपने पति से किया था, उसे उसने तोड़ दिया। | 17 She got married when she was young. But now she has left her husband and broken the promise she made to him before God. |
| 18 चरित्रहीन औरत के घर में जाने वाला व्यक्ति नष्ट हो जाएगा और अंत में कब्र में जाएगा। | 18 The one who enters the house of an immoral woman will perish and end up in the grave. |
| 19 जो ऐसी औरत के साथ संबंध बनाता है, वह रुक नहीं पाएगा और जीवन के सही रास्ते पर नहीं लौट पाएगा। | 19 The one who enters into a relationship with such a woman will not be able to stop and return to the right way of life. |
| 20 उन लोगों के उदाहरण का अनुसरण करो, जो सही काम करते हैं। परमेश्वर पर विश्वास करने वाले लोगों की तरह जियो। | 20 Follow the example of those who do what is right. Live as those people who believe in God. |
| 21 याद रखो कि सिर्फ़ परमेश्वर पर विश्वास करने वाले ही इस धरती पर जीवित रहेंगे। और ईमानदारी से काम करने वाले ही इस धरती पर बने रहेंगे। | 21 Remember that only those who believe in God will live in the land. And only those who act honestly will remain in it. |
| 22 लेकिन नीच लोग धरती के ऊपर से नाश कर दिए जाएंगे। और जो बुराई की योजनाएँ बनाते हैं, वे पूरी तरह से मिटाए जाएंगे। | 22 But the wicked will be destroyed from the land. And those who make evil plans will be completely removed. |
अध्याय 3 | Chapter 3 |
| 1 हे मेरे बेटे, परमेश्वर के कानून को न भूलना, जो मैंने तुम्हें सिखाए हैं। परमेश्वर की आज्ञाओं को अपने दिल में रहने देना। | 1 My son, do not forget the Law of God that I taught you. Let the commandments of God live in your heart. |
| 2 तब तुम लंबी उम्र तक शांति और सफलता के साथ खुशहाल जीवन जिओगे। | 2 Then your life will continue for many years, and you will live in complete peace and prosperity. |
| 3 दूसरों पर दया दिखाना और वही करना, जो सच्चाई तुम्हें सिखाती है। यह तुम्हारे जीवन को एक अनमोल हार की तरह सुंदर बना देगा। दया और सच्चाई को अपने दिल में ऐसे लिख लो, जैसे पत्थर पर शब्द खुदे होते हैं। | 3 Show compassion and act according to the teaching of the truth. It will make your life beautiful like a precious necklace. Let compassion and truth be written in your heart like words engraved on a stone. |
| 4 तब तुम्हें परमेश्वर की नज़र में अनुग्रह मिलेगा और लोग तुम्हारा आदर करेंगे। | 4 Then you will find favor in the eyes of God, and people will treat you with respect. |
| 5 अपने पूरे दिल से प्रभु पर भरोसा रखना और अपनी समझ का सहारा न लेना। | 5 Trust in the Lord with all your heart, and do not rely on your own understanding. |
| 6 हर परिस्थिति में यह समझने का हर संभव प्रयास करना कि परमेश्वर क्या करना चाहता है और वह कदम-कदम पर तुम्हारी अगुवाई करेगा। | 6 In every situation make every effort to understand what God wants to do, and He will guide you step by step. |
| 7 यह न सोचना कि तुम सब से अधिक चतुर हो। प्रभु का भय मानना और बुराई से दूर रहना। | 7 Do not think that you are smarter than everyone else. Fear the Lord and depart from evil. |
| 8 तब तुम्हारा शरीर और तुम्हारी सभी हड्डियाँ इतनी मजबूत हो जाएंगी कि तुम अपनी बीमारियों से ठीक हो जाओगे। | 8 Then your body and all your bones will become so strong that you will be healed of your diseases. |
| 9 जो कुछ तुम्हारा है, उसे प्रभु को समर्पित कर दो और उसकी सेवा करो। अपनी फ़सल का पहला फल उसके पास लाओ और अपने लाभ का हिस्सा उसे दो। इस तरह तुम प्रभु को अपना गहरा आदर दिखाओगे। | 9 Dedicate to the Lord what belongs to you and serve Him. Bring Him the first fruits of the harvest and give Him a portion of your profit. This way, you will show your deep reverence to the Lord. |
| 10 तब परमेश्वर तुम्हें इतनी बहुतायत से फसल देगा कि तुम अपने भंडार घरों को ऊपर तक अनाज से भर दोगे। और तुम्हारे पास इतने अंगूर होंगे कि तुम बहुतायत से नया दाखरस बनाओगे। | 10 Then God will give you such a plentiful harvest that you will overfill your storehouses with grain. And you will have so many grapes that you will produce new wine in abundance. |
| 11 हे मेरे बेटे, जब प्रभु तुम्हारी गलतियों को दिखाए तब उसकी ओर ध्यान देना। और जब वह तुम्हें सुधारे तब गुस्सा न करना। | 11 My son, pay attention when the Lord shows your mistakes to you. And do not get angry when He corrects you. |
| 12 प्रभु उसी को सुधारता है जिससे वह प्यार करता है। जैसे पिता अपने प्यारे बेटे को सुधारता है, वैसे ही परमेश्वर उसे सुधारता है जिससे वह प्यार करता है। | 12 The Lord disciplines the one He loves. He corrects a person as a father corrects his beloved son. |
| 13 जिसने बुद्धिमानी और समझदारी से काम लेना शुरू कर दिया, वह आशीषित और सुखी जीवन जिएगा। | 13 The one who began to act wisely and intelligently will live a blessed and happy life. |
| 14 बुद्धि तुम्हें चाँदी से ज़्यादा लाभ देगी। बुद्धि से तुम्हें सोने से भी ज़्यादा लाभ मिलेगा। | 14 Wisdom will bring you more profit than silver. You will get more income from wisdom than from gold. |
| 15 बुद्धि बहुमूल्य पत्थर से भी ज़्यादा कीमती है। तुम बुद्धि की तुलना ऐसे किसी भी धन से नहीं कर सकते, जिसकी तुम इच्छा करते हो। | 15 Wisdom costs more than precious stones. You cannot compare wisdom with any wealth you desire. |
| 16 बुद्धि अपने दाहिने हाथ में लंबे जीवन को पकड़े रहती है और अपने बाएं हाथ में धन-संपत्ति और महिमा को थामे रहती है। | 16 Wisdom holds long life in its right hand, and wealth and glory in its left hand. |
| 17 बुद्धि के मार्ग पर चलना कितना सुहावना है जहाँ हर कदम तुम्हें शांति और सफलता देगा! | 17 How pleasant it is to walk on the paths of wisdom where every step brings peace and prosperity! |
| 18 जो बुद्धि की खोज करता है, वह जीवन के पेड़ की खोज करता है। आशीषित और सुखी जीवन जीने के लिए बुद्धिमानी से काम करें। | 18 The one who searches for wisdom searches for the tree of life. Act wisely to live a blessed and happy life. |
| 19 प्रभु ने पृथ्वी को बुद्धि से बनाया और ज्ञान से आकाश को फैलाया। | 19 The Lord founded the earth with wisdom and spread out the heavens skillfully. |
| 20 परमेश्वर जानता था कि पानी के सोते कैसे बनाए जाएं, जो ज़मीन से बाहर फूटने लगें। उसने बादल बनाए, ताकि ओस ज़मीन पर गिरे। | 20 God knew how to create springs of water that started fountaining out of the ground. He created clouds so that dew could fall on the ground. |
| 21 हे मेरे बेटे, कोई भी फ़ैसला लेने से पहले सोच-समझकर विचार करना। सही तरीके से सोचना और समझदारी से काम करना। | 21 My son, think carefully before making a decision. Think soundly and act wisely. |
| 22 यह तुम्हारे प्राण को जीवन देगा और तुम्हें कीमती हार की तरह सजाएगा। | 22 It will bring life to your soul and beautify you like a precious necklace. |
| 23 तब तुम सुरक्षित रहोगे और सही रास्ते से नहीं भटकोगे। | 23 Then you will live in safety, and you will not go astray from the right path. |
| 24 जब तुम बिस्तर पर जाओगे तब डर के कारण तुम्हारी रातों की नींद खराब नहीं होगी। तुम शांति से सो पाओगे और गहरी नींद का आनंद लोगे। | 24 When you go to bed, you will not suffer from sleepless nights caused by fear. You will sleep peacefully and enjoy a sound sleep. |
| 25 अगर नीच लोग तुम्हें धोखा देने की कोशिश करें तो न डरना और न घबराना। | 25 If evil people try to deceive you, do not be afraid and do not panic. |
| 26 प्रभु पर भरोसा रखो और वह तुम्हें उस जाल से बचने में मदद करेगा, जो नीच लोग तुम्हारे लिए बिछाते हैं। | 26 Trust in the Lord, and He will help you avoid the trap that the evil people set up for you. |
| 27 अगर तुम्हें किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो उसकी मदद करने से इनकार न करना। | 27 If you have an opportunity to help a needy person, do not refuse to help him. |
| 28 अगर तुम आज अपने दोस्त की मदद कर सकते हो तो अपना अच्छा काम कल पर मत टालो। | 28 Do not delay doing your good deed until tomorrow if you can help your friend today. |
| 29 जो तुम्हारे पास शांति से रहता है, उसके खिलाफ़ कोई बुरी योजना न बनाना। | 29 Do not plan to do any evil to a person who lives peacefully near you. |
| 30 उसका दुश्मन बनने की कोई ज़रूरत नहीं, क्योंकि उसने तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुँचाया। | 30 There is no reason to become his enemy because he did not do you any harm. |
| 31 किसी बेरहम व्यक्ति की सफलता से ईर्ष्या न करना। और कभी भी उसके जैसा काम न करना। | 31 Do not envy the success of a cruel person. And never act the way he does. |
| 32 प्रभु अनैतिक व्यक्ति से नफ़रत करता है। परमेश्वर उन लोगों से बात करता है, जो उस पर विश्वास रखते हैं और सही काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं। | 32 The Lord hates an immoral person. God communicates with those who believe in Him and who are eager to do what is right. |
| 33 प्रभु पाप में रहने वाले अविश्वासी के घर को श्राप देता है। लेकिन वह सही काम करने के लिए उत्सुक रहने वाले विश्वासी के घर को आशीष देता है। | 33 The Lord curses the house of the unbeliever who lives in sin. But He blesses the house of the believer who is eager to do what is right. |
| 34 परमेश्वर उस व्यक्ति का मजाक उड़ाएगा, जो परमेश्वर का मजाक उड़ाता है। लेकिन प्रभु अपना अनुग्रह उसी को देगा, जो परमेश्वर के सामने खुद को नम्र करता है। | 34 God will ridicule the one who ridicules Him. But the Lord will give His grace to the one who humbles himself before Him. |
| 35 जो बुद्धि से काम करता है, वह अच्छी प्रतिष्ठा पाएगा। लेकिन जो मूर्खता से काम करता है, वह खुद को शर्मिंदा करेगा। | 35 The one who acts wisely will earn a good reputation. But the one who acts foolishly will bring shame on himself. |
अध्याय 4 | Chapter 4 |
| 1 हे मेरे बच्चों, मैं तुम्हारा पिता हूँ। इसलिए जब मैं तुम्हारा उचित सुधार करता हूँ तब मेरी बात सुनना और समझने के लिए मेरी बातों पर ध्यान देना। | 1 My children, I am your father. So listen to me when I make proper corrections to you. Pay attention to my words to gain understanding. |
| 2 परमेश्वर के कानून को न भूलना, जो मैंने तुम्हें सिखाए, ताकि तुम सही काम कर सको। | 2 Do not forget the Law of God that I taught you so that you may do what is right. |
| 3 जब मैं बच्चा था तब मेरा भी एक पिता था, जो मुझसे बहुत प्यार करता था। और मेरी माँ ने मुझे अपने इकलौते बेटे की तरह माना। | 3 When I was a child, I also had a father who loved me very much. And my mother treated me as her only son. |
| 4 मेरे पिता ने मुझसे कहा, “तुम्हारा दिल मेरी बातों को याद रखे। मैं तुम्हें आज्ञाएँ मानना सिखाता हूँ, ताकि तुम सुखी जीवन जी सको। | 4 My father told me, “Let your heart remember my words. I teach you to keep the commandments so that you may live a happy life. |
| 5 बुद्धि की खोज करना, ताकि तुम समझदार बन सको। इसे भूल न जाना और मेरी बातों को अनसुना न करना। | 5 Look for wisdom to gain understanding. Do not forget about it and do not ignore my words. |
| 6 बुद्धि की बातों को अनसुना न करना, तब वह तुम्हारी रक्षा करेगी। बुद्धिमानी को पसंद करना, तब बुद्धि तुम्हें सुरक्षा देगी। | 6 Do not neglect what wisdom says then it will guard you. Love acting wisely then wisdom will protect you. |
| 7 बुद्धि की खोज करना, क्योंकि यह जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है। समझदारी से कैसे काम करना है, यह सीखने के लिए हर संभव प्रयास करना। | 7 Look for wisdom because wisdom is the most important thing in life. Make every effort to learn how to act with understanding. |
| 8 बुद्धि को सबसे ऊपर मानना और यह तुम्हें महान बनाएगी। बुद्धि के साथ एक हो जाना तब लोग तुम्हारा आदर करेंगे। | 8 Treasure wisdom above anything else, and it will make you a great person. Become one with wisdom then people will treat you with respect. |
| 9 बुद्धि अनुग्रह को माला की तरह तुम्हारे सिर पर रखेगी। बुद्धि तुम्हें शानदार मुकुट की तरह सजाएगी।” | 9 Wisdom will put grace on your head like a garland. Wisdom will decorate you like a magnificent crown.” |
| 10 हे मेरे बेटे, मेरी बात सुनो और जो मैं कहता हूँ, वह करो। तब तुम लंबा और सुखी जीवन जिओगे। | 10 My son, listen to me and do what I say. Then you will live a long and happy life. |
| 11 मैं तुम्हें बुद्धिमान बनना सिखाता हूँ। मैं तुम्हें सही तरीके से जीना सिखाता हूँ। | 11 I teach you how to become wise. I tell you how to live in the right way. |
| 12 जब तुम कुछ करना शुरू करोगे तब कोई भी तुम्हें रोक नहीं पाएगा। और जब तुम्हें जल्दी से काम करना होगा तब तुम कोई गलती नहीं करोगे। | 12 When you start doing something, nothing will be able to stop you. And when you have to act quickly, you will not make a mistake. |
| 13 जब कोई व्यक्ति तुम्हारा उचित सुधार करता है तब उसकी बात पर ध्यान देना और उन्हें अनदेखा न करना। खुद को सुधारना, क्योंकि इससे तुम्हें जीवन में सफलता मिलेगी। | 13 Pay attention when someone makes proper corrections to you, and do not ignore them. Correct yourself because it will bring success to your life. |
| 14 अपने जीवन में सही दिशा चुनना। और कभी भी अपराधी या नीच व्यक्ति की तरह काम न करना। | 14 Choose the right direction in life. And never act like a criminal or a wicked person. |
| 15 अगर तुम गलत रास्ते पर चलने लगे हो तो रुक जाना और उस रास्ते को छोड़ देना। और अगर कोई तुम्हें अपराध करने की सलाह दे तो इसमें हिस्सा लेने से मना कर देना। | 15 If you started walking on the wrong way, stop and leave this way. And if someone tempts you to commit a crime, refuse to participate in it. |
| 16 जब तक अपराधी बुरे काम न करे तब तक वे सो नहीं सकते। जब तक वे किसी को नुकसान न पहुँचाएं तब तक उन्हें नींद नहीं आती। | 16 Criminals cannot sleep unless they do evil. They lose sleep unless they harm someone. |
| 17 नीच लोग अपनी जीविका कमाने के लिए अपराध करते हैं। वे शराब के नशे में धुत होकर क्रूर काम करते हैं। | 17 Wicked people commit crimes to earn their living. They get drunk with wine and do cruel things. |
| 18 जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं, उनका जीवन उस सूरज की तरह होता है, जो सुबह उगता है और दिन भर बढ़ती रोशनी की तरह और भी ज़्यादा चमकता जाता है। | 18 The life of believers who are eager to do what is right is like the sun that rises at dawn and shines brighter and brighter until the full light of day. |
| 19 लेकिन जो लोग कानून तोड़ते हैं, उनका जीवन उस अंधकार की तरह है, जो लगातार गहरा होता जाता है जब तक कि वह पूरी रात के अंधेरे जैसा न हो जाए। ऐसे लोग यह नहीं देख सकते कि वे कहाँ जा रहे हैं और नहीं जानते कि वे किस चीज़ से ठोकर खाएंगे। | 19 But the life of those who break the law is like darkness that is growing deeper and deeper until it becomes as dark as night. Such people cannot see where they are going and do not know what they will stumble over. |
| 20 हे मेरे बेटे, मेरी बातों पर ध्यान दो। जो मैं कहता हूँ, उसे सुनो। | 20 My son, pay attention to my words. Listen to what I say. |
| 21 जो मैंने तुम्हें लिखा है, उसे बार-बार पढ़ना जिससे मेरी बातें तुम्हारे दिल की गहराई में उतर जाएं। | 21 You should read again and again what I wrote to you so that my words may go deep into your heart. |
| 22 जो मेरी बातों का मतलब समझता है, वह पूरी तरह से स्वस्थ रहेगा और सुखी जीवन जिएगा। | 22 The one who understands the meaning of my words will be completely healthy and live a happy life. |
| 23 किसी भी चीज़ से ज़्यादा इस बात पर ध्यान देना कि तुम्हारे दिल में क्या भरा है। तुम्हारा दिल स्रोत है और जो कुछ भी तुम्हारे जीवन में होता है, वह तुम्हारे दिल से शुरू होता है। | 23 More than anything else pay attention to what fills your heart. Your heart is the source, and everything what happens in your life starts in your heart. |
| 24 झूठ न बोलना और अपनी बातों से दूसरों को गुमराह न करना। | 24 Do not tell lies or mislead others with your words. |
| 25 इस तरह से जीवन जीना कि तुम ईमानदारी से लोगों की आँखों में देख सको और शर्म के कारण अपनी आँखें न चुराओ। | 25 Live in such a way that you could honestly look into other people’s eyes and not look away in shame. |
| 26 पहले से सोच लो कि तुम्हें क्या करना चाहिए। सही दिशा में चलना और जो रास्ता तुम चुनते हो, उस पर शक न करना। | 26 Think ahead about what you should do. Go in the right direction and do not doubt the way you choose. |
| 27 न दाएँ मुड़ना, न बाएँ। और न उन स्थानों पर जाना जहाँ लोग बुराई करते हैं। | 27 Do not turn to the right or to the left. And do not go to places where others do evil. |
अध्याय 5 | Chapter 5 |
| 1 हे मेरे बेटे, मेरे ज्ञान की बातों पर ध्यान दो और मेरी बुद्धिमानी भरी सलाह को मानो। | 1 My son, pay attention to my words of knowledge and listen to my wise advice. |
| 2 तब तुम समझदार हो जाओगे और योग्यता से बात करोगे। | 2 Then you will become a person of understanding, and you will speak with competence. |
| 3 चरित्रहीन औरत की बातें शहद की तरह मीठी और खुशबूदार तेल की तरह सुहावनी होती हैं। | 3 The words of an immoral woman are as sweet as honey and as pleasant as fragrant oil. |
| 4 अगर वह तुम्हें लुभाए तो तुम उसके परिणाम से बच नहीं पाओगे। तुम्हें इतना बुरा लगेगा जैसे तुम्हें ज़हर दे दिया गया हो। यह तुम्हें ऐसे चोट पहुँचाएगा जैसे कि तुम तेज़ तलवार से घायल किए गए हो। | 4 And if she seduces you, you will not be able to escape the consequences. You will feel as bad as if you were poisoned. It will hurt you as if you were wounded by a sharp sword. |
| 5 चरित्रहीन औरत मौत की ओर जाती है और धीरे-धीरे वह नरक के पास पहुँच जाती है। | 5 An immoral woman goes towards death, and step by step she comes closer to hell. |
| 6 वह अपने जीने के तरीके के बारे में नहीं सोचती। और न ही वह इस बात की चिंता करती है कि उसके जीवन का कोई लक्ष्य नहीं। | 6 She does not think about the way she lives. And she does not care that she has no purpose in life. |
| 7 हे मेरे बेटे, इसलिए मेरी बात सुनो और जो मैं तुम्हें बताता हूँ, उसे भूल न जाना। | 7 So, my son, listen to me and do not forget what I say to you. |
| 8 चरित्रहीन औरत से दूर रहना और उसके घर के दरवाज़े के पास भी न जाना। | 8 Stay away from an immoral woman and do not come close to the door of her house. |
| 9 लेकिन अगर तुम उसके साथ संबंध बनाओगे तो तुम लोगों से आदर खो दोगे और तुम्हारा जीवन दुःख में बदल जाएगा। | 9 But if you enter into a relationship with her, you will lose the respect of people, and your life will turn into torment. |
| 10 ऐसी औरतों पर अपना जीवन बरबाद न करना। नहीं तो, जो कुछ भी तुम कमाते हो, वह सब तुम उन्हें दे दोगे। | 10 Do not waste your life on such women. Otherwise, everything you earn, you will give away to them. |
| 11 बीमारी तुम्हारे शरीर को खा जाएगी। तुम अपनी सेहत खो दोगे और दर्द से पीड़ित हो जाओगे। | 11 Disease will consume your body. You will lose your health, and you will suffer from pain. |
| 12 तब तुम कहोगे, “जब दूसरों ने मुझे सुधारा, तब मुझे उनकी बात सुननी चाहिए थी। जब मेरी अंतरात्मा ने मुझे रोकने की कोशिश की, तब मुझे इस पर ध्यान देना चाहिए था। | 12 Then you will say, “I should have listened to others when they corrected me. I should have paid attention to my conscience when it tried to stop me. |
| 13 मैं उन लोगों की बातों को सुनना ज़्यादा पसंद करूँगा जिन्होंने मुझे सही काम करना सिखाया। मैं उन लोगों की बातों पर ध्यान देना ज़्यादा पसंद करूँगा जिन्होंने सच्चाई के मार्ग पर मेरी अगुवाई की। | 13 I would rather listen to those who taught me to do what is right. I would rather pay attention to the words of those who guided me to the way of truth. |
| 14 और अब मेरे आस-पास के सभी लोग देखेंगे कि मैंने कितनी जल्दी अपना जीवन बरबाद कर लिया।” | 14 And now everyone around me will see how quickly I ruined my life.” |
| 15 तुम्हें अपनी पत्नी के प्रति वफ़ादार रहना चाहिए। अपने ही कुएँ से पानी पीना, जो हमेशा ताजे पानी से भरा रहता है। | 15 Be faithful to your wife. Drink from your well that is always filled with fresh water. |
| 16 उन औरतों के साथ संबंध न बनाना, जो खुद को सड़कों और शहर के चौकों में प्रदर्शित करती हैं। गंदे नाले का पानी न पीना। | 16 Do not enter into a relationship with women who offer themselves in the streets and public places. Do not drink dirty water from the sewers. |
| 17 तुम्हें सिर्फ़ अपनी पत्नी से ही संबंध रखना चाहिए और तुम्हारे जीवन में कोई दूसरी औरतें नहीं होनी चाहिए। | 17 You must belong to your wife only, and you must not have any other women. |
| 18 अपनी पत्नी के साथ आनंद करना, जो जवानी से ही तुम्हारी साथी रही है। वही तुम्हारे लिए आशीषों का सोता बनी रहे। | 18 Enjoy your wife who belongs to you since your youth. May she be the source of blessing for you. |
| 19 तुम्हारी पत्नी प्यारी हिरनी की तरह कोमल और पहाड़ी बकरी की तरह सुंदर है। और तुम हमेशा उसकी बाहों में प्यार का आनंद ले सकते हो। | 19 Your wife is as tender as a loving deer. She is as beautiful as a graceful antelope. And you can always enjoy love in her arms. |
| 20 हे मेरे बेटे, चरित्रहीन औरत के प्यार में न पड़ना और खुद को उसकी बाँहों में न फेंकना। | 20 My son, do not fall in love with an immoral woman. Why would you throw yourself into her arms? |
| 21 प्रभु लोगों के सभी कामों को देखता है। वह हर बात पर ध्यान देता है, जो व्यक्ति करता है। | 21 The Lord can see all the actions of people. He pays attention to everything what a person does. |
| 22 अगर कोई बुराई करता है तो वह अपने कामों से कष्ट भोगेगा। वह अपने अपराधों से अपने ही जीवन को नष्ट कर देगा। और उसके पाप उसे लोहे की जंजीरों की तरह कसकर जकड़ लेंगे। | 22 If someone does evil, he will suffer because of his actions. The person will destroy his own life with his crimes. And his sins will hold him tight like iron chains. |
| 23 नीच व्यक्ति मर जाएगा, क्योंकि वह अपने जीवन को सुधारना नहीं चाहता। वह सही रास्ते से भटक चुका है और मूर्खता भरे बहुत सारे काम करने लगा है। | 23 A wicked person will die because he did not want to change his life. He has gone astray from the right way, and he started doing many foolish things. |
अध्याय 6 | Chapter 6 |
| 1 हे मेरे बेटे, तुमने अपने दोस्त के कर्ज को चुकाने का वादा क्यों किया? तुमने किसी दूसरे व्यक्ति के धन की जिम्मेदारी अपने ऊपर क्यों ली? | 1 My son, why did you promise to pay off your friend's debts? Why did you take on the financial obligations of another person? |
| 2 जब तुम किसी और के कर्ज को चुकाने के लिए सहमत हुए तब तुमने खुद को अपनी ही बातों के जाल में फँसा लिया। | 2 You drove yourself into a trap with your words when you agreed to pay off someone else's debt. |
| 3 हे मेरे बेटे, तुमने खुद को दूसरे व्यक्ति के अधिकार में दे दिया है। इसलिए मेरी सलाह को सुनो। अपने उस दोस्त के पास जाओ जिसका कर्ज तुमने चुकाने का वादा किया है और उसके सामने घुटने टेको। तब तक उससे विनती करो जब तक वह तुम्हें उन जिम्मेदारियों से आज़ाद न कर दे, जो तुमने अपने ऊपर ली हैं। | 3 My son, you have put yourself under the authority of another person. So listen to my advice. Go to your friend whom you promised to pay off his debt and kneel before him. Beg him until he releases you from the obligations you took upon yourself to pay off his debts. |
| 4 दिन-रात उससे विनती करो जब तक वह मान न जाए। | 4 Beg him all evening and all night until he agrees. |
| 5 जैसे हिरण शिकारी से दूर भागता है, वैसे ही किसी दूसरे का कर्ज चुकाने से बचना। जाल में फंसे पक्षी की तरह अपने आप को आज़ाद कर लेना। | 5 Save yourself from paying off someone else's debt like a deer that runs away from a hunter. Free yourself like a bird trapped in a net. |
| 6 हे आलसी, चींटियों के पास जाओ। उनके कामों को देखो और उनसे समझदारी से व्यवहार करना सीखो। | 6 You lazy person, go to the ant. Watch its actions and learn from it to behave wisely. |
| 7 चींटियों के पास न कोई अगुवा होता है, न कोई नेता। और न ही कोई उन्हें काम करने के लिए मजबूर करता है। | 7 The ant has no director or leader. And nobody forces it to work. |
| 8 लेकिन वे सारी गर्मी मेहनत करती हैं और सर्दियों के लिए भोजन इकट्ठा कर के जमा करती हैं। | 8 But it works all summer to harvest and store food for the winter. |
| 9 हे आलसी, तुम इतनी देर से क्यों उठते हो? तुम कब जागोगे और अपने बिस्तर से उठोगे? | 9 You lazy person, why do you get up so late? When will you wake up and get out of bed? |
| बिस्तर में पड़े रहकर यह सोचना छोड़ दो, "कोई बात नहीं, अगर मैं थोड़ी देर और सो जाऊँ, एक और झपकी ले लूँ। कोई बात नहीं, अगर मैं कुछ न करूँ, थोड़ा और आराम कर लूँ।" | 10 Stop lying and thinking, “It is okay if I sleep a little longer and take a nap. It is okay if I do nothing and rest a little.” |
| 11 अगर तुम आलसी हो तो गरीबी तुम पर लुटेरे की तरह हमला करेगी। और हर तरह की समस्याएँ तुम्हें डाकू की तरह मारेंगी। | 11 If you are lazy, poverty will attack you like a robber. And all kinds of problems will strike you like a bandit. |
| 12 जो झूठ फैलाता है, वह घिनौना और नीच काम करता है। | 12 A person who spreads lies acts in a disgusting and wicked way. |
| 13 वह अपनी आँखों की हरकतों, अपने चलने के तरीकों और अपने इशारों से खुद को प्रकट करता है। | 13 He reveals himself with his eye movements, the way he walks, and his gestures. |
| 14 वह अपने दिल में बुराई छिपाए रखता है। वह हमेशा दूसरों को परेशान करने के लिए तैयार रहता है, ताकि झगड़ा हो जाए। | 14 He hides evil in his heart. He is always ready to cause trouble for others to provoke a conflict. |
| 15 इसलिए अचानक कोई तबाही उस पर आ पड़ेगी। और वह अचानक बिना सुधार की उम्मीद के नाश हो जाएगा। | 15 So a disaster will unexpectedly fall on him. And he will be suddenly destroyed with no hope of recovery. |
| 16 छह चीजों से प्रभु नफ़रत करता है और उसका दिल सात चीजों से घृणा करता है। | 16 The Lord hates six things, and even seven that are detestable to His soul. |
| 17 प्रभु को घृणा होती है जब कोई व्यक्ति दूसरे की निंदा करता है। परमेश्वर को घृणा होती है जब लोग झूठ बोलते हैं। जब कोई निर्दोष व्यक्ति की हत्या करता है तब परमेश्वर इससे नफ़रत करता है। | 17 It is disgusting to Him when someone looks at others with contempt. It is disgusting to God when people tell lies. He hates when someone murders an innocent person. |
| 18 प्रभु को घृणा होती है जब लोग अपने दिलों में बुरी योजनाएँ बनाते हैं। उसे घृणा होती है जब कोई व्यक्ति अपराध करने के लिए बेसब्र होता है। | 18 It is disgusting to the Lord when people conceive evil plans in their hearts. It is disgusting to Him when a person is eager to commit a crime. |
| 19 परमेश्वर नफ़रत करता है जब कोई झूठी गवाही देता है। उसे घृणा होती है जब कोई व्यक्ति भाइयों के बीच नफ़रत पैदा करता है। | 19 God hates when someone gives false testimony. It is disgusting to Him when a person causes brothers to hate each other. |
| 20 हे मेरे बेटे, उन आज्ञाओं को मानना जिनके बारे में मैंने तुम्हें बताया है। और जब तुम्हारी माँ तुम्हें परमेश्वर का नियम सिखाती है तब उनका विरोध न करना। | 20 My son, keep the commandments that I told you about. And do not oppose when your mother teaches you the Law of God. |
| 21 अगर आज्ञाएँ हमेशा तुम्हारे दिल में बनी रहेंगी तो वे हमेशा तुम्हें कीमती हार की तरह सजाएंगी। | 21 If the commandments always live in your heart, they will decorate you all the time like a precious necklace. |
| 22 जब तुम कुछ करना शुरू करोगे तब ये आज्ञाएँ सही फैसले लेने में तुम्हारी मदद करेंगी। जब तुम बिस्तर पर जाओगे तब वे तुम्हें बेचैन करने वाले विचारों से बचाएंगी। और जब तुम उठोगे तब फिर से तुम आज्ञाओं पर ध्यान लगाओगे। | 22 When you start doing something, the commandments will help you make the right decisions. When you go to bed, they will protect you from anxious thoughts. And when you wake up, you will meditate on the commandments again. |
| 23 आज्ञाएँ तुम्हारे जीवन के मार्ग को दीपक की तरह रोशन करेंगी। परमेश्वर का कानून तुम्हारे जीवन पर धूप की तरह चमकेगा। जो उचित सुधारों पर ध्यान देता है और खुद को सुधारता है, वह सुखी जीवन जिएगा। | 23 The commandment will illuminate your path of life like a lamp. The Law of God will shine on your life like the sunshine. He who pays attention to proper corrections and improves himself will live a happy life. |
| 24 चरित्रहीन औरत तुमसे मीठी बातें करेगी। लेकिन अगर तुम आज्ञाएँ मानोगे तो वह तुम्हें लुभा न सकेगी। | 24 An immoral woman will speak pleasant words to you. But if you keep the commandments, she will not be able to seduce you. |
| 25 उसके शरीर की सुंदरता की चाह न करना और उसकी आँखों की सुंदरता में फंस न जाना। वासना भरी इच्छाओं को अपने दिल में न आने देना। | 25 Do not get sexually aroused by the beauty of her body and do not get captivated by the beauty of her eyes. Do not let lustful desires fill your heart. |
| 26 चरित्रहीन औरत आदमी को गरीब बना देगी और उसे पूरी तरह से बर्बाद कर देगी। जो व्यक्ति पराई स्त्री के साथ संबंध बनाता है, वह इसकी कीमत अपना जीवन देकर चुकाएगा। | 26 An immoral woman will make a man poor and leave him completely broke. And he who enters into a relationship with the wife of another person will pay for it with his own life. |
| 27 अगर कोई व्यक्ति अपने कपड़ों के अंदर आग रखे तो उसके कपड़े जल जाएंगे। | 27 If someone puts fire under his clothes, his clothes will be burned. |
| 28 अगर कोई व्यक्ति जलते हुए अंगारों पर चले तो वह अपने पैरों को जला लेगा। | 28 If someone walks on hot coals, he will burn his feet. |
| 29 और अगर कोई पराई स्त्री के साथ सोए तो वह आग से खेलेगा और उसे वह सजा मिलेगी, जिसके वह लायक है। | 29 And if someone sleeps with another man's wife, he will play with fire and will receive a punishment he deserves. |
| 30 जब भूख के कारण कोई चोर खाने की चोरी करता है तब कोई भी उसे माफ़ नहीं करता। | 30 No one excuses a hungry thief when he steals to eat. |
| 31 अगर लोग उसे पकड़ लें तो उसे चुराए हुए का सात गुना वापस करना पड़ेगा। जो कुछ उसने चुराया है, उसका बदला चुकाने के लिए उसे अपनी सारी संपत्ति देनी पड़ेगी। | 31 If people catch him, he will pay back seven times more than he stole. He will give everything he has to repay what he stole. |
| 32 जो किसी औरत के साथ प्रेम संबंध बनाता है, उसमें समझ नहीं होती। जो पराई स्त्री के साथ सोता है, वह खुद को नष्ट कर लेगा। | 32 He who starts a love affair with a woman has no understanding. He who sleeps with another man's wife will destroy himself. |
| 33 लोग उसे पीटेंगे और उसे शर्मिंदा करेंगे। और वह अपनी प्रतिष्ठा को कभी वापस नहीं पा सकेगा। | 33 People will beat him and put him to shame. And he will never be able to restore his reputation. |
| 34 जब उसके पति को पता चलेगा कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया है तब वह क्रोध से भर जाएगा। जलन रखने वाला पति उस आदमी को नहीं छोड़ेगा जिसने उसकी पत्नी के साथ प्रेम संबंध बनाए थे। वह अपने अपराधी से बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। | 34 When a husband discovers that his wife betrayed him, he will be furious. A jealous husband will not spare the man who had a love affair with his wife. He will do anything to take revenge on his offender. |
| 35 अगर उसका अपराधी मुआवज़ा देने की कोशिश करे तो बड़ी से बड़ी रकम भी उस गुस्सैल पति को शांत नहीं कर पाएगी। | 35 And if his offender tries to offer compensation, even the largest sum of money will not be able to calm down the angry husband. |
अध्याय 7 | Chapter 7 |
| 1 हे मेरे बेटे, जो मैं तुम से कहता हूँ, वही करना। और जो आज्ञाएँ मैंने तुम्हें सिखाई हैं, उन्हें कभी न भूलना। | 1 My son, do what I tell you. And do not forget the commandments that I taught you. |
