Turn Off English >>>

Hindi

English

अध्याय 1

Chapter 1

1 मैं पौलुस हूँ और मैं यीशु मसीह का गुलाम बन गया। परमेश्वर ने मुझे बुलाहट दी और मुझे प्रेरित बनाया। उसने मुझे परमेश्वर के बारे में अच्छी खबर का प्रचार करने के लिए चुन लिया।1 I, Paul, am a servant of Jesus Christ. God called me to be an apostle and entrusted me to preach His Good News.
2 बहुत समय पहले परमेश्वर ने अपने भविष्यवक्ताओं के द्वारा जो प्रकट किया था उसे पूरा करने का वादा किया। परमेश्वर ने उनसे अच्छी खबर के बारे में बात की और भविष्यवक्ताओं ने उसे पवित्र शास्त्र में लिखा।2 God promised long ago that this Good News would be proclaimed on earth. He spoke about it to His prophets, and they wrote it down in the Holy Scriptures.
3 और अच्छी खबर इसी के बारे में है। परमेश्वर का बेटा मनुष्य के शरीर में पैदा हुआ और राजा दाऊद की सन्तान बना।3 This Good News is about God's Son. He was born as a human and was a descendant of King David.
4 और जब मसीह मरा तब परमेश्वर ने उसे पवित्र आत्मा की शक्ति से जीवित कर दिया। इसलिए हम जानते हैं कि हमारा प्रभु यीशु मसीह परमेश्वर का बेटा है।4 God revealed that Jesus Christ is His Son when He raised Him from the dead by the power of the Holy Spirit. That is why Jesus Christ is our Lord.
5 मसीह के द्वारा हमें अनुग्रह और प्रेरिताई मिली। यीशु के नाम से हम सभी राष्ट्रों में विश्वास ले जाते हैं और वे परमेश्वर की आज्ञा मानते हैं।5 Through Christ God has given us His grace and entrusted us with an apostolic ministry. That is why in the name of Jesus we go to all nations so that they may come to Him in faith and begin to live the way God wants.
6 यीशु मसीह ने आपको इन राष्ट्रों से अपने पास बुलाया।6 You are also among the nations whom Jesus Christ has called to Himself.
7 मैं इस पत्र को हर एक को लिखता हूँ जो रोम में रहता है। परमेश्वर आप से प्यार करता है, उसने आपको अपने पास बुलाया और आपको पवित्र बनाया। हमारे परमेश्वर पिता और प्रभु यीशु मसीह से अनुग्रह और शान्ति आपको मिले।7 I am writing this letter to everyone who lives in Rome. God loves you, He has called you to Himself to be His holy people. God is our Father, and Jesus Christ is our Lord. May God fill you with His grace, and may Jesus bring peace to your hearts.
8 आप यीशु पर विश्वास करते हैं और पूरी दुनियाँ के द्वारा अपना विश्वास फैलाते हैं। इसलिए सबसे पहले, मैं यीशु मसीह के नाम में आप सभी के लिए अपने परमेश्वर का धन्यवाद करना चाहता हूँ।8 First, in the name of Jesus Christ, I want to thank my God for all of you. People speak about your faith not only in Rome but far beyond the city.
9 जब मैं परमेश्वर के बेटे के बारे में अच्छी खबर का प्रचार करता हूँ तब मैं अपनी आत्मा से परमेश्वर की सेवा करता हूँ। और परमेश्वर जानता है कि मैं आपको याद करता हूँ और लगातार आप के लिए प्रार्थना करता हूँ।9 God knows that I remember you. I constantly pray to God for you, whom I serve with my spirit when I preach the Good News about His Son.
10 मैं आपसे मिलना चाहता हूँ लेकिन मैं हमेशा परमेश्वर से उसकी योजनाओं के बारे में पूछता हूँ।10 Every time I pray for you, I ask God to give me an opportunity to visit you.
11 मुझे आपके साथ एक आत्मिक उपहार बाँटने की इच्छा है जो आपको मज़बूत बनाएगा। इसलिए मुझे आपसे मिलने की बड़ी इच्छा है।11 I really want to see you so that I can share a spiritual gift with you that will make you stronger.
12 तब मेरा विश्वास आपको मज़बूत बनाएगा और आपका विश्वास मुझे मज़बूत बनाएगा।12 Then my faith will strengthen you, and your faith will strengthen me.
13 हे भाइयों, आपको पता होना चाहिए कि मैंने कई बार आपसे मिलने की योजनाएँ बनाईं। लेकिन अब तक मुझे कुछ स्र्कावटों का सामना करना पड़ रहा है। मैंने दूसरे राष्ट्रों में अपने काम का परिणाम देखा है। और मैं आप के बीच में भी काम करना चाहूँगा।13 Brothers, you should know that I have planned many times to visit you, but each time something stopped me. I work among different nations. Now I want to serve you as well, so that I may see the results of my work among you also.
14 मुझे सभ्य अन्यजाति लोगों, जंगली जनजातियों, पढ़े लिखे और अनपढ़ लोगों को प्रचार करना है।14 I must preach to everyone: to civilized Greeks and wild tribes, to educated people and uneducated people.
15 इसलिए मेरी बड़ी इच्छा है कि मैं मसीह की अच्छी खबर को आप के पास भी लाऊँ जो रोम में रहते हैं।15 That is why I really want to bring the Good News about Christ to you who live in Rome.
16 मैं मसीह के बारे में अच्छी खबर को फैलाने से नहीं डरता। जब मैं इस खबर का प्रचार करता हूँ तब परमेश्वर अपनी शक्ति से काम करता है। और परमेश्वर की शक्ति हर एक को बचाती है जो यीशु पर विश्वास करता है। सबसे पहले, यह यहूदी लोगों के बारे में कहता है लेकिन यह अन्यजाति लोगों के बारे में भी कहता है।16 I am not afraid to spread the Good News about Christ, because it is the power of God. When I preach, God works through this power and saves all who believe in Jesus. First, this applies to the Jews. But it also applies to all other nations.
17 जो मसीह के बारे में अच्छी खबर पर विश्वास करेगा वह परमेश्वर की धार्मिकता को पाएगा। और व्यक्ति तब तक धर्मी बना रहेगा जब तक वह विश्वास करता रहेगा। शास्त्र कहते हैं, “धर्मी व्यक्ति परमेश्वर पर विश्वास करता है। धर्मी व्यक्ति अपना जीवन परमेश्वर के लिए जीता है।”17 The Good News shows that the way to God's righteousness begins with faith and continues with faith. That is why the Scripture says, “The righteous person will live by faith” (Habakkuk 2:4).