| 2 उन्हें न तोड़ना और तुम सुखी जीवन जिओगे। परमेश्वर के कानून का पालन करना, क्योंकि यह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि अच्छी दृष्टि होना। | 2 Do not break them, and you will live a happy life. Obey the Law of God because it is as vital as having good eyesight. |
| 3 आज्ञाओं को मानना और ये तुम्हारे जीवन को अनमोल अँगूठी की तरह सुंदर बनाएंगी। आज्ञाओं को पत्थर पर खुदी हुई बातों की तरह अपने दिल में लिख लेना। | 3 Keep the commandments, and it will make your life beautiful like precious rings. Let the commandments be written in your heart like words engraved on stone. |
| 4 बुद्धि की ओर मुड़ो और कहो, “मैं तुम्हें अपनी बहन की तरह बहुत प्यार करता हूँ।” समझ की ओर मुड़ो और कहो, “मैं तुम्हें अपने गहरे दोस्त की तरह महत्व देता हूँ।” | 4 Turn to wisdom and say, “I love you as much as my sister.” Turn to understanding and say, “I appreciate you as much as my close friend.” |
| 5 तब बुद्धि और समझ तुम्हें चरित्रहीन औरत से बचाएंगे। और वह अपनी मीठी बातों से तुम्हें लुभा नहीं पाएगी। | 5 Then wisdom and understanding will protect you from an immoral woman. And she will not be able to seduce you with her pleasant words. |
| 6 एक बार मैं घर पर था और खिड़की की जाली से देख रहा था। | 6 Once I was at home looking through the window bars. |
| 7 मैंने मूर्ख जवानों के एक समूह को देखा और उनके बीच में मैंने एक नासमझ जवान पुरुष पर ध्यान दिया। | 7 I saw a group of foolish young people, and I noticed a thoughtless young man among them. |
| 8 उसने चौराहे को पार किया और चरित्रहीन औरत के घर की ओर गया। | 8 He crossed the square and walked up to the house of an immoral woman. |
| 9 अंधेरा हो गया था जब शाम रात के गहरे अंधेरे में बदल गई। | 9 It was getting dark when the evening turned into the night and darkness. |
| 10 तभी एक औरत, बेशर्मों की तरह कपड़े पहने हुए, उस जवान के पास आई और उसे बहकाने लगी। | 10 Then a woman dressed provocatively approached the young man to seduce him. |
| 11 वह हमेशा शोर मचाती है और बेशर्मी से व्यवहार करती है। और वह कभी घर पर नहीं रहती। | 11 She always behaves loudly and shamelessly. And she never stays home. |
| 12 वह गलियों में, चौराहों पर और हर एक कोने में उन लोगों को ढूँढती है जिन्हें वह बहका सकती है। | 12 In the streets, squares, and at every corner she looks for those whom she could seduce. |
| 13 उसने उस जवान आदमी को पकड़ लिया और उसे चूमने लगी। बिना किसी शर्म के उसने उससे कहा, | 13 She grabbed the young man and started kissing him. Without any shame she said to him, |
| 14 “मैंने भगवान से जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। आज मैं मन्दिर गई थी, जहाँ मैंने भगवान को अपनी शांति का बलिदान चढ़ाया। अब मेरे पास घर में उस बलिदान से बचा हुआ बहुत सारा खाना है। | 14 “I fulfilled what I promised to God. Today I visited the temple where I made my peace offering to God. Now I have a lot of food at home left from the sacrifice. |
| 15 इसलिए मैं किसी ऐसे व्यक्ति को ढूँढने के लिए बाहर आई हूँ जिसके साथ मैं आनंद मना सकूँ। और तुम वही हो जिसे मैं ढूँढ रही थी। | 15 So I went outside to find someone to celebrate with. And you are the one I was looking for. |
| 16 मैंने अपने बिस्तर पर मिस्र के खूबसूरत कंबल बिछाए हैं और अपने सोने वाले कमरे को कालीन से सजाया है। | 16 I covered my bed with beautiful Egyptian blankets and decorated my bedroom with rugs. |
| 17 मैंने अपने सोने वाले कमरे को लोहबान, अगरबत्ती और दालचीनी से सुगंधित किया है। | 17 I perfumed my bedroom with myrrh, aloes, and cinnamon. |
| 18 चलो, मेरे घर चलें! हम सुबह तक प्यार का लुत्फ़ उठाएंगे और एक-दूसरे के प्यार का आनंद लेंगे। | 18 Let’s go to my home! We will indulge and enjoy love until morning. |
| 19 मैं घर पर अकेली हूँ, क्योंकि मेरा पति एक लंबी व्यापारिक यात्रा पर गया है। | 19 I am alone at home because my husband has gone on a long business trip. |
| 20 वह अपने साथ बहुत सारा पैसा ले गया है और उसने महीने के अंत में घर लौटने का वादा किया था।” | 20 He took a lot of money with him and promised to return home only at the end of the month.” |
| 21 उसने अपनी मीठी बातों से जवान आदमी को लुभाया और अपने कोमल होंठों से उसे बहका लिया। | 21 She enticed the young man with her pleasant words and seduced him with her soft lips. |
| 22 और वह तुरंत उसके पीछे हो लिया एक बैल की तरह, जो नहीं समझता कि वह कसाई के पास जा रहा है। वह एक हिरण की तरह उसके पीछे हो लिया जिसे पता नहीं कि उसे धोखे से जाल में फंसाया जा रहा है। | 22 And he immediately followed her like an ox that does not understand it is being led to the slaughter. He walked after her like a deer that does not realize it is being tricked into a trap. |
| 23 जल्द ही उसे एक हिरण की तरह मार दिया जाएगा। और वह नहीं जानता कि एक तीर उसके दिल को छेद देगा। वह एक ऐसे पक्षी की तरह है, जो खुद को जाल में फेंक देता है और नहीं जानता कि यह उसे नष्ट कर देगा। | 23 Soon he will be shot like a deer. And he does not know that an arrow will pierce his heart. He is like a bird that throws itself into the nets not realizing that it will destroy it. |
| 24 इसलिए, हे मेरे बेटे, मेरी बात सुनो और जो मैं तुमसे कहता हूँ, उस पर ध्यान दो। | 24 So, my son, listen to me and pay attention to what I am telling you. |
| 25 किसी चरित्रहीन औरत से प्यार न करना। उसे अपना दिल न देना और उससे बहुत दूर रहना। | 25 Do not fall in love with an immoral woman. Do not give your heart to her and stay far away from her. |
| 26 उसने बहुतों को दु:ख पहुँचाया और कई मजबूत आदमियों के जीवन को पूरी तरह से नष्ट कर डाला। | 26 She caused a lot of grief and completely destroyed the lives of many strong men. |
| 27 जो कोई चरित्रहीन औरत के घर में प्रवेश करेगा, वह उस रास्ते पर चलेगा, जो उसे नरक की ओर ले जाएगा। जो कोई उसके सोने के कमरे में प्रवेश करेगा, वह नाश हो जाएगा। | 27 The one who enters the house of an immoral woman will start a journey on the path that will lead him to hell. The one who enters her bedroom will perish. |
अध्याय 8 | Chapter 8 |
| 1 क्या तुम सुनते हो कि बुद्धि कैसे लोगों से ज़ोर से बोलती है? क्या तुम सुनते हो कि समझ कैसे सभी को अपने पास आने के लिए बुलाती है? | 1 Can you hear wisdom speaking loudly to people? Can you hear understanding calling out to everyone to come? |
| 2 बुद्धि पहाड़ी की चोटियों पर, सड़कों के किनारे और चौराहों पर खड़ी रहती है। | 2 Wisdom stands on the hilltops, along the roads, and at the crossroads. |
| 3 वह ज़ोर से उन लोगों से बोलती है जो शहर में प्रवेश करते हैं और फाटक से गुजरते हैं। | 3 She speaks loudly to those who enter the city and those who leave it through the gate. |
| 4 बुद्धि कहती है, “हे लोगों, मैं तुम्हें पुकारती हूँ, ताकि तुम मेरे पास आओ! जो मैं तुमसे कहना चाहती हूँ, उसे सुनो। | 4 Wisdom says, “People, I call you to come to me! Listen to what I want to tell you. |
| 5 तुम, जिनके पास ज्ञान नहीं, अक्लमंदी से सोचना सीखो। और हे मूर्खों, तुम बुद्धिमान बनो। | 5 You, who have no knowledge, learn to think intelligently. And you, fools, become wise. |
| 6 मेरी बात सुनो, क्योंकि मैं उन चीजों के बारे में बात करूँगी, जो सही और महत्वपूर्ण हैं। | 6 Listen to me because I will talk about what is right and important. |
| 7 मुझे सच बोलना पसंद है और मुझे झूठ से नफ़रत है। | 7 I love speaking the truth, and I hate lies. |
| 8 मेरी सभी बातें सच्ची हैं। मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया और न ही किसी को गुमराह किया। | 8 All my words are true. I never deceive nor mislead anyone. |
| 9 समझदार व्यक्ति मेरी हर बात का मतलब समझ पाएगा। और जिसे ज्ञान प्राप्त हुआ है, वह देखेगा कि मेरी बातें सच्ची हैं। | 9 A person of understanding will be able to comprehend everything I say. And the one who gained knowledge will see that my words are true. |
| 10 जब मैं तुम्हें सिखाती हूँ तब ध्यान से सुनो। चाँदी से भी ज़्यादा मेरी शिक्षा को महत्व दो। ज्ञान प्राप्त करो, क्योंकि यह शुद्ध सोने से बेहतर है। | 10 Listen carefully when I teach you. Appreciate it more than silver. Gain knowledge because it is better than pure gold. |
| 11 बुद्धि गहनों से भी अधिक कीमती है। तुम बुद्धि की तुलना उस धन-संपत्ति से नहीं कर सकते जिसे तुम चाहते हो। | 11 Wisdom is more precious than jewels. You cannot compare wisdom with any wealth you desire. |
| 12 मैं बुद्धि हूँ। इसलिए मैं समझदारी और शुद्ध सोच को दिखाती हूँ। और मेरे पास ज्ञान की भरपूरी है। | 12 I am wisdom. That is why I show understanding and sound judgment. And I have the fullness of knowledge. |
| 13 मैं बुद्धि हूँ। मुझे नफ़रत होती है जब कोई व्यक्ति दूसरों को घमंड और अहंकार से देखता है। जब लोग अपराध करते हैं तो मुझे इससे घृणा होती है। मुझे नफ़रत होती है जब कोई व्यक्ति दूसरों को गुमराह करने के लिए झूठ बोलता है। इसलिए जो प्रभु का भय मानता है उसे बुराई से नफ़रत करनी चाहिए। | 13 I am wisdom. I hate when someone looks at others with pride and arrogance. It is disgusting to me when people commit crimes. I hate when someone tells lies to mislead others. So the one who fears the Lord must hate evil. |
| 14 मैं ऐसी सलाह देती हूँ, जो सफलता लाती है। मैं जानती हूँ कि किसी व्यक्ति को बुद्धिमान और मजबूत कैसे बनाया जा सकता है। | 14 I give advice that brings success. I know how to make a person intelligent and strong. |
| 15 मैं राजाओं को अपने देश पर अच्छे तरीके से राज्य करना सिखाती हूँ। मैं सरकार को न्यायपूर्ण कानून बनाने के लिए बुद्धि देती हूँ। | 15 I teach kings to govern their country well. I give wisdom to the government to make just laws. |
| 16 मैं पृथ्वी के राज्यपालों, शासकों और न्यायियों को उनके लोगों की सही दिशा में अगुवाई करने में मदद करती हूँ। | 16 I help governors, rulers, and judges of the earth lead their people in the right direction. |
| 17 मैं बुद्धि हूँ। मैं उनसे प्यार करती हूँ, जो मुझसे प्यार करते हैं। और जो मेरी खोज करता है, वह मुझे पाएगा। | 17 I am wisdom. I love those who love me. And the one who seeks me will find me. |
| 18 मेरे पास धन, महिमा और धार्मिकता है। मेरे पास वह खजाना है, जो कभी नष्ट नहीं होगा। | 18 I have riches, glory, and righteousness. I own a treasure that will never perish. |
| 19 जो मुझे पाने के लिए उत्सुक रहता है, वह ऐसा इनाम पाएगा, जो खरे सोने से बेहतर होगा। मैं उसे ऐसा इनाम दूँगी, जो शुद्ध चाँदी से भी अधिक कीमती होगा। | 19 The one who is eager to find me will receive a reward better than the purest gold. I will give him a reward more precious than pure silver. |
| 20 मैं सही काम करती हूँ और न्यायपूर्ण फैसले करती हूँ। | 20 I do what is right and make just decisions. |
| 21 जो बुद्धि से प्यार करते हैं उन्हें धन-संपत्ति विरासत में मिलेगी। और मैं उनके घरों को कीमती चीज़ों से भर दूँगी। | 21 Those who love wisdom will inherit wealth. And I will fill their homes with rich supplies. |
| 22 प्रभु के पास शुरू से ही बुद्धि थी, यहाँ तक कि दुनियाँ को बनाने से भी पहले। | 22 The Lord had wisdom from the beginning, even before He created the world. |
| 23 मैं बुद्धि हूँ। परमेश्वर के द्वारा धरती को बनाने से भी पहले, मैं मौजूद थी। | 23 I am wisdom. I have existed from the beginning, even before God formed the earth. |
| 24 मैं परमेश्वर के गहरे समुद्रों को बनाने से पहले पैदा हुआ थी। मैं झरनों में पानी भरने से पहले प्रकट हुई थी। | 24 I was born before God created bottomless oceans. I appeared before He filled the springs with water. |
| 25 मैं परमेश्वर के द्वारा पहाड़ों और पहाड़ियों को बनाने से भी पहले पैदा हुई थी। | 25 I was born before God made the mountains and the hills. |
| 26 मैं परमेश्वर के द्वारा धरती, खेतों और दुनियाँ की पहली धूल के कण बनाने से भी पहले पैदा हुई थी। | 26 I was born before God created the earth, fields, and the very first dust of the Universe. |
| 27 जब परमेश्वर ने आसमान को फैलाया तब मैं वहाँ थी। मैंने उसे क्षितिज की रेखा खींचते हुए देखा, जहाँ आसमान गहरे महासागर से मिलता है। | 27 I was there when God spread out the heavens. I saw Him drawing the line of the horizon where the sky meets the bottomless depths of the ocean. |
| 28 जब परमेश्वर ने आसमान को बादलों से भर दिया तब मैं वहाँ थी। मैंने देखा कि जब उसने भूमिगत झरनों को पानी से भर दिया तब धरती के नीचे क्या हो रहा था। | 28 I was there when God filled the heavens with clouds. I saw what was happening deep under the earth when He filled underground springs with water. |
| 29 मैं वहाँ थी जब परमेश्वर ने समुद्र को आज्ञा दी कि वह अपने किनारों से बाहर न आए। मैंने देखा जब उसने धरती का आंतरिक ढांचा तैयार किया। | 29 I was there when God ordered the sea not to overflow its shores. I saw Him creating the inner structure of the earth. |
| 30 मैं परमेश्वर के साथ थी और मैंने एक कारीगर की तरह उसकी योजनाओं को पूरा किया। हर दिन मैं परमेश्वर को आनंद देती थी और हर समय मैं उसकी उपस्थिति में खुशी से हँसती थी। | 30 I was with God, and I fulfilled His plans as an architect. Every day I brought joy to Him, and all the time I laughed happily in His presence. |
| 31 जब परमेश्वर ने धरती को और पहले परिवार को बनाया तब मैं कितनी उत्साहित थी! | 31 How excited I was when God created the earth and the first family! |
| 32 हे लोगों, मेरी बात सुनो। जो बुद्धिमानी से काम करता है, वह आशीषित और सुखी जीवन जिएगा। | 32 People, listen to me. The one who acts wisely will live a blessed and happy life. |
| 33 जब मैं तुम्हारा उचित सुधार करती हूँ तब मेरी बात सुनो और उन्हें नज़रअंदाज़ मत करो। तब तुम बुद्धिमान हो जाओगे। | 33 Listen to me when I make proper corrections to you, and do not neglect them. Then you will become wise. |
| 34 जो हर दिन मेरे घर के दरवाज़े पर मुझसे मिलने का इंतजार करता है और जो मेरी बात सुनने के लिए मेरे दरवाज़े से बाहर आने का इंतजार करता है, वह आशीषित और सुखी जीवन जिएगा। | 34 The one who awaits to meet me at the gates of my house every day and who waits for me to come out of the door to listen to me will live a blessed and happy life. |
| 35 मैं बुद्धि हूँ। और जो मुझे प्राप्त करता है, वह ऐसा जीवन जिएगा, जो प्रभु को खुशी देगा। | 35 I am wisdom. And the one who finds me will live a life that will bring joy to the Lord. |
| 36 लेकिन जो मेरी खोज नहीं करता, वह खुद को नुकसान पहुँचाएगा। जो मुझसे नफ़रत करता है, वह मौत से प्यार करता है।” | 36 But the one who does not seek me will harm himself. The one who hates me loves death.” |
अध्याय 9 | Chapter 9 |
| 1 बुद्धि ने अपना घर बनाया और वहाँ सात पत्थर के खम्भे खड़े किए। | 1 Wisdom built her house and installed seven stone columns there. |
| 2 उसने बहुत सारे स्वादिष्ट भोजन और पेय तैयार किए। उसने दावत के लिए मेज़ पर अपना भोजन रखा। | 2 She prepared a lot of delicious food and drinks. She set her food on the table to celebrate. |
| 3 बुद्धि ने अपने मदद करनेवालों को शहर के सबसे ऊँचे स्थानों पर जाकर लोगों को बुलाने के लिए भेजा, | 3 Wisdom sent her helpers to go up to the highest places of the city to call the people, |
| 4 “अगर तुम्हारे पास ज्ञान नहीं तो यहाँ आओ!” बुद्धि ने मूर्खता से काम करनेवालों से कहा, | 4 “If you don’t have knowledge, come here!” Wisdom said to those who act foolishly, |
| 5 “मेरे पास आओ! मेरी रोटी खाओ और जो कुछ मैंने तुम्हारे लिए तैयार किया है, उसे पियो। | 5 “Come to me! Eat my bread and drink what I have prepared for you. |
| 6 मूर्खता के कामों को बंद करो। सुखी जीवन जीने के लिए समझदारी से काम करना सीखो।” | 6 Stop doing foolish things. Learn to act intelligently to live a happy life.” |
| 7 अगर तुम उस व्यक्ति का उचित सुधार करोगे, जो अपने भद्दे मज़ाक से दूसरों का अपमान करता है तो वह बदले में तुम्हारा अपमान करेगा। और अगर तुम नीच व्यक्ति को सुधारने की कोशिश करोगे तो तुम खुद को नुकसान पहुँचाओगे और मुसीबत में पड़ जाओगे। | 7 If you make a proper correction to the one who offends others with his rude jokes, he will insult you in return. And if you try to correct a wicked person, you will harm yourself and face trouble. |
| 8 जो दूसरों को ठेस पहुँचाता है, उसे न सुधारना, क्योंकि वह तुम्हारा दुश्मन बन जाएगा और तुमसे नफ़रत करेगा। लेकिन अगर तुम बुद्धिमान व्यक्ति को सुधारोगे तो वह तुम्हारा दोस्त बन जाएगा और तुमसे प्यार करेगा। | 8 Do not make corrections to the one who offends others because he will become your enemy who will hate you. But if you correct a wise person, he will become your friend who will love you. |
| 9 अगर तुम बुद्धिमान व्यक्ति को सिखाओगे तो वह और ज़्यादा बुद्धिमान हो जाएगा। और अगर तुम उस व्यक्ति को सलाह दोगे, जो सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है तो वह तुम्हारी बात सुनेगा। | 9 If you teach a wise person, he will become wiser. And if you give advice to the one who is eager to do what is right, he will listen to you. |
| 10 जो प्रभु का भय मानता है, वह समझने लगेगा कि बुद्धि क्या है। और जो पवित्र परमेश्वर को जानने के लिए उत्सुक रहता है, वह समझदारी से काम करना सीखेगा। | 10 The one who fears the Lord will begin to understand what wisdom is. And the one who is eager to know who the Holy God is will learn to act with understanding. |
| 11 अगर तुम बुद्धिमानी से व्यवहार करोगे तो परमेश्वर तुम्हारे जीवन में और दिन और वर्ष जोड़ देगा। | 11 If you behave wisely, God will add many days and years to your life. |
| 12 जो बुद्धिमानी से काम करता है, वह सफल हो जाएगा। लेकिन जो बुद्धि का मज़ाक उड़ाता है और मूर्खता से व्यवहार करता है, वह अपना जीवन नष्ट कर देगा। | 12 The one who acts wisely will become successful. But the one who mocks wisdom and behaves foolishly will destroy his life. |
| 13 मूर्खता शोर मचाने वाली और मूर्ख औरत की तरह होती है, जो कुछ भी नहीं जानती। | 13 Foolishness is like a noisy and senseless woman who knows nothing at all. |
| 14 वह अपने घर के दरवाज़े पर कुर्सी पर बैठती है। वह शहर के सबसे ऊँचे स्थानों पर जाकर भी लोगों को बुलाती है। | 14 She sits in the chair at the door of her house. She also goes up to the highest places of the city to reach out to people. |
| 15 वह आने-जानेवालों को बुलाती है। वह उन लोगों की ओर मुड़ती है, जो अपने काम में लगे हुए हैं, ताकि उन्हें उलझन में डाल सके। | 15 She calls those who pass by. She turns to those who go about their business to confuse them. |
| 16 वह उनसे कहती है, “हे लोगों, अगर तुम्हें ज्ञान नहीं, तो मेरे पास आओ!” वह मूर्खता से काम करनेवालों से कहती है, | 16 She tells them, “People, if you have no knowledge, come to me!” She speaks to those who act foolishly, |
| 17 “चोरी करना मीठे पेय की तरह अच्छा होता है। धोखा देना स्वादिष्ट भोजन की तरह आनंददायक होता है।” | 17 “Stealing is as good as a sweet drink. Cheating is as enjoyable as delicious food.” |
| 18 जो उस घर में प्रवेश करता है जहाँ मूर्खता रहती है, वह नष्ट हो जाएगा। लेकिन मूर्ख इसे समझ नहीं पाता। इसलिए वह मूर्खता की सलाह को सुनता है और सीधा नरक की ओर जाता है। | 18 The one who enters the house where foolishness lives will perish. But a senseless person does not understand it. That is why he listens to foolish advice and goes straight to hell. |
अध्याय 10 | Chapter 10 |
| 1 यह किताब राजा सुलैमान की बुद्धि की बातों का संग्रह है। जो बेटा बुद्धिमानी से काम करता है, वह अपने पिता को आनंदित करता है। लेकिन जो बेटा मूर्खता से काम करता है, वह अपनी माँ को दुःखी करता है। | 1 This book is the collection of wise sayings of King Solomon. A son who acts wisely brings joy to his father. But a son who acts foolishly brings sorrow to his mother. |
| 2 जो गैरकानूनी तरीकों से धन कमाता है, वह मुसीबत में पड़ेगा और अपने जीवन को खतरे में डाल देगा। लेकिन जो ईमानदारी से कमाता है, वह सुरक्षित रहेगा। | 2 The one who gains wealth by illegal means will face trouble and put his life in mortal danger. But the one who acts honestly will live in safety. |
| 3 अगर नीच लोग किसी विश्वासी का जीवन बर्बाद करने की योजना बनाते हैं तो प्रभु उनकी योजनाएँ नष्ट कर देगा। परमेश्वर उस व्यक्ति का ख्याल रखेगा, जो उस पर विश्वास करता है, ताकि वह व्यक्ति भूख से परेशान न हो। | 3 If wicked people plan to ruin the life of a believer, the Lord will destroy these plans. God will take care of the person who believes in Him so that he will not suffer from hunger. |
| 4 जो आलसी रहना पसंद करता है, वह बर्बाद हो जाएगा। लेकिन जो मेहनत करना पसंद करता है, वह अमीर हो जाएगा। | 4 The one who loves being lazy will come to ruin. But the one who loves working will become rich. |
| 5 मेहनती बेटा कटनी के समय फसल इकट्ठा करता है। लेकिन आलसी बेटा सोता है और अपने परिवार को शर्मिंदा करता है। | 5 A hardworking son gathers crops at harvest time. But a lazy one sleeps and brings shame to his family. |
| 6 जो विश्वासी सही बोलने और सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, उसे बड़ी आशीषें मिलेंगी। लेकिन एक नीच व्यक्ति जो हिंसा की बातें करता है और क्रूरता से काम करता है, वह अपना जीवन नष्ट कर देगा। | 6 A believer who is eager to speak and do what is right will receive great blessings. But a wicked person who speaks about violence and acts cruelly will destroy his life. |
| 7 जब लोग ऐसे विश्वासी के बारे में सोचते हैं, जो सही काम करने के लिए उत्सुक रहता था तो वे उसके नाम को आशीर्वाद देते हैं। लेकिन जब लोग किसी नीच व्यक्ति का नाम लेते हैं तो उन्हें उससे घृणा होती है। | 7 When people think of a believer who was eager to do what was right, they bless his name. But when people mention the name of a wicked person, they feel disgusted. |
| 8 बुद्धिमान दिल वाला व्यक्ति आज्ञाओं को सुनता है और सफल हो जाता है। लेकिन मूर्ख किसी की बात नहीं सुनता। वह बकवास करता है और अपना जीवन नष्ट कर देता है। | 8 A person whose heart is wise listens to the commandments and becomes successful. But a fool does not listen to anyone. He speaks nonsense and destroys his life. |
| 9 जो ईमानदारी से काम करता है, वह सफलता पाएगा और शांति से जिएगा। लेकिन जो धोखाधड़ी करता है, वह पकड़ा जाएगा और सज़ा पाएगा। | 9 The one who acts honestly will live in prosperity and complete peace. But the one who commits fraud will be caught and punished. |
| 10 जो व्यक्ति बुराई करने का इरादा रखता है, वह अपनी आँखों से अपने साथियों को गुप्त इशारे करता है। लेकिन आज नहीं तो कल वह कुछ मूर्खता भरी बात कहेगा और उसकी पोल खुल जाएगी। | 10 A person who has an intention to do evil sends secret signals with his eyes to his companions. But sooner or later he will say something foolish and be exposed. |
| 11 जब सही काम के लिए उत्सुक रहने वाला विश्वासी बोलता है तब उसकी बातें जीवन देने वाले झरने की तरह बहती हैं। लेकिन जब नीच व्यक्ति बोलता है तब वह हिंसा भड़काता और लोगों का जीवन बर्बाद करता है। | 11 When a believer who is eager to do what is right speaks, his words flow like a life-giving fountain. But when a wicked person speaks, he provokes violence and ruins the lives of others. |
| 12 जो नफ़रत से भरा है, वह माफ़ नहीं करना चाहता और झगड़े शुरू करता है। लेकिन जो प्रेम से भरा है, वह अपराधों को माफ़ करता है और झगड़ों को सुलझाता है। | 12 The one who is filled with hatred does not want to forgive and starts quarrels. But the one who is filled with love forgives offenses and resolves conflicts. |
| 13 बुद्धिमान व्यक्ति शांति बनाए रखने के लिए समझदारी से जवाब देता है। लेकिन मूर्ख ऐसे जवाब देता है कि लोग उसकी पीठ पर डंडे से मारते हैं। | 13 An intelligent person knows how to respond with wisdom to bring peace. But a fool answers in such a way that he gets beaten with a stick on his back. |
| 14 बुद्धिमान व्यक्ति समझदारी से बोलता है और दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करता है। लेकिन मूर्ख के पास कोई ज्ञान नहीं होता। और जो उसकी सलाह मानता है, वह मुसीबत में पड़ जाता है। | 14 A wise person speaks with competence and helps others resolve their problems. But a fool has no knowledge. And the one who listens to his advice will face trouble. |
| 15 अमीर व्यक्ति अपनी दौलत पर एक मजबूत किले की तरह भरोसा करता है, जो उसे मुसीबतों से बचाता है। लेकिन गरीब व्यक्ति गरीबी में जीता है और वही गरीबी उसका जीवन बर्बाद कर देती है। | 15 A rich person relies on his wealth as on a fortified fortress that protects him from trouble. But a poor person lives in poverty that ruins his life. |
| 16 विश्वासी ईमानदारी से कमाता है और जीवन में सफलता प्राप्त करता है। लेकिन नीच व्यक्ति गैरकानूनी तरीकों से बहुत लाभ कमाता है और पापी सुखों के लिए अपना सब कुछ खर्च कर देता है। | 16 A believer earns his living in an honest way and achieves success in life. But a wicked person gains a lot of profit by illegal means and spends everything on sinful pleasures. |
| 17 जब दूसरे लोग किसी व्यक्ति का उचित सुधार करते हैं और वह उस पर ध्यान देता है तब वह सफल हो जाएगा। लेकिन जो अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करना चाहता, वह बिना लक्ष्य के अपना जीवन जिएगा। | 17 The one who pays attention when others make proper corrections to him will succeed. But the one who does not want to admit his mistakes will live his life without purpose. |
| 18 जो अपनी नफ़रत छिपाने के लिए दूसरे व्यक्ति से चिकनी चुपड़ी बातें करता है, वह झूठा है। और जो अपनी नफ़रत खुलकर दिखाता है और झूठी निंदा फैलाता है, वह मूर्ख है। | 18 The one who flatters another person to hide his hatred is a liar. And the one who openly expresses his hatred and spreads slander is a fool. |
| 19 समझदार व्यक्ति अपनी जुबान पर लगाम लगाता है। लेकिन मूर्ख जो हमेशा बोलता है, वह बहुत कुछ कहेगा। | 19 A person of understanding holds his tongue. But a fool who speaks nonstop will say too much. |
| 20 विश्वासी सही बातों के बारे में सोचता है। और उसकी बातें शुद्ध चाँदी की तरह कीमती हैं। लेकिन नीच व्यक्ति पाप के विचारों में लिप्त होता है और वह दूसरों को कुछ भी अच्छा नहीं सिखा सकता। | 20 A believer meditates on what is right. And his words are as valuable as pure silver. But a wicked person indulges in sinful thoughts, and he is not able to teach others anything good. |
| 21 बुद्धिमानी से बोलने वाले विश्वासी की बातें बहुत से लोगों को उत्साहित करती हैं। लेकिन मूर्ख बुद्धिमानी की बातें नहीं सुनता और अपना जीवन नष्ट कर देता है। | 21 The words of the believer who speaks with intelligence encourage many people. But a fool does not listen to wise words and destroys his life. |
| 22 परमेश्वर की आशीष व्यक्ति को अमीर बनाती है और इसके साथ कोई परेशानी नहीं आती। | 22 God's blessing makes a person rich and does not bring any trouble. |
| 23 मूर्ख परिणाम के बारे में नहीं सोचता और मज़ाक-मज़ाक में अपराध कर देता है। लेकिन समझदार व्यक्ति बुद्धिमानी से काम करता है और कानून नहीं तोड़ता। | 23 A fool does not think about the consequences and commits a crime for fun. But a person of understanding acts wisely and does not break the law. |
| 24 विश्वासी के सारे सपने पूरे हो जाएंगे। और जिस बात से नीच व्यक्ति डरता है, वही उसके साथ होगा। | 24 Whatever a believer dreams about will come to pass. And whatever a wicked person is afraid of will happen to him. |
| 25 तूफ़ान की तरह अचानक आने वाली तबाही नीच व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर देगी। लेकिन अनन्त परमेश्वर पर विश्वास करने वाला और सही काम करने के लिए उत्सुक रहने वाला व्यक्ति परीक्षा के समय में मज़बूती से खड़ा रहेगा। | 25 A sudden disaster that hits like a hurricane will completely ruin the life of a wicked person. But the one who believes in the everlasting God and is eager to do what is right will stand firm during trials. |
| 26 आलसी को कोई काम न देना। नहीं तो, वह तुम्हें सिरके की तरह परेशान करेगा, जो दाँतों को खराब कर देता है या धुएँ की तरह जो आँसू बहाता है। | 26 Do not give any work to a lazy person. Otherwise, he will irritate you like vinegar that destroys teeth or like smoke that causes tears to flow. |
| 27 अगर तुम प्रभु का भय मानोगे तो वह तुम्हारे जीवन में बहुत दिनों और सालों को जोड़ देगा। लेकिन नीच व्यक्ति अपने समय से पहले ही मर जाएगा। | 27 If you fear the Lord, He will add many days and years to your life. But a wicked person will die before his time. |
| 28 जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह अपने सपने को सच होते देखने की आशा करता है। नीच व्यक्ति भी सबसे अच्छी बातों की आशा करता है, लेकिन उसका सपना कभी पूरा नहीं होगा। | 28 A believer who is eager to do what is right looks forward to seeing his dream come true. A wicked person also hopes for the best, but his dream will never come to pass. |
| 29 जो ईमानदारी से काम करता है और प्रभु के पीछे चलता है, वह मजबूत किले में रहने वाले व्यक्ति की तरह सुरक्षित रहेगा। लेकिन जो कानून तोड़ता है, वह समझ ले कि प्रभु उसे सज़ा देगा। | 29 The one who acts honestly and follows the Lord will be completely safe like being in a fortified fortress. But the one who breaks the law can expect punishment from the Lord. |
| 30 जो परमेश्वर पर विश्वास करता है और सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह हमेशा पूरी सुरक्षा में रहेगा। लेकिन नीच व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। | 30 The one who believes in God and is eager to do what is right will always live in complete safety. But the life of a wicked person will be completely destroyed. |
| 31 जब कोई विश्वासी बोलता है तब उसकी बातें बुद्धिमानी से भरी होती हैं और लोग खुशी से उसे सुनते हैं। लेकिन जब झूठा व्यक्ति बोलता है तब वह निन्दा फैलाता है और लोग उससे कहते हैं, “तुम्हारी जीभ काट दी जाए!” | 31 When a believer speaks, his words are full of wisdom, and people listen to him with pleasure. But when a liar speaks, he spreads slander, and people tell him, “Let your tongue be cut off!” |
| 32 जो परमेश्वर पर विश्वास करता है, वह दूसरों के साथ नम्रता से बात करना जानता है। लेकिन नीच व्यक्ति गुस्से से बोलता है। | 32 The one who believes in God knows how to communicate with others kindly. But a wicked person speaks with anger. |
अध्याय 11 | Chapter 11 |
| 1 परमेश्वर नफ़रत करता है जब कोई व्यापारी खरीददार को धोखा देने के लिए गलत तराज़ू का इस्तेमाल करता है। लेकिन जब लोग सही तराज़ू का इस्तेमाल करते हैं और ईमानदारी से कमाते हैं तब परमेश्वर उसे पसंद करता है। | 1 God hates when a seller uses unbalanced scales to deceive a buyer. But God delights when people use accurate scales and earn their living honestly. |
| 2 जो घमण्ड से काम करता है, वह मूर्ख है। ऐसा व्यक्ति मुसीबत में पड़ेगा और शर्मिंदा होगा। लेकिन जो दूसरों का आदर करता है, वह बुद्धिमान है। | 2 The one who acts with pride is foolish. Such a person will face trouble, and he will be ashamed. But the one who treats others with respect is wise. |
| 3 ईमानदार व्यक्ति हर परिस्थिति में सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है। लेकिन जब बेईमान व्यक्ति को मौका मिलता है तब वह धोखा देता है और वह अपने कामों से अपने जीवन को बरबाद कर लेगा। | 3 The honest person is eager to do what is right in every situation. But the dishonest person deceives when he has such an opportunity, and by his actions he ruins his life. |
| 4 जिस दिन बेईमान व्यक्ति को मौत की सजा दी जाएगी, उस दिन उसका धन उसकी मदद नहीं कर पाएगा। लेकिन जो व्यक्ति सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, उसे अदालत में न्याय मिलेगा और वह मौत से बच जाएगा। | 4 Wealth will not help a dishonest person on the day when he is condemned to death. But the one who is eager to do what is right will be justified and escape death. |
| 5 जो ईमानदारी से जीवन जीता है, वह मुसीबत में नहीं पड़ेगा। लेकिन नीच व्यक्ति को उसके बुरे कामों के अनुसार वही मिलेगा जिसका वह हकदार है। | 5 The one who lives honestly will not face trouble. But a wicked person will get what he deserves according to his evil deeds. |