18 लेकिन नास्तिक लोग बुराई करते हैं। वे अपने बुरे कामों से सच्चाई की आवाज़ को दबा देते हैं। इसलिए परमेश्वर स्वर्ग से लोगों के अविश्वास और उनके सभी नीच कामों से गुस्सा हो रहा है।18 But those who live without God do evil, and by their actions they suppress the truth. That is why God pours out His wrath from heaven on those who act this way.
19 लोग समझ सकते हैं कि परमेश्वर कौन है क्योंकि परमेश्वर ने लोगों को साफ़ रूप से दिखाया है कि वे उसके बारे में कैसे सीख सकते हैं।19 People can learn about God because He has made it clear.
20 परमेश्वर ने इस दुनियाँ को बनाया। और जब लोग परमेश्वर की रचना को देखते हैं तब सारी रचना साफ़ रूप से अनदेखे परमेश्वर, उसकी अनन्त शक्ति और उनके चरित्र के बारे में बताती हैं। इसलिए कोई भी नहीं कह सकता कि वह परमेश्वर की मौजूदगी के बारे में नहीं जानता था।20 Since God created this world, people have seen His creation. It clearly speaks of the invisible God, His eternal power, and His character. That is why no one will be able to justify himself and say that he did not know about the existence of God.
21 लोगों की समझ में आया कि परमेश्वर है और वह महिमा के योग्य है। लेकिन उन्होंने परमेश्वर की महिमा नहीं की और उसे धन्यवाद नहीं दिया। लोगों ने फालतू चीज़ों के बारे में सोचा और उनके बेवकूफ दिल अन्धकार से भर गये।21 People knew that God exists, but they did not want to glorify Him and thank Him. Instead, they began to think about foolish things, and darkness filled their foolish hearts.
22 लोगों ने कहा कि वे बुद्धिमान हो गए लेकिन सच में वे पागल हो गए।22 They called themselves wise, but actually they became fools.
23 लोगों के अंदर अविनाशी परमेश्वर की महिमा करने की कोई इच्छा नहीं थी इसलिए उन्होंने नाशवान आदमी के रूप में परमेश्वर की मूर्तियाँ बनाई। उन्होंने पक्षियों, जानवरों और सांपों के रूप में भी मूर्तियाँ बनाईं।23 People did not want to give glory to the immortal God. Instead, they began to create images of God in the form of a mortal man. They also made idols in the form of birds, animals, and snakes.
24 इसलिए परमेश्वर लोगों से दूर हो गया। और लोगों ने वासना भरी इच्छाओं से अपने दिलों को भर लिया। लोगों ने भ्रष्ट जीवन जीना और अपने शरीर के साथ शर्मनाक काम करना शुरू कर दिया।24 That is why God turned away from people. They filled their hearts with sinful desires, started living an immoral lifestyle, and did shameful things with their bodies.
25 परमेश्वर ने इस दुनियाँ को बनाया इसलिए वह अनन्त महिमा के योग्य है। आमीन। लेकिन लोगों ने परमेश्वर की सच्चाई को झूठ से बदल दिया। वे सृष्टिकर्ता की बजाय सृष्टि की पूजा और सेवा करने लगे।25 People rejected God’s truth and believed lies. They began to worship and serve creation instead of the Creator, who is worthy of eternal glory. Amen.
26 इसलिए परमेश्वर लोगों से दूर हो गया और उन्होंने खुद को शर्मनाक इच्छाओं से भर लिया। महिलाओं ने आदमियों के साथ प्राकृतिक रिश्तों को अप्राकृतिक रिश्तों के लिए बदल दिया।26 That is why God turned away from people, and they followed their shameful desires. Women replaced natural relations with men for unnatural ones.
27 आदमियों ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने महिलाओं के साथ प्राकृतिक संबंध बनाने से इनकार किया। आदमी एक दूसरे के लिए वासना भरी इच्छाओं से जलने लगे और उन्होंने गलत यौन संबंध बनाये। वे भटक गये और अपने अंदर उन्हें वह सजा मिलनी चाहिए जिसके वे लायक हैं।27 Men began to do the same. They abandoned natural relations with women. They burned with lustful desires for each other and began to engage in perverse acts. They fell into delusion. That is why they will receive the punishment they deserve and experience the consequences of their actions.
28 लोग परमेश्वर को जानना नहीं चाहते थे इसलिए परमेश्वर उन से दूर हो गया। लोग यौन अशुद्धता के बारे में सोचने लगे और जो करने से मना किया गया था वही करने लगे।28 People stopped paying attention to God and deliberately removed Him from their thoughts. That is why He turned away from them. Sin distorted their ability to understand the truth, and they started doing forbidden things.
29 लोग खुद को अलग-अलग तरह के पापों से भर लेते हैं। वे गलत यौन संबंधों में भाग लेते हैं। वे दुष्ट और लालची हैं। वे दूसरे लोगों से नफ़रत करते हैं और एक दूसरे से ईर्ष्या करते हैं। वे एक दूसरे से झगड़ा करते हैं, धोखा देते हैं और एक दूसरे की हत्या करते हैं। और जब कोई दूसरा व्यक्ति मुसीबत में पड़ता है तब वे खुशी मनाते हैं।29 Such people indulge in various kinds of sins. They are filled with wickedness and greed. They envy one another, commit murder, quarrel, and deceive. They take pleasure when another person faces trouble.
30 लोग चुगली करते और झूठे आरोप फैलाते हैं। वे परमेश्वर से नफ़रत करते हैं और वे दूसरों के साथ बेरहम हैं। वे घमंड करते हैं और खुद को एक दूसरे से ऊपर रखते हैं। वे बुरी योजनाएँ बनाते हैं और अपने माता-पिता का विरोध करते हैं।30 They spread gossip and slander. They hate God and treat others cruelly. They boast and think they are better than others. They invent new ways to do evil and rebel against their parents.
31 लोग बेवकूफी भरे काम करते हैं और अपने वादे तोड़ देते हैं। वे किसी से भी प्यार नहीं करते, वे दुश्मनी से भरे हुए हैं और किसी पर दया नहीं करते।31 They act foolishly and break their promises. They love no one and have no pity for anyone.
32 ऐसे लोग जानते हैं कि परमेश्वर हर व्यक्ति का ईमानदारी से न्याय करता है। वे जानते हैं कि जो व्यक्ति ऐसे काम करता है वह मौत का हकदार है। लेकिन वे फिर भी इन कामों को करते हैं। और वे उन को ठीक समझते हैं जो उनकी तरह व्यवहार करते हैं।32 Such people know that God judges every person justly. They know that those who engage in such deeds deserve death. But they still do evil and approve of those who act the same way they do.