| 6 जो व्यक्ति ईमानदारी से काम करता है, वह अपने आप को मुसीबत से बचाएगा। लेकिन जो नीच व्यक्ति दूसरों को नुकसान पहुँचाने के लिए तैयार रहता है, वह अपने कामों से दु:ख उठाएगा। | 6 A person who acts honestly will save himself from trouble. But a wicked person who is eager to harm others will suffer from his own actions. |
| 7 अपराधी अपनी बुरी योजनाओं को पूरा करने की उम्मीद में जीता है। लेकिन वह मर जाएगा और अपनी योजना के अनुसार बुराई नहीं कर पाएगा। | 7 A criminal lives in hope of fulfilling his evil plans. But he will die and will not be able to do the evil he planned. |
| 8 जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह मुसीबत में नहीं पड़ेगा। लेकिन नीच व्यक्ति को उसके बदले मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। | 8 A believer who is eager to do what is right will not face trouble. But a wicked person will face trouble instead of him. |
| 9 जो परमेश्वर पर विश्वास नहीं करता, वह पाखंड करता और दूसरे व्यक्ति को धोखा देता है, ताकि अपनी बातों से उसे नष्ट कर सके। लेकिन जो विश्वासी सच्चाई जानता है और सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह उसकी चिकनी-चुपड़ी बातों पर विश्वास नहीं करेगा और धोखे में नहीं आएगा। | 9 The one who does not believe in God will deceive another person with hypocrisy to destroy him by his words. But a believer who knows the truth and is eager to do what is right will not believe the flattery and will not be deceived. |
| 10 जब विश्वासी सफल होते हैं और अच्छे काम करते हैं तब पूरा शहर आनन्दित होता है। और जब नीच लोग मरते हैं तब लोग अपनी खुशी छिपा नहीं पाते। | 10 The whole city rejoices when believers succeed and do good deeds. And when the wicked die, people also cannot hide their joy. |
| 11 विश्वासी अपने शहर को सफ़ल बनाने के लिए उसे आशीर्वाद देते हैं। लेकिन नीच लोग अपने शहर को श्राप देते हैं और उसे नष्ट कर देते हैं। | 11 Believers bless their city to make it prosper. But the wicked curse their city and destroy it. |
| 12 दूसरों के बारे में घृणा के साथ बोलना मूर्खता है। इससे अच्छा है समझदारी दिखाना और चुप रहना। | 12 It is foolish to speak about others with contempt. It is better to show wisdom and keep quiet. |
| 13 जो व्यक्ति चुगली करना पसंद करता है, उसे भेद की बातें न बताना, नहीं तो, वह तुम्हारे भेदों को प्रकट कर देगा। अपने रहस्यों को किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताना, जो उन्हें किसी को भी नहीं बताएगा। | 13 Do not share confidential things with a person who loves gossiping, otherwise he will betray your secrets. Trust your secrets to a trustworthy person who will not share them with anyone. |
| 14 अगर किसी देश के नेता के पास योग्य सलाहकार थोड़े हैं तो वह देश गरीबी में रहेगा। लेकिन अगर उसके पास कई बुद्धिमान सलाहकार हैं तो उस देश के लोग सफल होंगे। | 14 If the leader of a country has few competent advisers, the country will have a low standard of living. But if he has many wise advisers, the people will prosper. |
| 15 जो गारंटर बनता है और दूसरे व्यक्ति का कर्ज चुकाने का वादा करता है, वह मुसीबत में पड़ेगा। लेकिन जो दूसरों का कर्ज अपने ऊपर लेने से इनकार करता है, वह खुद को समस्याओं से बचाएगा। | 15 The one who becomes a guarantor and promises to pay off another person's debts will face trouble. But the one who is against taking on other people's debts will protect himself from problems. |
| 16 लोग उस दयालु महिला का आदर करेंगे, जो दूसरों की मदद करती है। लेकिन वह अमीर व्यक्ति, जो दया नहीं दिखाता, कभी भी आदर का हकदार नहीं होगा। | 16 People will respect a kind woman who helps others. But a rich man who does not show compassion will never earn respect. |
| 17 जो दूसरों का भला करता है, उसके दिल में आनंद होगा। लेकिन जो लोगों के साथ क्रूरता से व्यवहार करता है, उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ होंगी। | 17 The one who does good will feel joy in his heart. But the one who treats others with cruelty will have health problems. |
| 18 नीच व्यक्ति वह सब कुछ खो देगा, जो उसने गैरकानूनी तरीकों से प्राप्त किया। लेकिन जो ईमानदारी से कमाता है, वह हमेशा समृद्ध रहेगा। | 18 A wicked person will lose everything he gained by illegal means. But the one who earns his living in an honest way will always live in abundance. |
| 19 जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह सुखी जीवन जिएगा। लेकिन जो अपनी बुरी योजनाओं को पूरा करने के लिए बेताब रहता है, वह अपनी मौत की ओर जा रहा है। | 19 A believer who is eager to do what is right will live a happy life. But the one who is eager to fulfill his evil plans is going towards his death. |
| 20 जो लोग अनैतिक चीज़ों के विचारों में लिप्त रहते हैं और पाप में जीवन बिताते हैं, उनसे प्रभु घृणा करता है। लेकिन जो सही बातों पर ध्यान देते हैं और सही काम करते हैं, वे प्रभु को आनन्दित करते हैं। | 20 Those people who indulge in immoral thoughts and live in sin are disgusting to the Lord. But the Lord delights in those who meditate on the right things and do what is right. |
| 21 तुम पूरी तरह से निश्चिंत हो सकते हो कि जो लोग अनैतिक जीवन जीते हैं, उन्हें वह सजा मिलेगी जिसके वे हकदार हैं। और तुम इसके लिए भी पूरी तरह से निश्चिंत हो सकते हो कि जो परमेश्वर पर विश्वास रखनेवालों की संतान हैं और सही काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं, वे उद्धार पाएंगे। | 21 You can be sure that people who indulge in immorality will receive the punishment they deserve. And you can also be sure that the descendants of those who believe in God and are eager to do what is right will receive salvation. |
| 22 अगर कोई औरत सुंदर है, लेकिन मूर्ख है तो वह सूअर की नाक में डाली गई सोने की नथ के समान है। | 22 If a woman is beautiful, but foolish, she is like a golden ring inserted into a pig’s nose. |
| 23 जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है और अच्छे की आशा रखता है, उसके सारे सपने पूरे हो जाएंगे। जो नीच व्यक्ति अपराध करता है, वह भी अच्छे की आशा रखता है, लेकिन उसे न्याय का सामना करना पड़ेगा। | 23 A believer who is eager to do what is right hopes for the best, and his dreams will come true. A wicked person who commits crimes also hopes for the best, but he will face judgment. |
| 24 एक व्यक्ति उदारता से दूसरों के साथ चीजें बाँटता है और ज़्यादा अमीर हो जाता है। लेकिन दूसरा व्यक्ति हमेशा बचत करता रहता है और ज़्यादा गरीब हो जाता है। | 24 One person shares generously with others and becomes richer. Another one saves all the time and becomes poorer. |
| 25 जो उदारता से ज़रूरतमंदों के साथ बाँटता है, वह सफल होगा। और जो प्यासे को पानी पिलाता है, उसे भी पानी पिलाया जाएगा। | 25 The one who shares generously with the needy will prosper. And the one who gives water to the thirsty will also be given water. |
| 26 लोग उस व्यक्ति को श्राप देंगे, जो अपने गोदाम में अनाज जमा करता है, ताकि जब अनाज का दाम बढ़ जाए तब उसे बेच सके। लेकिन लोग उसे आशीर्वाद देंगे, जो अनाज को तुरंत बेच देता है और कीमत नहीं बढ़ाता। | 26 People will curse the one who accumulates grain in his storehouse to sell it later when the price goes up. But people will bless the one who sells grain right away and does not inflate the price. |
| 27 जो दूसरों का भला करता है, उसके जीवन में भलाई ही आएगी। लेकिन जो दूसरों को नुकसान पहुँचाता है, उसके जीवन में बुराई आएगी। | 27 Good will come into the life of the one who does good to others. But evil will come into the life of the one who brings harm to others. |
| 28 अगर कोई व्यक्ति अपने धन पर आशा रखता है तो उसका जीवन उन सूखे पत्तों की तरह है, जो पतझड़ में पेड़ों से गिरते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति प्रभु पर विश्वास करता है और उस पर भरोसा रखता है तो उसका जीवन वसंत में उगने वाले हरे पत्तों की तरह है। | 28 If a person relies on his wealth, his life is like dry leaves that fall from the trees in autumn. But if a person believes in the Lord and trusts in Him, his life is like young leaves that appear in spring. |
| 29 जो मूर्खता से काम करता है, वह अपने परिवार को बरबाद कर देगा और जो कुछ उसके पास है, वह उसे खो देगा। मूर्ख उस व्यक्ति का दास बन जाएगा, जो बुद्धिमानी से काम करता है। | 29 The one who acts foolishly will ruin his family and waste everything he has. A fool will become a slave to the one who acts wisely. |
| 30 जो परमेश्वर पर विश्वास रखता है, वह अच्छे काम करता है। और उसका जीवन उस पेड़ की तरह है जिस पर फल लगते हैं और दूसरों को जीवन देते हैं। ऐसा व्यक्ति बुद्धिमानी से काम करता है और दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करता है। | 30 The one who believes in God does good works. And his life is like a tree bearing fruit that gives life. Such a person acts wisely and attracts other people to himself. |
| 31 जब तक विश्वासी लोग धरती पर जीवित रहेंगे तब तक वे अपने अच्छे कामों का ईनाम पाएंगे। उसी समय जो परमेश्वर को ठुकराते हैं और पाप में जीते हैं, उन्हें अपने कामों के अनुसार सज़ा मिलेगी। | 31 As long as believers live on earth, they will receive a reward for their good deeds. At the same time those who reject God and live in sin will receive the punishment they deserve. |
अध्याय 12 | Chapter 12 |
| 1 जो व्यक्ति सीखना पसंद करता है, वह उस समय ध्यान से सुनता है जब दूसरे लोग उसका उचित सुधार करते हैं। लेकिन मूर्ख सीखना पसंद नहीं करता और वह नफ़रत करता है जब दूसरे लोग उसे सुधारते हैं। | 1 The one who loves learning pays attention when others make proper corrections to him. But a fool does not like learning and hates being corrected. |
| 2 प्रभु भलाई करनेवालों पर कृपा करता है। लेकिन जो दूसरों को नुकसान पहुँचाना चाहता है, प्रभु उसे दोषी ठहराता है। | 2 The Lord is kind to the one who does good. But He condemns the one who wants to harm others. |
| 3 बुरे काम करने वाले का जीवन स्थिर नहीं रहेगा। लेकिन जो परमेश्वर पर विश्वास करता है और सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, उसका जीवन दृढ़ नींव पर स्थिर रहेगा। | 3 A person who does evil deeds will have no stability in life. But the one who believes in God and is eager to do what is right will stand on a strong foundation. |
| 4 अगर पत्नी सही काम करती है तो वह अपने पति को एक मुकुट की तरह सजाएगी। लेकिन अगर वह ऐसे व्यवहार करती है कि उसके पति को शर्म महसूस होती है तो वह उसे हड्डियों में दर्द की तरह कष्ट देती है। | 4 If a wife does what is right, she will beautify her husband like a crown. But if she behaves in such a way that her husband feels ashamed, she causes him the same suffering as if his bones were in pain. |
| 5 विश्वासी ईमानदारी से व्यवहार करने पर ध्यान लगाते हैं। लेकिन नीच लोग दूसरों को धोखा देने के तरीके सोचते हैं। | 5 Believers meditate on how to act justly. But the wicked think of how to deceive others. |
| 6 अपराधी एक-दूसरे से बात करते हैं कि किसी व्यक्ति को मार डालने के लिए कैसे जाल बिछाएं। लेकिन विश्वासी इस बात पर चर्चा करते हैं कि उस व्यक्ति को मौत से कैसे बचाएं। | 6 Criminals talk to each other about how to trap another person in order to kill him. But believers discuss how to save this person from death. |
| 7 अगर नीच व्यक्ति पर मुसीबत आ पड़े तो उसका जीवन पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। लेकिन अगर कोई विश्वासी मुसीबत में पड़ जाए तो उसका परिवार उस मुसीबत से निकलकर और मजबूत हो जाएगा। | 7 If a wicked person faces trouble, it will completely destroy his life. But if a believer encounters hardship, his family will go through it and stand firm. |
| 8 लोग बुद्धिमान व्यक्ति के बारे में अच्छी बातें करेंगे। लेकिन जो मूर्ख अनैतिक विचारों में लगा रहता है, लोग उसका अपमान करेंगे। | 8 People will speak well of a wise person. But a fool who indulges in immoral thoughts will be treated with contempt. |
| 9 यह बेहतर है कि एक साधारण व्यक्ति बनकर रहें, जो अपनी जीविका कमाता है, इसके बजाय कि एक अमीर व्यक्ति होने का दिखावा करें जिसके पास खाना खरीदने के लिए भी पैसे न हों। | 9 It is better to be a simple person who earns his living than to pretend to be a rich person who does not have enough money to buy food. |
| 10 विश्वासी न केवल मनुष्यों पर, बल्कि जानवरों पर भी दया करता है। लेकिन नीच व्यक्ति किसी पर दया नहीं करता, क्योंकि उसका दिल क्रूरता से भरा होता है। | 10 A believer shows kindness not only to people, but also to animals. But a wicked person has no compassion for anyone because his heart is cruel. |
| 11 जो अपनी ज़मीन पर मेहनत करता है, वह बहुतायत का जीवन जिएगा। लेकिन जो मूर्ख केवल सपनों के पीछे दौड़ता है और काम नहीं करना चाहता, वह गरीबी में रहेगा। | 11 He who works on his land will live in abundance. But a fool who chases dreams and does not want to work will live in poverty. |
| 12 नीच व्यक्ति दूसरों की संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है। लेकिन जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह अपनी मेहनत से कमाता है और दूसरों की मदद करता है। | 12 A wicked person wants to take possession of what others have. But a believer who is eager to do what is right earns his own living and helps others. |
| 13 झूठा व्यक्ति अपनी ही बातों से दु:ख उठाएगा और मुसीबत में फंस जाएगा। लेकिन विश्वासी झूठ नहीं बोलता, इसलिए वह मुसीबत से बच जाएगा। | 13 A liar will suffer from his own words and face trouble. But a believer does not lie, so he will avoid trouble. |
| 14 मनुष्य का जीवन उसकी बातों और कामों पर निर्भर करता है। जो व्यक्ति सही बात बोलता है और सही काम करता है, वह सुखी जीवन जिएगा। | 14 A person's life depends on his words and deeds. The one who speaks and does what is right will live a happy life. |
| 15 मूर्ख सोचता है कि वह हमेशा सही काम करता है, इसलिए वह दूसरों से सलाह नहीं लेता। लेकिन बुद्धिमान व्यक्ति उन लोगों के पास जाता है, जो उसे सलाह दे सकते हैं। | 15 A fool thinks that he always does what is right, so he does not ask others for advice. But a wise person goes to those who can give him advice. |
| 16 जब कोई व्यक्ति मूर्ख का अपमान करता है तो वह मूर्ख तुरन्त गुस्सा करता है। लेकिन समझदार व्यक्ति शांत रहता है और अपमान का जवाब नहीं देता। | 16 When a fool is insulted, he immediately shows his anger. But a person of understanding remains calm and does not respond to insult. |
| 17 जो व्यक्ति ईमानदारी से काम करना पसंद करता है, वह अदालत में सच बोलता है। लेकिन बेईमान व्यक्ति झूठ बोलता है और अदालत को गुमराह करता है। | 17 The one who loves acting honestly will speak the truth in court. But a dishonest person will tell lies and mislead the court. |
| 18 मूर्ख बोलने से पहले नहीं सोचता और कठोर बातें बोलता है। वह दूसरे व्यक्ति को तलवार की तरह चोट पहुँचाता है। लेकिन बुद्धिमान व्यक्ति की बातों से चंगाई मिलती है। | 18 A fool does not think before speaking, and he uses harsh words. He hurts another person as badly as with a sword. But the words of a wise person bring healing. |
| 19 समय दिखाएगा कि कौन सच बोल रहा था और कौन झूठ। झूठ की उम्र कम होती है, लेकिन सच हमेशा जीवित रहेगा। | 19 Time will show who was telling the truth and who was telling lies. Lies have a short life. But the truth will live forever. |
| 20 जो व्यक्ति झगड़ा भड़काना चाहता है, उसका दिल बुरे इरादों से भरा रहता है। लेकिन जो शांति लाना चाहता है, ऐसे व्यक्ति का दिल आनंद से भरा रहता है। | 20 The heart of a person who wants to provoke a quarrel is filled with evil intentions. But the heart of a person who wants to bring peace is filled with joy. |
| 21 जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, उसके साथ कुछ भी बुरा नहीं होगा। लेकिन नीच व्यक्ति का जीवन मुसीबतों से भरा रहेगा। | 21 Nothing bad will happen to a believer who is eager to do what is right. But the life of a wicked person will be full of trouble. |
| 22 जब कोई व्यक्ति झूठ बोलता है तब परमेश्वर इससे घृणा करता है। लेकिन जब कोई सच बोलता है तब परमेश्वर को खुशी होती है। | 22 It is disgusting to God when someone tells lies. But He delights when a person speaks the truth. |
| 23 बुद्धिमान व्यक्ति बहुत सी बातें जानता है, लेकिन वह बहुत ज़्यादा नहीं बोलता। मूर्ख कम जानता है, लेकिन वह बहुत सी मूर्खतापूर्ण बातें बोलता है। | 23 A wise person knows many things, but he does not say too much. A fool knows little, but he says a lot of foolish things. |
| 24 जो अपनी नौकरी अच्छी तरह से करने का प्रयास करता है, उसे ऊँचा पद दिया जाएगा। लेकिन जो आलसी है, वह गुलाम की तरह काम करने के लिए मजबूर किया जाएगा। | 24 The one who makes efforts to do his job well will be put in a leadership position. But the one who is lazy will be forced to work like a slave. |
| 25 जो हमेशा चिन्ता करता है, वह उदास रहेगा। लेकिन अगर तुम किसी व्यक्ति से प्यार से बात करोगे तो इससे उसे शांति और खुशी मिलेगी। | 25 The one who worries all the time will have depression. But if you speak kind words to a person, it will bring peace and joy to him. |
| 26 जो परमेश्वर पर विश्वास करता है और सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह दूसरे व्यक्ति को सही फैसले लेने में मदद करेगा। लेकिन जो नीच व्यक्ति की तरह जीवन जीता है, वह दूसरों को सही रास्ते से भटका देगा। | 26 The one who believes in God and is eager to do what is right will help another person make right decisions. But the one who lives like a wicked person will lead others astray from the right path. |
| 27 आलसी व्यक्ति कुछ भी पूरा नहीं कर पाता। जो उसके पास है, वह उसकी कद्र नहीं करता। इसलिए जो उसने शिकार करके पकड़ा है, वह सड़ जाएगा। लेकिन मेहनती व्यक्ति अपनी कमाई की कद्र करता है, इसलिए वह और अमीर हो जाता है। | 27 A lazy person is not able to complete anything. He does not appreciate what he has. So what he catches while hunting will rot. But a hardworking person appreciates what he has earned, so he becomes richer. |
| 28 जो परमेश्वर पर विश्वास करता है, वह सही काम करेगा और सुखी जीवन जिएगा। लेकिन जो पाप करता है, वह मौत की ओर जा रहा है। | 28 The one who believes in God will do what is right and live a happy life. But the one who sins is going towards death. |
अध्याय 13 | Chapter 13 |
| 1 बुद्धिमान बेटा अपने पिता की बात सुनता है जब पिता उसका उचित सुधार करता है। लेकिन आज्ञा न मानने वाला बेटा पिता की डाँट पर ध्यान नहीं देता। | 1 A wise son listens when his father makes proper corrections to him. But a disobedient son does not pay attention when he is being corrected. |
| 2 व्यक्ति का जीवन उसकी बातों पर निर्भर करता है। जो दूसरे लोगों से सही तरीके से बात करना जानता है, वह सफल होगा। लेकिन जो बुरी बातें बोलता और दूसरों को नुकसान पहुँचाता है, वह दुर्भाग्य का सामना करेगा। | 2 A person's life depends on his words. The one who knows how to talk to others in the right way will achieve success. But the one who speaks evil words and harms others will suffer misfortune. |
| 3 जो बोलने से पहले सोचता है, वह अपने आप को मुसीबतों से दूर रखेगा। लेकिन जो बिना सोचे बोलता है, वह अपने जीवन को नष्ट कर लेगा। | 3 He who thinks before speaking will keep himself out of trouble. But he who does not think before speaking will destroy his life. |
| 4 आलसी व्यक्ति अमीर बनने का सपना देखता है, लेकिन वह गरीब हो जाएगा। और जो मेहनत करना पसंद करता है, वह अपनी सारी इच्छाएँ पूरी कर लेता है। | 4 A lazy person dreams of getting rich, but he will become poor. But he who loves working will achieve everything he wants. |
| 5 जो परमेश्वर पर विश्वास करता है और सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह झूठ से नफ़रत करता है। लेकिन नीच व्यक्ति बेशर्मी से झूठ बोलता है और इस तरह वह खुद को शर्मिंदा करता है। | 5 He who believes in God and is eager to do what is right hates lies. But a wicked person lies shamelessly, and this way he brings shame on himself. |
| 6 जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह सही मार्ग से नहीं भटकेता। लेकिन पापी व्यक्ति बुराई करता है, जो उसे नष्ट कर देती है। | 6 A believer who is eager to do what is right will not go astray from the right path. But a sinner does evil that will destroy him. |
| 7 ऐसे लोग होते हैं जिनके पास कुछ भी नहीं होता। लेकिन वे अमीर होने का दिखावा करते हैं। वहीं कुछ लोग बहुत अमीर होते हैं, फिर भी वे साधारण तरीके से व्यवहार करते हैं। | 7 There are people who have nothing. But they try to make such an impression as though they are rich. And there are also very wealthy people, but they behave in a simple way. |
| 8 अगर किसी अमीर व्यक्ति को कोई धमकी देता है तो वह अपने जीवन के बदले धन देकर बच सकता है। लेकिन गरीब व्यक्ति को ऐसी धमकियों का सामना कभी नहीं करना पड़ेगा। | 8 If there is a threat to a rich person, he can pay a ransom. But a poor person will never face such threats. |
| 9 विश्वासी का जीवन ज्योति और आनंद से भरा होता है। लेकिन नीच व्यक्ति का जीवन बुझते हुए दीपक की तरह अंधकारमय हो जाता है। | 9 The life of a believer is filled with light and joy. But the life of a wicked person becomes darker like a dying out lamp. |
| 10 घमंडी व्यक्ति किसी से सलाह नहीं माँगता। वह झगड़े भड़काता है और लोगों से रिश्ते तोड़ लेता है। लेकिन जो दूसरों से सलाह लेता है, वह बुद्धिमानी की सलाह पाता है और झगड़ों से दूर रहता है। | 10 A proud person does not ask anybody for advice. He provokes conflicts and breaks relationships with people. But he who consults with others receives wise advice and avoids quarrels. |
| 11 जो अमीर बनने के लिए गैरकानूनी तरीकों से पैसा कमाता है, वह अपना पैसा जल्दी ही बरबाद कर देगा। लेकिन जो मेहनत से काम करता है, वह धीरे-धीरे अपनी बचत को बढ़ाएगा। | 11 He who makes money by illegal means in order to get rich will waste his money quickly. But he who works hard will increase his savings little by little. |
| 12 अगर किसी व्यक्ति की आशा लंबे समय तक पूरी नहीं होती तो उसका दिल निराश हो जाता है। लेकिन जब इंसान की इच्छा पूरी हो जाती है तब उसका दिल खुशी से भर जाता है, जैसे उसने जीवन के पेड़ का फल खा लिया हो। | 12 If a person’s hope is not fulfilled for a long time, his heart becomes depressed. But a fulfilled desire fills his heart with such joy as if he has eaten the fruit from the tree of life. |
| 13 जो परमेश्वर के वचन को नज़रअंदाज़ करता है, वह अपना जीवन नष्ट कर लेगा। लेकिन जो परमेश्वर की आज्ञाओं को तोड़ने से डरता है, वह सफल होगा। | 13 He who neglects the Word of God will destroy his life. But he who is afraid to break God's commandments will succeed. |
| 14 जो दूसरों को परमेश्वर का कानून सिखाता है, वह बुद्धिमानी से काम करता है। वह लोगों को जीवन के सोते की ओर ले जाता है और उन्हें मौत के खतरे से बचाता है। | 14 He who teaches others the Law of God acts wisely. He leads people to the source of life and saves them from mortal danger. |
| 15 बुद्धिमान और दयालु व्यक्ति से बात करना कितना अच्छा लगता है। लेकिन कोई भी नीच व्यक्ति के साथ बातचीत नहीं करना चाहता, क्योंकि वह दूसरों का अपमान करता है। | 15 It is such a pleasure to talk to an intelligent and kind person. But no one wants to communicate with an evil person because he insults others. |
| 16 समझदार व्यक्ति योग्यता से काम करता है। लेकिन मूर्ख के पास ज्ञान नहीं होता, इसलिए वह अपनी मूर्खता का दिखावा करता है। | 16 A person of understanding acts with competence. But a fool has no knowledge, so he shows off his foolishness. |
| 17 किसी लापरवाह व्यक्ति पर भरोसा न करना, क्योंकि वह तुम्हें मुसीबत में डाल देगा। लेकिन जो जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों को पूरा करता है, वह मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकलने में तुम्हारी मदद करेगा। | 17 Do not rely on an irresponsible person because he will get you into trouble. But the one who fulfills his duties responsibly will help you find a way out of a difficult situation. |
| 18 जो पढ़ना नहीं चाहता, वह गरीबी में जिएगा और लोग उसकी परवाह नहीं करेंगे। लेकिन जो व्यक्ति ज्ञान प्राप्त करना पसंद करता है, वह सफलता पाएगा और लोग उसका आदर करेंगे। | 18 He who does not want to study will live in poverty, and people will neglect him. But he who loves gaining knowledge will achieve success and earn the respect of others. |
| 19 जब कोई व्यक्ति अपने सपने पूरे करता है तब वह पूरे दिल से खुश होता है। लेकिन मूर्ख तब आनंद मनाता है जब वह बुराई करता है। | 19 A person rejoices with all his heart when his dreams come true. But a fool rejoices when he does evil. |
| 20 जो बुद्धिमान लोगों के साथ संगति रखता है, वह बुद्धिमान हो जाएगा। लेकिन जो मूर्खों की संगति में समय बिताता है, वह अपना जीवन बर्बाद कर लेगा। | 20 The one who has fellowship with wise people will become wise. But the one who spends time in the company of fools will ruin his life. |
| 21 बुराई उस व्यक्ति का पीछा करेगी, जो परमेश्वर को अस्वीकार करता है और पाप में जीता है। लेकिन जो परमेश्वर पर विश्वास करता है और सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, उसका भला होगा। | 21 Evil will chase the one who rejects God and lives in sin. But good will come to the one who believes in God and is eager to do what is right. |
| 22 दयालु व्यक्ति अपने पोते-पोतियों के लिए भी विरासत छोड़ जाएगा। लेकिन पापी अपना धन खो देगा और यह उस विश्वासी को मिल जाएगा, जो सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है। | 22 A kind person will leave an inheritance even to his grandchildren. But a sinner will lose his wealth, and it will go to a believer who is eager to do what is right. |
| 23 गरीब व्यक्ति भी अपने खेत में भरपूर फसल पा सकता है। लेकिन अगर देश में अन्यायपूर्ण कानून हो तो गरीब व्यक्ति अपनी गरीबी से बाहर नहीं निकल पाएगा। | 23 Even a poor person can get an abundant harvest on his field. But if there are unjust laws in the country, a poor person will not be able to get out of poverty. |
| 24 जो अपने बेटे को सजा नहीं देता, वह अपने बेटे के जीवन को नष्ट कर देता है। लेकिन जो अपने बेटे से प्यार करता है, वह उसे बचपन से ही अनुशासन में लाता और सुधारता है। | 24 He who does not punish his son destroys his son’s life. But he who loves his son disciplines and corrects him from his childhood. |
| 25 जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह खाना खाकर संतुष्ट होगा। लेकिन नीच व्यक्ति भूखा ही रह जाएगा। | 25 A believer who is eager to do what is right will eat and feel satisfied. But a wicked person will go hungry. |
अध्याय 14 | Chapter 14 |
| 1 बुद्धिमान औरत अपने परिवार की देखभाल करती है और अपने घर को सजाती है। लेकिन मूर्ख औरत अपने घर की देखभाल नहीं करती और अपने परिवार को बर्बाद कर देती है। | 1 A wise woman takes care of her family and sets up her home. But a foolish woman does not care about her household and brings ruin to her family. |
| 2 जो ईमानदारी से काम करता है, वह प्रभु का भय मानता है। लेकिन जो दूसरों को धोखा देता है, वह परमेश्वर को तुच्छ समझता है। | 2 The one who acts honestly fears the Lord. But the one who deceives others treats God with contempt. |
| 3 मूर्ख घमंड के साथ बोलता है। वह अपनी बातों से ऐसे दुख पाएगा जैसे किसी ने उसे डंडे से पीटा हो। लेकिन बुद्धिमान व्यक्ति अपनी बातों के कारण मुसीबत में नहीं पड़ेगा, क्योंकि वह अपनी जीभ को वश में रखता है। | 3 A fool speaks with arrogance. He will suffer from his words as though he was beaten with a stick. But a wise person will not face trouble because he controls his tongue. |
| 4 जिसके पास बैल नहीं, उसे उनकी देखभाल करने के लिए कोई खर्च नहीं करना पड़ता। लेकिन जिसके पास बैल हैं, वह बहुत सारी ज़मीन जोत पाएगा और बहुत सारी फसल काट पाएगा। | 4 He who does not have oxen has no expenses to take care of them. But he who has oxen will be able to plow a lot of land and will reap a large harvest. |
| 5 ईमानदार व्यक्ति अदालत में सच बोलता है। लेकिन बेईमान व्यक्ति बहुत झूठ बोलता है। | 5 An honest person will tell the truth in court. But a dishonest person will tell a lot of lies. |
| 6 मूर्ख बुद्धि का मज़ाक उड़ाता है, इसलिए वह कभी बुद्धिमान नहीं बनेगा। समझदार व्यक्ति बुद्धि को पसंद करता है और वह आसानी से ज्ञान प्राप्त करता है। | 6 A fool mocks wisdom that is why he will never become wise. A person of understanding loves wisdom and gains knowledge easily. |
| 7 मूर्ख तुम्हें कोई बुद्धि की बात नहीं सिखा सकता। इसलिए उस पर अपना समय बर्बाद न करना। | 7 A fool cannot teach you anything wise. So do not waste your time on him. |
| 8 जिस व्यक्ति के पास ज्ञान है, वह समझता है कि सही काम कैसे करना चाहिए, इसलिए वह बुद्धिमानी से फैसला लेता है। लेकिन मूर्ख सोचता है कि वह जानता है कि उसे क्या करना है, इसलिए वह मूर्खता का काम करेगा। | 8 A person of knowledge understands what is the right thing to do, so he makes a wise decision. But a fool thinks that he knows what to do, so he will do a foolish thing. |
| 9 मूर्ख लोग उस व्यक्ति का मज़ाक उड़ाते हैं, जो अपने पापों के लिए परमेश्वर से माफ़ी माँगता है। लेकिन जब कोई व्यक्ति परमेश्वर के पास आता है और अपने पापों को छोड़ देता है तब विश्वासी उसे स्वीकार करते हैं। | 9 Fools mock the one who repents of his sins. But believers approve when a person comes to God and leaves his sins. |
| 10 कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे के टूटे दिल का दु:ख पूरी तरह नहीं समझ सकता। और कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे की खुशी को भी पूरी तरह नहीं समझ सकता। | 10 No one can fully understand the sorrow of another person's broken heart. And no one can fully understand the joy of another person either. |
| 11 नीच व्यक्ति का घर नष्ट हो जाएगा। लेकिन जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं, उसका घर बहुत अच्छी स्थिति में रहेगा। | 11 The house of a wicked person will be destroyed. But the home of a believer who is eager to do what is right will be in excellent condition. |
| 12 ऐसा खतरनाक रास्ता है, जो इंसान के नज़रिये से सही लगता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति इस रास्ते को चुनेगा तो यह उसे मौत की ओर ले जाएगा। | 12 There is a dangerous path that seems right from a human point of view. But if a person chooses this path, it will lead him to death. |
| 13 चाहे कोई व्यक्ति खुश दिखता है तो भी उसके दिल में दु:ख भरा हुआ हो सकता है। और जब वह हँसना बंद कर देता है तब वह अपनी परेशानियों के साथ अकेला रह जाएगा। | 13 Even if a person looks joyful, his soul may hurt. And when he stops laughing, he will be left alone with his suffering. |
| 14 जो व्यक्ति दिल से परमेश्वर को ठुकरा देता है, उसे अपने कामों के अनुसार वही मिलेगा, जिसका वह हकदार है। और भलाई करने वाले विश्वासी को भी वही मिलेगा, जिसका वह हकदार है। | 14 A person whose heart rejects God will receive what he deserves by his actions. And a believer who does what is good will also receive what he deserves. |
| 15 भोला-भाला व्यक्ति जो कुछ सुनता है, उस पर विश्वास करता है और बेवकूफ़ी भरे फ़ैसले करता है। लेकिन समझदार व्यक्ति सही चुनाव करने से पहले हर परिस्थिति के बारे में अच्छी तरह सोचता है। | 15 A naive person believes everything he hears and makes foolish decisions. But a person of understanding thinks carefully about each situation before making a right choice. |