अध्याय 2

Chapter 2

1 आपके पास दूसरे व्यक्ति पर दोष लगाने का कोई बहाना नहीं होगा क्योंकि जैसे वह पाप करता है वैसे ही आप भी पाप करते हैं। इसलिए जब आप दूसरे लोगों पर दोष लगाते हैं तब आप खुद पर भी दोष लगाते हैं।1 If you judge another person, you cannot justify yourself, because you sin the same way as he does. That is why when you judge others, you condemn yourself.
2 हम जानते हैं कि परमेश्वर उन सभी का ईमानदारी से न्याय करेगा जो बुरे काम करते हैं।2 We know that God will justly judge all who do evil.
3 आप दूसरे लोगों का न्याय करते हैं लेकिन आप भी वैसे ही पाप करते हैं जैसे वे करते हैं। क्या आप सोचते हैं कि आप परमेश्वर के न्याय से बच जाएंगे?3 But you judge others, yet you yourself sin the same way as they do. Do you think that you will escape God's judgment?
4 परमेश्वर की महान दया को तुच्छ न समझें। जब वह आपको माफ़ करता है और आपको अपना महान धीरज दिखाता है तब उसे तुच्छ न समझें। क्या आप नहीं समझते कि परमेश्वर की दया आपको मन फिराव की ओर ले जाती है?4 Do not take lightly God's great kindness, because God forgives you and shows you great patience. Don't you understand that God's kindness leads you to repentance?
5 लेकिन आप ज़िद्दी बन जाते हैं और आप अपने दिल में अपने पाप से मन नहीं फिराते। आप अपने खिलाफ़ परमेश्वर के क्रोध को इकट्ठा करते हैं। और जब परमेश्वर ईमानदारी से आपका न्याय करेगा उस दिन वह आपको अपना क्रोध दिखाएगा।5 But you are stubborn. You do not want to change your heart and abandon sin. That is why you are storing up God's wrath against yourself, which God will pour out on the day when He judges you justly.
6 न्याय के दिन हर व्यक्ति परमेश्वर से वह पाएगा जिसके वह लायक है।6 On the day of judgment, each person will receive from God what he deserves for his deeds.
7 परमेश्वर उस व्यक्ति को अनन्त जीवन देगा जो धीरज से अच्छा काम करता है और परमेश्वर की महिमा करता है। ऐसा व्यक्ति परमेश्वर का आदर करता है और अनंत जीवन में प्रवेश करने का हर संभव प्रयास करता है।7 God will give eternal life to those who patiently do good and glorify Him. Such a person honors God and seeks eternity.
8 लेकिन अगर कोई व्यक्ति मतलबी रूप से व्यवहार करता है, सच्चाई का पालन नहीं करता और बुरे काम करता है तो परमेश्वर अपने क्रोध और गुस्से को ऐसे व्यक्ति पर निकालेगा।8 But if someone acts selfishly, does not obey the truth, and does evil, then God will pour out His wrath and anger on such a person.
9 अगर कोई व्यक्ति बुराई करता है तो उसका प्राण दु:ख उठाएगा और वह कठिन परिस्थितियों में जीवन जिएगा। सबसे पहले, यह यहूदी लोगों के बारे में कहता है लेकिन यह अन्यजाति लोगों के बारे में भी कहता है।9 If a person does evil, his soul will suffer, and he will live in difficult circumstances. First, this applies to the Jews. But it also applies to all other nations.
10 लेकिन जो व्यक्ति अच्छा काम करता है वह परमेश्वर की महिमा को देखेगा। लोग उसका आदर करेंगे और वह शान्ति से अपना जीवन जिएगा। सबसे पहले, यह यहूदी लोगों के बारे में कहता है लेकिन यह अन्यजाति लोगों के बारे में भी कहता है।10 But the one who does good will see God's glory. Such a person will be treated with respect, and he will find peace. First, this applies to the Jews. But it also applies to all other nations.
11 परमेश्वर सभी लोगों के साथ न्याय से व्यवहार करता है।11 God deals with everyone justly.
12 अन्यजाति लोगों के पास मूसा का कानून नहीं था। इसलिए परमेश्वर उनका न्याय कानून के अनुसार नहीं करेगा। लेकिन अन्यजाति लोगों ने पाप किया, इसलिए वे नाश होंगे। यहूदी लोगों के पास मूसा का कानून था। लेकिन उन्होंने भी पाप किया और कानून को तोड़ा। इसलिए परमेश्वर कानून के अनुसार यहूदी लोगों का न्याय करेगा।12 Other nations did not have the Law of Moses, so God will not judge them according to that Law. But they sinned anyway, and that is why they will perish. The Jews had the Law of Moses, but they also sinned and broke it. That is why God will judge the Jews according to the Law of Moses.
13 अगर कोई व्यक्ति कानून को सुनता है और पाप में जीता है तो परमेश्वर ऐसे व्यक्ति का न्याय करेगा। परमेश्वर सिर्फ़ उसी को धर्मी बनाएगा जो मूसा के कानून को मानता है।13 If someone listens to the Law and still lives in sin, God will condemn that person. God will justify only the one who keeps the Law of Moses.
14 यीशु पर विश्वास करने वाले अन्यजाति लोगों के पास मूसा का कानून नहीं था। लेकिन वे अपने स्वभाव से वही करते हैं जो कानून कहता है। वे अपने दिल के अन्दर कानून को जानते हैं।14 Other nations who have believed in Jesus do not have the Law of Moses. But they naturally do what that Law says. That is why they already know the Law within themselves.
15 परमेश्वर ने मसीह पर विश्वास करने वाले अन्यजाति लोगों के दिलों में अपना कानून लिखा। इसलिए उनकी अंतरात्मा उन्हें बताती है कि वे सही काम करते हैं या गलत काम करते हैं। एक परिस्थिति में, उनके विचार उन पर आरोप लगाते हैं और दूसरी परिस्थिति में, उनके विचार बताते हैं कि वे सही कर रहे हैं। इस तरह से अन्यजाति लोग दिखाते हैं कि वह कानून उनके दिलों में काम करता है।15 God has written His Law in the hearts of those nations who have believed in Christ. That is why their conscience tells them if what they do is right or not. In one case, their thoughts accuse them. In another case, their thoughts confirm that they are acting correctly. In this way, people from other nations show that God's Law is at work in their hearts.
16 मैं मसीह के बारे में अच्छी खबर का प्रचार करता हूँ। और मैं कहता हूँ कि वह दिन आएगा जब परमेश्वर यीशु मसीह के द्वारा लोगों के गुप्त कामों का न्याय करेगा।16 I preach the Good News about Christ. I say that the day will come when God will judge the secret deeds of people through Jesus Christ.
17 आप खुद को यहूदी कहते हैं और आप खुद को तसल्ली देते हैं कि आप मूसा के कानून को जानते हैं। आप परमेश्वर पर अपने विश्वास के बारे में घमंड करते हैं।17 You call yourself a Jew and comfort yourself that you know the Law of Moses. You proudly show off your faith in God.
18 आप जानते हैं कि परमेश्वर क्या करना चाहता है। आप समझ गए कि कानून क्या सिखाता है और आप जानते हैं कि सही काम कैसे करने हैं।18 You know God’s will. You understand what the Law of Moses teaches, so you know how to do what is right.
19 आपको यकीन है कि आप अन्धों की अगुवाई कर सकते हैं। आपको पक्का विश्वास है कि जो लोग अन्धेरे में रहते हैं आप उन के लिए रोशनी बने गये।19 You are confident that you can guide the blind. You are convinced that you are a light to those who live in darkness.
20 आप सोचते हैं कि आप मूर्खों को ठीक कर सकते हैं। आपको यकीन है कि आप अपरिपक्व लोगों को सिखा सकते हैं। और आप कहते हैं कि कानून में अपने आप में ज्ञान और सच्चाई है।20 You believe that you can correct those who lack wisdom. You are sure that you can teach those who are spiritually immature. You say that the Law of Moses contains knowledge and truth.
21 लेकिन देखिए आप क्या करते हैं! आप दूसरे लोगों को सिखाते हैं लेकिन आप खुद को नहीं सिखाते।21 But how can this be? You teach others, but you do not teach yourself. You tell people not to steal, but you yourself steal.
22 आप प्रचार करते हैं, “चोरी न करें।” लेकिन आप चोरी करते हैं। आप कहते हैं, "अपने जीवनसाथी को धोखा न दें।" लेकिन आप दूसरों के साथ सोते हैं। आप मूर्तियों से नफ़रत करते हैं लेकिन आप अन्यजातियों के मन्दिरों को लूटते हैं।22 You tell others not to commit adultery, but you yourself are unfaithful in marriage. You hate idols, but you rob pagan temples.
23 आपको घमण्ड है कि आप मूसा के कानून को जानते हैं। लेकिन आप कानून को तोड़ते हैं और परमेश्वर को शर्मिंदा करते हैं।23 You are proud of knowing the Law of Moses. But you break it, and in this way you dishonor God.
24 शास्त्र ऐसे लोगों से कहते हैं, “अन्यजाति लोग आप के कारण परमेश्वर के नाम को श्राप देते हैं।”24 Scripture says to such people: “Because of you, other nations get a wrong idea about God and speak evil of His name” (Isaiah 52:5, Ezekiel 36:20–23).
25 अगर आप मूसा के कानून को मानते हैं तो खतने का मतलब है। लेकिन अगर आप इस कानून को तोड़ते हैं तो खतने का कोई मतलब नहीं। और आप खतनारहित व्यक्ति के जैसे हो जाते हैं।25 Circumcision is meaningful if you keep the Law of Moses. But if you break this Law, circumcision loses its meaning, and you become the same as an uncircumcised person.
26 मान लीजिए कि कोई खतनारहित व्यक्ति कानून को पूरा करता है। ऐसे मामले में, परमेश्वर उसके साथ खतना किए हुए व्यक्ति के रूप में व्यवहार करेगा।26 Suppose that an uncircumcised person keeps the requirements of the Law. In that case, God will treat him as if he were circumcised.
27 आप खतना किए हुए यहूदी व्यक्ति हैं। आप शास्त्रों को जानते हैं लेकिन आप मूसा के कानून को तोड़ते हैं। अन्यजाति लोग खतना नहीं करते। लेकिन अगर कोई खतनारहित अन्यजाति व्यक्ति कानून को मानता है तो वह आपको दोषी ठहराएगा जो खतना किया हुआ यहूदी व्यक्ति है।27 But you are a circumcised Jew. You know the Scriptures, but you still break the Law of Moses. Other nations do not practice circumcision. However, if an uncircumcised person keeps the Law, he will condemn you, a circumcised Jew.
28 यहूदी परिवार में पैदा होने से आप यहूदी व्यक्ति नहीं बनेंगे। अगर आप अपने शरीर को बाहर से काटते है तो आपका खतना सच्चा नहीं।28 A true Jew is not the one who was born into a Jewish family. True circumcision is not an outward sign that a person makes on his body.
29 अगर कोई व्यक्ति कानून में लिखी हुई हर एक बात को मानता है तो भी वह अपने दिल को बदल नहीं पाएगा। कोई व्यक्ति यहूदी तब बनता है जब वह अन्दर से बदलता है। पवित्र आत्मा सच्चा खतना करती है और यह दिल में होता है। परमेश्वर ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा करेगा लेकिन लोग ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा नहीं करेंगे।29 Instead, a true Jew is the one who has experienced an inner change. True circumcision is what the Holy Spirit does in a person’s heart. No one can change his own heart, even if he keeps letter by letter what is written in the Law of Moses. Such a person, whose heart has been changed by the Holy Spirit, receives praise from God, not from people.