| 16 बुद्धिमान व्यक्ति मुसीबतों में पड़ने से डरता है, इसलिए वह बुराई से दूर रहता है। लेकिन मूर्ख अपने कामों के परिणाम के बारे में नहीं सोचता। वह बुराई करता है और उम्मीद करता है कि उसके साथ कुछ भी बुरा नहीं होगा। | 16 A wise person is afraid of getting into trouble, so he stays away from evil. But a fool does not think about the consequences of his actions. He does evil and hopes that nothing bad will happen to him. |
| 17 लोग उस व्यक्ति को माफ़ कर सकते हैं, जो जल्दी गुस्सा हो जाता है और कोई मूर्खता कर बैठता है। लेकिन जो जानबूझकर दूसरों को नुकसान पहुँचाता है, उससे लोग नफ़रत करते हैं। | 17 People can forgive a hot-tempered person who gets angry and does something foolish. But they will hate the one who harms others on purpose. |
| 18 मूर्ख ज्ञान को पसंद नहीं करता, इसलिए उसे मूर्खता विरासत में मिलती है। लेकिन बुद्धिमान व्यक्ति ज्ञान प्राप्त करने के लिए उत्सुक रहता है, जो उसे मुकुट की तरह सजाएगा। | 18 A fool does not like learning that is why he will inherit foolishness. But a wise person is eager to gain knowledge that will beautify him like a crown. |
| 19 जो बुराई करता है, वह अपनी हार स्वीकार करेगा। वह भलाई करने वाले का अनुग्रह चाहेगा। जो अपराध करता है और परमेश्वर का विरोध करता है, वह विश्वासी के घर मदद माँगने आएगा। | 19 The one who does evil will admit his defeat. He will seek the favor of the one who does good. The one who commits crimes and opposes God will come to the house of a believer to ask him for help. |
| 20 गरीब व्यक्ति को कोई भी पसंद नहीं करता। यहाँ तक कि उसके करीबी रिश्तेदार भी यह नहीं छिपा सकते कि वे उसे पसंद नहीं करते। लेकिन अमीर व्यक्ति के बहुत से दोस्त होते हैं। | 20 Nobody likes a poor person. And even his closest relatives cannot hide their dislike for him. But a rich person has many friends. |
| 21 जो व्यक्ति दूसरे लोगों के मदद माँगने पर उनसे घृणा करता है, वह पाप करता है। लेकिन जो व्यक्ति दया दिखाता है और जरूरतमंदों की मदद करता है, उसे कितना आनंद और आशीर्वाद मिलता है! | 21 The one who treats others with contempt when they ask him for help commits sin. But what joy and blessing receives the person who shows compassion and helps the needy! |
| 22 जो बुराई करने की योजना बनाता है, वह भटक गया है। लेकिन जो सही रास्ते पर चलता है, वह दूसरों की मदद करने के बारे में सोचता है। ऐसा व्यक्ति लोगों से प्यार और आदर पाएगा। | 22 He who plans to do evil has gone astray. But the one who walks on the right path thinks how to help others. Such a person will earn love and respect from people. |
| 23 मेहनती व्यक्ति अपने हर काम में सफल होगा और भरपूर जीवन जिएगा। लेकिन जो सिर्फ़ बोलता है और कुछ नहीं करता, वह गरीबी में रहेगा। | 23 A hardworking person will succeed in everything he does and will live in abundance. But the one who only speaks and does nothing will live in poverty. |
| 24 जो बुद्धिमानी से काम करता है, उसे ईनाम में धन दिया मिलेगा। लेकिन जो मूर्खता से काम करता है, उसे मूर्खता के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। | 24 The one who acts wisely will be rewarded with riches. But the one who acts foolishly will receive nothing, but foolishness. |
| 25 ईमानदार व्यक्ति अदालत में सच बोलता है और दूसरों को झूठे आरोपों से बचाता है। लेकिन बेईमान व्यक्ति बहुत झूठ बोलता है और निर्दोष लोगों को नष्ट कर देता है। | 25 An honest person will speak the truth in court and save others from false accusations. But a dishonest person will tell many lies and destroy innocent people. |
| 26 जो प्रभु का भय मानता है, वह हर परिस्थिति में उस पर पूरा भरोसा रखेगा। और अगर ऐसे व्यक्ति का परिवार खतरे में होता है तो परमेश्वर उसके बच्चों को सुरक्षित स्थान पर छिपा देगा। | 26 The one who fears the Lord will trust Him completely in every situation. And God will hide the children of such a person in a safe place if his family faces danger. |
| 27 जो प्रभु का भय मानता है, वह ऐसी शक्ति से भर जाएगा, मानो वह जीवन के सोते से पीता है। ऐसा व्यक्ति उन परिस्थितियों से दूर रहेगा, जो उसे मौत की ओर ले जा सकती हैं। | 27 He who fears the Lord will be filled with such strength as if he drinks from the source of life. Such a person will avoid situations that could lead him to death. |
| 28 किसी देश की जनसंख्या जितनी अधिक होती है, उस देश का राजा उतना ही अधिक शक्तिशाली हो जाता है। लेकिन अगर जनसंख्या घटती है तो राजा की शक्ति भी कम हो जाती है। | 28 The larger the population of a country, the more powerful the king becomes. But if the population decreases, the power of the king weakens. |
| 29 व्यक्ति जितना अधिक धीरज धरता है, उसके पास उतनी ही अधिक बुद्धि होती है। लेकिन जो जल्दी गुस्सा करता है, वह मूर्खता से व्यवहार करता है। | 29 The more patience a person shows, the more wisdom he has. But the one who quickly loses his temper behaves foolishly. |
| 30 अगर इंसान का दिल शांति से भरा है तो उसका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन दूसरों से जलन स्वास्थ्य को वैसे ही खराब करती है जैसे घातक बीमारी हड्डियों को नष्ट कर देती है। | 30 If the heart of a person is filled with peace, his health will be good. But envy ruins health like a fatal disease that destroys the bones. |
| 31 जो गरीब लोगों के साथ अन्याय करता है और उनके पैसों से खुद को अमीर बनाता है, वह सृष्टिकर्ता का अपमान करता है। लेकिन जो दया दिखाता है और गरीब लोगों की मदद करता है, वह परमेश्वर की महिमा करता है। | 31 The one who treats the poor unjustly and makes himself rich at their expense insults their Creator. But the one who shows compassion and helps the poor brings glory to God. |
| 32 जब मुसीबत आएगी तब नीच व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाएगा। और वह अपने बुरे कामों के अनुसार वही पाएगा, जिसका वह हकदार है। लेकिन जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह तब भी परमेश्वर पर भरोसा करेगा, जब उसका जीवन खतरे में हो। | 32 When trouble comes, it will ruin the life of a wicked person. And he will receive what he deserves according to his evil deeds. But a believer who is eager to do what is right will trust in God even when his life is in mortal danger. |
| 33 बुद्धिमान व्यक्ति का दिल समझ से भरा होता है। और वह जानता है कि मूर्ख को समझदारी से जवाब कैसे देना है। | 33 The heart of a wise person is filled with wisdom. And he knows how to give a wise answer to a fool. |
| 34 जिस देश के लोग परमेश्वर पर विश्वास करते हैं और सही काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं, वे अपने देश को महान बनाएंगे। लेकिन जिस देश के लोग पाप में जीते हैं, वे अपने देश को शर्मिंदा करेंगे। | 34 A nation that believes in God and is eager to do what is right will make its country great. But a nation that lives in sin brings shame to its country. |
| 35 जो दास अपना काम कुशलता से करता है, उससे राजा खुश होगा। लेकिन जो अपना काम ठीक से नहीं करता, उससे राजा गुस्सा होगा। | 35 A king will be pleased with a slave who does his work with competence. But the king will get angry at the one who does not do his job well. |
अध्याय 15 | Chapter 15 |
| 1 जो व्यक्ति अपमान करने पर कोमलता से जवाब देना जानता है, वह क्रोध से भरे हुए दूसरे व्यक्ति को शांत करने के योग्य होगा। लेकिन जो व्यक्ति जवाब में अपमानजनक शब्द बोलता है, वह चिड़चिड़े व्यक्ति का क्रोध कई गुना बढ़ा देगा। | 1 The one who knows how to respond gently when he is being insulted will be able to calm down another person who is overwhelmed with anger. But the one who insults in response will provoke even greater wrath in the irritated person. |
| 2 जब बुद्धिमान लोग बोलते हैं तब वे दूसरों के साथ उपयोगी ज्ञान को बाँटते हैं। लेकिन जब मूर्ख बोलते हैं तब उनकी बातों में कोई समझदारी नहीं होती। | 2 When wise people speak, they share useful knowledge with others. But when fools speak, their words lack common sense. |
| 3 प्रभु पृथ्वी पर होनेवाली हर चीज़ को देखता है। वह बुराई करनेवालों और भलाई करनेवालों पर नजर रखता है। | 3 The Lord can see everything what happens on the earth. He watches over those who do evil and those who do good. |
| 4 भली बातें व्यक्ति को ऐसी शक्ति से भर देती हैं जैसे कि उसने जीवन के पेड़ का फल खा लिया हो। लेकिन बुरी बातें व्यक्ति के दिल को तोड़ देती हैं। | 4 Kind words fill a person with such strength, as if he has eaten the fruit from the tree of life. But evil words crush the spirit of a person. |
| 5 जो व्यक्ति अपने पिता के उचित सुधारों को अनदेखा करता है, वह मूर्ख है। लेकिन जो व्यक्ति अपने पिता की सीख पर ध्यान देता है, वह समझदार है। | 5 He who ignores proper corrections from his father is foolish. But he who pays attention when his father corrects him is a person of understanding. |
| 6 विश्वासी ईमानदारी से कमाता है और अपने घर के लिए कई महंगी चीजें खरीदता है। लेकिन नीच व्यक्ति गैरकानूनी तरीकों से बहुत पैसा कमाता है और यह उसके लिए सिर्फ़ समस्याएँ ही लाता है। | 6 A believer earns his living honestly and purchases many expensive things for his home. But a wicked person gains a lot of profit by illegal means, and it only brings him problems. |
| 7 अगर किसी व्यक्ति का दिल बुद्धि से भरा हुआ है तो वह दूसरों के साथ अपना ज्ञान बाँटेगा। लेकिन अगर किसी व्यक्ति के दिल में मूर्खता है तो उसकी बातों में कोई समझदारी नहीं होगी। | 7 If a person has a wise heart, he will share his knowledge with others. But if foolishness lives in a person's heart, his words will lack common sense. |
| 8 जब नीच लोग अनुग्रह पाने के लिए बलिदान चढ़ाते हैं तब प्रभु को घृणा होती है। लेकिन जब सही काम करने के लिए उत्सुक रहने वाले विश्वासी प्रभु से प्रार्थना करते हैं तब परमेश्वर खुश होता है। | 8 It is disgusting to the Lord when wicked people offer sacrifices to Him to win His favor. But God delights when believers who are eager to do what is right come to Him in prayer. |
| 9 नीच व्यक्ति के जीवन जीने के तरीके से प्रभु को घृणा होती है। लेकिन परमेश्वर उस व्यक्ति से प्यार करता है जो जीवन में सही दिशा चुनता है। | 9 The way of life of a wicked person is disgusting to the Lord. But God delights in the one who chooses the right direction in life. |
| 10 जो व्यक्ति सही रास्ते से भटक जाता है, उसे कड़ी सजा मिलेगी। और जो व्यक्ति दूसरों के सुधार से नफ़रत करता है, वह मर जाएगा। | 10 The one who turns away from the right way will be punished severely. And the one who hates when others correct him will die. |
| 11 प्रभु देखता है कि नरक में और उस स्थान में क्या हो रहा है जहाँ लोग मरने के बाद जाते हैं। और बेशक, वह यह भी देखता है कि पृथ्वी पर रहने वाले लोगों के दिलों में क्या हो रहा है। | 11 The Lord can see what is happening in hell and in the world where people go after death. And of course, He can see what is happening in the hearts of those who live on the earth. |
| 12 मूर्ख को दूसरों का मज़ाक उड़ाना अच्छा लगता है। और वह उन लोगों को पसंद नहीं करता, जो उसका उचित सुधार करते हैं। इसलिए वह बुद्धिमान लोगों के साथ कभी संगति नहीं करेगा। | 12 A fool enjoys mocking others. And he dislikes those who make proper corrections to him. So he will never spend time with wise people. |
| 13 अगर किसी व्यक्ति का दिल आनंद से भरा है तो वह खुश दिखाई देगा। लेकिन अगर उसका दिल दु:ख से भरा है तो उसका दिल टूट जाएगा और वह उदास दिखाई देगा। | 13 If a person's heart is filled with joy, he will look happy. But if his heart is filled with pain, his spirit will be crushed, and he will look depressed. |
| 14 बुद्धिमान व्यक्ति का दिल ज्ञान की तलाश करता है। लेकिन मूर्ख का दिल मूर्खता से भरा रहता है और उसकी बातों का कोई मतलब नहीं होता। | 14 The heart of a wise person looks for knowledge. But the heart of a fool is filled with foolishness, and what he says has no meaning. |
| 15 अगर किसी व्यक्ति का दिल दु:ख से भरा है तो वह हर दिन दु:खी और उदास रहेगा। लेकिन जिसका दिल आनंद से भरा है, वह अपने जीवन के हर दिन का आनंद उठाएगा। | 15 If a person's heart is filled with pain, he will feel unhappy and depressed every day. But the one whose heart is filled with joy will enjoy every day of his life. |
| 16 बेहतर है कि कम आमदनी हो और परमेश्वर का भय मानें, बजाय इसके कि गैरकानूनी तरीकों से बहुत सा धन कमाकर हमेशा चिंता में रहें। | 16 It is better to have little income and fear the Lord than to gain a lot of wealth by illegal means and worry all the time. |
| 17 प्यार करनेवालों के साथ सादा सब्जी खाना, नफ़रत करनेवालों के साथ पके हुए बैल का मांस खाने से बेहतर है। | 17 It is better to eat a simple vegetable dish with loved ones than to eat the meat of a fattened ox with those whose hearts are filled with hatred. |
| 18 गर्म स्वभाव का व्यक्ति झगड़ा शुरू करता है, लेकिन धीरज रखने वाला व्यक्ति झगड़ा शान्त कर देता है। | 18 A hot-tempered person starts a conflict, but a patient one stops it. |
| 19 आलसी व्यक्ति काम करना पसंद नहीं करता। और उसका जीवन उस रास्ते की तरह होता है जिसमें कांटे वाले जंगली पौधे उग आए हैं। लेकिन विश्वासी काम करना पसंद करता है। और उसका जीवन अच्छी तरह से बनी हुई सड़क की तरह होता है। | 19 A lazy person does not like working, and his life is like a path overgrown with thorny weeds. But a believer likes working, and his life is like a well-made road. |
| 20 बुद्धिमान बेटा अपने पिता के साथ आदर से व्यवहार करता है और अपने पिता को आनंद देता है। लेकिन मूर्ख बेटा अपनी माँ का अपमान करता है और उसे उदास करता है। | 20 A wise son treats his father with respect and brings him joy. But a foolish son treats his mother with contempt and upsets her. |
| 21 मूर्ख व्यक्ति मूर्खता के काम करना पसंद करता है, इसलिए वह जीवन के गलत रास्ते पर जाता है। लेकिन समझदार व्यक्ति सही काम करना पसंद करता है, इसलिए वह सही दिशा में जाता है। | 21 A fool likes doing foolish things that is why he goes on the wrong path of life. But a person of understanding likes doing what is right that is why he goes in the right direction. |
| 22 जो व्यक्ति अपनी योजनाओं पर दूसरों के साथ चर्चा नहीं करता, वह अपनी योजनाओं को पूरा नहीं कर पाएगा। लेकिन जो व्यक्ति कई समझदार लोगों की सलाह सुनता है, वह अपनी योजनाओं को पूरा कर पाएगा। | 22 The one who does not discuss his plans with others will not be able to carry his plans out. But the one who listens to the advice of many competent people will be able to fulfill his plans. |
| 23 जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे की मदद करने के लिए सही समय पर सही बात कहता है तब उसे कितनी खुशी मिलती है! | 23 What joy a person can experience when he says the right words at the right time to help someone else! |
| 24 बुद्धिमान का जीवन उस सड़क की तरह होता है, जो ऊपर की ओर जाती है। वह सही रास्ते से नहीं भटकेगा और न ही उस रास्ते पर जाएगा, जो नरक की ओर जाता है। | 24 The life of a wise person is like a road that goes upward. He will not go astray from the right path and will not end up on the road that goes downward to hell. |
| 25 जो लोग घमंडी हैं और विधवा के साथ अन्याय करते हैं, उनके घर को प्रभु नष्ट कर देगा। परमेश्वर विधवा और उसकी संपत्ति की रक्षा करेगा। | 25 The Lord will destroy the house of those who are proud and who treat a widow unjustly. God will protect the widow and her property. |
| 26 जब कोई नीच व्यक्ति बुराई करने के बारे में सोचता है तब प्रभु उससे नफ़रत करता है। लेकिन जब विश्वासी अच्छाई करने के बारे में सोचता है और इसके बारे में बात करता है तब परमेश्वर उससे प्यार करता है। | 26 The Lord hates when a wicked person thinks of how to do evil. But God delights when a believer thinks of how to do good and talks about it. |
| 27 लालची व्यक्ति अमीर होने के लिए रिश्वत लेता है, लेकिन वह अपने परिवार को बर्बाद कर देगा। लेकिन जो रिश्वत से नफ़रत करता है, वह मुसीबत से बचेगा। | 27 A greedy person takes bribes to get rich, but he will ruin his family. But the one who hates bribes will avoid trouble. |
| 28 विश्वासी बोलने से पहले सोचता है और शांति से दूसरे व्यक्ति को जवाब देता है। लेकिन नीच व्यक्ति अपनी बातों के परिणामों के बारे में नहीं सोचता और गुस्से में लोगों पर चिल्लाता है। | 28 A believer thinks before speaking and responds calmly to another. But a wicked person does not think about the consequences of his words and shouts at people with anger. |
| 29 नीच लोग अपना जीवन प्रभु से दूर रहकर जीते हैं। लेकिन विश्वासियों का परमेश्वर के साथ नज़दीकी रिश्ता होता है। और जब वे प्रभु से प्रार्थना करते हैं तब वह उनकी बात सुनता है। | 29 Wicked people spend their lives far away from the Lord. But believers have a close relationship with God. And when they come to Him in prayer, He listens to them. |
| 30 सकारात्मक व्यक्ति दूसरे लोगों को प्रभावित करता है और उनके दिलों में खुशी लाता है। वह लोगों को उत्साहित करता है और वे नई शक्ति पाते हैं। | 30 A positive person can influence others and bring joy to their hearts. He encourages people, and they gain new strength. |
| 31 जो व्यक्ति अपना जीवन बदलना चाहता है, उसे बुद्धिमान लोगों के पास जाना चाहिए और उनकी शिक्षा को ध्यान से सुनना चाहिए। | 31 The one who wants to change his life should go to wise people and listen carefully to their teaching. |
| 32 जो व्यक्ति उचित सुधारों पर ध्यान नहीं देता, वह खुद को नुकसान पहुँचाता है। लेकिन जो व्यक्ति सुधारों को स्वीकार करता है, वह बुद्धिमान बन जाएगा। | 32 He who does not pay attention to proper corrections harms himself. But he who listens to corrections will become a wise person. |
| 33 जो व्यक्ति प्रभु का भय मानता है, वह बुद्धिमानी से काम करना सीखेगा। और जो व्यक्ति बिना घमंड के दूसरों के साथ व्यवहार करता है, वह लोगों से आदर पाएगा। | 33 The one who fears the Lord will learn to act wisely. And the one who treats others without arrogance will earn the respect of people. |
अध्याय 16 | Chapter 16 |
| 1 व्यक्ति अपने दिल में योजनाएँ बनाता है। लेकिन प्रभु अपने लक्ष्यों को पूरा करना चाहता है, इसलिए अंतिम फैसला उसी का है। | 1 A person makes plans in his heart. But the Lord wants to achieve His goals, so He has the final word. |
| 2 कोई व्यक्ति सोच सकता है कि जो कुछ भी वह करता है, वह सही है। लेकिन प्रभु उसके सच्चे इरादों को जानता है। और सिर्फ़ परमेश्वर ही न्याय कर सकता है कि कोई व्यक्ति सही काम करता है या नहीं। | 2 A person may think that everything he does is right. But the Lord knows the true motives of a man. And only God can judge if a person does what is right. |
| 3 जो कुछ भी तुम करते हो, उसे प्रभु को सौंप दो। तभी तुम अपनी योजनाओं को पूरा कर पाओगे। | 3 Commit to the Lord everything you do. Then you will be able to fulfill your plans. |
| 4 जो कुछ भी प्रभु करता है, उसका एक लक्ष्य होता है। प्रभु के पास उस व्यक्ति के लिए भी एक योजना होती है, जो उसे ठुकरा देता है। ऐसा व्यक्ति विपत्ति के दिन नष्ट हो जाएगा। | 4 Everything the Lord does has its purpose. He also has a plan for the one who rejects Him. Such a person will perish on the day when disaster comes upon him. |
| 5 परमेश्वर हर उस व्यक्ति से घृणा करता है जिसका दिल घमण्ड से भरा होता है। ऐसा व्यक्ति सजा से बच नहीं पाएगा। | 5 Anyone whose heart is filled with pride is disgusting to the Lord. An arrogant person will not be able to escape punishment. |
| 6 अगर कोई व्यक्ति दया दिखाए और सच्चाई की शिक्षा के अनुसार काम करे तो परमेश्वर उसे उसके पाप से शुद्ध करेगा। जो प्रभु का भय मानता है, वह कोई बुराई नहीं करेगा। | 6 If a person shows compassion and acts according to the teaching of the truth, God will cleanse him from his sin. The one who fears the Lord will do no evil. |
| 7 जब प्रभु तुम्हारे काम से खुश होता है तब वह तुम्हारे दुश्मनों को भी तुम्हारे साथ शांति से रहने देगा। | 7 When the Lord is pleased with the way you act, He will even make your enemies live at peace with you. |
| 8 कम आय होना और ईमानदारी से जीना बेहतर है, बजाय इसके कि गैरकानूनी तरीकों से बहुत लाभ कमाया जाए। | 8 It is better to have little income and live honestly than to gain a lot of profit by illegal means. |
| 9 व्यक्ति अपने दिल में योजनाएँ बनाता है और सोचता है कि उसे क्या करना चाहिए। लेकिन प्रभु ही व्यक्ति के जीवन का मार्गदर्शन करता है। | 9 A person makes plans in his heart and thinks about what he should do. But it is the Lord who directs the life of a person. |
| 10 राजा की बातों में वह अधिकार होता है, जो परमेश्वर ने उसे दिया है। इसलिए जब राजा दूसरों का न्याय करता है तब उसे सही फैसला लेना चाहिए। | 10 The words of a king have authority that God gave him. That is why when a king judges others, he must make fair decisions. |
| 11 प्रभु चाहता है कि बेचने वाले सही तराजू और सही मापने वाले प्यालों का इस्तेमाल करें। परमेश्वर को अच्छा लगता है जब बेचने वाले के थैले में सभी वजन उनके असली वजन से मेल खाते है। | 11 The Lord wants sellers to use accurate scales and correct measuring cups. The Lord delights when all the weights in the seller's bag match their weight. |
| 12 जब लोग कानून को तोड़ते हैं तब राजा को इस बात से नफ़रत करनी चाहिए। अगर वह न्याय से काम करता है तो उसका अधिकार और भी मजबूत होगा। | 12 A king must hate when the law is broken. If he acts with justice, it will make his authority even stronger. |
| 13 राजा सच जानना चाहता है। इसलिए वह उस व्यक्ति की बड़ाई करता है, जो उससे सच नहीं छिपाता। | 13 A king wants to know the truth. That is why he appreciates the one who does not hide the truth from him. |
| 14 अगर राजा गुस्सा है तो वह मौत की आज्ञा दे सकता है। लेकिन बुद्धिमान व्यक्ति राजा से बात करना जानता है, ताकि उसका गुस्सा दया में बदल जाए। | 14 If a king gets angry, he may pass a death sentence. But a wise person knows how to talk to the king to turn his anger into mercy. |
| 15 अगर राजा अच्छे मूड में है तो वह दूसरे व्यक्ति को माफ़ कर सकता है और उसे जीवनदान दे सकता है। जैसे फसल बसंत की बारिश पर निर्भर करती है, वैसे ही व्यक्ति का जीवन राजा के अनुग्रह पर निर्भर करता है। | 15 If a king is in a good mood, he may pardon a person and grant him his life. As harvest depends on spring rain so the life of a person depends on the favor of a king. |
| 16 बुद्धिमान बनने का हर संभव प्रयास करें, क्योंकि बुद्धि सोने से भी ज़्यादा बेहतर है। समझदार व्यक्ति बनने का हर संभव प्रयास करें, क्योंकि समझ शुद्ध चाँदी से भी ज़्यादा कीमती है। | 16 Do your best to become wise because wisdom is much better than gold. Do your best to become a person of understanding because understanding is more precious than pure silver. |
| 17 विश्वासी इस तरह से जीवन जीते हैं कि वे बुराई नहीं करते। जो सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह खुद को मुसीबतों से दूर रखेगा। | 17 Believers live in such a way that they do not do evil. The one who is eager to do what is right will keep himself out of trouble. |
| 18 घमंड व्यक्ति को नष्ट कर देगा। जो अहंकार दिखाता है, वह अपने गलत कामों के कारण दु:ख उठाएगा। | 18 Pride will destroy a person. The one who shows arrogance will suffer from his wrong actions. |
| 19 ईमानदार होना और गरीबों के बीच रहना अपराध करने और दूसरे अपराधियों के साथ लूटी हुई संपत्ति से अमीर बनने पर घमंड करने से बेहतर है। | 19 It is better to be honest and live among the poor than to commit a crime and to be proud of becoming rich with looted property along with other criminals. |
| 20 जो आज्ञाओं को ध्यान से सुनता है और बुद्धिमानी से काम करता है, वह सफल होगा। और जो प्रभु पर भरोसा रखता है, वह आशीषित और सुखी जीवन जिएगा। | 20 The one who listens carefully to the commandments and acts wisely will succeed. And the one who trusts in the Lord will live a blessed and happy life. |
| 21 जिसका दिल बुद्धि से भरा होता है, वह समझदार व्यक्ति के रूप में जाना जाएगा। बुद्धिमान व्यक्ति दूसरों का अनुग्रह प्राप्त करना जानता है। वह सोच-समझकर बोलता है और उसकी बातें भरोसेमंद लगती हैं। | 21 The one whose heart is wise will earn a reputation of a person of understanding. A wise person knows how to win favor with others. He speaks thoughtfully, and his speech sounds convincing. |
| 22 बुद्धिमान व्यक्ति इतने आनंद से ज्ञान को प्राप्त करता है जैसे की वह जीवन देने वाले झरने से पानी पी रहा हो। लेकिन मूर्ख कुछ भी सीखना नहीं चाहता, इसलिए उस पर अपना समय बरबाद न करें। | 22 A wise person gains knowledge with such joy as if he is drinking from a fountain that brings life. But a fool wants to learn nothing, so do not waste your time on him. |
| 23 अगर किसी व्यक्ति का दिल बुद्धि से भरा है तो वह बुद्धि से बोलेगा और उसकी बातें भरोसेमंद लगेंगी। | 23 If a person has a wise heart, he will speak with wisdom, and his words will sound convincing. |
| 24 दया की बातें शहद की तरह मीठी होती हैं। वे प्राण को आनंद से भर देती हैं और चंगाई लाती हैं। | 24 Kind words are as sweet as honey. They fill the soul with joy and bring healing. |
| 25 एक ऐसा खतरनाक रास्ता है, जो इंसान की नज़र में सही लगता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति इस रास्ते को चुनेगा तो यह उसे मौत की ओर ले जाएगा। | 25 There is a dangerous path that seems right from a human point of view. But if a person chooses this path, it will lead him to death. |
| 26 हर किसी को काम करके अपनी जीविका कमानी चाहिए। जो काम नहीं करेगा, वह भूखा रहेगा। | 26 Everyone should earn his living. The one who does not work will starve. |
| 27 नीच व्यक्ति बुराई करने की योजना बनाता है। उसकी बातें आग की तरह खतरनाक होती हैं। | 27 A wicked person plans to do evil. His words are as dangerous as fire. |
| 28 जो लड़ाई करना पसंद करता है, वह झगड़े की स्थिति पैदा करता है। और जो अफ़वाहें फैलाता है, वह दोस्तों के बीच अच्छे संबंधों को तोड़ देता है। | 28 He who loves fighting creates conflict situations. And he who spreads gossip breaks good relationships between friends. |
| 29 जो व्यक्ति बुरे इरादे रखता है, वह दूसरों को सही रास्ते से भटका देगा। वह लोगों को गलत काम करने के लिए उकसाएगा। | 29 A person who has evil intentions will lead others astray from the right path. He will provoke people to do what is wrong. |
| 30 वह बुरी नज़र से देखता है। वह अपनी दुष्ट योजनाओं के बारे में सोचता है और मुस्कुराते हुए अपराध करता है। | 30 He looks evil. He thinks over his wicked plans and commits crime with a grin. |
| 31 जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह दूसरों से आदर पाएगा और वह बहुत समय तक जीवित रहेगा। | 31 A believer who is eager to do what is right will earn the respect of others and live long to the very gray hair. |
| 32 जो व्यक्ति बहुत धीरज रखता है, वह उस व्यक्ति से बेहतर है, जो बहादुरी से लड़ना शुरू कर देता है। और जो अपने आप को वश में रखना जानता है, वह शहरों को जीतने वाले व्यक्ति से भी अधिक शक्तिशाली है। | 32 A person who has great patience is better than the one who starts fighting bravely. And he who knows how to control himself is stronger than the one who conquers cities. |
| 33 व्यक्ति पर्चियाँ डालता है और अच्छी किस्मत की आशा करता है। लेकिन उसकी किस्मत का फैसला प्रभु करता है, पर्ची नहीं। | 33 A person casts lots and hopes for good luck. But his fate is decided not by the lot, but by the Lord. |
अध्याय 17 | Chapter 17 |
| 1 शांत लोगों के साथ सूखी रोटी खाना उन लोगों के साथ दावत करने से बेहतर है, जो बहस और झगड़ा पसंद करते हैं। | 1 It is better to share a dry piece of bread with friendly people than to sit at a festive table with those who love arguing and quarreling. |
| 2 बुद्धिमान दास जानता है कि अपने स्वामी के दुष्ट बेटे को कैसे सुधारा जाए। इसलिए उस दास को अपने स्वामी के सभी बेटों के साथ विरासत में हिस्सा मिलेगा। | 2 A wise servant knows how to influence the wicked son of his master. So the servant will be able to receive a share of the inheritance along with all the sons of his master. |
| 3 जैसे आग चाँदी और सोने की अशुद्धियों को दूर करके उन्हें शुद्ध करती है, वैसे ही प्रभु लोगों के दिलों को परखकर उन्हें पापों से शुद्ध करता है। | 3 As fire tests silver and gold to purify them from impurities so does the Lord who tests the hearts of people to cleanse them from sin. |
| 4 नीच व्यक्ति उन लोगों की बात सुनता है, जो दूसरों को बुराई करने के लिए उकसाते हैं। और झूठा व्यक्ति चुगली करनेवालों की बातें खुशी से सुनता है। | 4 A wicked person willingly listens to those who provoke others to do evil. And a liar willingly listens to those who spread gossip. |
| 5 जो व्यक्ति गरीबों का मज़ाक उड़ाता है, वह परमेश्वर का अपमान करता है जिसने उन्हें जीवन दिया है। जो व्यक्ति दूसरों की मुसीबत में आनंदित होता है, वह सजा से नहीं बच पाएगा। | 5 The one who mocks poor people insults God who gave them life. The one who rejoices in the disaster of another person will not be able to escape punishment. |
| 6 अगर बच्चे अपने माता-पिता का आदर करते हैं तो वे अपने दादा-दादी का भी आदर करेंगे। और यह बुजुर्गों को बहुत आनंद देगा। | 6 If children respect their parents, they will also respect their grandparents. And it will bring great joy to the elderly. |
| 7 अगर कोई मूर्ख बुद्धिमान की तरह बोलने की कोशिश करता है तो भ्रम पैदा होता है। लेकिन अगर कोई आदरणीय व्यक्ति झूठी बातें फैलाता है तो यह और भी अधिक हैरान करने वाला है। | 7 If a fool tries to speak like an intelligent person, it causes confusion. But if a respected person spreads lies, it is even more puzzling. |
| 8 जो रिश्वत देता है, वह सोचता है कि जहाँ भी वह जाएगा, उसे चमत्कारिक रूप से सफलता मिलेगी। | 8 The one who gives a bribe thinks that it will help him succeed miraculously wherever he goes. |
| 9 जो प्यार और मित्रता बनाए रखना चाहता है, वह लोगों की गलतियों को माफ़ कर देगा। लेकिन जो पुरानी गलतियों की याद दिलाता रहता है, वह रिश्तों को नष्ट कर देगा और अपने दोस्तों को खो देगा। | 9 The one who wants to keep love and friendship will forgive others their mistakes. But the one who keeps reminding of old offenses will destroy relationships and lose his friends. |
| 10 बुद्धिमान व्यक्ति पर एक डाँट का प्रभाव मूर्ख को सौ बार मारने के प्रभाव से ज़्यादा होता है। | 10 One rebuke will have a better effect on a wise person than a hundred blows on a foolish person. |
| 11 जो नफ़रत फैलाता है, वह बुराई करने की योजना बनाता है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ़ बेरहम और गुस्से से भरा हुआ दूत भेजा जाएगा। | 11 The one who stirs up hatred plans to do evil. An angel full of rage and anger will be sent against such a person. |
| 12 एक ऐसे भालू की माँ से मिलना कितना खतरनाक है जिसके बच्चे छीन लिए गए हैं! लेकिन एक ऐसे मूर्ख के साथ व्यवहार करना और भी खतरनाक है, जो बिना सोचे-समझे काम करता है। | 12 How dangerous it is to meet a mother bear who is robbed of her cubs! But it is even more dangerous to deal with a fool who acts without thinking. |
| 13 जो तुम्हारे साथ भला करते हैं, उन्हें नुकसान न पहुँचाना। नहीं तो, बुराई तुम्हारे घर में बस जाएगी। | 13 Do not harm those who do good to you. Otherwise, evil will settle into your house. |
| 14 जो झगड़ा शुरू करता है, वह उस व्यक्ति की तरह है, जो बाँध को तोड़ता है। झगड़े के परिणामों का सामना करने के बजाय, इससे बचना बेहतर है। | 14 The one who starts quarreling is like a person who breaks a dam. It is better to avoid conflict than to deal with its consequences. |
| 15 प्रभु दो बातों से नफ़रत करता है। वह नफ़रत करता है जब नीच व्यक्ति को सही ठहराया जाता है और निर्दोष व्यक्ति पर झूठा आरोप लगाया जाता है। | 15 The Lord hates two things. It is disgusting to Him when a wicked person is justified and when an innocent person is accused. |
| 16 मूर्ख सोचता है कि अगर उसके पास बहुत सारा पैसा होगा तो यह उसकी समस्याओं का हल कर देगा। लेकिन जो बुद्धि की खोज नहीं करता, कोई धन उसकी मदद नहीं कर सकता। | 16 A fool thinks that if he has a lot of money, it will solve his problems. But no money can help the one who does not seek wisdom. |