अध्याय 3

Chapter 3

1 यहूदी राष्ट्र के बारे में क्या खास बात है? और खतने का मतलब क्या है?1 What is so special about the Jewish people? And what is the meaning of circumcision?
2 यहूदी लोग हर तरह से दूसरे राष्ट्रों से बहुत अलग हैं। लेकिन सबसे बड़ा अन्तर यह है कि परमेश्वर ने अपना वचन उन्हें सौंपा।2 The Jews are very different from other nations in every way. But their greatest advantage is that God entrusted His Word to them.
3 हाँ, कुछ यहूदी लोगों ने परमेश्वर पर विश्वास करना छोड़ दिया। लेकिन क्या उनका अविश्वास परमेश्वर की वफ़ादारी को खत्म कर सकता है?3 Yes, some Jews have lost faith in God. But can their unbelief nullify God’s faithfulness?
4 बिल्कुल नहीं। हर इन्सान झूठ बोलता है लेकिन परमेश्वर सच कहता है। शास्त्र परमेश्वर के बारे में कहते हैं, “आपके सभी शब्द सच्चे हैं। और जब आप लोगों का न्याय करेंगे तब आप अदालत में जीतेंगे।”4 Of course not. Every person lies, and only God speaks the truth. Scripture says about God, “All your words are just. And when you judge people, You will win” (Psalm 51:4).
5 लेकिन कुछ लोग कहते हैं, “अगर परमेश्वर हमारे पापों के कारण हमसे गुस्सा होता है तब यह उचित नहीं। जितना ज़्यादा हम पाप करते हैं उतना ही ज़्यादा परमेश्वर धर्मी दिखाई देता है।” जवाब में क्या कहें?5 But some people say, “It is unfair if God pours out His wrath on us for our sins. The more we sin, the more righteous God appears.” What should I say to this?
6 परमेश्वर दुनियाँ का न्याय करेगा। और बिल्कुल, परमेश्वर के पास पूरा अधिकार है कि वह लोगों के पापों के कारण उन पर गुस्सा हो।6 God will judge the world. Of course, it is right that God is angry with people because of their sins.
7 लेकिन कोई बहस कर सकता है, “जब मैं बेईमानी से व्यवहार करता हूँ तब यह परमेश्वर की सच्चाई को और अधिक प्रकट करती है। मैं पाप करता हूँ लेकिन इससे परमेश्वर की महिमा होती है। इसलिए परमेश्वर को मेरे पापों के लिए मेरा न्याय नहीं करना चाहिए।”7 But someone argues, “When I do what is wrong, it makes God’s truth more clear. I sin, but this brings glory to God. That is why God should not judge me for my sins.”
8 ऐसे लोग कहते हैं, "हम बुराई करेंगे क्योंकि बुराई अच्छाई में बदल जाती है।" वे हमारे खिलाफ़ झूठे आरोप लगाते हैं और कहते हैं कि हम दूसरे लोगों को इस तरह से जीवन जीना सिखाते हैं। परमेश्वर ईमानदारी से ऐसे लोगों का न्याय करेगा।8 Such people say, “We will do what is evil, because evil brings good.” They slander us and say that we teach others to act this way. God will judge such people justly.
9 हम यहूदी लोग हैं। लेकिन क्या हम अन्यजाति लोगों से बेहतर हैं? बिल्कुल नहीं। हमने पहले ही साबित कर दिया कि सब यहूदी लोग और सब अन्यजाति लोग पाप की शक्ति के अधीन हैं।9 So, are we Jews better than other nations? Of course not. We have already proved that both Jews and the rest of the nations are under the power of sin.
10 शास्त्र कहते हैं, “कोई भी धर्मी नहीं। एक भी नहीं।10 Scripture says, “There is no one who is righteous.
11 कोई समझदार नहीं। कोई परमेश्वर को नहीं ढूँढता।11 There is no one who is truly wise. No one seeks God.
12 सब लोग परमेश्वर से दूर हो गए। और कोई भी नहीं जो उसकी माँगों को पूरा करता। कोई भी भलाई नहीं करता। एक भी नहीं।12 All have turned away from the Lord. There is no one who meets His requirements. No one does good — not a single person. (Psalm 14:1–3, 53:1–3).
13 उनके मुँह खुली हुई कब्रों की तरह हैं। वे झूठ बोलते हैं। उनके शब्द सांप के ज़हर की तरह खतरनाक हैं।13 Their words are like the stench from an open grave. They speak lies. Their speech is dangerous, like the venom of a viper. (Psalm 5:9, 140:3).
14 वे श्राप बोलते हैं और कड़वे शब्दों से एक दूसरे को ठेस पहुँचाते हैं।14 They shower others with curses and offend with bitter words. (Psalm 10:7).
15 वे एक दूसरे को मारने के लिए तैयार हैं।15 They are ready to kill each other.
16 वे अपने रास्ते में सब कुछ बर्बाद कर देते हैं और दु:ख लाते हैं।16 On their way, they destroy everything and bring misery.
17 वे नहीं जानते कि दूसरे लोगों के साथ शान्ति से कैसे रहें।17 They do not know how to live in peace with others. (Isaiah 59:7–8).
18 और वे परमेश्वर से बिलकुल नहीं डरते।”18 They have no fear of God at all” (Psalm 36:1).
19 परमेश्वर ने यहूदी लोगों को अपना कानून दिया। और हम जानते हैं कि यहूदी लोग मूसा के कानून की शक्ति के अधीन रहते हैं। जब कानून बोलता है तब हर व्यक्ति चुप हो जाता है। वह खुद को सही ठहराने के लिए कुछ नहीं कह सकता। पूरी दुनियाँ परमेश्वर के सामने दोषी हो जाती है।19 God gave His Law to the Jews. We know that they live under the authority of the Law of Moses. When this Law speaks, everyone becomes silent. No one can say anything in his own defense. The whole world becomes guilty before God.
20 जो व्यक्ति मूसा के कानून को मानता है परमेश्वर उसको अपनी धार्मिकता नहीं देता। सभी लोग उस कानून को तोड़ते हैं और इसलिए वे समझते हैं कि पाप क्या है।20 God does not give His righteousness to the one who keeps the Law of Moses. All people break this Law, so they understand what sin is.
21 लेकिन अब परमेश्वर हमें मूसा के कानून को मानने से आज़ाद करता है। परमेश्वर हमें अपनी धार्मिकता देता है और कानून और भविष्यद्वक्ताओं ने उस धार्मिकता के बारे में बताया था।21 But now God sets us free from keeping the Law of Moses. He gives us His righteousness, which the Law of Moses and the prophets spoke about earlier.
22 परमेश्वर की धार्मिकता उन सभी के लिए है जो यीशु मसीह पर विश्वास करते हैं। यहूदी लोगों और अन्यजाति लोगों में कोई अन्तर नहीं।22 The righteousness of God belongs to all who believe in Jesus Christ. There is no difference between Jews and other nations.
23 हर व्यक्ति ने पाप किया और कोई भी परमेश्वर की महिमा के नज़दीक नहीं आ सकता।23 All people have sinned, and no one can come close to the glory of God.
24 लेकिन परमेश्वर ने अपने अनुग्रह से हमें अपनी धार्मिकता दी। अपने खून से मसीह ने हमारे पाप से आज़ादी के लिए मूल्य चुकाया।24 But God gave us His righteousness by His grace. With His blood Christ paid for our freedom from sin.
25 परमेश्वर ने पहले ही फ़ैसला किया था कि यीशु पाप के लिए बलिदान होगा ताकि अपने खून से वह हमारे पापों का मूल्य चुकाए। जो व्यक्ति यीशु पर विश्वास करता है यीशु का खून उसे पाप से साफ़ करता है। मसीह के बलिदान के द्वारा परमेश्वर ने अपनी धार्मिकता को प्रकट किया। परमेश्वर ने उन पापों को माफ़ कर दिया जो लोगों ने पहले किए थे।25 God decided in advance that Jesus would become a sacrifice for sin and pay for our sins with His blood. The blood of Jesus cleanses from sin the one who believes in Him. Through the sacrifice of Christ God showed His righteousness and forgave the sins that people committed in the past.
26 उस समय परमेश्वर ने बहुत धीरज दिखाया। और इस समय वह मसीह के द्वारा अपनी धार्मिकता दिखाता है। परमेश्वर धर्मी है। और वह यीशु पर विश्वास करने वाले को अपनी धार्मिकता देता है।26 At that time God showed His great patience. At the present time He shows His righteousness through Christ. God is righteous, and He gives His righteousness to the one who believes in Jesus.
27 क्या हम अपनी बड़ाई कर सकते हैं कि हमने मूसा के कानून को माना और इसलिए परमेश्वर ने हमें अपनी धार्मिकता दी? नहीं, यह नामुमकिन है। अब हम आनंद के साथ कहते हैं कि हम विश्वास के कानून से जीते हैं।27 Can we boast that we kept the Law of Moses, and that is why God gave us His righteousness? No, that is not possible. Now we gladly say that we live by the law of faith.
28 हम परिणाम निकालते हैं कि परमेश्वर किसी व्यक्ति को अपनी धार्मिकता देता है क्योंकि वह यीशु पर विश्वास करता है और इसलिए नहीं कि वह व्यक्ति मूसा के कानून को मानता है।28 We acknowledge that God gives His righteousness to a person because he believes in Jesus, not because he keeps the Law of Moses.
29 क्या परमेश्वर ने सिर्फ़ यहूदी राष्ट्र को बनाया? नहीं, परमेश्वर ने सभी राष्ट्रों को बनाया।29 Did God create only the Jewish people? Of course not! He created all nations.
30 अगर खतना किया हुआ यहूदी व्यक्ति यीशु पर विश्वास करेगा तो परमेश्वर उसे अपनी धार्मिकता देगा। और वही परमेश्वर अपनी धार्मिकता खतनारहित अन्यजाति व्यक्ति को भी देगा अगर वह यीशु पर विश्वास करेगा।30 So if a circumcised Jew believes in Jesus, God will give him His righteousness. The same God will give His righteousness to an uncircumcised person from another nation if he believes in Jesus.
31 क्या इसका मतलब यह है कि जब हम मसीह पर विश्वास करते हैं तब हम मूसा के कानून को खत्म कर देते हैं? बिल्कुल नहीं। व्यक्ति विश्वास से परमेश्वर की धार्मिकता प्राप्त करता है और कानून ने उसी धार्मिकता के बारे में बताया था।31 Does our faith in Christ cancel the role that the Law of Moses played in God's plan? Of course not, because through faith in Jesus, a person receives the righteousness of God that the Law of Moses spoke about.