| 17 सच्चा दोस्त अच्छे समय के साथ-साथ बुरे समय में भी तुम्हारे साथ रहेगा। और मुसीबत के समय तुम्हारे रिश्तेदार तुम्हारी मदद करेंगे। | 17 A true friend will be with you in good times and bad. And your relatives will help you in times of trouble. |
| 18 कितना मूर्ख है वह व्यक्ति, जो ज़मानती बनता है और दूसरे के कर्ज को भरने का वादा करता है! | 18 How foolish is he who becomes a guarantor and promises to pay off the debts of another person! |
| 19 जो झगड़ा करना पसंद करता है, वह पाप से प्यार करता है। और जो डींग मारना पसंद करता है, वह मुसीबत में पड़ेगा। | 19 The one who loves quarreling loves sinning. And the one who loves bragging will face trouble. |
| 20 जो बुराई करने की योजना बनाता है, वह सफल नहीं होगा। और जो बदनामी फैलाएगा, वह मुसीबत में पड़ेगा। | 20 The one who plans to do evil will not succeed. And the one who spreads slander will face trouble. |
| 21 हाय उन माता-पिता पर जिनके बच्चे मूर्खता से काम करते हैं। मूर्ख बेटा अपने पिता को आनंद नहीं देगा। | 21 Woe to those parents whose children act foolishly. A foolish son will not bring joy to his father. |
| 22 अगर किसी व्यक्ति का दिल आनंद से भरा हो तो यह आनंद उसे दवा की तरह चंगा करता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति की आत्मा टूटी और दबी हुई है तो वह बीमार और थका हुआ महसूस करेगा। | 22 If joy fills the heart of a person, it heals him like medicine. But if the spirit of a person is broken and oppressed, he will feel sick and tired. |
| 23 भ्रष्ट न्यायी चुपके से रिश्वत लेकर गलत फ़ैसला करता है। | 23 A corrupt judge secretly takes a bribe to make an unfair decision. |
| 24 जब बुद्धिमान व्यक्ति कुछ सीखता है तब वह हर एक बात पर ध्यान देता है। लेकिन मूर्ख विचलित रहता है और किसी भी बात पर ध्यान नहीं लगा पाता। | 24 When a wise person learns something, he goes into every detail. But a fool gets distracted and cannot concentrate on anything. |
| 25 मूर्ख बेटा अपने पिता के लिए दुख का कारण बनता है और अपनी माँ को निराश करता है। | 25 A foolish son brings woe to his father and sorrow to his mother. |
| 26 यह अन्याय है जब निर्दोष लोग दूसरों के गुनाहों की सजा पाते हैं। यह गलत है जब इज्जतदार लोगों को सच बोलने पर अदालत में लाया जाता है। | 26 It is unfair when the innocent pay for the crimes of others. It is wrong when respected people are brought to the court for speaking the truth. |
| 27 बुद्धिमान व्यक्ति बहुत कम बोलता है। वह सही बातें सोचता है और हर स्थिति में शांत रहता है। | 27 A wise person does not speak much. He thinks soundly and keeps calm in any situation. |
| 28 जब मूर्ख चुप रहता है तब वह बुद्धिमान दिखाई दे सकता है। जब तक वह अपना मुँह बंद रखता है तब तक वह होशियार दिखाई देता है। | 28 When a fool is silent, he may look wise. As long as he keeps his mouth shut, he looks smart. |
अध्याय 18 | Chapter 18 |
| 1 स्वार्थी व्यक्ति अपने हितों को दूसरों के हितों से ऊपर रखता है। वह उन लोगों से बहस करता है, जो उसे अच्छी सलाह देते हैं। | 1 A selfish person puts his own interests above the interests of others. He argues with those who give him good advice. |
| 2 मूर्ख को सीखना पसंद नहीं होता। उसके पास कोई ज्ञान नहीं होता, लेकिन वह अपनी बात पर जोर देना पसंद करता है। | 2 A fool does not like learning. He has no knowledge, but he likes defending his point of view. |
| 3 लोग नीच व्यक्ति से घृणा करेंगे। वह बदनाम होगा और खुद को अपमानित करेगा। | 3 People will treat a wicked person with contempt. He will earn a bad reputation and bring disgrace upon himself. |
| 4 बुद्धिमान व्यक्ति की बातों में गहरा मतलब छिपा होता है। वे गहरे समुद्र की तरह होती हैं। जब वह बोलता है तब उसकी बातें तेज़ धारा की तरह बहती हैं। | 4 There is a deep meaning hidden in the words of a wise person. It is as deep as the deepest waters. When he speaks, his words flow like a rushing stream. |
| 5 यह गलत है जब कोई न्यायी अपराधी को निर्दोष ठहराता है और निर्दोष व्यक्ति को सजा देता है। | 5 It is wrong when a judge justifies a criminal and sentences an innocent person. |
| 6 मूर्ख की बातें झगड़ा करवाती हैं, जो अंत में लड़ाई में बदल जाती है। | 6 The words of a fool lead to a quarrel that turns into a fight. |
| 7 मूर्ख की बातें उसके जीवन को बर्बाद कर देती हैं। वह मुसीबत में पड़ जाएगा और अपनी ही बातों के जाल में फंस जाएगा। | 7 What a fool says ruins his life. He will face trouble and will be trapped by his own words. |
| 8 अगर कोई व्यक्ति बकबक करना पसंद करता है तो उसका दिल बदनामी से भरा रहता है। और उसे बकबक करने से उतना ही आनंद मिलता है जितना स्वादिष्ट भोजन से। | 8 If a person loves gossip, his heart is filled with slander. And he gets the same pleasure from gossip as from delicious food. |
| 9 आलसी मज़दूर और उस व्यक्ति में कोई फर्क नहीं, जो जानबूझकर अपने मालिक को नुकसान पहुँचाता है। | 9 A lazy worker is no different from the one who intentionally causes harm to his employer. |
| 10 प्रभु का नाम एक मजबूत मीनार की तरह विश्वासी की रक्षा करता है। जो मुसीबत के समय परमेश्वर की ओर देखता है, वह सुरक्षित रहेगा। | 10 The name of the Lord protects a believer like a strong fortress. The one who turns to God in times of trouble will be safe. |
| 11 लेकिन अमीर व्यक्ति अपने धन पर भरोसा रखता है। वह सोचता है कि जैसे ऊँची दीवारें एक मजबूत शहर की रक्षा करती हैं, वैसे ही उसका धन उसे मुसीबत से बचाएगा। | 11 But a rich person trusts in his wealth. He thinks that it protects him from disaster like high walls protect a fortified city. |
| 12 घमंडी व्यक्ति मुसीबत में पड़ेगा। लेकिन जो दूसरों से घृणा नहीं करता, वह लोगों से आदर पाएगा। | 12 The one who is proud will face trouble. But the one who treats others without contempt will earn respect. |
| 13 किसी को जवाब देने से पहले उसकी बात सुनना। नहीं तो, तुम मूर्ख दिखाई दोगे और शर्मिंदगी की स्थिति में आ जाओगे। | 13 Listen to another person before answering him. Otherwise, you will look foolish and get into an awkward situation. |
| 14 अगर कोई व्यक्ति अंदर से मजबूत है तो वह बीमारी से लड़ पाएगा। लेकिन तुम ऐसे व्यक्ति की मदद कैसे करोगे, जिसने सारी आशा खो दी हो और जिसका दिल टूट चुका हो? | 14 If a person has a strong spirit, he will be able to fight the disease. But how can you help the one who has lost all hope and become broken-hearted? |
| 15 बुद्धिमान व्यक्ति पूरे दिल से ज्ञान की खोज में रहता है। वह बुद्धिमान हो जाएगा, क्योंकि जब दूसरे उसे सिखाते हैं तब वह ध्यान से सुनता है। | 15 An intelligent person seeks knowledge with all his heart. He will become wise because he listens carefully when others teach him. |
| 16 उदारता से दान देने वाले व्यक्ति को नए मौके मिलेंगे और वह प्रतिष्ठित लोगों से मिलेगा। | 16 New opportunities will open up before a generous person, and he will meet influential people. |
| 17 जो अदालत में पहले बोलता है, वह सही लगता है। लेकिन जब तक न्यायी दोनों पक्षों को नहीं सुनता, तब तक वह कोई फ़ैसला नहीं ले सकता। | 17 He who speaks first in the court seems to be right. But the judge cannot make any decision until he hears both sides. |
| 18 अगर प्रतिष्ठित लोग एक-दूसरे से सहमत न हों, तो उनके विवाद को चिट्ठी डालकर सुलझाया जा सकता है। | 18 If influential people cannot agree with each other, their dispute may be resolved by drawing lots. |
| 19 मज़बूत शहर को जीतना नाराज व्यक्ति को मनाने से ज़्यादा आसान होता है। जब लोग झगड़ते हैं तब वे अपने दिलों को ऐसे कसकर बंद कर लेते हैं, जैसे वे किसी मजबूत किले के द्वार को बंद कर रहे हों। | 19 It is easier to conquer a fortified city than to restore relationships with an offended person. When people quarrel, they close their hearts as tightly as they close the gates of a strong fortress. |
| 20 शब्द बीजों की तरह होते हैं, जो बाद में फल देंगे। व्यक्ति का दिल उसकी बातों से भर जाएगा। और उसकी बातें उसके पूरे जीवन को प्रभावित करेंगी। | 20 Words are like seeds that will bear fruit. A person's heart will be filled with what he says. And his words will affect his whole life. |
| 21 बातों में शक्ति होती है। वे जीवन और मौत दोनों ला सकते हैं। और जिन चीजों के बारे में व्यक्ति बात करना पसंद करता है, वही उसके जीवन में होगा। | 21 Words have power. They can bring both life and death. And what a person loves talking about will happen in his life. |
| 22 जिसने पत्नी पा ली, उसने अपनी खुशी पा ली और प्रभु से आशीष पाई है। | 22 The one who found a wife found his happiness and received a blessing from the Lord. |
| 23 जब कोई गरीब व्यक्ति किसी अमीर आदमी से मदद माँगता है तब उसे मदद की बजाय एक कठोर इनकार मिल सकता है। | 23 When a poor person asks a rich man for help, he may receive a rude refusal instead of help. |
| 24 किसी व्यक्ति के कई अविश्वसनीय दोस्त हो सकते हैं। लेकिन सच्चा दोस्त भाई से ज़्यादा करीब हो जाता है। | 24 A person may have many unreliable friends. But a true friend becomes closer than a brother. |
अध्याय 19 | Chapter 19 |
| 1 कितना मूर्ख है वह व्यक्ति, जो गैरकानूनी तरीकों से पैसा कमाने के लिए झूठ बोलता है। ईमानदार होकर गरीब रहना बेहतर है। | 1 How foolish is the one who tells lies to make money by illegal means! It is better to be poor, but honest. |
| 2 अगर किसी व्यक्ति के पास ज्ञान नहीं, तो वह बिना सोचे-समझे काम करेगा। वह जल्दबाज़ी में लिए हुए अपने फ़ैसलों के कारण मुसीबत में पड़ जाएगा। | 2 If a person does not have knowledge, he will act thoughtlessly. He will face trouble because of his hasty decisions. |
| 3 कोई व्यक्ति मूर्खता से काम करता है और अपने ही जीवन को नष्ट कर लेता है। लेकिन अपने दिल में वह प्रभु पर गुस्सा होता है और अपनी असफलताओं के लिए उसे दोष देता है। | 3 A person acts foolishly and destroys his own life. But in his heart he is angry with the Lord and blames Him for his failures. |
| 4 अगर कोई व्यक्ति अमीर हो जाता है तो उसके बहुत से दोस्त होंगे। लेकिन अगर वह गरीब हो जाता है तो उसके पास एक भी दोस्त नहीं बचेगा। | 4 If a person becomes rich, he will have many friends. But if he becomes poor, he will not have a single friend left. |
| 5 जो अदालत में झूठी गवाही देता है, वह सज़ा से बच नहीं पाएगा। और जो झूठ बोलता है, वह अपना जीवन नहीं बचा पाएगा। | 5 The one who gives false testimony in court will not be able to escape punishment. And the one who tells lies cannot save his life. |
| 6 बहुत से लोग अधिकारी की कृपा पाने के लिए उसे खुश करना चाहते हैं। और हर व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति के साथ अच्छे संबंध रखना चाहता है, जो उसकी मदद कर सकता है। | 6 Many people want to please the one who has authority to earn his favor. And everyone wants to have good relationships with a person who can be useful to him. |
| 7 गरीब व्यक्ति का कोई भी रिश्तेदार उसे पसंद नहीं करता। यहाँ तक कि उसके दोस्त भी उसके साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहते। अगर वह सिर्फ़ उनसे बात करना चाहता है तो भी वे उसे अनदेखा कर देते हैं। | 7 All the relatives of a poor person dislike him. Moreover, his friends do not want to maintain any relationships with him. They ignore him, even if he just wants to talk to them. |
| 8 जो बुद्धिमानी से काम करने के लिए उत्सुक है, वह अपने लिए भलाई चाहता है। और जो समझदारी दिखाता है, वह सफल जीवन जिएगा। | 8 The one who is eager to act wisely desires good for himself. And the one who shows understanding will live in prosperity. |
| 9 जो अदालत में झूठी गवाही देता है, वह सज़ा से बच नहीं पाएगा। और जो झूठ बोलता है, वह नाश हो जाएगा। | 9 The one who gives false testimony in court will not be able to escape punishment. And the one who tells lies will perish. |
| 10 मूर्ख को ऐशो-आराम में नहीं रहना चाहिए। और दास को अपने स्वामी को आदेश नहीं देना चाहिए। | 10 A fool should not live in luxury. Moreover, a slave should not give orders to his master. |
| 11 समझदार व्यक्ति गुस्सा नहीं होता, लेकिन वह धीरज धरता है। लोग उसका आदर करते हैं, क्योंकि वह उन्हें उनकी गलतियों के लिए माफ़ कर देता है और उनके खिलाफ़ कोई अपराध नहीं करता। | 11 A person of understanding does not get angry, but he shows patience. People treat him with respect because he forgives them their mistakes and does not hold any offense against them. |
| 12 जब राजा गुस्सा होता है तब वह गरजने वाले शेर की तरह हो जाता है, जो अपने पास आने वाले किसी भी व्यक्ति को फाड़ डालने के लिए तैयार रहता है। लेकिन जब राजा अच्छे मूड में होता है तब वह अपने पास आने वाले व्यक्ति पर अपनी कृपा दिखाता है। और उसकी दया जीवन देने वाली ओस की तरह होती है, जो सुबह घास पर गिरती है। | 12 When a king becomes angry, he is like a roaring lion, ready to tear apart anyone who approaches him. But when a king is in a good mood, he shows his favor to the one who comes to him. And his mercy is like life-giving dew that falls on the grass in the morning. |
| 13 एक मूर्ख बेटा अपने पिता के लिए बहुत मुसीबतें लाता है। बड़बड़ाती हुई पत्नी अपने पति को टपकते पानी की तरह परेशान करती है। | 13 A foolish son brings a lot of trouble to his father. A grumbling wife irritates her husband like dripping water. |
| 14 माता-पिता अपने बेटे के लिए घर और धन विरासत के रूप में छोड़कर जा सकते हैं। लेकिन एक बुद्धिमान पत्नी सिर्फ़ प्रभु ही दे सकता है। | 14 Parents can leave a house and wealth as an inheritance. But only the Lord can give a wise wife. |
| 15 जो आलसी होना पसंद करता है, उसे सोना अच्छा लगता है। और जो काम करने से इंकार करता है, वह भूखा रहेगा। | 15 He who loves to be lazy loves to sleep. And the one who refuses to work will starve. |
| 16 जो आज्ञाओं का पालन करता है, वह अपने जीवन को बुराई से बचाता है। लेकिन जो अपने कामों के परिणाम के बारे में नहीं सोचता और लापरवाही से व्यवहार करता है, वह नष्ट हो जाएगा। | 16 The one who keeps the commandments protects his life from evil. But the one who does not think about the consequences of his actions and behaves irresponsibly will perish. |
| 17 जो गरीबों की मदद करता है, वह प्रभु को उधार देता है। परमेश्वर किसी का कर्जदार नहीं रहेगा और वह ऐसे व्यक्ति को उसके अच्छे कामों का इनाम देगा। | 17 The one who helps the poor lends to the Lord. God will not remain in debt, and He will reward such a person for his good deeds. |
| 18 जो अपने बेटे को सुधारता है, वह आशा करता है कि उसका बेटा जीवन में सही रास्ता चुनेगा। लेकिन जो अपने बेटे को अनुशासित नहीं करता, वह अपने बेटे का जीवन बर्बाद कर देगा। | 18 The one who corrects his son has hope that he will choose the right path in life. But the one who does not discipline his son will destroy his life. |
| 19 गर्म स्वभाव वाले व्यक्ति को अपने काम का अंजाम भुगतना चाहिए। लेकिन अगर तुम उसे उसकी ज़िम्मेदारी से बचने में मदद करोगे तो तुम्हें हर बार उसकी समस्याएँ सुलझानी पड़ेंगी। | 19 The one who is hot-tempered should be responsible for the consequences of his actions. But if you help him escape responsibility, you will have to solve his problems all the time. |
| 20 अगर तुम सलाह मानोगे और उचित सुधारों पर ध्यान दोगे तो आगे चलकर तुम बुद्धिमानी से काम करना सीख जाओगे। | 20 If you listen to advice and pay attention to proper corrections, you will learn to act wisely later. |
| 21 व्यक्ति अपने दिल में कोई भी योजना बना सकता है। लेकिन सिर्फ़ वही योजना पूरी होगी, जो प्रभु ने बनाई है। | 21 A person can plan anything in his heart. But only what the Lord has planned will come true. |
| 22 गरीब रहना गैरकानूनी तरीकों से पैसा कमाने से बेहतर है। गरीब व्यक्ति भी दूसरों की मदद करने का आनंद ले सकता है। | 22 It is better to be poor than to make money by illegal means. A poor person can help others and enjoy it. |
| 23 जो प्रभु का भय मानता है, वह सुखी जीवन जिएगा। वह अपने जीवन के हर दिन के लिए परमेश्वर का आभारी रहेगा और बुराई उसके निकट नहीं आएगी। | 23 The one who fears the Lord will live a happy life. He will be grateful to God for every day of his life, and evil will not come close to him. |
| 24 आलसी व्यक्ति चम्मच तो उठा लेता है, लेकिन उसे मुँह तक नहीं ले जाता। | 24 A lazy person takes a spoon, but he is reluctant to lift it up to his mouth. |
| 25 अगर तुम किसी बदतमीज़ व्यक्ति को सुधारोगे तो वह तुम्हारी बात नहीं मानेगा। इसलिए उसे अपने काम का अंजाम भुगतना होगा। तब साधारण व्यक्ति भी समझदारी से काम करना सीख जाएगा। लेकिन अगर तुम किसी बुद्धिमान व्यक्ति को सुधारोगे तो वह समझ जाएगा कि उसे अपना व्यवहार सुधारना चाहिए। | 25 If you make a proper correction to the one who acts disrespectfully, he will not listen to you. So he must be responsible for the consequences of his actions. Then even a simple person will learn a lesson to act with understanding. But if you make a proper correction to a wise person, he will understand that he should correct his behavior. |
| 26 उस बेटे को शर्म आनी चाहिए, जो अपने पिता को बर्बाद करता है और अपनी माँ को घर से भगा देता है और खुद को बदनाम करता है। | 26 Shame and disgrace to the son who ruins his father and chases his mother out of the house. |
| 27 हे मेरे बेटे, अगर तुम उचित सुधारों पर ध्यान देना बंद कर दोगे तो तुम मूर्खतापूर्ण गलतियाँ करने लगोगे। | 27 My son, if you stop paying attention to proper corrections, you will begin to make foolish mistakes. |
| 28 जब कोई गवाह झूठी गवाही देता है तब अदालत का मज़ाक बन जाता है। और जब कोई अपराधी बोलता है तब वह चतुराई से झूठ बोलता है। | 28 When a witness gives false testimony, the court turns into a mockery. And when a criminal speaks, he tells skillful lies. |
| 29 अपराधी न्याय से नहीं बच पाएगा। और मूर्ख मार खाने से नहीं बच पाएगा। | 29 A criminal will not be able to escape judgment. And a fool will not be able to escape being beaten. |
अध्याय 20 | Chapter 20 |
| 1 जो शराब पीता है, वह अपना तमाशा बनाएगा। जो शराब पसंद करता है, वह झगड़े करेगा। शराब के आदी लोग मूर्खता भरे काम करेंगे। | 1 The one who drinks wine will make a fool of himself. The one who loves strong drink will get into fights. People who are addicted to alcohol will do foolish things. |
| 2 जब राजा गुस्से से भरा होता है तब वह गरजते हुए शेर की तरह होता है। जो राजा के गुस्से को भड़काता है, वह अपना जीवन खो सकता है। | 2 When a king is full of anger, he is like a roaring lion. The one who provokes the wrath of a king may lose his life. |
| 3 कोई भी मूर्ख झगड़ा शुरू कर सकता है। लेकिन जो झगड़ों को सुलझाना जानता है, वह आदर के योग्य है। | 3 Any fool can stir up a quarrel. But the one who knows how to resolve conflicts is worthy of respect. |
| 4 आलसी व्यक्ति बीज बोने के लिए ज़मीन नहीं जोतता। वह व्यर्थ ही उस खेत में फसल का इंतज़ार करता है, जहाँ उसने कुछ भी नहीं बोया। | 4 A lazy person will not plow the land to plant seeds. He will wait in vain for a harvest from a field where he planted nothing. |
| 5 व्यक्ति के विचार इतने गहरे होते हैं कि उनकी तुलना गहरे समुद्र से की जा सकती है। और बुद्धिमान व्यक्ति अपने विचारों को इस तरह से कहना जानता है कि दूसरे लोग उन्हें समझ सकें। | 5 The thoughts of a person contain such depth that they could be compared to deep waters. And a wise person knows how to express his thoughts so that others could understand him. |
| 6 व्यक्ति के आस-पास बहुत से लोग हो सकते हैं, जो खुद को उसका दोस्त कहते हैं। लेकिन एक सच्चा दोस्त मिलना कितना मुश्किल है, जो तुम्हें कभी निराश न करे! | 6 A person may have many people around him who call themselves his friends. But how difficult it is to find a true friend who will never fail you! |
| 7 अगर कोई विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है तो उसके बच्चे आशीषित और सुखी जीवन जिएंगे। | 7 If a believer is eager to do what is right, his children will live a blessed and happy life. |
| 8 जब राजा किसी अपराधी को दंड का फैसला सुनाता है तब अपराधी के लिए राजा की ओर देखना कितना भयानक होता है! | 8 How terrifying it is for a criminal to look at the king when the king passes judgment on him! |
| 9 ऐसा कहने की हिम्मत कौन करेगा, “मैंने अपने दिल को शुद्ध किया और अपने पाप से आज़ाद हो गया?” | 9 Who would dare to say, “I cleansed my heart and got rid of sin?” |
| 10 प्रभु नफ़रत करता है जब बेचने वाले दूसरों को धोखा देने के लिए गलत तराजू और गलत माप का इस्तेमाल करते हैं। | 10 The Lord hates when sellers use inaccurate scales and wrong measuring cups to deceive others. |
| 11 बच्चे के व्यवहार पर ध्यान देना। अगर उसके माता-पिता ने उसे सही तरीके से पाला है तो वह ईमानदारी से काम करेगा। | 11 Observe the behavior of a child. If his parents raised him in the right way, he will act honestly. |
| 12 प्रभु ने लोगों को देखने और सुनने की क्षमता दी, ताकि वे बुद्धि की बातें सीख सकें। | 12 The Lord gave people the ability to see and hear so that they could learn wisdom. |
| 13 जो नींद से प्यार करता है, वह गरीब हो जाएगा। लेकिन जो थके होने के बावजूद मेहनत करता है, उसके पास जीवन के लिए वह सब कुछ होगा, जिसकी उसे ज़रूरत है। | 13 The one who loves sleeping will become poor. But the one who works despite being tired will have all he needs for life. |
| 14 शुरुआत में खरीदार कीमत कम कराने के लिए सामान की गुणवत्ता के बारे में शिकायत करता है। लेकिन बाद में वह गर्व से बताता है कि उसने अच्छा सौदा किया। | 14 In the beginning, the buyer complains about the quality of a product to bring the price down. But later he boasts to others that he was able to buy a great product at a good price. |
| 15 जब लोग समझदारी से बोलते हैं तब उनकी बातें बहुमूल्य रत्नों से भी अधिक कीमती होती हैं। ऐसी बातें सोने और अनमोल गहनों से भी बढ़कर होती हैं। | 15 Words spoken with competence are of greater value than precious stones. They are more valuable than gold and many jewels. |
| 16 अगर तुमने किसी दूसरे व्यक्ति का कर्ज चुकाने का वादा किया है, लेकिन तुम उसे नहीं चुका पाए तो लेनदार तुम्हारी सारी संपत्ति ले लेंगे। और तुम्हारे कपड़े भी नहीं बचेंगे। | 16 If you promised to pay off the debts of another person, but you failed to do so, the creditors will take all your possessions. You will not even have clothes left. |
| 17 जो गैरकानूनी तरीकों से पैसा कमाना पसंद करता है, वह इसका आनंद उसी तरह लेता है, जैसे लोग स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हैं। लेकिन बाद में उसे ऐसा महसूस होगा, जैसे उसने गंदगी खा ली हो और अब उल्टी कर रहा हो। | 17 The one who loves making money by illegal means enjoys it like people enjoy delicious food. But later he will feel like a person who is vomiting because he has eaten dirt. |
| 18 अगर तुम समझदार लोगों से सलाह लोगे तो तुम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाओगे। बिना योजना के युद्ध में जल्दबाज़ी न करना, नहीं तो, तुम हार जाओगे। | 18 You will be able to achieve your goal if you consult with competent people. Do not rush into battle without a plan, otherwise you will be defeated. |
| 19 जो अफ़वाहें फैलाता है, वह भेद छिपाना नहीं जानता। जो बहुत ज़्यादा बोलता है, उसके साथ संगति न करना। | 19 The one who spreads gossip does not know how to keep secrets. Do not fellowship with the one who talks too much. |
| 20 अपने माता-पिता का अपमान करने वाले का जीवन उस दीपक की तरह होगा, जो घोर अंधकार में बुझ जाएगा। | 20 The life of a person who insults his father and mother will be like a lamp that will stop shining in complete darkness. |
| 21 जितनी जल्दी कोई व्यक्ति अपनी विरासत पा लेता है, भविष्य में उसे उतना ही कम लाभ और आशीष मिलेंगी। | 21 The sooner a person receives his inheritance, the less benefit and blessing it will bring him in the future. |
| 22 जिसने तुम्हारे साथ गलत किया, उससे यह न कहना, “जैसा तुमने मेरे साथ किया, वैसा ही मैं भी तुम्हारे साथ करूँगा।” इस स्थिति को प्रभु के हाथों में सौंप देना और वह बुराई से तुम्हारी रक्षा करेगा। | 22 Do not say to the person who wronged you, “I will do to you what you did to me.” Give this situation into the hands of the Lord, and He will protect you from evil. |
| 23 जब बेचने वाले खरीदारों को धोखा देते हैं और असली वजन से मेल न खाने वाले बट्टों का इस्तेमाल करते हैं तब प्रभु इससे नफ़रत करता है। गलत तराजू से तुम्हारा कोई भला नहीं होगा। | 23 The Lord hates when sellers deceive buyers and use the weights that do not match their weight. Inaccurate scales will not do you any good. |
| 24 प्रभु व्यक्ति के जीवन की दिशा निर्धारित करता है। और कोई भी नहीं जानता कि भविष्य में उसके साथ क्या होगा। | 24 The Lord determines the direction of a person's life. And no one knows what will happen to him in the future. |
| 25 कोई भी वादा करने से पहले अच्छी तरह से सोच लेना। नहीं तो, तुम अपनी ही बातों से मुसीबत में पड़ सकते हो। | 25 Think carefully before promising anything. Otherwise, you may suffer from your own words. |
| 26 जैसे लोग अनाज से भूसी को अलग करने के लिए दावने वाला पहिया चलाते हैं, वैसे ही बुद्धिमान राजा नीच लोगों को अपने सामने से दूर करता है। | 26 As people use a threshing wheel to separate the husk from the grain so a wise king removes wicked people from his presence. |
| 27 प्रभु व्यक्ति के मन में ज्योति जलाता है, ताकि वह देख सके कि उसके मन के अंदर क्या चल रहा है। | 27 The Lord turns on the light in a person's spirit so that a person could see what is going on in the depths of his heart. |
| 28 अगर कोई राजा दया दिखाए और सच्चाई की शिक्षा के अनुसार काम करे तो ये बुराई से उसकी रक्षा करेंगी। और अगर राजा अपने लोगों का ख्याल रखे तो वह लंबे समय तक अपने देश पर राज्य करेगा। | 28 If a king shows compassion and acts according to the teaching of the truth, it will protect him from evil. And if the king takes care of his people, he will rule the country for a long time. |
| 29 जवानों की पहचान उनकी शक्ति से होती है। लेकिन जिन बुजुर्गों के बाल सफेद हो चुके हैं, वे अपनी बुद्धिमानी के लिए जाने जाते हैं। | 29 Young people are known for their strength. But elderly people who have lived to the very gray hair are known for their wisdom. |
| 30 जो व्यक्ति बुराई करता है, उसके चेहरे पर चोट के निशान होंगे। ऐसा व्यक्ति तब तक अपनी दुष्ट योजनाएँ नहीं छोड़ेगा, जब तक उसे पीटा न जाए। | 30 The one who does evil will have bruises on his face. Such a person will not give up his wicked plans until he is beaten. |
अध्याय 21 | Chapter 21 |
| 1 अगर प्रभु चाहे तो वह बहुत तेज बहती हुई नदी की दिशा बदल सकता है। और उसी तरह वह राजा के विचारों की दिशा भी बदल सकता है, क्योंकि राजा का दिल परमेश्वर के हाथ में होता है। | 1 If the Lord wants, He can change the direction of a raging river. And He can also change the direction of king's thoughts because God holds king's heart in His hand. |
| 2 कोई व्यक्ति सोच सकता है कि वह हमेशा वही करता है, जो सही है। लेकिन प्रभु व्यक्ति के दिल के असली इरादों को जानता है। और सिर्फ़ परमेश्वर ही न्याय कर सकता है कि व्यक्ति सही तरीके से व्यवहार करता है या नहीं। | 2 A person may think that he always does what is right. But the Lord knows the true motives of a person's heart. And only God can judge if a person acts in the right way. |
| 3 जब कोई व्यक्ति सही फ़ैसले लेता है और सही काम करता है तब प्रभु उससे प्यार करता है। लेकिन जो व्यक्ति जीवन में गलत रास्ता चुनता है और परमेश्वर को खुश करने के लिए बलिदान चढ़ाता है, वह प्रभु को खुश नहीं कर पाएगा। | 3 The Lord delights when a person makes right decisions and acts justly. But the one who chooses a wrong path in life and brings sacrifices to God to win His favor will not be able to please the Lord. |
| 4 जो पाप में जीता है और बुरे काम करता है, वह दूसरों को अहंकार से देखता है, क्योंकि उसका दिल अहंकार से भरा होता है। | 4 The one who lives in sin and does evil deeds looks at others with arrogance because his heart is filled with pride. |
| 5 जो काम करना पसंद करता है, वह उसे अच्छी तरह से करने की पूरी कोशिश करता है। इसलिए वह सफलता में जिएगा। लेकिन जो लापरवाही करता है और जल्दबाज़ी में अपना काम खत्म करता है, वह गरीबी में जिएगा। | 5 The one who loves working does his best to do his work with excellence. So he will live in abundance. But the one who works carelessly and is in a hurry to finish his work as soon as possible will live in poverty. |
| 6 अगर कोई व्यक्ति अमीर बनने के लिए झूठ बोलता है तो उसका झूठ उसे मौत की ओर ले जाएगा। और उसका धन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। | 6 If a person tells lies to get rich, it will lead him to death. And his wealth will completely disappear. |
| 7 जो व्यक्ति सही काम करने से इनकार करता है और दूसरों के साथ क्रूरता से पेश आता है, उसके साथ भी लोग क्रूरता से पेश आएंगे। | 7 The one who refuses to act justly and treats others with cruelty will also suffer from cruel treatment towards himself. |
| 8 जिसने अपराध किया, वह दूसरों को धोखा देगा। लेकिन निर्दोष व्यक्ति ईमानदारी से व्यवहार करेगा। | 8 A person who committed a crime will deceive others. But an innocent person will behave honestly. |
| 9 बड़े घर में झगड़ालू पत्नी के साथ रहने से छत के कोने पर रहना बेहतर है। | 9 It is better to live on the edge of a roof than in a spacious house with a quarrelsome wife. |
| 10 नीच व्यक्ति को बुराई करना पसंद होता है। इसलिए उसे अपने दोस्त पर भी दया नहीं आती। | 10 A wicked person loves doing evil. So he is unable to show compassion even to his friend. |
| 11 अगर तुम किसी ऐसे व्यक्ति का उचित सुधार करते हो, जो अनादर से व्यवहार करता है तो वह तुम्हारी बात नहीं सुनेगा। इसलिए उसे अपने कामों के परिणामों के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। तब साधारण व्यक्ति भी समझदारी से काम करना सीख जाएगा। और जो समझदारी के साथ काम करता है, वह और बुद्धिमान बनने के लिए खुशी से सीखेगा। | 11 If you make a proper correction to the one who acts disrespectfully, he will not listen to you. So he must be held accountable for the consequences of his actions. Then even a simple person will learn a lesson to act with understanding. And the one who acts with understanding will learn joyfully to become even wiser. |
| 12 परमेश्वर देखता है कि नीच व्यक्ति अपने घर के बंद दरवाजों के पीछे क्या करता है। प्रभु न्यायी है, इसलिए नीच व्यक्ति विपत्ति से नहीं बच पाएगा। | 12 God can see what a wicked person does behind the closed doors of his house. The Lord is just, so a wicked person will not be able to escape disaster. |
| 13 जब कोई गरीब व्यक्ति तुमसे मदद माँगे तब उसे नज़रअंदाज़ न करना। नहीं तो, जब तुम मुश्किल में होगे तब कोई भी तुम्हारी मदद नहीं करेगा। | 13 Do not ignore a poor person when he begs you for help. Otherwise, when you find yourself in a difficult situation, no one will help you either. |
| 14 अगर कोई व्यक्ति तुम पर गुस्सा है और क्रोध से भरा हुआ है तो उससे मेल-मिलाप करने के लिए उदारता दिखाना। तुम्हें उससे अकेले में मिलकर उसे कोई अच्छा उपहार देना चाहिए। | 14 If someone is angry and furious with you, show generosity to make peace with this person. You should meet him privately and give him a nice gift. |
| 15 जब लोग न्याय करते हैं तब विश्वासी आनन्दित होता है, क्योंकि वह सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है। लेकिन कानून तोड़ने वाला न्याय से डरता है। | 15 When people do justice, the believer rejoices because he is eager to do what is right. But the one who breaks the law is afraid when justice is done. |
| 16 जो सही मार्ग से भटक जाता है, वह नष्ट हो जाएगा और कब्र में समा जाएगा। | 16 The one who goes astray from the right path will perish and end up in the grave. |