अध्याय 4

Chapter 4

1 हमें अपने पिता अब्राहम के बारे में क्या कहना चाहिए? मान लीजिए कि अब्राहम ने अपने कामों से अपनी धार्मिकता कमाई।1 What should we say about our father Abraham? Suppose he earned righteousness through his own efforts.
2 इस मामले में, अब्राहम अपने कामों के बारे में अपनी बड़ाई कर सकता था क्योंकि अगर उसने खुद अपनी धार्मिकता कमाई तो उसे परमेश्वर की धार्मिकता की ज़रूरत नहीं।2 Then Abraham could boast about his works, because if he had earned his own righteousness, he would not have needed God’s righteousness.
3 लेकिन शास्त्र क्या कहते हैं? अब्राहम ने परमेश्वर पर विश्वास किया। परमेश्वर ने उसके विश्वास को देखा और अब्राहम को उपहार के रूप में अपनी धार्मिकता दी।3 But what does Scripture say? “Abraham believed God. God saw his faith and gave him His righteousness” (Genesis 15:6).
4 जब कोई व्यक्ति काम करता है तब उसे उसके काम की तनख्वाह मिलती है। वह अपने इनाम का हकदार है और वह इसे उपहार के रूप में नहीं पाता।4 The one who works receives a wage for his work. This is not a gift, but an earned payment.
5 पापी व्यक्ति धार्मिकता कमाने के अच्छा व्यवहार नहीं कर सकता। लेकिन अगर वह परमेश्वर पर विश्वास करेगा तो परमेश्वर उसे उसके पाप से आज़ाद कर देगा। परमेश्वर पापी के विश्वास को देखेगा और उसे उपहार के रूप में अपनी धार्मिकता देगा।5 A sinful person cannot earn righteousness through his actions. But if he believes in Jesus, God will set such a person free from sin. God will see his faith and give him His righteousness.
6 राजा दाऊद भी कहता है कि वह व्यक्ति कितना आशीषित है जिसे परमेश्वर अपनी धार्मिकता देता है जबकि वह व्यक्ति अपने कामों से इसका हकदार नहीं था।6 King David also calls blessed the person to whom God gives His righteousness, even though he did not deserve it by his actions,
7 “वह व्यक्ति आशीषित है जिसके नीच कामों को परमेश्वर माफ़ करता है और उसे उसके पापों की याद नहीं दिलाता।7 “Blessed is the person whose every wrong action God forgives, though he broke God’s law. Blessed is the person whose sins God does not remind him of.”
8 वह व्यक्ति आशीषित है जब परमेश्वर उससे पाप का दोष दूर कर देता है।”8 Blessed is the person whose guilt for sin God takes away” (Psalm 32:1–2).
9 परमेश्वर किसे यह आशीष देता है? खतना किए हुए यहूदी व्यक्ति को या खतनारहित अन्यजाति व्यक्ति को? हम कहते हैं कि अब्राहम ने परमेश्वर पर विश्वास किया। परमेश्वर ने उसका विश्वास देखा और अब्राहम को अपनी धार्मिकता दी।9 Who does God give this blessing to? To a circumcised Jew or to an uncircumcised person from another nation? We say that Abraham believed God. God saw his faith and gave him His righteousness.
10 क्या परमेश्वर ने उसे अपनी धार्मिकता उसके खतना करने से पहले दी या उसके खतना करने के बाद दी? परमेश्वर ने अब्राहम के खतना करने से पहले उसे धर्मी व्यक्ति कहा था।10 When did God do this? Before circumcision or after? God called Abraham a righteous person even before he was circumcised.
11 और खतने के द्वारा परमेश्वर ने पक्का किया कि उसने अब्राहम को अपनी धार्मिकता पहले से ही दे दी। खतना उस धार्मिकता की मुहर बना जिसे परमेश्वर ने उसके शरीर पर लगाया। लेकिन अब्राहम ने अपना खतना करने से पहले परमेश्वर पर विश्वास किया था। इसलिए अब्राहम सब विश्वासियों के पिता बने जिन्होंने खतना नहीं कराया। परमेश्वर उनके विश्वास को देखता है और वह उन्हें अपनी धार्मिकता देता है।11 And through circumcision, God confirmed that He had already given His righteousness to Abraham. Circumcision became a seal of righteousness that God placed on his body as a sign. But Abraham believed God even before circumcision. So Abraham became the father of all believers who have not been circumcised. God sees their faith and gives them His righteousness.
12 अब्राहम उन सभी के भी पिता बनें जिन्होंने खतना कराया। लेकिन खतना किए हुए यहूदी लोगों को अब्राहम के नक्शे कदम पर चलना चाहिए। उन्हें उसी तरह से विश्वास करना चाहिए जैसे अब्राहम ने खतने से पहले विश्वास किया था।12 Abraham also became the father of all who have been circumcised. But the circumcised Jews must follow in Abraham's footsteps. They must believe as Abraham believed even before circumcision.
13 परमेश्वर ने अब्राहम को विश्वास के द्वारा अपनी धार्मिकता दी। परमेश्वर ने अब्राहम और उसके वंश से वादा किया कि वह उन्हें पूरी दुनियाँ विरासत के रूप में दे देगा। अब्राहम को विश्वास के द्वारा यह वादा मिला, न कि मूसा के कानून के आधार पर।13 Through faith, God gave Abraham His righteousness. God promised Abraham and his descendants that He would give them the whole world as an inheritance. Abraham received this promise through faith, not on the basis of the Law of Moses.
14 मान लीजिए कि परमेश्वर मूसा का कानून मानने वालों को अपनी विरासत देगा। इस मामले में, उन्हें विश्वास की ज़रूरत नहीं। और परमेश्वर को उस वादे को वापस लेना पड़ेगा जो अब्राहम ने विश्वास के द्वारा प्राप्त किया था।14 Suppose that God would give an inheritance to those who keep the Law of Moses. In that case, faith would not be needed. Then God would have to cancel the promise that Abraham received through faith.
15 परमेश्वर लोगों पर गुस्सा हो रहा है क्योंकि वे कानून को तोड़ते हैं। लेकिन अगर कोई कानून नहीं तो पाप के लिए कोई दोष भी नहीं।15 God pours out His wrath on people because they break His Law. But if there is no law, there is no guilt for wrongdoing.
16 हम विश्वास के द्वारा परमेश्वर का वादा प्राप्त करते हैं। परमेश्वर अपने अनुग्रह से यह करता है। यह वादा अब्राहम के सब वंशजों को मिलता है जो अब्राहम की तरह ही विश्वास करते हैं। और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई व्यक्ति मूसा के कानून के अनुसार जीवन जीता है या नहीं। अब्राहम हम सभी का पिता बन गया जो परमेश्वर पर विश्वास करते हैं।16 Through faith we receive God's promise. God does this by His grace. So this promise belongs to all the descendants of Abraham who believe as Abraham believed. And it does not matter whether a person lives according to the Law of Moses or not. Abraham became the father of all of us who believe in God.
17 शास्त्र अब्राहम के बारे में कहते हैं, "मैंने आपको कई राष्ट्रों का पिता बनाया।" अब्राहम परमेश्वर की उपस्थिति में खड़ा हुआ और विश्वास किया कि परमेश्वर मरे हुओं को फिर से जिलाने के योग्य है। अब्राहम ने विश्वास किया कि जो चीजें अभी तक मौजूद नहीं परमेश्वर उन चीजों के बारे में ऐसे बोलते हैं जैसे कि वे पहले से मौजूद हैं।17 God said to Abraham, “I have made you the father of many nations” (Genesis 17:5). Abraham stood in God's presence and believed that God could bring the dead back to life. He believed that God speaks about things that do not exist as if they already exist.
18 परमेश्वर ने कहा, “हे अब्राहम, तुम्हारे बहुत से वंशज होंगे।" और जब कोई उम्मीद नहीं बची थी तब भी अब्राहम ने आशा और विश्वास करना जारी रखा। इसलिए वह कई राष्ट्रों के पिता बने।18 God said to him, “Abraham, you will have many descendants.” Even when Abraham had no hope left, he kept hoping and believing. So he became the father of many nations.
19 अब्राहम का विश्वास कमज़ोर नहीं हुआ। उसने नहीं सोचा कि वह लगभग 100 साल का है और उसका शरीर बूढ़ा हो गया है। अब्राहम ने भी नहीं सोचा कि सारा बूढ़ी हो गई है और वह अब गर्भवती नहीं हो सकती।19 Abraham's faith did not become weak. He did not think that he was almost 100 years old and no longer had the strength he had before. He also did not think that Sarah had become old and could not become pregnant.
20 अब्राहम को कोई शक नहीं था कि परमेश्वर अपना वादा पूरा करेगा इसलिए अब्राहम ने अविश्वास को मौका नहीं दिया। इससे उल्टा, उसने परमेश्वर की महिमा की और अपने विश्वास को और मज़बूत बनाया।20 Abraham did not doubt that God would fulfill His promise, so Abraham did not allow unbelief to enter his heart. Instead, he glorified God and made his faith stronger.
21 अब्राहम को पूरी तरह से यकीन था कि परमेश्वर वह करने में सक्षम है जो उसने वादा किया था।21 Abraham was completely confident that God could fulfill everything He had promised.
22 इसलिए परमेश्वर ने अब्राहम को अपनी धार्मिकता दी।22 That is why God gave Abraham His righteousness.
23 शास्त्र कहते हैं, "परमेश्वर ने अब्राहम के विश्वास को देखा और उसे अपनी धार्मिकता दी।" लेकिन यह सिर्फ़ अब्राहम के बारे में नहीं लिखा गया था।23 The Scripture says, “God saw Abraham’s faith and gave him His righteousness.” But this is written not only about Abraham.
24 शास्त्र भी सभी विश्वासियों के बारे में एक ही बात कहते हैं। हम परमेश्वर पर विश्वास करते हैं जिसने हमारे प्रभु यीशु मसीह को मरे हुओं में से जिलाया। परमेश्वर हमारे विश्वास को देखता है और वह हमें अपनी धार्मिकता देता है।24 The Scripture says the same thing about all believers. We believe in God who raised our Lord Jesus Christ from the dead. God sees our faith and gives us His righteousness.
25 यीशु हमारे पापों के लिए बलिदान बन गया। लेकिन परमेश्वर ने मसीह को फिर से जीवित किया ताकि हम परमेश्वर की धार्मिकता प्राप्त कर सकें।25 Jesus gave Himself as a sacrifice for our sins. But God raised Him from the dead so that we could receive God’s righteousness.