| 17 जो मनोरंजन में दिलचस्पी रखता है, वह गरीब हो जाएगा। जो शराब और ऐश-आराम पर पैसा उड़ाना पसंद करता है, वह अमीर नहीं बन पाएगा। | 17 The one who likes entertainment will become poor. The one who loves spending money on alcohol and pleasures will not get rich. |
| 18 अगर कोई नीच व्यक्ति किसी विश्वासी को नुकसान पहुँचाना चाहता है तो विश्वासी के बजाय वह खुद दुःख उठाएगा। और अगर कोई झूठा व्यक्ति किसी ईमानदार व्यक्ति पर आरोप लगाना चाहता है तो ईमानदार व्यक्ति के बजाय वह खुद दुःख उठाएगा। | 18 If a wicked person wants to harm a believer, he will suffer instead of the believer. And if a liar wants to accuse an honest person, he will suffer instead of the honest one. |
| 19 झगड़ालू और गुस्से वाली पत्नी के साथ रहने के बजाय रेगिस्तान में रहना बेहतर है। | 19 It is better to settle down in a desert than to live with an angry and quarrelsome wife. |
| 20 बुद्धिमान व्यक्ति के घर में कीमती चीजें और खाने-पीने की वस्तुएँ होती हैं। लेकिन मूर्ख अपनी सारी कमाई बिना किसी लक्ष्य के खर्च कर देता है। | 20 There are valuable things and provisions of food in the house of a wise person. But a fool spends without any purpose everything he earns. |
| 21 जो ईमानदारी से काम करता है और दूसरों का भला करता है, वह सुखी जीवन जिएगा। लोग ऐसे व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे और उसका आदर करेंगे। | 21 The one who acts honestly and does good to others will live a happy life. People will treat such a person in a good way and will show him respect. |
| 22 बुद्धिमान व्यक्ति उस शहर पर विजय पा सकेगा जिसकी रक्षा हथियारबंद लोग करते हैं। वह जानता है कि शहर के चारों ओर की दीवारों को कैसे तोड़ना है, जिन्हें तोड़ना असंभव लगता है। | 22 A wise person will be able to conquer a city that is defended by well-armed men. He knows how to break down the walls around the city that seem impossible to break. |
| 23 जो व्यक्ति कुछ भी बोलने से पहले सोचता है और बहुत ज़्यादा नहीं बोलता, वह खुद को मुसीबतों से बचा लेगा। | 23 The one who thinks before saying something and does not speak too much will save himself from trouble. |
| 24 जो घमण्ड करता और दूसरों को नीचा दिखाता है, वह बिना किसी शर्म के बुराई करेगा। | 24 The one who shows arrogance and puts other people down will do evil without any shame. |
| 25 आलसी व्यक्ति काम नहीं करना चाहता, इसलिए उसके सपने कभी भी पूरे नहीं होंगे। वह काम पर जाने के बजाय भूख से मरना पसंद करेगा। | 25 A lazy person does not want to work, so his dreams will never come true. He would rather die of hunger than go to work. |
| 26 लालची व्यक्ति के पास हमेशा कुछ न कुछ कमी रहती है, इसलिए वह कभी भी ज़रूरतमंदों की मदद नहीं करता। लेकिन एक विश्वासी के पास जो कुछ भी है, वह उदारता से उसे दूसरों के साथ बाँटता है। | 26 A greedy person always lacks something, so he never helps the needy. But a believer generously shares with others whatever he has. |
| 27 जब नीच लोग परमेश्वर का अनुग्रह पाने के लिए उसे बलिदान चढ़ाते हैं तब परमेश्वर उससे नफ़रत करता है। और खासकर तब, जब वे कोई अपराध करने से पहले ऐसा करते हैं। | 27 God hates when wicked people offer sacrifices to Him to win His favor. And the Lord especially hates when they do it before committing a crime. |
| 28 एक बेईमान व्यक्ति जो अदालत में झूठी गवाही देता है, वह सजा से नहीं बच पाएगा। लेकिन एक ईमानदार व्यक्ति जो हमेशा सच बोलता है, वह अदालत में वही कहेगा, जो वह जानता है। | 28 A dishonest person who gives false testimony in the court will not be able to escape punishment. But an honest person who always speaks the truth will tell the court what he knows. |
| 29 नीच व्यक्ति बेशर्मी से व्यवहार करता है और अपने कामों के परिणाम के बारे में नहीं सोचता। लेकिन विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, इसलिए वह कुछ भी करने से पहले सोचता है। | 29 A wicked person behaves shamelessly and does not think about the consequences of his actions. But a believer is eager to do what is right, so he thinks before doing something. |
| 30 ऐसा कोई बुद्धिमान या समझदार व्यक्ति नहीं, जो प्रभु को उसकी योजनाएँ पूरा करने से रोक सके। | 30 There is no such wise and intelligent person who could stop the Lord from fulfilling His plans. |
| 31 जब कोई व्यक्ति युद्ध के दिन के लिए अपना घोड़ा तैयार करता है तब वह जीतने के लिए हर संभव प्रयास करता है। लेकिन जीत प्रभु की ओर से मिलती है। | 31 When a person prepares his horse for the day of battle, he does his best to win. But the victory comes from the Lord. |
अध्याय 22 | Chapter 22 |
| 1 अच्छा नाम बड़े धन से बेहतर है। अच्छी प्रतिष्ठा चाँदी और सोने से ज़्यादा कीमती है। | 1 It is better to have a good name than great wealth. A good reputation is more valuable than silver and gold. |
| 2 एक अमीर व्यक्ति और गरीब व्यक्ति में क्या समानता हो सकती है? प्रभु ने ही उन दोनों को बनाया और उन्हें जीवन दिया। | 2 What can a rich person and a poor person have in common? The Lord created them both and gave them life. |
| 3 समझदार व्यक्ति खतरे को पहले से ही भाँप लेता है और सावधानी से रहता है। लेकिन लापरवाह व्यक्ति खतरे को नजरअंदाज करके मुसीबत में पड़ जाता है। | 3 A person of understanding foresees danger and takes precautions. But a careless person ignores danger and faces trouble. |
| 4 जो प्रभु के सामने खुद को नम्र करता है और उसका भय मानता है, वह धन पाएगा। लोग उसका आदर करेंगे और वह सुखी जीवन जिएगा। | 4 The one who humbles himself before the Lord and fears Him will gain wealth. He will become a respected person and live a happy life. |
| 5 जो बुराई करने की योजना बनाता है, वह अपने ही कामों से दु:ख पाएगा। वह मुसीबत में पड़ेगा, जो उसे काँटों की तरह चोट पहुँचाएगी। उसे ऐसी परेशानियाँ होंगी, जो उसे जाल की तरह फँसाएंगी। लेकिन जो सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह खुद को मुसीबतों से बचाएगा। | 5 The one who plans to do evil will suffer from his own actions. He will face trouble that will hurt him like thorns. He will have such problems that will catch him like a net. But the one who is eager to do what is right will save himself from trouble. |
| 6 अगर तुम अपने बच्चे को बचपन से ही सही तरीके से पालोगे तो वह अपने जीवन के अंत तक सही रास्ते से नहीं मुड़ेगा। | 6 If you raise your child in the right way since his childhood, he will not turn away from the right path until the end of his life. |
| 7 अमीर लोग गरीबों पर अधिकार रखते हैं। और जो उधार लेता है, वह गुलाम की तरह अपने लेनदार की आज्ञा का पालन करेगा। | 7 The rich have power over the poor. And the one who borrows will obey his creditor like a slave. |
| 8 जो गुस्सा करता और अन्याय के बीज बोता है, वह मुसीबत की फसल काटेगा और अपना अधिकार खो देगा। | 8 The one who gets angry and plants the seeds of injustice will reap the harvest of disaster and lose his authority. |
| 9 जो गरीबों पर दया करता और जरूरतमंदों को भोजन देता है, वह आशीष पाएगा। | 9 The one who shows compassion to the poor and feeds those who need food will be blessed. |
| 10 जब तुम दूसरों को ठेस पहुँचाने वाले के साथ संगति छोड़ दोगे तब तुम बहस, झगड़ा और अपमान करना बंद कर दोगे। | 10 When you quit fellowship with the one who offends others, you will stop arguing, quarreling and insulting. |
| 11 अगर किसी का दिल सच्चा है और वह बात करने में अच्छा है तो राजा उसे अपने करीब लाएगा। | 11 If a person has a sincere heart, and is pleasant to talk to, the king will draw him closer. |
| 12 प्रभु अपने वचन के पूरा होने पर नज़र रखता है। वह उन लोगों की योजनाओं को नष्ट कर देगा, जो उस पर विश्वास नहीं करते और उसकी सच्चाई के खिलाफ़ बोलते हैं। | 12 The Lord watches over His Word to be fulfilled. He will destroy the plans of those who do not believe in Him and speak against His truth. |
| 13 आलसी व्यक्ति हमेशा बहाने बनाता है। वह कहता है, “शहर में एक शेर घूम रहा है, इसलिए मैं काम पर नहीं जा सकता। अगर मैं बाहर कदम रखूँगा तो शेर मुझे चौक के बीच में टुकड़े-टुकड़े कर डालेगा!” | 13 A lazy person always makes excuses. He says, “There is a lion roaming through the city, so I cannot go to work. If I step outside, the lion will tear me apart in the middle of the square!” |
| 14 जो चरित्रहीन स्त्री के साथ संबंध बनाता है, वह खड़ी चट्टान के किनारे खड़ा होता है और प्रभु का क्रोध अपने ऊपर ले आता है। जो उस औरत के साथ संबंध बनाएगा, वह उस चट्टान से गिर जाएगा। | 14 The one who spends time with an immoral woman stands on the edge of a steep cliff and invites the wrath of the Lord upon himself. The one who will enter into a relationship with her will fall from this cliff. |
| 15 अगर कोई बच्चा सुधारों को नहीं समझता और गलत तरीके से व्यवहार करता रहता है तो शारीरिक अनुशासन उसे सही काम करना सिखाएगा। | 15 If a child does not understand corrections and continues to behave in a wrong way, physical discipline will teach him to do what is right. |
| 16 जो अमीर बनने के लिए गरीबों के साथ अन्याय करता है, वह अपना धन खो देगा। और जो अमीरों को खुश करने के लिए उन पर अपनी उदारता दिखाता है, वह भी गरीब हो जाएगा। | 16 The one who treats the poor unjustly to get rich will lose his wealth. And the one who shows his generosity to the rich to win their favor will become poor. |
| 17 जो लोग समझदारी से बोलते हैं, उनकी बात ध्यान से सुनना। और जो मैं तुम्हें सिखाता हूँ, उसे याद रखना। इसे अपने दिल में हमेशा के लिए रहने देना। | 17 Listen carefully to those who speak with wisdom. And remember what I teach you. Let it remain in your heart forever. |
| 18 मेरी बातों को न भूलना। तब तुम समझदारी से बोलोगे और इससे तुम्हें खुशी मिलेगी। | 18 Do not forget my words. Then you will speak with wisdom, and it will bring you joy. |
| 19 जो मैं तुम्हें सिखाता हूँ, उसे याद रखना। हर दिन तुम्हें प्रभु पर भरोसा रखना चाहिए। | 19 Remember what I teach you. Every day you should trust the Lord. |
| 20 मैं तुम्हें सही तरीके से काम करने की तीस सलाहें पहले ही लिख चुका हूँ। | 20 I have already written to you thirty advice on how to act in the right way. |
| 21 मैंने तुम्हें सच्चाई की शिक्षा के अनुसार सिखाया है। और मैं चाहता हूँ कि जो लोग तुमसे सलाह लेने आते हैं, तुम उनसे सच्चाई की बातें करना। | 21 I taught you according to the teaching of the truth. And I want you to speak the words of truth to those who come to you for advice. |
| 22 गरीब लोग अपनी रक्षा नहीं कर पाते, इसलिए अमीर बनने के लिए उनका नुकसान न करना। और उनकी गरीबी के बावजूद भी उन्हें अदालत में न्याय दिलाना। | 22 Poor people are not able to defend themselves, so do not bring them to ruin to get rich. And despite their poverty show them justice in court. |
| 23 याद रखना कि प्रभु उनकी रक्षा करेगा और वह गरीबों को लूटने वाले की ज़िंदगी ले लेगा। | 23 Remember that the Lord will defend them and take the life of the one who robs the poor. |
| 24 जल्दी गुस्सा करने वाले व्यक्ति से दोस्ती न करना। गर्म स्वभाव वाले व्यक्ति के साथ संगति न करना। | 24 Do not make friendship with the one who gets angry easily. Do not have fellowship with a hot-tempered person. |
| 25 नहीं तो, तुम भी उसी की तरह क्रोधी हो जाओगे और यह आदत तुम्हारा जीवन बर्बाद कर देगी। | 25 Otherwise, you will become as short-tempered as he is, and this habit will ruin your life. |
| 26 किसी और के कर्ज को चुकाने के लिए सहमत न होना और न ही उसके धन की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेना। | 26 Do not agree to pay off another person's debts and do not take his financial obligations on yourself. |
| 27 अगर तुम उसका कर्ज चुकाने का वादा करते हो, लेकिन ऐसा नहीं कर पाते तो लेनदार तुम्हारी सारी संपत्ति ले लेंगे। तुम्हारे पास बिस्तर तक नहीं बचेगा। | 27 If you promise to pay off his debts, but you fail, the creditors will take all your possessions. You will not even have a bed left. |
| 28 उस ज़मीन की सीमाओं को न बढ़ाना जिसे तुम्हारे पूर्वजों ने बहुत पहले बसाया था। | 28 Do not move the boundaries of a land that your fathers set up long ago. |
| 29 क्या तुम किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हो, जो अपने काम में निपुण हो? वह राजाओं की सेवा करेगा और आम लोगों के लिए काम नहीं करेगा। | 29 Do you know a person who is excellent at his business? He will serve kings, and he will not work for ordinary people. |
अध्याय 23 | Chapter 23 |
| 1 अगर कोई अधिकारी किसी विषय पर चर्चा करने के लिए तुम्हें भोजन पर बुलाए तो सावधान रहना और जो कुछ तुम्हारे सामने रखा जाए, वह सब कुछ न खा लेना। | 1 If an influential person invites you for a meal to discuss something with you, be careful and do not eat everything you see. |
| 2 चाहे तुम्हें खाना कितना भी पसंद हो, फिर भी खुद पर काबू रखना। | 2 Control yourself, even if you love eating. |
| 3 उस स्वादिष्ट भोजन पर ध्यान न देना, जो वह तुम्हारे सामने रखेगा। इसके बजाय, उसकी बातें सावधानी से सुनना, ताकि वह तुम्हें धोखा न दे सके और तुम्हें किसी ऐसे खतरनाक काम में न फँसा सके, जो तुरंत लाभ पहुँचाने का वादा करता हो। | 3 Pay no attention to the delicious food that he will put in front of you. Instead, listen carefully to him so that he could not deceive you and involve you in a dangerous business that promises to bring a quick profit. |
| 4 धन के पीछे न भागें। समझदार बनें और जोखिम भरे व्यवसाय में भाग लेने से मना करें। | 4 Do not run after wealth. Be wise and refuse to participate in a risky business. |
| 5 नहीं तो, तुम्हारा धन पलक झपकते ही गायब हो जाएगा। वह बाज की तरह अपने पंख फड़फड़ाएगा और आकाश में उड़ जाएगा। | 5 Otherwise, your wealth will disappear in the blink of an eye. Like an eagle, it will flap its wings and fly into the sky. |
| 6 अगर कोई लालची व्यक्ति तुम्हें भोजन पर बुलाए तो उसे मना कर देना। और चाहे वह कितना भी स्वादिष्ट खाना क्यों न पेश करे। | 6 If a greedy person invites you for a meal, refuse his invitation. And it does not matter what kind of delicious food he might offer. |
| 7 व्यक्ति के दिल में, जो विचार भरे होते हैं, वे दिखाते हैं कि वह वास्तव में कैसा है। इसलिए अगर तुम किसी लालची व्यक्ति से मिलने जाओगे तो वह तुमसे कहेगा, “खाओ और पियो।” लेकिन अपने मन में वह तुम्हारे खाने के हर एक टुकड़े की कीमत को गिनता रहेगा। | 7 The thoughts that fill the soul of a person show who he really is. So if you come to visit a greedy person, he will tell you, “Eat and drink.” But in his heart he will count the cost of every piece you eat. |
| 8 जब तुम उसके व्यवहार को समझोगे तब जो कुछ तुमने खाया है, उसके कारण तुम्हें उल्टी सी महसूस होगी। और तुम्हें इस बात का अफसोस होगा कि तुमने उसे उसके स्वादिष्ट भोजन के लिए धन्यवाद किया था। | 8 When you feel his attitude, you will feel sick from what you have eaten. And you will regret that you thanked him for his delicious food. |
| 9 मूर्ख को ज्ञान की सलाह न देना, क्योंकि वह इसे तुच्छ समझेगा। | 9 Do not give wise advice to a fool because he will treat it with contempt. |
| 10 उस ज़मीन के सीमा को न बढ़ाना, जो बहुत पहले ठहराई गयी थी। और अनाथों की भूमि को न छीनना। | 10 Do not move the boundary of a land that was established long ago. And do not seize the land that belongs to orphans. |
| 11 जो अनाथों को नुकसान पहुँचाता है, उसे सर्वशक्तिमान परमेश्वर का सामना करना पड़ेगा, जो उनकी रक्षा करता है। | 11 The one who offends orphans will deal with the Almighty God who will defend them. |
| 12 जब लोग तुम्हें सुधारें तब उनकी बातें ध्यान से सुनना। और जब दूसरे तुम्हें बुद्धि की बातें सिखाएं तब अपने मन को इधर-उधर भटकने न देना। | 12 Pay attention when people make proper corrections to you. And do not be distracted when others teach you wise things. |
| 13 अपने बच्चे को सुधारना और उसे वह सब कुछ न करने देना, जो भी वह चाहता है। अगर तुम शारीरिक अनुशासन का इस्तेमाल करते हो तो इससे उसे कोई भी नुकसान नहीं होगा। | 13 Correct your child and do not allow him to do whatever he wants. If you use physical discipline, it will not harm him. |
| 14 इसके बजाय, यह उसे लाभ पहुँचाएगा। तुम उसके प्राण को नरक से बचाने के लिए उसे अनुशासित करते हो। | 14 Instead, it will benefit him. You discipline him to save his soul from hell. |
| 15 हे मेरे बेटे, अगर तुम्हारा मन बुद्धि से भरा है तो मैं अपने सारे दिल से आनन्दित होऊँगा। | 15 My son, if your heart is filled with wisdom, I will rejoice with all of my heart. |
| 16 और जब तुम सही बात कहोगे तब मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश होऊँगा। | 16 And I will be very happy for you when you say what is right. |
| 17 जो लोग पाप में जीते हैं, उनकी सफलता से तुम्हारे दिल में जलन नहीं होनी चाहिए। अपने जीवन के सभी दिनों में तुम्हें अपने पूरे दिल से प्रभु का भय मानना चाहिए। | 17 Your heart should not envy the success of those who live in sin. All the days of your life you must fear the Lord with all of your heart. |
| 18 उज्जवल भविष्य तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है। इसलिए हर परिस्थिति में प्रभु पर अपनी आशा को न खोना। | 18 There is a bright future waiting for you. So in every situation do not lose your hope in the Lord. |
| 19 हे मेरे बेटे, मेरी बात सुनो और बुद्धिमानी से काम करना शुरू करो। अपने पूरे दिल से जीवन में सही दिशा चुनने की पूरी कोशिश करना। | 19 My son, listen to me and begin to act wisely. With all your heart do your best to choose the right direction in life. |
| 20 शराब पीने वालों और बहुत ज़्यादा मांस खाने वालों की संगति में समय न बिताना। | 20 Do not spend time in the company of those who drink alcohol and eat too much meat. |
| 21 ऐसे लोग शराब और खाने के अलावा किसी और चीज़ में दिलचस्पी नहीं रखते। वे बहुत ज़्यादा सोते हैं, इसलिए वे गरीब हो जाएंगे और उनके कपड़े फटे चिथड़ों में बदल जाएंगे। | 21 Such people are interested in nothing, but alcohol and food. They sleep too much, so they will become poor and their clothes will turn into rags. |
| 22 अपने पिता की बात सुनो, क्योंकि उसने तुम्हें जीवन दिया है। और जब तुम्हारी माँ बूढ़ी हो जाए तब उसे नज़रअंदाज़ न करना। | 22 Listen to your father because he gave you life. And do not neglect your mother when she is old. |
| 23 अगर तुम समझ गए हो कि सच्चाई क्या है तो किसी भी कीमत पर सच्चाई को न छोड़ना। जब कोई तुम्हारा उचित सुधार करे तब उस पर ध्यान देना। चाहे जो भी कीमत चुकानी पड़े, तुम्हें हर परिस्थिति में समझदारी और ईमानदारी से पेश आना चाहिए। | 23 If you understand what the truth is, do not betray it for any amount of money. Pay attention when someone makes proper corrections to you. No matter what the cost is, you should behave in a wise and reasonable way in every situation. |
| 24 पिता के लिए यह कितनी सुखद और आनंद की बात है कि उसका बेटा बुद्धिमान है, जो परमेश्वर पर विश्वास करता है और सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है! | 24 How pleasant and joyful it is for a father to have a wise son who believes in God and is eager to do what is right! |
| 25 इसलिए समझदारी से काम करना, ताकि तुम्हारा पिता आनन्दित हो। और तुम्हारी माँ खुश होगी कि उसने ऐसे अच्छे बेटे को जन्म दिया। | 25 So behave wisely and you will bring joy to your father. And your mother will be happy that she gave birth to such a wonderful son. |
| 26 हे मेरे बेटे, मैं यह जानना चाहता हूँ कि तुम्हारे दिल में क्या चल रहा है। मेरे जीने के तरीके पर ध्यान दो और मुझसे सीखो। | 26 My son, I want to know what is going on in your heart. Pay attention to how I live and take an example from me. |
| 27 किसी चरित्रहीन औरत के साथ संबंध शुरू न करना, क्योंकि यह एक खड़ी चट्टान से गिरने के जितना खतरनाक है। पराई स्त्री के साथ न सोना। नहीं तो, तुम ऐसी गंभीर मुश्किलों में फँस जाओगे जिनसे निकलना उतना ही कठिन होगा जितना संकरे कुएँ से बाहर आना। | 27 Do not enter into a relationship with an immoral woman because it is as dangerous as falling from a steep cliff. Do not sleep with the wife of another man. Otherwise, you will get into such serious problems that it will be as difficult for you to get out of them as from a narrow well. |
| 28 चरित्रहीन औरत एक डाकू की तरह होती है, जो दूसरों के परिवारों को बर्बाद कर देती है। वह ऐसे लोगों को ढूँढ़ती है जिन्हें बहकाया जा सके। और कई आदमी उसके साथ संबंध बनाते हैं और अपनी पत्नियों को धोखा देते हैं। | 28 An immoral woman behaves like a robber who ruins other families. She looks for those who can be seduced. And many men enter into a relationship with her and become unfaithful to their wives. |
| 29 कौन दुःख में रोता है और कौन उदास रहता है? कौन झगड़े शुरू करता है और कौन जीवन के बारे में शिकायत करता है? कौन फालतू के झगड़ों में चोट खाता है? और किसकी आँखें खून से लाल होती हैं? | 29 Who weeps in sorrow and who is depressed? Who starts quarrels and who complains about life? Who gets hurt in foolish fights? And who has bloodshot eyes? |
| 30 शराब पीने का शौकीन ऐसा ही दिखाई देता है। जो हमेशा नई शराब पीने के लिए तैयार रहता है, वह ऐसे ही रहता है। | 30 This is what the one who loves drinking wine looks like. This is what the one who is always eager to try new alcoholic drinks lives like. |
| 31 जब शराब गिलासों में डाली जाती है और वह चमकती है तब उसकी खूबसूरत चमक से मोहित न होना। | 31 Do not be captivated by the beautiful sparkle of wine as it is poured into glasses. |
| 32 लेकिन अगर तुम शराब पीना शुरू कर दोगे तो बाद में तुम्हें ऐसा लगेगा, जैसे तुम्हें किसी साँप ने डस लिया हो या किसी ज़हरीले नाग ने काट लिया हो। | 32 But if you start drinking, later on you will feel as bad as though a snake has bitten you or a viper has stung you. |
| 33 तुम अजीब-अजीब चीजें देखोगे। तुम अच्छी तरह से नहीं सोच पाओगे और उल्टी-सीधी बातें करोगे। | 33 You will have strange hallucinations. You will not be able to think clearly and will talk about immoral things. |
| 34 जब तुम सो जाओगे तब तुम्हें ऐसा लगेगा, जैसे तूफ़ानी समुंदर में जहाज़ डोल रहा हो और तुम ऊपर चढ़े हो। | 34 When you fall asleep, you will feel as if you were climbing the mast of a ship in a stormy sea. |
| 35 और जब तुम जागोगे तब कहोगे, “लोगों ने मुझे पीटा, लेकिन मुझे कोई दर्द महसूस नहीं हुआ। उन्होंने मुझे धक्का दिया, लेकिन मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ। अब मुझे फिर से नशे में धुत होने की ज़रूरत है।” | 35 And when you wake up, you will say, “People beat me, but I did not feel any pain. They pushed me, but I felt nothing. Now I need to get drunk again.” |
अध्याय 24 | Chapter 24 |
| 1 बुराई करनेवालों की सफलता से न जलना। ऐसे लोगों की संगति से बचना। | 1 Do not envy the success of those who do evil. Avoid spending time with such people. |
| 2 वे हिंसक अपराध करने की योजना बनाते हैं और दूसरों को परेशान करने के तरीकों के बारे में बात करते हैं। | 2 They plan to commit violent crimes and talk about how to cause trouble for others. |
| 3 जो घर बनाना चाहता है, उसके पास बुद्धि होनी चाहिए। जो अपने घर को बेहतर बनाना चाहता है, उसके पास सही ज्ञान होना चाहिए। | 3 The one who wants to build a house should have wisdom. The one who wants to improve his house must have professional skills. |
| 4 और जब वह घर बन जाता है तब बनावट की समझ रखने वाले लोग उसे आरामदायक बनाने के लिए हर तरह की कीमती और खूबसूरत चीजें खरीदते हैं। | 4 And when the house is built, people who understand design buy all kinds of valuable and beautiful things to make their house cozy. |
| 5 जो बुद्धिमान हो जाता है, वह बलवान हो जाता है। और जो लगातार ज्ञान प्राप्त करता जाएगा, वह और भी बलवान हो जाएगा। | 5 The one who becomes wise becomes strong. And the one who continues to gain knowledge will become even stronger. |
| 6 इसलिए युद्ध शुरू करने से पहले तुम्हें समझदार लोगों से मिलकर सावधानी से योजना बनानी चाहिए। अगर तुम अनुभवी लोगों की सलाह मानोगे तो तुम जीत पाओगे। | 6 So before you begin the battle, you should go to knowledgeable people to plan your actions. You will be able to win if you listen to the advice of experienced people. |
| 7 मूर्ख के लिए बुद्धि बहुत गहरी होती है। इसलिए जब बुद्धिमान लोग महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करते हैं तब मूर्ख को समझ नहीं आता कि बातचीत किस बारे में है और वह चुप रहता है। | 7 Wisdom is too deep for a fool. So when wise people discuss important things, a fool does not understand what the conversation is about, and he keeps silent. |
| 8 जो दूसरों को नुकसान पहुँचाने की योजना बनाता है, वह नीच व्यक्ति कहलाएगा। | 8 The one who makes plans to harm others will earn a reputation of a wicked person. |
| 9 जो कोई मूर्खतापूर्ण काम करने की योजना बनाता है, वह पाप करने की योजना बनाता है। और लोग उस व्यक्ति से नफ़रत करेंगे, जो दूसरों का अपमान करता है। | 9 The one who plans to do something foolish has planned to commit sin. And the one who treats others with contempt will be hated. |
| 10 मुसीबत के समय तुम्हारा व्यवहार दिखाता है कि तुम कितने मजबूत हो। अगर मुश्किलें आते ही तुम जल्दी हार मान लेते हो और निराश हो जाते हो तो तुम्हारे पास उनसे जीतने के लिए पर्याप्त शक्ति नहीं होगी। | 10 The way you behave in the times of trouble shows how strong you are. If you give up quickly and lose your heart when things go wrong, you will not have enough strength to overcome. |
| 11 जो अपनी मौत के करीब हैं, उन्हें बचाना और जिनकी मौत तय है, उनकी मदद करना। | 11 Rescue those who are close to death, and help those who are doomed to die. |
| 12 मदद के लिए उनकी पुकार को अनसुना न करना और यह न कहना, “यह मेरा काम नहीं!” तुम्हारे दिल में जो कुछ भी हो रहा है, उसे प्रभु देखता है। वह तुम्हारे हर काम पर नज़र रखता है। तुम्हें यह याद रखना चाहिए कि हर किसी को अपने कामों के अनुसार परमेश्वर से वही मिलेगा जिसका वह हकदार है। | 12 Do not ignore their cries for help and do not say, “It is none of my business!” The Lord can see what is happening in your heart. He watches the way you act. Remember that everyone will receive from God what he deserves according to his deeds. |
| 13 हे मेरे बेटे, तुम्हें शहद का छत्ता खाना अच्छा लगता है, क्योंकि यह स्वादिष्ट और सेहत के लिए अच्छा होता है। | 13 My son, you love eating honeycomb because it is delicious and good for health. |
| 14 समझदारी से काम करना सीखो। यह तुम्हारे प्राण के लिए शहद का छत्ता खाने की तरह आनंद देगा। अगर तुम बुद्धिमान हो जाओगे तो तुम्हारा भविष्य बहुत उज्ज्वल होगा और तुम्हारे सपने पूरे हो जाएंगे। | 14 Learn to act wisely. And it will bring your soul the same pleasure as eating honeycomb. If you become wise, you will have a great future and your dreams will come true. |
| 15 नीच व्यक्ति की तरह व्यवहार न करना, जो उस घर पर नज़र रखता है जहाँ एक विश्वासी शांति से रहता है। उसके घर में घुसकर लूटपाट करने की योजना न बनाना। | 15 Do not act like a wicked person who watches over a house where a believer lives peacefully. Do not make any plans to break into his house and loot it. |
| 16 एक विश्वासी सात बार मुसीबत में पड़ सकता है, लेकिन वह हर बार अपनी सभी समस्याओं को हल कर पाएगा। लेकिन जो नीच व्यक्ति उसे नुकसान पहुँचाता है, वह मुसीबत में नष्ट हो जाएगा। | 16 A believer may face trouble seven times, but he will always be able to solve all his problems. But a wicked person who harms a believer will be destroyed by disaster. |
| 17 जब तुम्हारे दुश्मन के साथ कुछ बुरा हो तब आनन्दित न होना। और जब तुम्हारे विरोधी पर कोई विपत्ति आए तब तुम अपने दिल में आनन्दित न होना। | 17 Do not rejoice when something bad happens to your enemy. And do not be glad in your heart when disaster happens to your adversary. |
| 18 अगर तुम किसी दूसरे व्यक्ति की मुसीबतों में आनन्दित होते हो तो प्रभु यह देखेगा। जो कुछ तुम्हारे दिल में चल रहा है, उसे वह पसन्द नहीं करेगा और वह तुम्हारे दुश्मन पर अपना क्रोध उंडेलना बंद कर देगा। | 18 If you rejoice at another person's trouble, the Lord will see it. He will not be pleased with what is happening in your heart, and He will stop pouring out His wrath on your enemy. |
| 19 अगर कोई तुम्हें नुकसान पहुँचाए तो गुस्सा न करना। और नीच लोगों की सफलता से ईर्ष्या न करना। | 19 Do not get angry if someone harmed you. And do not envy the success of evil people. |
| 20 जो बुराई करता है, उसके भविष्य में कुछ भी अच्छा नहीं होगा। नीच व्यक्ति का जीवन बुझते हुए दीपक की तरह खत्म हो जाएगा। | 20 There will be nothing good in the future of the one who does evil. The life of a wicked person will fade away like a lamp that is dying out. |
| 21 हे मेरे बेटे, प्रभु और राजा का भय मानना। ऐसे लोगों से दूर रहना, जो परमेश्वर के खिलाफ़ जाते हैं और सरकार गिराने के लिए विद्रोह करते हैं। | 21 My son, fear the Lord and the king. Have nothing to do with those who go against God and raise a rebellion to overthrow the government. |
| 22 नहीं तो, जो व्यक्ति प्रभु और राजा का भय नहीं मानता, उस पर अचानक मुसीबत आ पड़ेगी। कोई भी नहीं जानता कि प्रभु विद्रोहियों को कैसे सज़ा देगा और राजा दंगाइयों के साथ क्या करेगा। | 22 Otherwise, disaster will suddenly happen to the one who does not fear the Lord and the king. No one knows how the Lord will punish the rebels, and how the king will deal with the rioters. |
| 23 एक और कहावत है। अगर कोई न्यायी किसी व्यक्ति के साथ पक्षपात करता है और गलत फ़ैसले लेता है तो वह गलत करता है। | 23 Here is one more wise saying. It is wrong if a judge shows favoritism to some person and makes unfair decisions. |
| 24 जो कोई अपराधी से कहता है कि वह सही है, उसे राष्ट्र श्राप देंगे और जातियाँ उससे नफ़रत करेंगी। | 24 The one who tells a criminal that he is right will be cursed by nations and hated by tribes. |
| 25 लेकिन अगर न्यायाधीश दोषी को उचित सज़ा देता है तो उस न्यायाधीश को अच्छी प्रतिष्ठा मिलेगी और वह परमेश्वर से आशीष पाएगा। | 25 But if a judge gives a just sentence to a guilty person, the judge will earn a good reputation and receive a blessing from God. |
| 26 सच्चा दोस्त पूरे दिल से प्यार करता है और जब वह सच कहता है तब यह दोस्ती भरे चुंबन की तरह लगता है। | 26 A true friend loves so sincerely that when he tells the truth, it is as pleasant as a friendly kiss. |
| 27 पहले अपने घर के बाहर के सभी काम पूरे कर लेना और खेतों का काम भी पूरा कर लेना। अगर तुम्हें लगे कि तुम अपनी रोजी-रोटी कमा पा रहे हो तो तुम अपने घर को बेहतर बनाने का काम शुरू कर सकते हो। | 27 First, complete all your business outside your home and finish your work in the fields. If you see that you are able to earn your living, you can start improving your house. |
| 28 अदालत में किसी निर्दोष के खिलाफ़ झूठी गवाही न देना। क्या तुम नहीं समझते कि झूठ बोलने से तुम्हें कोई फायदा नहीं होगा? | 28 Do not give false testimony against an innocent person in court. Don't you understand that lying will not do you any good? |
| 29 अगर किसी ने तुम्हें नुकसान पहुँचाया हो तो उससे बदला लेने की कोशिश न करना। ऐसा न कहना, “मैं इसके साथ वैसा ही करूँगा जैसा उसने मेरे साथ किया।” | 29 If someone harmed you, do not try to take revenge on him. Do not say, “I will do to this person what he did to me.” |
| 30 मैं आलसी व्यक्ति के खेत से होकर चला। मैं एक मूर्ख के अंगूर के बगीचे के पास से गुज़रा। | 30 I passed by the field of a lazy person. I walked past the vineyard that belonged to a fool. |
| 31 मैंने देखा कि खेत और अंगूर के बगीचे में काँटे और जंगली पौधे उग आए थे और पत्थर की बाड़ टूट गई थी। | 31 I noticed that the field and the vineyard were overgrown with thorns and weeds, and the stone fence was in ruins. |
| 32 तब जो कुछ मैंने देखा, उसके बारे में सोचने लगा। और जो सबक मैंने लिया, वह यह है। | 32 Then I began to meditate on what I have seen. And this is the conclusion I came to. |
| 33 तुम बिस्तर पर पड़े-पड़े सोच सकते हो, “अगर मैं थोड़ी देर और सो जाऊँ और छोटी सी झपकी ले लूँ तो कोई बात नहीं। अगर मैं कुछ न करूँ और थोड़ा और आराम कर लूँ तो कोई दिक्कत नहीं।” | 33 You can stay in bed and think, “It is okay if I sleep a little longer and take a nap. It is okay if I do nothing and rest a little bit.” |
| 34 लेकिन अगर तुम आलसी हो तो गरीबी तुम पर लुटेरे की तरह हमला करेगी। और सभी तरह की समस्याएँ तुम पर हथियारबंद डाकू की तरह हमला करेंगी। | 34 But if you are lazy, poverty will attack you like a robber. And all kinds of problems will strike you like an armed bandit. |
अध्याय 25 | Chapter 25 |
| 1 ये राजा सुलैमान की कुछ और बुद्धिमानी की बातें हैं जिन्हें यहूदा के राजा हिजकिय्याह के सेवकों ने इकट्ठा की और लिखी। | 1 Here are more wise sayings of king Solomon that the servants of Hezekiah, the king of Judah, collected and wrote down. |
| 2 जो कुछ भी परमेश्वर करता है, वह रहस्यों से भरा होता है और मनुष्य की समझ से परे है। इसलिए लोग परमेश्वर के कामों की प्रशंसा करते हैं। और वे उन राजाओं की भी प्रशंसा करते हैं, जो परमेश्वर के रहस्यों को समझना चाहते हैं। | 2 Everything God does is covered with mystery, and it is beyond human understanding. So people admire the works of God. And they also admire kings who seek to understand God's mysteries. |
| 3 कोई भी आकाश की ऊँचाई और पृथ्वी की गहराई को नहीं माप सकता। उसी तरह कोई भी यह नहीं समझ सकता कि राजा के दिल में क्या चल रहा है। | 3 No one can measure the height of the sky and the depth of the earth. In the same way, no one can understand what is going on in the heart of a king. |
| 4 चाँदी में से अशुद्धता को दूर करने के बाद ही सुनार उससे एक महंगा बर्तन बना पाएगा। | 4 Remove the impurity from silver then a master will be able to make an expensive vessel. |
| 5 वैसे ही नीच व्यक्ति को राजा के सामने से निकाल देना। तभी राजा न्यायपूर्ण कानून बना पाएगा जिससे उसका अधिकार और भी मजबूत हो जाएगा। | 5 Drive out a wicked person from the presence of a king. Then a king will be able to pass just laws that will make his authority strong. |
| 6 राजा की उपस्थिति में घमंड न करना। और उस स्थान पर भी न बैठना, जो किसी आदरणीय व्यक्ति के लिए तैयार की गयी है। | 6 Do not be arrogant in the presence of a king. And also do not take the place that is prepared for a respected person. |
| 7 नहीं तो, जब राजा के सामने लोग तुमसे किसी और जगह पर जाकर बैठने को कहेंगे तब तुम बहुत शर्मिंदा हो जाओगे। लेकिन अगर तुम हमेशा की तरह साधारण जगह पर जाकर बैठोगे और लोग तुम्हें आदर की जगह पर बैठने के लिए कहेंगे तब तुम बहुत खुश होगे। | 7 Otherwise, you will be greatly embarrassed when you are asked to move to another seat in his presence. But if you take a usual seat, and then you will be invited to a place of honor, you will be greatly pleased. |
| 8 अदालत जाने के लिए जल्दी न करना। नहीं तो अगर तुम गलत साबित हो गए और अंत में अपने विपक्षी से शर्मनाक तरीके से हार गए तो तुम क्या करोगे? | 8 Do not rush to go to court. Otherwise, what will you do if you are proved to be wrong and lose to your opponent shamefully at the end? |
| 9 अगर तुम अदालत में अपना मुक़दमा लड़ते हो तो सिर्फ़ वही कहना, जो तुम्हारे मुकदमे से जुड़ा हो और दूसरों के रहस्यों को न खोलना। | 9 If you defend your case in court, say only what is relevant to your case and do not reveal the secrets of other people. |
| 10 नहीं तो, जिसने तुम पर भरोसा करके अपने रहस्य तुम्हें बताए थे, वह तुम्हारी बातें सुनेगा और तुमसे नाराज़ हो जाएगा। तुम अपना सम्मान वापस नहीं पा सकोगे और लोग तुम पर भरोसा करना छोड़ देंगे। | 10 Otherwise, the one who entrusted you with his secrets will hear your words and express his displeasure to you. You will not be able to restore your reputation, and people will stop trusting you. |
| 11 कुशल सुनार सोने के सेब बनाना और उन्हें चाँदी के गहनों से सजाना जानता है। और जो बोलने में अच्छा है, वह सही समय पर सही बात कहना जानता है। | 11 A skillful jeweler knows how to make golden apples and decorate them with silver ornaments. And a skillful speaker knows how to say the right words at the right time. |
| 12 बुद्धिमान व्यक्ति की उचित डाँट को ध्यान से सुनना। उसकी सलाह सोने की बालियों और शुद्ध सोने के गहनों से ज़्यादा कीमती होती है। | 12 Listen carefully to the proper corrections from a wise person. His advice is more precious than gold earrings and pure gold jewelry. |
| 13 जैसे कटनी के समय ठंडा पानी पीना अच्छा लगता है, वैसे ही वह व्यक्ति अच्छा लगता है, जो ठीक वही करता है, जो उसे करने के लिए कहा गया हो। जो ऐसे व्यक्ति को काम पर रखता है, वह हमेशा संतुष्ट रहेगा। | 13 As it is pleasant to drink cold water at harvest time so it is pleasant to deal with someone who does exactly what he is asked to do. The one who hires such a person will always be satisfied. |
| 14 जब गर्मी के दिन हवा आकाश में बादलों को उड़ा कर लाती है, लेकिन ये बादल बरसते नहीं, तब कोई भी ऐसे बादलों को पसंद नहीं करता। और वैसे ही जब कोई व्यक्ति उदारता दिखाने का वादा करता है, लेकिन वह अपनी बात को पूरा नहीं करता तब कोई भी ऐसे व्यक्ति को पसंद नहीं करता। | 14 No one likes it when on a hot day the wind carries clouds across the sky, but the clouds do not bring any rain. And no one likes it either when a person promises to show generosity, but he does not keep his word. |
| 15 अगर तुम चाहते हो कि कोई अधिकारी तुम्हारी तरफ़ हो तो धीरज के साथ उसे अपनी बात समझाना। जिसके साथ बात करना अच्छा लगता है ऐसा व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगा, क्योंकि कोमल जीभ कठोर हड्डी को तोड़ देती है। | 15 If you want an influential person to be on your side, explain to him your point of view with patience. A person who is pleasant to talk to will achieve his goal because soft tongue breaks hard bone. |
| 16 अगर तुम्हें शहद मिल जाए तो उसे बहुत ज़्यादा न खाना। नहीं तो, तुम ज़्यादा खाकर उल्टी करोगे। | 16 If you find honey, do not eat too much. Otherwise, you will overeat and throw up. |
| 17 अपने दोस्त के घर बार-बार न जाना। नहीं तो, वह तुमसे थक जाएगा और तुम्हें लगेगा कि वह तुम्हें पसंद नहीं करता। | 17 Do not visit your friend’s home too often. Otherwise, he will get tired of you, and you will feel that he dislikes you. |
| 18 जो अदालत में झूठी गवाही देता है, वह निर्दोष व्यक्ति के जीवन को जान के खतरे में डालता है। झूठे आरोप लाठी की तरह वार करते हैं। वे तलवार की तरह चुभते हैं और नुकीले तीर की तरह चोट पहुँचाते हैं। | 18 The one who gives false testimony in court puts the life of an innocent person in mortal danger. False accusations hit like a club. They pierce like a sword and hurt like a sharp arrow. |
| 19 अगर मुसीबत के समय तुम किसी लापरवाह व्यक्ति पर भरोसा करोगे तो यह तुम्हें उतना ही दर्द देगा जितना टूटे हुए दाँत से कुछ चबाना या लंगड़े पैर पर पैर रखना। | 19 If you rely on an irresponsible person in times of trouble, it will hurt you as much as chewing with a broken tooth or stepping on a lame foot. |
| 20 अगर कोई व्यक्ति मुसीबत में हो तो उसके लिए खुशी के गीत न गाना। यह उतना ही अनुचित है जितना कि ठंड के दिन अपने कपड़े उतारना। यह घाव पर सिरका डालने के जितना दर्द देता है। | 20 If a person is in trouble, do not sing joyful songs to him. It is as inappropriate as taking off your clothes on a cold day. It hurts as much as pouring vinegar on a wound. |
| 21 अगर तुम्हारा दुश्मन भूखा हो तो उसे रोटी देना। अगर वह प्यासा हो तो उसे पानी देना। | 21 If your enemy is hungry, give him bread. If he is thirsty, give him water. |
| 22 इस तरह से तुम अपने विरोधी को शर्म से ऐसा जलाओगे जैसे उसके सिर पर जलते हुए अंगारे डाल दिए गए हों। और प्रभु तुम्हें अपने दुश्मन का भला करने के लिए इनाम देगा। | 22 This way you will make your adversary burn with shame as if burning coals were poured on his head. And the Lord will reward you for doing good to your enemy. |
| 23 अगर उत्तरी हवा चलने लगती है तो यह बादलों को ले आएगी और बारिश होगी। और अगर कोई व्यक्ति अफ़वाहें फैलाने लगे तो वह दुश्मनी के बीज बोएगा और लोग एक दूसरे को गुस्से से देखेंगे। | 23 If the north wind starts blowing, it will bring clouds, and it will rain. And if someone starts spreading gossip, he will sow hostility, and people will look at each other with anger. |
| 24 झगड़ालू पत्नी के साथ बड़े घर में रहने से छत के किनारे पर रहना बेहतर है। | 24 It is better to live on the edge of a roof than in a spacious house with a quarrelsome wife. |
| 25 दूसरे देश में रहने वाले प्रियजनों से मिलने वाली अच्छी खबर प्यासे व्यक्ति के लिए ठंडे पानी की तरह सुखद होती है। | 25 Good news from the loved ones who live in another country is as pleasant as cold water for a very thirsty person. |
| 26 अगर कोई विश्वासी सच्चाई से दूर हो जाता है और नीच व्यक्ति की तरह काम करता है तो वह कीचड़ भरे झरने या प्रदूषित कुएं की तरह बन जाता है। | 26 If a believer turns away from the truth and acts like a wicked person, he becomes like a muddy spring or a polluted well. |
| 27 जो बहुत ज़्यादा शहद खाता है, उसे उल्टी जैसा महसूस होगा। और उसी तरह से जो हर समय अपनी प्रशंसा करता है, उस से लोग घृणा करेंगे। | 27 The one who eats too much honey will feel like vomiting. And people will be disgusted with the one who praises himself all the time. |
| 28 जो व्यक्ति अपने आप को अनुशासित करना नहीं जानता, वह उस उजड़े हुए शहर की तरह है जिसकी दीवारें टूट चुकी हैं। | 28 The one who does not know how to discipline himself is like a ruined city with broken-down walls. |
अध्याय 26 | Chapter 26 |
| 1 गर्मियों में बर्फ़ गिरना और कटनी के दौरान बारिश होना बहुत दु:ख की बात है। जब लोग मूर्ख को आदर देते हैं तब यह भी बहुत दु:ख की बात है। | 1 It is frustrating when it snows in summer and when it rains during harvest. It is also frustrating when people honor a fool. |
| 2 डरपोक पक्षियों से कोई भी नहीं डरता। अगर कोई तुम्हें श्राप दे, लेकिन तुमने कोई बुरा काम नहीं किया तो तुम्हें भी डरना नहीं चाहिए। व्यर्थ श्राप असर नहीं करेगा। वह चिड़िया की तरह अपने पंख फड़फड़ाएगा और अबाबील की तरह उड़ जाएगा। | 2 No one is afraid of fearful birds. You also should not be afraid if someone curses you, though you did not do any evil. An undeserved curse will not come true. It will flutter like a sparrow and fly away like a swallow. |
| 3 जैसे लोग चाबुक से घोड़े को सही दिशा में लाते हैं और लगाम से गधे को रोकते हैं, वैसे ही मूर्ख की पीठ पर छड़ी पड़ती है, ताकि वह अपना काम ठीक से करे। | 3 As people direct a horse with a whip and stop a donkey with a bridle so people beat the back of a fool with a stick to make him do his work. |
| 4 अगर कोई मूर्ख तुमसे मूर्खतापूर्ण सवाल पूछे तो उसे वैसा ही जवाब न देना। नहीं तो, तुम भी उसकी तरह मूर्ख लगोगे। | 4 If a fool asks you a foolish question, do not give him a foolish answer. Otherwise, you will make yourself look foolish. |
| 5 अगर कोई मूर्ख तुमसे मूर्खतापूर्ण सवाल पूछे तो उसे इस तरह से जवाब देना कि वह मूर्ख लगे और खुद को बुद्धिमान न समझे। | 5 If a fool asks you a foolish question, answer him in such a way that he looks foolish and does not consider himself a wise person. |
| 6 किसी मूर्ख से अपनी बातें दूसरों तक पहुँचाने के लिए न कहना। नहीं तो, जब तुम्हें पता चलेगा कि उसी की वजह से तुम बड़ी मुश्किल में पड़ गए हो तो तुम्हारे पैर काँपने लगेंगे। | 6 Do not ask a fool to convey your words to others. Otherwise, your legs will start trembling when you find out that you got into serious trouble because of him. |
| 7 जैसे लंगड़े व्यक्ति के लिए चलना कठिन है, वैसे ही मूर्ख के लिए दूसरों को बुद्धि की शिक्षा देना कठिन है। | 7 As it is difficult for a lame person to walk so it is hard for a fool to teach others something wise. |
| 8 जैसे टूटा हुआ हथियार किसी काम का नहीं होता, वैसे ही मूर्ख का आदर करना भी बेकार है। | 8 As it is useless to shoot with a broken weapon so it is useless to honor a fool. |
| 9 अगर मूर्ख कोई बुद्धिमानी की बात कहने की कोशिश करता है तो वह उस शराबी की तरह लगता है, जो काँटों से भरी टहनी पर हाथ फेरकर खुद को चोट पहुँचाता है। | 9 If a fool tries to say something wise, he looks as ridiculous as a drunkard who swings a thorny branch and injures himself. |
| 10 कोई अधिकारी बिना सोचे समझे काम कर सकता है। वह किसी मूर्ख या अनजान व्यक्ति को नौकरी पर रख सकता है। | 10 An authoritative person tends to act recklessly. He may hire a fool or a random person. |
| 11 जैसे कुत्ता अपनी उलटी से नफ़रत नहीं करता और वह वहीं लौट जाता है जहाँ उसने उल्टी की थी, वैसे ही मूर्ख अपनी मूर्खता से नफ़रत नहीं करता और उसे बार-बार दोहराता है। | 11 As a dog is not disgusted by its vomit and returns to where it vomited so a fool is not disgusted by his foolishness and repeats it again. |
| 12 क्या तुम किसी ऐसे व्यक्ति से मिले हो, जो खुद को सबसे ज़्यादा बुद्धिमान समझता है? ऐसा हो सकता है कि मूर्ख भी कभी-कभी दूसरों की बात सुनकर खुद को सुधार सकता है। लेकिन जो यह मानता है कि वही हमेशा सही है, वह कभी बुद्धिमान नहीं बन सकता। | 12 Have you met a person who considers himself smarter than everyone else? A fool is more likely to listen to others and change. But the one who is overconfident will never become wise. |
| 13 आलसी व्यक्ति हमेशा बहाने बनाता है। वह कहता है, “सड़क पर और गलियों में एक शेर घूम रहा है, इसलिए मैं काम पर नहीं जा सकता।” | 13 A lazy person always makes excuses. He says, “There is a lion roaming through the roads and streets, so I cannot go to work.” |
| 14 जैसे दरवाज़ा अपने कब्ज़ों पर घूमता है, वैसे ही आलसी व्यक्ति अपने बिस्तर पर करवटें बदलता रहता है। | 14 As a door turns on its hinges so a lazy person turns on his bed. |
| 15 वह अपनी थाली से खाना तो लेता है, लेकिन उसे मुँह तक ले जाना उसके लिए मुश्किल होता है। | 15 He takes food from his plate, but it is difficult for him to lift it to his mouth. |
| 16 आलसी व्यक्ति खुद को उन सभी पेशेवर लोगों से सात गुना ज़्यादा बुद्धिमान समझता है, जो अपने काम को अच्छी तरह से जानते हैं। | 16 A lazy person considers himself seven times smarter than any other professionals who know their business well. |
| 17 जो चलते फिरते दूसरे के झगड़े में टाँग अड़ाता है, वह अपने जीवन को खतरे में डाल सकता है। वह उस आदमी की तरह होता है, जो आवारा कुत्ते के कान खींचता है। | 17 The one who walks by and interferes in someone else’s fight may put his life in danger. He acts like the one who pulls the ears of a stray dog. |
| 18 जो व्यक्ति पागल बनने का नाटक करता है, वह बिना सोचे समझे जलते हुए तीर फेंकता है और दूसरों के जीवन को खतरे में डाल देता है। | 18 A person who pretends to be mad shoots flaming arrows randomly and puts others in mortal danger. |
| 19 वह उस व्यक्ति की तरह खतरनाक है, जो अपने दोस्त को जानबूझकर धोखा देता है और फिर कहता है, “मैं तो मज़ाक कर रहा था।” | 19 He is as dangerous as the one who deliberately deceives his friend, and then says, “I was just joking.” |
| 20 अगर कोई लकड़ी न डाले तो आग बुझ जाती है। और अगर कोई अफ़वाहें न फैलाए तो झगड़े खत्म हो जाते हैं। | 20 Fire goes out if no one adds firewood. And quarrels stop if no one spreads gossip. |
| 21 जैसे अंगारों से तेज़ गर्मी निकलती है और लकड़ियों से आग भड़कती है, वैसे ही झगड़ालू व्यक्ति झगड़े की शुरुआत कर देता है। | 21 Strong heat comes from coals, and fire starts from firewood. And a quarrel breaks out because of a quarrelsome person. |
| 22 गपशप करने वाले व्यक्ति का दिल निन्दा से भरा रहता है। वह गपशप का उतना ही आनंद लेता है जितना लोग स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हैं। | 22 The heart of a person who loves gossip is filled with slander. He enjoys gossip as much as people enjoy delicious food. |
| 23 सस्ते चाँदी के रंग से रंगा मिट्टी का बर्तन देखने में बहुत सुन्दर तो लगता है, लेकिन उसकी कोई कीमत नहीं होती। उसी तरह से, जिस व्यक्ति का दिल बुराई से भरा होता है, उसकी चापलूसी भरी बातों का कोई भी मतलब नहीं होता। | 23 A clay pot covered with cheap silver paint might look attractive, but it has no value. In the same way, the flattering words of a person whose heart is filled with evil mean nothing. |
| 24 अगर तुम्हारा दुश्मन तुम्हें नुकसान पहुँचाने की योजना बनाए तो वह अपनी नफ़रत को छिपाने के लिए मीठी-मीठी बातें बोलेगा। | 24 If your enemy plans to cause you trouble, he will speak flattering words to hide his hatred. |
| 25 उसका दिल सात घृणित पापों से भरा होता है। इसलिए उस पर विश्वास न करना, चाहे वह तुमसे कितनी भी अच्छी बातें करे। | 25 His heart is filled with seven disgusting sins. So do not believe him, even though he will say nice words to you. |
| 26 दुश्मन अपनी नफ़रत को छिपाने के लिए चालाकी से काम ले सकता है। लेकिन जब उसका गुस्सा उस पर हावी होने लगेगा तब वह उसे और नहीं छिपा पाएगा। तब सबको पता चल जाएगा कि वह तुम्हें नुकसान पहुँचाना चाहता था। | 26 The enemy may act cunningly to hide his hatred. But when anger begins to overwhelm him, he will no longer be able to hide it. Then everyone will see that he wanted to harm you. |
| 27 जो दूसरे के लिए गड्ढा खोदता है, वह खुद उसमें गिर जाएगा। जो दूसरे पर पत्थर लुढ़काएगा, वह खुद उसी पत्थर से कुचला जाएगा। | 27 The one who digs a pit for another person will fall into it. The one who rolls a stone on another one will be crushed by this stone. |
| 28 जो दूसरों से नफ़रत करता है, वह उन्हें नुकसान पहुँचाने के लिए उनके बारे में झूठ फैलाएगा। और जो लोगों से चापलूसी करता है, वह उनके जीवनों को नष्ट करना चाहता है। | 28 The one who hates others will spread lies about them to harm them. And the one who flatters people wants to destroy their lives. |
अध्याय 27 | Chapter 27 |
| 1 भविष्य में जो तुम करने जा रहे हो, उसके बारे में घमंड न करना, क्योंकि तुम नहीं जानते कि कल तुम्हारे साथ क्या होगा। | 1 Do not boast about what you are going to do in the future because you do not know what may happen to you tomorrow. |
| 2 खुद अपनी प्रशंसा न करना, दूसरों को तुम्हारी तारीफ़ करने देना। ऐसा जीवन जीना कि लोग तुम्हारे बारे में अच्छी बातें कहें। | 2 Do not praise yourself, let others praise you. Live in such a way that people would speak well about you. |
| 3 पत्थरों और रेत के साथ काम करना मुश्किल है। लेकिन जल्दी गुस्सा करने वाले मूर्ख के साथ काम करना और भी मुश्किल है। | 3 It is difficult to work with stones and sand. But it is even harder to work with a quick-tempered fool. |
| 4 अगर कोई व्यक्ति गुस्से और बड़े क्रोध से उबलता है तो वह क्रूर काम कर सकता है। लेकिन अगर वह ईर्ष्या से भरा है तो वह और भी खतरनाक हो सकता है। | 4 If a person boils with anger and great wrath, he may commit cruel actions. But if he is filled with jealousy, he may be even more dangerous. |
| 5 जो अपने दोस्त से प्यार करता है, वह उसका उचित सुधार करेगा। अगर उसके दोस्त ने कोई गलती की है तो वह चुप नहीं रहेगा। | 5 The one who loves his friend will make a proper correction to him. He will not keep silent if his friend has made a mistake. |
| 6 जब तुम्हारा दोस्त, जो तुमसे प्यार करता है, तुम्हारी कमज़ोरियों के बारे में तुम्हें ईमानदारी से बताए, तब उसकी बात सुनना। लेकिन अपने दुश्मन पर भरोसा न करना, जो तुमसे नफ़रत करता है, भले ही वह तुम्हें मीठी-मीठी बातों से बहलाए, जो सुनने में चुंबन की तरह सुखद लगती हैं। | 6 Listen to your friend who loves you when he sincerely speaks to you about your weaknesses. And do not trust your enemy who hates you, though he speaks flattering words that are as pleasant as kisses. |
| 7 अगर तुम ऐसे व्यक्ति को शहद दोगे, जिसका पेट पहले से भरा है तो वह उसे फेंक देगा। लेकिन अगर तुम किसी भूखे को बेस्वाद खाना दोगे तो वह उसे ऐसे आनंद से खाएगा जैसे कि वह मीठा शहद हो। | 7 If you offer honey to a person who is full, he will throw it away. But if you give tasteless food to a hungry person, he will eat it with such pleasure as if it were sweet honey. |
| 8 जैसे किसी पक्षी के लिए बिना घोंसले के रहना मुश्किल है, वैसे ही किसी व्यक्ति के लिए अपने घर से दूर रहना भी कठिन होता है। | 8 As it is difficult for a bird to live without a nest, so it is hard for a person to live far from his home. |
| 9 दोस्त की अच्छी सलाह सुगंधित तेल और अगरबत्ती की खुशबू जैसी सुखद होती है। | 9 Good advice from a friend is as pleasant as fragrant oil and incense. |
| 10 अपने दोस्तों और अपने पिता के दोस्तों के साथ भी जो तुम्हारे नज़दीक रहते हैं, अच्छे सम्बन्ध रखना। अगर तुम किसी मुसीबत में पड़ जाओ तो पास में रहने वाला दोस्त दूर रहने वाले भाई से पहले तुम्हारी मदद करेगा। | 10 Maintain good relationships with your friends and with your father's friends who live near you. If you face trouble, a friend who is near will help you faster than a brother who is far away. |
| 11 हे मेरे बेटे, अगर तुम परमेश्वर पर विश्वास करोगे और बुद्धिमानी से काम करोगे तो मैं पूरे दिल से आनन्दित होऊँगा। तब मुझे पता चल जाएगा कि उन अविश्वासियों को क्या जवाब देना है, जो मेरा मज़ाक उड़ाते हैं और जिनके बच्चे मूर्खता से काम करते हैं। | 11 My son, if you believe in God and act wisely, I will rejoice with all my heart. Then I will know what to answer unbelievers who ridicule me, and whose children act foolishly. |
| 12 समझदार व्यक्ति खतरे को पहले से ही भाँप लेता है और सावधानी बरतता है। लेकिन लापरवाह व्यक्ति खतरे को अनदेखा करता है और मुसीबत में पड़ जाता है। | 12 A person of understanding foresees danger and takes precautions. But a careless person ignores danger and faces trouble. |
| 13 अगर तुमने किसी दूसरे व्यक्ति का कर्ज चुकाने का वादा किया, लेकिन तुम ऐसा नहीं कर सके तो लेनदार तुम्हारी सारी सम्पत्ति ले लेंगे। तुम्हारे पास कपड़े भी नहीं बचेंगे। | 13 If you promised to pay off the debts of another person, but you failed to do so, the creditors will take all your possessions. You will not even have any clothes left. |
| 14 अगर तुम सुबह-सुबह ज़ोर-ज़ोर से प्रार्थना करते हो तो तुम दूसरों की नींद खराब कर दोगे। तुम्हारी प्रार्थना आशीष नहीं लाएगी, लेकिन लोगों के लिए तकलीफ़ बन जाएगी। | 14 If you pray loudly early in the morning, you will wake up others. Your prayer will not bring blessing, but it will irritate people. |
| 15 जब मौसम खराब होता है तब लगातार बारिश होती है। और जब पत्नी चिड़चिड़ी हो जाती है तब वह हर बात पर झगड़ती है। | 15 When the weather is bad, it rains non-stop. And when a wife is grumpy, she nags again and again. |
| 16 जैसे हवा को रोकना नामुमकिन है, वैसे ही उसकी शिकायतों को रोकना भी नामुमकिन है। जैसे हाथ में तेल को थामे रखना नामुमकिन है, वैसे ही हर वक़्त शिकायत करने वाली पत्नी को झगड़ा करने से रोकना नामुमकिन है। | 16 As it is impossible to calm the wind so it is impossible to stop her complaints. As it is impossible to hold oil in the hand so it is impossible to keep a grumbling wife from quarreling. |
| 17 जैसे लोहे के एक ब्लेड से दूसरे ब्लेड को अच्छे से पैना किया जा सकता है, वैसे ही एक दोस्त अपने दोस्त को बेहतर बना सकता है। | 17 As one iron blade can be sharpened well by another one, so one friend can influence another one in a good way. |
| 18 जो अंजीर के पेड़ की अच्छी तरह से देखभाल करता है, वह उसका फल खाएगा। और जो अपने काम को ईमानदारी से करता है, उसे अपने मालिक से इनाम मिलेगा। | 18 The one who takes good care of a fig tree will eat its fruit. And the one who does his job well will receive a reward from his boss. |
| 19 अगर तुम पानी की सतह को देखोगे तो तुम्हें उसमें अपना चेहरा दिखाई देगा। वैसे ही अगर तुम अपने दिल के अंदर झाँकोगे तो तुम्हें पता चलेगा कि तुम असलियत में कैसे व्यक्ति हो। | 19 Look at the surface of the water, and you will see your reflection. Look at what fills your heart, and you will understand what kind of person you really are. |
| 20 नरक और मौत कभी संतुष्ट नहीं हो सकते। उसी तरह जो व्यक्ति दूसरों को गंदी नज़र से देखता है, वह अपनी वासनाओं को कभी संतुष्ट नहीं कर पाएगा। | 20 Hell and death can never be satisfied. In the same way, a person who casts dirty looks will never be able to satisfy his lust. |
| 21 जब आग चाँदी और सोने को शुद्ध करती है तब उनका मूल्य बढ़ जाता है। और जब लोग किसी व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं तब समझ आता है कि लोग उसकी कितनी सराहना करते हैं। | 21 When fire purifies silver and gold, they gain value. And when others praise a person, you can understand how much people appreciate him. |
| 22 जैसे लोग अनाज को भूसी से अलग करने के लिए ओखली में पीसते हैं, वैसे ही लोग मूर्ख को सुधारने के लिए उसे डंडे से पीटते हैं, लेकिन वह मूर्ख ही रहता है। | 22 People grind grain in a bowl to separate it from the husk. And people beat a fool with a stick to correct him, but he remains foolish. |
| 23 अपने पशुओं की अच्छी तरह से देखभाल करना। ध्यान रखना कि तुम्हारे झुंड अच्छी हालत में हैं या नहीं। | 23 Take good care of your livestock. Watch if your flocks are in good condition. |
| 24 याद रखना कि जमा किया हुआ धन हमेशा नहीं टिकता। देश की सत्ता कभी भी बदल सकती है। | 24 Remember that it is impossible to keep accumulated wealth forever. And it may happen that political power in the country will change. |
| 25 इसलिए तुम्हें जीवन के लिए ज़रूरी चीज़ों को पाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। अपने पशुओं के लिए चारा इकट्ठा करना। जब हरी-हरी घास उगती है तब अपने झुंडों को खेतों में चराने ले जाना और पहाड़ों की ढलानों पर घास काट लेना। | 25 That is why you should work hard to have everything you need for life. Store hay for your livestock. And when fresh grass grows, drive your flocks to the fields and cut the grass on the slopes of the hills. |
| 26 अपनी भेड़ का ऊन काटकर अपने लिए कपड़े बनवाना। और अपनी बकरियों को बेचकर एक और खेत खरीद लेना। | 26 Cut the wool off your sheep to make clothes for yourself. And sell your goats to buy one more field. |
| 27 ऐसी बकरियाँ पालना, जो बहुत दूध देती हों। तब तुम अपने परिवार और मज़दूरों को भरपेट खिला सकोगे। | 27 Keep she-goats that can produce a lot of milk. This way, you will be able to provide food for your family and the workers you have hired. |
अध्याय 28 | Chapter 28 |
| 1 नीच व्यक्ति डरकर भाग जाता है, जबकि कोई भी उसका पीछा नहीं करता। लेकिन जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह शेर की तरह बहादुरी से खड़ा रहता है। | 1 A wicked person runs away in fear, though no one chases him. But a believer who is eager to do what is right acts boldly like a lion. |
| 2 अगर किसी देश में विद्रोह होता है तो वहाँ की सत्ता बार-बार बदलती रहेगी और उस देश में गड़बड़ी की स्थिति पैदा हो जाएगी। लेकिन जब कोई बुद्धिमान और समझदार व्यक्ति सत्ता में आएगा तब वह ऐसे कानून बनाएगा, जो देश को सफल और स्थिर बनाते हैं। | 2 If a nation rebels, the political power in the country will change often, and it will lead the country to chaos. But when a wise and knowledgeable person comes to power, he will establish such laws that will bring prosperity and stability to the country. |
| 3 जब कोई गरीब व्यक्ति सत्ता में आकर दूसरे गरीबों का शोषण करने लगता है तब वह भारी नुकसान पहुँचाता है। वह उस तेज़ बारिश की तरह होता है, जो फसलें बर्बाद कर देती है और बहुत परेशानी पैदा करती है। | 3 A poor person who gained authority and started ruining other poor people will do a lot of harm. He is like heavy rain that destroys crops and causes a lot of trouble. |
| 4 जो परमेश्वर के कानून को नहीं मानता, वह नीच लोगों के कामों को सही मानता है। लेकिन जो परमेश्वर के कानून का पालन करता है, वह नीच लोगों के काम का विरोध करता है। | 4 The one who departs from the Law of God approves the works of the wicked. But the one who keeps the Law rises up against the actions of the wicked. |
| 5 जो बुरे काम करता है, वह न्याय से काम करना नहीं जानता। लेकिन जो प्रभु के पीछे चलता है, वह हमेशा सही काम करना जानता है। | 5 The one who does evil does not understand how to act with justice. But the one who follows the Lord always knows how to do what is right. |
| 6 गैरकानूनी तरीकों से अमीर बनने की बजाय गरीब और ईमानदार होना बेहतर है। | 6 It is better to be poor and honest than to be rich and earn money by illegal means. |
| 7 अगर कोई बेटा परमेश्वर के कानून का पालन करता है तो वह बुद्धिमानी से काम करता है और अपने माता-पिता को आनन्दित करता है। लेकिन अगर कोई बेटा बुरी संगति में पड़ जाता है तो वह बहुत सी मूर्खतापूर्ण बातें करता है और अपने पिता का अपमान करता है। | 7 If a son keeps the Law of God, he acts wisely and brings joy to his parents. But if a son joins a bad company, he does a lot of foolish things and dishonors his father. |
| 8 जो अमीर बनना चाहता है और ऊँचे ब्याज पर पैसा उधार देता है, उसकी कमाई आखिर में उस व्यक्ति को मिलती है, जो दान करता है। | 8 The one who wants to get rich and lends money at high interest will give his profit to the one who does charity. |
| 9 अगर कोई व्यक्ति प्रार्थना करता है, लेकिन परमेश्वर के कानून को सुनना नहीं चाहता तो इससे परमेश्वर घृणा करता है। | 9 It is disgusting to God if a person prays, but he does not want to listen to His Law. |
| 10 जो किसी विश्वासी को नुकसान पहुँचाना चाहता है और उसे बुराई के मार्ग पर धकेलता है, वह खुद अपने ही गड्ढे में गिर जाएगा। लेकिन जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, उसके जीवन में अच्छी बातें आएंगी। | 10 The one who wants to harm a believer and pushes him into the path of evil will fall into his own pit. But good things will come into the life of a believer who is eager to do what is right. |
| 11 अमीर व्यक्ति अपनी नजरों में हमेशा बुद्धिमान दिखता है। लेकिन एक बुद्धिमान गरीब व्यक्ति अमीर व्यक्ति से हुई गलती को बता सकता है। | 11 A rich person always looks wise in his own eyes. But a poor person who has wisdom can point out the mistake that the rich person made. |
| 12 अगर विश्वासी लोग देश पर राज करते हैं तो लोग आनन्दित होंगे, क्योंकि उस देश में अनुशासन और सफलता होगी। लेकिन अगर नीच लोग सत्ता में आएंगे तो लोग यह सोचकर डरेंगे कि आगे क्या होगा। लोग इस तरह से जिएंगे, ताकि सरकार की नज़र उन पर न पड़े। | 12 If believers rule a country, people will rejoice because there will be order and prosperity in the country. But if the wicked come to power, people will be afraid of what will happen in the future. They will live in such a way as not to attract any attention. |
| 13 जो अपने पापों को स्वीकार नहीं करता, वह असफल हो जाएगा। लेकिन जो मान लेता है कि वह गलत है और अपने पापों को छोड़ देता है, उसे माफ़ी मिलेगी और वह सफल होगा। | 13 He who does not acknowledge his sins will fail. But the one who admits that he is wrong and leaves his sins will receive forgiveness and achieve success. |
| 14 जो व्यक्ति परमेश्वर का भय मानता है और सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह आशीषित और सुखी जीवन जिएगा। लेकिन जो व्यक्ति प्रभु के खिलाफ़ अपना दिल कठोर कर लेता है, वह मुसीबत में पड़ जाएगा। | 14 The person who fears God and is eager to do what is right will live a blessed and happy life. But the one who hardens his heart against the Lord will face trouble. |
| 15 अगर कोई नीच व्यक्ति देश पर शासन करता है और गरीब लोगों को बरबाद करता है तो लोग उससे ऐसे डरेंगे जैसे एक दहाड़ते हुए शेर और भूखे भालू से डरते हैं। | 15 If a wicked person rules a country and ruins the poor, people will fear him like a roaring lion or a hungry bear. |
| 16 अगर कोई मूर्ख किसी देश पर शासन करता है और अपने पद का इस्तेमाल अमीर बनने के लिए करता है तो वह अपने लोगों को बरबाद कर देगा और अपना अधिकार खो देगा। लेकिन अगर कोई ऐसा व्यक्ति देश पर शासन करता है, जो भ्रष्टाचार से नफ़रत करता है तो उसके लोग सफल होंगे और वह लंबे समय तक सत्ता में रहेगा। | 16 If a foolish person rules a country and uses his position to get rich, he will ruin his people and lose his power. But if the one who hates corruption rules the country, his people will prosper, and he will be in power for a long time. |
| 17 जिसने हत्या की है, वह अपराध का दोषी है। वह अपनी मौत तक न्याय से छिपता रहेगा और कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आएगा। | 17 The one who committed murder is guilty of a crime. He will hide from justice until his death, and no one will come to help him. |
| 18 जो सही काम करता है, वह खुद को मुसीबतों से दूर रखेगा। लेकिन जो गलत रास्ता चुनता है, वह अपना जीवन नष्ट कर देगा। | 18 The one who does what is right will stay out of trouble. But the one who chooses a wrong path will destroy his life. |
| 19 जो अपनी ज़मीन पर मेहनत से काम करता है, वह भरपूरी का जीवन जिएगा। लेकिन जो आलसी व्यक्ति खाली सपनों का पीछे भागता है, वह गरीबी में जिएगा। | 19 The one who works on his land will live in abundance. But a lazy person who chases empty dreams will live in poverty. |
| 20 ईमानदार व्यक्ति को जीवन में बहुत आशीषें मिलेंगी। लेकिन जो गैरकानूनी तरीकों से जल्दी अमीर बनना चाहता है, वह सजा से बच नहीं पाएगा। | 20 There will be many blessings in the life of an honest person. But the one who is eager to get rich quickly by illegal means will not be able to escape punishment. |
| 21 जो व्यक्ति न्याय करता है, उसके लिए यह बहुत गलत है कि वह अपने फ़ायदे के लिए गलत फ़ैसले करे। | 21 It is wrong for a judge to make an unjust decision for personal gain. Such a judge may be bribed even for a small amount of money. |
| 22 लालची व्यक्ति गैरकानूनी तरीकों से जल्दी अमीर बनना चाहता है। लेकिन वह नहीं समझता कि वह मुसीबत में पड़ जाएगा और सब कुछ खो देगा। | 22 A greedy person wants to get rich quickly by illegal means. But he does not understand that he will face trouble and lose everything. |
| 23 अगर तुम अपने दोस्त का उचित सुधार करते हो तो वह असहज महसूस कर सकता है। लेकिन बाद में वह तुम्हारी बड़ाई करेगा, क्योंकि तुमने उसकी चापलूसी नहीं की और उसे सच बताया। | 23 Your friend may feel uncomfortable if you make a proper correction to him. But later he will appreciate you because you did not flatter him, but told him the truth. |
| 24 जो अपने माता-पिता को लूटता है और कहता है कि यह पाप नहीं, ऐसे व्यक्ति और चोर में कोई फर्क नहीं। | 24 The one who robs his father and mother, and says that it is not a sin, is no different from a thief. |
| 25 ऐसा व्यक्ति जो अपनी संपत्ति से संतुष्ट नहीं होता, वह दूसरों पर गुस्सा करेगा। लेकिन जो प्रभु पर भरोसा करता है और हर बात के लिए प्रभु का धन्यवाद करता है, वह शांतिपूर्ण जीवन का आनंद उठाएगा। | 25 The one who is not happy with what he has will be angry with others. But the one who trusts the Lord and thanks Him for everything will enjoy a peaceful life. |
| 26 जो खुद पर भरोसा करता है, वह मूर्खता से काम करेगा। लेकिन जो दूसरों की सलाह सुनता है, वह बुद्धिमानी से काम करेगा और मुसीबतों से दूर रहेगा। | 26 The one who relies on himself will act foolishly. But the one who listens to the advice of others will behave wisely and avoid trouble. |
| 27 जो गरीबों की मदद करता है, वह आशीषित होगा। और ऐसे व्यक्ति को किसी चीज़ की कमी नहीं होगी। लेकिन जो गरीबों को अनदेखा करता है, उसे बहुत श्राप मिलेंगे। | 27 The one who helps the poor will be blessed. And such a person will lack nothing. But the one who ignores the poor will receive many curses. |
| 28 जब नीच लोग सत्ता में आते हैं तब लोग यह सोचकर डरेंगे कि आगे क्या होगा। लोग इस तरह से जिएंगे, ताकि सरकार की नज़र उन पर न पड़े। लेकिन जब नीच लोग अपने अधिकार खो देते हैं तब लोग भय में जीना बंद कर देंगे और उनमें से बहुत से लोग परमेश्वर के पास आएंगे। | 28 When the wicked come to power, people will be afraid of what will happen in the future. They will live in such a way as not to attract any attention. But when the wicked lose their power, people will stop living in fear and many of them will come to God. |
अध्याय 29 | Chapter 29 |
| 1 अगर लोग किसी व्यक्ति का उचित सुधार करते हैं, लेकिन वह खुद को सुधारना नहीं चाहता तो अचानक से वह इतना बीमार हो सकता है कि वह फिर ठीक न हो पाए। | 1 If people make proper corrections to a person, but he does not want to correct himself, he may suddenly become so sick that he will not be able to recover. |
| 2 अगर सही काम करने के लिए उत्सुक रहने वाले विश्वासी लोग देश पर राज्य करते हैं तो उनके देश के लोग सुखी और सफल जीवन जिएंगे। लेकिन अगर कोई नीच व्यक्ति सत्ता में आएगा तो लोग दुःख उठाएंगे। | 2 If believers who are eager to do what is right rule the country, their nation will live prosperously and happily. But if a wicked person comes to power, people will suffer. |
| 3 जो बुद्धिमानी से काम करना पसंद करता है, वह अपने पिता को आनन्दित करेगा। लेकिन जो चरित्रहीन स्त्रियों के साथ संबंध बनाता है, वह मूर्खता से अपने परिवार की संपत्ति को बरबाद कर देगा और अपने पिता को दुःख पहुँचाएगा। | 3 The one who loves to act wisely will bring joy to his father. But the one who enters into a relationship with immoral women will foolishly squander the property of his family and bring sorrow to his father. |
| 4 अगर राजा न्याय से काम करता है तो वह अपने देश को मज़बूत बनाएगा। लेकिन अगर वह रिश्वत के खिलाफ़ नहीं लड़ता तो इससे उसका देश नष्ट हो जाएगा। | 4 If a king acts justly, he will make his country strong. But if he does not fight against bribery, it will destroy his country. |
| 5 जो अपने दोस्त की चापलूसी करता है, वह अपने झूठ से उसे नुकसान पहुँचाएगा। | 5 He who flatters his friend will harm him with his lies. |
| 6 अगर कोई व्यक्ति दूसरों को नुकसान पहुँचाता है तो वह अपने ही पाप से दु:ख उठाएगा। लेकिन जो विश्वासी सही काम करने के लिए उत्सुक रहता है, वह सभी परेशानियों से दूर रहेगा और आनंद से गाएगा। | 6 If a person harms others, he will suffer from his own sin. But a believer who is eager to do what is right will avoid all the troubles and sing for joy. |
| 7 विश्वासी गरीबों के साथ न्याय से व्यवहार करता है और ध्यान देता है कि कोई उनके अधिकार न छीने। लेकिन नीच व्यक्ति गरीबों की परवाह नहीं करता और उनकी समस्याओं में उनकी मदद नहीं करना चाहता। | 7 A believer treats the poor with justice and ensures that no one violates their rights. But a wicked person does not care about the poor and does not want to help them with their problems. |
| 8 जो व्यक्ति हिंसा भड़काता है, वह शहर में दंगा शुरू कर सकता है। लेकिन बुद्धिमान व्यक्ति शांति की अपील करता है और क्रोध से भरे लोगों को शांत करने का प्रयास करता है। | 8 The one who provokes violence can start an uprising in the city. But the wise call for peace and make efforts to calm down the people who are full of rage. |
| 9 अगर कोई बुद्धिमान व्यक्ति अदालत में किसी मूर्ख व्यक्ति पर मुकदमा चलाता है तो मूर्ख गुस्से में आकर बुद्धिमान व्यक्ति का मज़ाक उड़ाकर अपमान करेगा। मूर्ख खुद को वश में नहीं रख पाता और शांति से बातचीत नहीं कर पाता। | 9 If a wise person sues a fool in court, the fool will become angry and ridicule the wise person with insults. A fool is not able to control himself and negotiate peacefully. |
| 10 क्रूर हत्यारे निर्दोष लोगों को मारना चाहते हैं। लेकिन विश्वासी उनकी मदद करते हैं जिनके जीवन खतरे में है। | 10 Cruel murderers want to kill innocent people. But believers help those whose lives are in mortal danger. |
| 11 मूर्ख जल्दी ही गुस्सा हो जाता है और चिल्लाना शुरू कर देता है। लेकिन बुद्धिमान व्यक्ति धीरज धरता है और शांति से बोलता है। | 11 A fool gets angry quickly and starts shouting. But a wise person remains patient and speaks calmly. |
| 12 अगर देश के नेता के चारों ओर केवल नीच लोग हों तो वह उनसे झूठ के अलावा कुछ नहीं सुनेगा। | 12 If there are only wicked people who surround a leader of the country, he will hear nothing from them, but lies. |
| 13 गरीब व्यक्ति और उसके साथ अन्याय करने वाले व्यक्ति में क्या समानता हो सकती है? उन दोनों का जीवन प्रभु के हाथ में है। जब तक परमेश्वर चाहे तब तक उनकी आँखें रोशनी देखती रहेंगी। | 13 What can a poor person have in common with the one who treats him unjustly? Both of their lives are in the hands of the Lord. Their eyes will see the light as long as God wants it. |
| 14 अगर कोई राजा गरीब लोगों के साथ न्याय से व्यवहार करता है और वह देखता है कि कोई भी उनके अधिकारों को न छीने तो वह लंबे समय तक शासन करेगा। | 14 If a king treats the poor with justice and ensures that no one violates their rights, he will rule for a long time. |
| 15 अगर माता-पिता अपने बच्चे को अनुशासित करते हैं और उसका उचित सुधार करते हैं तो वह सही काम करना सीखेगा और बुद्धिमान हो जाएगा। लेकिन अगर उसकी माँ अपने बच्चे की परवरिश करने में लापरवाही करती है तो वह बच्चा बड़ा होकर बेशर्म बन जाएगा। और उसका व्यवहार देखकर उसकी माँ शर्मिंदा होगी। | 15 If parents discipline their child and make proper corrections to him, he will learn to do what is right and become wise. But if his mother neglects to raise her child in the right way, he will grow up to be a shameless person. And she will be ashamed of his behavior. |
| 16 अगर दुष्ट सत्ता में आते हैं तो देश में अपराध बढ़ जाता है। लेकिन जब उनका अधिकार खत्म होगा तब विश्वासी देखेंगे कि नीच लोगों को वह सजा मिलेगी जिसके वे हकदार हैं। | 16 If the wicked come to power, crime increases in the country. But when their power comes to an end, the believers will see how the wicked will get the punishment they deserve. |
| 17 अपने बेटे को बचपन से अनुशासित करना। तभी वह बड़ा होकर अच्छा व्यक्ति बनेगा। और तुम पूरे दिल से आनन्दित होगे, क्योंकि तुम्हें उसके भविष्य के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं। | 17 Discipline your son from his childhood. Then he will grow up to be a good person. And you will rejoice with all your heart that you do not have to worry about his future. |
| 18 अगर कोई राष्ट्र परमेश्वर के प्रकाशन के अनुसार नहीं चलता तो उस राष्ट्र के लोग अनुशासनहीन हो जाते हैं। वे जो चाहते हैं, वही करते हैं और दुःख उठाते हैं। लेकिन अगर कोई राष्ट्र परमेश्वर के कानून का पालन करता है तो उसके लोग आशीषित होंगे और सुखी जीवन जिएंगे। | 18 If a nation does not follow God's revelation, people get wild. They do whatever they wish and bring suffering to themselves. But if a nation keeps the Law of God, people will live a blessed and happy life. |
| 19 दास को बातों से सुधारना नामुमकिन है। वह सुधारों को सुनता है, लेकिन उन्हें नज़रअंदाज़ कर देता है और अपनी मर्जी से काम करता है। | 19 It is impossible to correct a slave with words. He can hear the corrections, but he ignores them and keeps doing things the way he wants. |
| 20 क्या तुम ऐसे व्यक्ति से मिले हो, जो अपनी बातों के अंजाम के बारे में नहीं सोचता? वह मूर्ख से भी बदतर है और तुम उस पर भरोसा नहीं कर सकते। | 20 Have you met a person who does not think about the consequences of his words? He is worse than a fool, and you cannot trust him. |
| 21 अगर तुम अपने दास को बचपन से ही बिगाड़ोगे तो वह बड़ा होकर तुम्हारा अपमान करेगा। | 21 If you spoil a slave from his childhood, he will disrespect you when he grows up. |
| 22 नीच व्यक्ति जल्दी से गुस्सा हो जाता है और दूसरों से झगड़ना शुरू कर देता है। गर्म स्वभाव वाला व्यक्ति खुद पर काबू नहीं रख पाता और बहुत से पाप करता है। | 22 An evil person gets angry quickly and starts quarreling with others. The hot-tempered person cannot control himself and commits many sins. |
| 23 जो व्यक्ति घमण्ड करता है, वह बुरी परिस्थितियों में पड़ जाएगा और उसे अपने व्यवहार पर शर्म आएगी। लेकिन जो व्यक्ति दूसरों के साथ बिना किसी अपमान के व्यवहार करता है, वह लोगों से आदर पाएगा। | 23 The one who shows arrogance will get into unpleasant situations, and he will be ashamed of his behavior. But the one who treats others without contempt will earn respect. |
| 24 अगर तुम किसी चोर की मदद करते हो और उसके साथ गुप्त रूप से भागीदार बनते हो तो तुम खुद को नुकसान पहुँचाओगे और एक अपराध में भागीदार हो जाओगे। जब तुम अदालत में खड़े होगे तब तुम कहोगे, “मैं सच बोलने की कसम खाता हूँ।” लेकिन तुम झूठी गवाही दोगे और अपने ऊपर श्राप लाओगे। | 24 If you help a thief and partner with him secretly, you will harm yourself and become a participant in a crime. When you stand in court, you will say, “I swear to tell the truth.” But you will bear false witness and bring a curse upon yourself. |
| 25 इस बात की चिंता न करना कि दूसरे तुम्हारे बारे में क्या कहते हैं। नहीं तो, तुम खुद को नुकसान पहुँचाओगे और परेशानी में पड़ जाओगे। प्रभु पर भरोसा रखना और वह तुम्हें हर बुराई से बचाएगा। | 25 Do not be concerned about what others speak about you. Otherwise, you will harm yourself and face trouble. Trust the Lord, and He will keep you safe from every evil. |
| 26 बहुत से लोग किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलना चाहते हैं। वे उम्मीद करते हैं कि वह न्यायपूर्ण फ़ैसला लेने में उनकी मदद करेगा। लेकिन बहुत से लोग प्रभु के पास नहीं आते, जिसके पास न्याय दिलाने की पूरी शक्ति है। | 26 Many people seek an audience with an influential person. They hope that he will help them get a just decision. But not many people come to the Lord who has all the power to restore justice. |
| 27 विश्वासी नीच व्यक्ति के कामों से नफ़रत करता है। और नीच व्यक्ति विश्वासी के जीने के तरीके से नफ़रत करता है। | 27 A believer hates what a wicked person does. And a wicked person hates the way a believer lives. |
अध्याय 30 | Chapter 30 |
| 1 आगूर याके का बेटा था। जब उसने इतिएल और उक्काल से बात की तब उसने ध्यान देने योग्य बातें कहीं। | 1 Agur was the son of Jakeh. When he talked to Ithiel and Ucal, he said the words that deserve attention, |
| 2 “मैं जानता हूँ कि मैं सबसे अधिक चतुर नहीं और मेरे पास वह ज्ञान नहीं, जो दूसरों के पास है। | 2 “I know that I am not the smartest, and I lack the knowledge that others have. |
| 3 मैं बुद्धि को नहीं सीख सका और यह भी नहीं समझ सका कि पवित्र परमेश्वर कौन है। | 3 I could not learn wisdom or understand who the Holy God is. |
| 4 कौन स्वर्ग पर चढ़ा और फिर पृथ्वी पर उतर आया? किसने हवा को अपने हाथों में बाँध लिया? वह कौन है, जो कपड़ों में से पानी को गुज़रने से रोक सकता है? परमेश्वर का नाम क्या है जिसने पूरी पृथ्वी को बनाया और उसके बेटे का नाम क्या है? अगर तुम जानते हो तो मुझे बताओ। | 4 Who could go up to heaven and come down from heaven to earth? Who could catch the wind and hold it in his hands? Who could stop water from passing through clothes? What is the name of the One who created this entire earth, and what is the name of His Son? Tell me if you know. |
| 5 जो कुछ भी परमेश्वर कहता है, वह सच होता है और उस पर पूरी तरह से भरोसा किया जा सकता है। परमेश्वर उन लोगों के लिए ढाल बन जाता है, जो खतरे के समय उससे उद्धार माँगते हैं। | 5 Everything God says is true and can be trusted completely. God becomes a shield for those who ask Him for salvation in times of danger. |
| 6 परमेश्वर की बातों में कुछ भी न जोड़ना। नहीं तो, वह तुम पर झूठ बोलने का दोष लगाएगा और तुम झूठे पाए जाओगे। | 6 Do not add anything to what God said. Otherwise, He will accuse you of lying, and you will be found a liar. |
| 7 हे प्रभु, मैं आप से बिनती करता हूँ कि जब तक मैं पृथ्वी पर जीवित रहूँ तब तक आप मुझे इन दो बातों के लिए इन्कार न करना। | 7 Lord, I ask You not to deny me two things while I live on earth. |
| 8 पहली बात यह है कि आप मेरी मदद कीजिए, ताकि मैं एक सच्चा और ईमानदार इंसान बन सकूँ और अपना जीवन बरबाद न करूँ। और दूसरी बात यह है कि मैं न तो गरीब रहना चाहता हूँ और न ही अमीर। मुझे केवल वही दीजिए, जो ज़रूरी है। | 8 First, help me be purposeful and honest so that I would not waste my life. And second, I do not want to be either poor or rich. Give me only what is necessary. |
| 9 नहीं तो, अगर मैं अमीर हो गया तो मैं आपका इन्कार करूँगा और कहूँगा, “प्रभु कौन है? मैंने अपने दम पर सफलता पाई है।” लेकिन अगर मैं गरीब हो गया तो मैं चोरी करना शुरू कर दूँगा और अपने परमेश्वर के नाम को बदनाम करूँगा। | 9 Otherwise, if I become rich, I will deny You and say, “Who is the Lord? I have achieved success on my own.” But if I become poor, I will start stealing and bring shame to the name of my God.” |
| 10 जो व्यक्ति अपना काम अच्छी तरह से पूरा करता है, उसकी झूठी बदनामी न करना। नहीं तो, जब यह पता चलेगा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है तब उसका मालिक तुम्हें श्राप देगा। वह बदनामी के लिए तुम्हें ज़िम्मेदार ठहराएगा और तुम एक अच्छे व्यक्ति की प्रतिष्ठा को कलंकित करने के दोषी ठहरोगे। | 10 Do not spread slander about a person who fulfills his duties well. Otherwise, when it is revealed that he did nothing wrong, his boss will curse you. He will hold you accountable for the slander, and you will be guilty of discrediting the reputation of a good person. |
| 11 ऐसे लोग हैं, जो अपने माता-पिता का अपमान करते हैं। वे अपने पिता को श्राप देते हैं और अपनी माता को धन्यवाद नहीं देते। | 11 There are people who treat their parents with contempt. They curse the father and express no gratitude to the mother. |
| 12 ऐसे लोग भी हैं, जो गंदगी की तरह अपने पापों में डूब गए हैं। लेकिन उन्हें कोई शर्म नहीं और वे खुद को पवित्र मानते हैं। | 12 There are also those who have sunk into their sins like into impurities. But they have no shame and consider themselves pure. |
| 13 ऐसे लोग भी हैं, जो दूसरों को घमंड से देखते हैं। वे दूसरों को कितनी नीची नज़र से देखते हैं! | 13 There are also those who look at others with arrogance. What disrespectful looks they cast around! |
| 14 ऐसे लोग भी हैं जिनके दाँत तलवारों की तरह तेज़ होते हैं और जबड़े चाकुओं की तरह काटते हैं। वे गरीबों और ज़रूरतमंदों के साथ क्रूरता से पेश आते हैं, वे उनके खर्च पर खुद को अमीर बनाना चाहते हैं। | 14 There are also those whose teeth are sharp like swords and whose jaws cut like knives. They treat the poor and needy with cruelty to enrich themselves at their expense. |
| 15 लालची लोग उन दो जोंकों की तरह असंतुष्ट रहते हैं, जो चिल्ला-चिल्ला कर एक-दूसरे को रोकती और कहती हैं, “मुझे और दो, मुझे और दो!” तीन चीज़ें ऐसी हैं, जो कभी संतुष्ट नहीं होंगी और चार चीजें ऐसी भी हैं, जो कभी नहीं कहेंगी, “बस!” | 15 The greedy are as unsatisfied as two leeches who are screaming and interrupting each other, “Give me more, give me more!” There are three things that will never be satisfied, and even four that will never say, “Enough!” |
| 16 पहली चीज़ मौत है, जो कभी भी लोगों को लेना बंद नहीं करेगी। दूसरी चीज़ है, एक बाँझ महिला, जो कभी भी यह नहीं कहेगी, “बस, अब मैं बच्चे पैदा करना नहीं चाहती!” तीसरी चीज़ रेगिस्तान है, जो कभी भी पानी पीकर तृप्त नहीं होगा। और चौथी चीज़ आग है, जो तब तक जलती रहेगी, जब तक वह चारों ओर की हर चीज़ को जला न दे। | 16 First, it is death that will never stop taking people. Second, it is a barren woman who will not say, “That’s it, I do not want to have children anymore!” Third, it is a desert that will never drink enough water. And fourth, it is a fire that will burn until it consumes everything around. |
| 17 जो अपने पिता को तुच्छ नजर से देखता है, वह शर्मनाक मौत मरेगा। और उसकी आँखें घाटी में रहने वाले कौवे नोच लेंगे। जो अपनी माँ की बात नहीं मानता और उसे तुच्छ समझता है, वह मर जाएगा और वह लाशों को खाने वाले जवान उकाबों का शिकार बन जाएगा। | 17 The one who looks at his father with a sneer will die a shameful death. And his eyes will be pecked out by the ravens that live in a valley. The one who does not listen to his mother and despises her will die and become prey to the young eagles that feed on dead bodies. |
| 18 तीन बातें ऐसी हैं, जो मुझे हैरान कर देती हैं और चार बातें ऐसी हैं जिन्हें मैं समझा नहीं पाता। | 18 There are three things that amaze me, and even four that I cannot explain. |
| 19 मैं इस बात से हैरान हूँ कि उकाब आकाश में कैसे उड़ता है और साँप चट्टान पर कैसे रेंगता है। मुझे समझ नहीं आता कि जहाज समुद्र के बीच में कैसे चलता है और आदमी किसी जवान महिला के दिल तक कैसे पहुँच जाता है। | 19 I am amazed at how an eagle flies in the sky, and how a snake crawls on a rock. I do not understand how a ship navigates in the middle of the sea, and how a man finds his way to the heart of a young woman. |
| 20 मैं उस औरत के व्यवहार को भी नहीं समझ पाता, जो अनैतिक जीवन जीती है। वह पुरुषों के साथ प्रेम संबंधों को खाने-पीने की बात जैसा समझती है। वह खाती है, अपना मुँह पोंछती है और भूल जाती है कि उसने क्या खाया था। फिर वह कहती है, “मैंने कुछ भी गलत नहीं किया।” | 20 I also do not understand the behavior of a woman who lives an immoral life. She treats love affairs with men like eating a meal. She eats, wipes her mouth and forgets what she ate. Then she says, “I did nothing wrong.” |
| 21 तीन बातें पृथ्वी को हिला देती हैं और चार बातें वह सहन नहीं कर सकती। | 21 Three things cause the earth to shake, and it cannot tolerate four things. |
| 22 यह दु:ख की बात है अगर कोई दास राजा बन जाए और किसी मूर्ख को जीवन की हर ज़रूरी चीज़ मिल जाए। | 22 It is sad if a slave becomes a king, and if a fool gets everything he needs for life. |
| 23 यह गलत है जब कोई चरित्रहीन औरत एक आदरणीय आदमी से शादी करती है। और यह भी गलत है जब कोई नौकरानी अपने मालिक के करीब आ जाती है और उसकी पत्नी की जगह ले लेती है। | 23 It is wrong when an immoral woman marries an honorable man. And it is also wrong when a servant woman has an affair with her master and takes his wife’s place. |
| 24 पृथ्वी पर सभी जीवित प्राणियों में से चार प्राणी ऐसे हैं जिन पर हम ध्यान नहीं देते, लेकिन वे सबसे बुद्धिमान को भी समझदारी सिखा सकते हैं। | 24 Among all living creatures on the earth there are four beings that we do not pay attention to, but they can teach wisdom even to the wisest. |
| 25 चींटियों में शक्ति कम होती है, लेकिन वे मेहनती होती हैं और भोजन को इकट्ठा करती हैं। वे पूरी गर्मियों में मेहनत करती हैं, ताकि सर्दियों के लिए खाना बचा सकें। | 25 Ants have little strength, but they are hardworking and store supplies. They work all summer to gather food for the winter. |
| 26 पहाड़ी चूहे शिकारियों से नहीं लड़ सकते। लेकिन वे पहाड़ियों में अपने लिए बिल बनाते हैं, जहाँ वे शिकारियों से छिपकर रहते हैं। | 26 Mountain mice cannot fight off predators. But they dig holes on the hillsides where they can hide from them. |
| 27 टिड्डों के पास कोई राजा नहीं होता। लेकिन वे बड़े झुंडों में एक साथ चलते हैं, जहाँ हम अद्भुत अनुशासन को देखते हैं। | 27 Locusts have no king. But they are able to move in huge swarms where we can see amazing order. |
| 28 छिपकली अपने पंजों से कुशलता से चिपक जाती है और आसानी से राजा के महल में घुस जाती है, जहाँ कोई और प्रवेश नहीं कर सकता। | 28 Lizard clings skillfully with its paws and can easily sneak into the king’s palace where no one else can enter. |
| 29 तीन जानवर शान से चलते हैं और चार जानवर प्रतिष्ठा से चलते हैं। | 29 Here are three things walking with majesty, and four walking with dignity. |
| 30 शेर सभी जानवरों में सबसे ताकतवर होता है। वह किसी से नहीं डरता और न ही किसी के आगे झुकता है। | 30 The lion is the strongest among the animals. It is not afraid of anyone and will not give way to anyone. |
| 31 एक झगड़ालू मुर्गा और ज़िद्दी बकरी आँगन में गर्व से घूम रहे हैं। और राजा अपनी सेना का नेतृत्व शान से कर रहा है। | 31 Here is a quarrelsome rooster and a stubborn goat walking proudly around the yard. And here is the king leading his army majestically. |
| 32 अगर तुमने घमंड दिखाया, मूर्खता से काम किया और दूसरों को नुकसान पहुँचाने की योजनाएँ बनानी शुरू कर दीं तो खुद पर काबू रखना और चिल्लाना बंद कर देना। | 32 If you showed arrogance, acted foolishly, and started making plans to harm others, take control of yourself and stop shouting. |
| 33 अगर तुम दूध को फेंटोगे तो तुम्हें मक्खन मिलेगा। अगर तुम किसी की नाक पर मारोगे तो खून निकलेगा। और अगर तुम अपना गुस्सा बाहर निकालोगे तो झगड़ा शुरू हो जाएगा। | 33 If you churn milk, you will get butter. If you hit someone in the nose, it will bleed. And if you give in to anger, a quarrel will break out. |
अध्याय 31 | Chapter 31 |
| 1 राजा लमूएल ने बुद्धिमानी भरी उन सलाहों को लिखा, जो उसकी माँ ने उसे दी थीं। | 1 King Lemuel wrote down the wise advice given to him by his mother. |
| 2 हे मेरे बेटे, जब मैंने तुम्हें जन्म दिया तब मैंने तुम्हें परमेश्वर को समर्पित कर दिया। | 2 My son, when I gave birth to you, I dedicated you to God. |
| 3 औरतों के वश में न हो जाना। अपनी शक्ति उन पर बरबाद न करना, नहीं तो, तुम सही रास्ते से भटक जाओगे। औरतें कई राजाओं को बर्बाद कर चुकी हैं। | 3 Do not be captivated by women. Do not waste your energy on them, otherwise, you will stray from the right path. Women have destroyed many kings. |
| 4 लमूएल, शराब भी न पीना। राजाओं को शराब नहीं पीनी चाहिए। शासकों को तीखी शराब बिल्कुल भी नहीं पीनी चाहिए। | 4 Lemuel, also do not indulge in alcohol. Kings should not consume wine. Rulers must not drink strong drinks. |
| 5 अगर वे शराब पीने लगें तो वे कानून तोड़ना शुरू कर देंगे। फिर वे उन लोगों को न्याय नहीं दिला पाएंगे, जो अन्याय सह रहे हैं। | 5 If they start drinking, they will begin to break the law. Then they will not be able to make the right decisions to protect those who have suffered injustice. |
| 6 जिसका जीवन नष्ट हो जाता है, वह शराब पीता है। और जिसका प्राण दुःखी होता है, वह शराब पीता है। | 6 The one whose life is ruined consumes alcohol. And the one whose soul suffers from sorrow gets drunk on wine. |
| 7 जब कोई व्यक्ति नशे में होता है तब वह भूल जाता है कि वह गरीब है। नशे में उसे अपनी समस्याएँ याद नहीं रहतीं। | 7 When a person gets drunk, he forgets that he is poor. And while he is drunk, he does not remember his problems. |
| 8 जो मजबूर हैं, उनके अधिकारों की रक्षा करना। जो अपने लिए खड़े नहीं हो सकते, उन लोगों की रक्षा करना। | 8 Defend the rights of those who are helpless. Protect those who cannot stand up for themselves. |
| 9 गरीबों और जरूरतमंदों की वकालत करना, ताकि उन्हें अदालत में न्याय मिल सके। | 9 Advocate for the poor and needy so that they can get justice in court. |
| 10 जो आदमी दयालु और मेहनती औरत से शादी करता है, वह उसे बहुमूल्य पत्थरों से भी ज़्यादा कीमती मानेगा। | 10 The one who marries a kind and hardworking woman will value her more than precious stones. |
| 11 ऐसी पत्नी पर उसका पति पूरा भरोसा करता है और वह व्यापार सँभालती है, क्योंकि वह फ़ायदेमंद फ़ैसले लेती है। | 11 The husband of such a wife completely trusts her to manage the business, because she makes profitable decisions. |
| 12 वह जीवन भर अपने पति की भलाई का ध्यान रखेगी और उसे कभी धोखा नहीं देगी। | 12 Throughout her life she will take care of her husband’s well-being and will never betray him. |
| 13 वह ऊन और सनी के कपड़े बनाती है। और जो कुछ भी वह करती है, उससे उसे खुशी मिलती है। | 13 She makes clothes from wool and linen. And everything she does brings her pleasure. |
| 14 वह उस व्यापारिक जहाज़ की तरह है, जो जीवन के लिए ज़रूरी हर चीज़ लाने के लिए लंबी यात्रा पर निकलता है। | 14 She is like a merchant ship that sets off on a long trip to bring everything necessary for life. |
| 15 वह भोर से पहले उठकर अपने परिवार के लिए भोजन बनाती है और अपनी नौकरानियों को आदेश देती है। | 15 She gets up before dawn, prepares food for her family, and gives instructions to her maids. |
| 16 वह ज़मीन ढूँढती है और खरीदने के लिए बातचीत करती है। और अपने कमाए हुए पैसों से वह वहाँ अंगूर का बाग लगाती है। | 16 She finds land and negotiates its purchase. And with the money she earns, she plants a vineyard there. |
| 17 मजबूत बनने और चुनौतियों को पार करने के लिए वह अपनी सेहत का ख्याल रखती है। | 17 She takes care of her health in order to be strong and overcome challenges. |
| 18 वह देखती है कि उसकी कमाई कितनी अच्छी हो रही है। और उसका दीया रात में भी नहीं बुझता। | 18 She can see how well she earns. And her lamp does not go out even at night. |
| 19 वह चरखे पर बैठती है और अपने हाथों से ऊन और सनी के धागे बुनती है। | 19 She sits down at the spinning wheel and takes hold of the spindle to twist thread from wool and flax. |
| 20 वह गरीबों की मदद करती है और जरूरतमंदों की तरफ़ मदद का हाथ बढ़ाती है। | 20 She helps the poor and extends a helping hand to the needy. |
| 21 जब सर्दी आती है तब वह अपने परिवार की चिंता नहीं करती, क्योंकि उसे यह निश्चित है कि उसके परिवार में सभी के पास गर्म कपड़े हैं। | 21 She does not worry about her family when winter comes because she has made sure that everyone has warm clothing. |
| 22 वह बिस्तर के कवर बनाती है। वह चमकीले लाल रंग के बढ़िया सनी से बने शानदार कपड़े पहनती है। | 22 She makes bed covers. She wears luxurious clothes of bright red color made of fine linen. |
| 23 और उसका पति समाज में ऊँचे स्थान पर है। वह शहर के फाटकों पर बैठता है और बुज़ुर्गों के साथ महत्वपूर्ण फ़ैसले लेता है। | 23 And her husband holds a high position in society. He sits at the city gates and makes important decisions with other elders. |
| 24 वह सनी के कपड़े सिलती है और बेल्ट बनाती है। फिर वह उन्हें व्यापारियों के पास भेजती है, जो उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बेचते हैं। | 24 She sews linen clothes and makes belts. Then she sends them to traders who sell them in different places. |
| 25 वह शक्ति से भरी हुई है और गरिमा के साथ जीती है। वह आनन्दित रहती है और भविष्य की चिंता नहीं करती। | 25 She is full of strength and carries herself with dignity. She is cheerful and does not worry about what might happen in the future. |
| 26 वह बुद्धि और दया के साथ दूसरों को परमेश्वर के कानून का पालन करना सिखाती है। | 26 With wisdom and kindness she teaches others to follow God's Law. |
| 27 वह घर का काम करती है और खाली नहीं बैठती। | 27 She does housework and does not sit idle. |
| 28 उसके बच्चे उसका आदर करते और उसे आशीर्वाद देते हैं। और उसका पति भी उसकी तारीफ़ करता है। | 28 Her children treat her with respect and bless her. And her husband also praises her. |
| 29 वह कहता है, “बहुत-सी योग्य औरतें हैं, लेकिन तुम उन सबसे बढ़कर हो।” | 29 He says, “There are many worthy women, but you have surpassed them all.” |
| 30 बाहरी आकर्षण धोखा देता है और सुन्दरता हमेशा के लिए नहीं टिकती। लेकिन अगर कोई औरत प्रभु का भय मानती है तो यह सबसे महत्वपूर्ण गुण है, जिसके लिए उसकी सराहना की जानी चाहिए। | 30 External attractiveness is deceptive, and beauty cannot last forever. But if a woman fears the Lord, this is the most important quality for which she should be valued. |
| 31 वह अपने सभी कामों के लिए आदर पाने योग्य है। और उसके कामों की तारीफ़ शहर में सबको करनी चाहिए। | 31 She deserves to be treated with respect for everything she does. And may all the people in the city know about her good deeds. |