अध्याय 5

Chapter 5

1 हमने विश्वास के द्वारा परमेश्वर की धार्मिकता पाई और परमेश्वर से मेल-मिलाप कर लिया। जो हमारे प्रभु यीशु मसीह ने किया उसके कारण यह हुआ।1 Through faith we have received God's righteousness, and now we are reconciled to God. This was made possible because of what our Lord Jesus Christ did for us.
2 हम उस अनुग्रह में जीवन जीते हैं, जो हमने यीशु पर विश्वास करने के द्वारा पाया। अनुग्रह हमें आनन्द देता है और हमें भरोसा देता है कि हम परमेश्वर की महिमा में प्रवेश करेंगे।2 We live in the grace that we have received through faith in Jesus. This grace fills us with joy and gives us confidence that one day we will enter God's glory.
3 जब हम कष्टों से गुज़रते हैं तब भी हम आनन्द मनाते हैं। हम जानते हैं कि परीक्षाएँ हमें धीरजवंत बनाती हैं।3 We rejoice even when we go through suffering. We know that trials teach us to be patient.
4 और धीरज मज़बूत चरित्र का विकास करता है। मज़बूत चरित्र वाला व्यक्ति पूरी तरह से परमेश्वर पर भरोसा रखेगा।4 And patience develops strong character in us. A person of strong character will rely on God completely.
5 और जो परमेश्वर पर भरोसा रखता है वह कभी निराश नहीं होगा क्योंकि परमेश्वर ने हमें पवित्र आत्मा दी और उसके प्रेम ने हमारे दिल को भर दिया।5 The one who relies on God will never be disappointed, because God has given us the Holy Spirit and poured out His love into our hearts.
6 पिछले समय में हमने पाप किया और हम निराश थे। लेकिन परमेश्वर ने ठीक समय ठहराया जब मसीह को हमारे लिए मरना पड़ा।6 We rejected God and were unable to do what is right. But at the appointed time, Christ died for us, sinners.
7 इसकी संभावना नहीं कि कोई व्यक्ति अपना जीवन किसी दूसरे व्यक्ति के लिए देना चाहे, चाहे वह अच्छा व्यक्ति ही क्यों न हो। फिर भी हो सकता है कि कोई ऐसे व्यक्ति के लिए मरने की हिम्मत करे जिसने उसके साथ बहुत सारे अच्छे काम किये हों।7 It is unlikely that anyone would want to give his life for another person, even if he is truly good. Perhaps someone would even dare to die for such a person who has done him a lot of good.
8 लेकिन मसीह उस समय हमारे लिए मरा जब हम पाप में जीवन जीते थे। और इस तरह से परमेश्वर ने साबित किया कि वह हमसे कितना प्यार करता है।8 But Christ died for us while we were still living in sin. In this way, God proved how much He loves us.
9 मसीह के खून ने हमें पाप से साफ़ किया और परमेश्वर ने हमें अपनी धार्मिकता दी। इसलिए अब हमें भरोसा है कि मसीह हमें परमेश्वर के क्रोध से बचाएगा।9 The blood of Christ has cleansed us from sin, and God has given us His righteousness. That is why we are now even more confident that Christ will save us from God's wrath.
10 परमेश्वर का बेटा मरा और उसकी मौत ने परमेश्वर से हमारा मेल-मिलाप करा दिया, हालांकि उस समय हम परमेश्वर के दुश्मन थे। लेकिन अब हमने खुद का परमेश्वर से मेल-मिलाप कर लिया। इसलिए हमें भरोसा हैं कि मसीह ने हमें जीवन दिया और वह हमें मौत से बचाएगा।10 When God's Son died, He reconciled us to God, even though at that time we were still hostile to Him. But when we turned to God, we ourselves were reconciled to Him. That is why we now have even greater confidence that Christ will save us from death and give us life.
11 अब भी हम परमेश्वर में आनन्द मना रहे हैं क्योंकि हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा हमें परमेश्वर के साथ शान्ति मिली है।11 We are so grateful to God for what Jesus Christ has done for us, because through Him we have been reconciled to God!
12 जब आदम ने पाप किया तब एक व्यक्ति के द्वारा पाप इस दुनियाँ में आया। इसलिए आदम के कारण सभी लोग पाप करने लगे। और एक व्यक्ति के पाप के द्वारा मौत इस दुनियाँ में आई। इसलिए आदम के कारण सभी लोग मरने लगे।12 When Adam sinned, sin entered the world through one man. That is why since that time everyone has been born sinful. Along with sin, death entered the world. That is why because of Adam, everyone started dying.
13 इससे पहले कि परमेश्वर ने मूसा के द्वारा कानून दिया, लोगों ने पाप किया। लेकिन पाप के लिए कोई दोष नहीं था क्योंकि उस समय परमेश्वर का कोई कानून नहीं था।13 People sinned even before God gave the Law through Moses. But sin was not counted against them because there was no law that they could break.
14 इसलिए लोग परमेश्वर की आज्ञा को नहीं तोड़ सकते थे जैसा कि आदम ने किया था। लेकिन आदम के समय से मूसा के समय तक लोग मर रहे थे। और मौत ने दुनियाँ पर राज किया। और जैसे आदम सभी लोगों के लिए मौत लाया वैसे ही मसीह सभी लोगों के लिए जीवन को लाया।14 That is why people could not go against God's command, as Adam did. But from the time of Adam to the time of Moses, people died, and death reigned over the world. And just as Adam brought death to all, so Christ brought life to all.
15 परमेश्वर ने हमें अपना अनुग्रह दिया। परमेश्वर का अनुग्रह और आदम का पाप उल्टा परिणाम लाए। जब आदम ने पाप किया तब एक व्यक्ति के कारण बहुत से लोग मर गए। लेकिन परमेश्वर ने अपना अनुग्रह उपहार के रूप में यीशु मसीह को दिया। और एक व्यक्ति के द्वारा बहुत से लोगों ने परमेश्वर का अनुग्रह और धार्मिकता बहुतायत में पाई। अनुग्रह और धार्मिकता पाप से बहुत अधिक शक्तिशाली हैं।15 What a huge difference there is between what Adam did and what God did for us! The sin of one man, Adam, brought death to all humanity. But another Man, Jesus Christ, brought life to all, because God's grace is far greater than Adam's sin.
16 मसीह के द्वारा धार्मिकता का उपहार और आदम का पाप अलग-अलग परिणाम लाए। परमेश्वर ने आदम को एक पाप के लिए दोषी ठहराया और एक व्यक्ति ने सारी मानव जाति को दोषी बनाया। लेकिन मसीह के द्वारा परमेश्वर ने उपहार के रूप में अपना अनुग्रह दिया। उसने सारी मानव जाति को बहुत से पापों से छुटकारा दिया और अनुग्रह से परमेश्वर ने लोगों को अपनी धार्मिकता दी।16 There is the same huge difference between condemnation and justification. One sin of Adam made all humanity guilty, and the whole world came under God's condemnation. But through Christ, God gave all people His grace. He removed their guilt for all sins and gave them His righteousness.
17 आदम ने पाप किया इसलिए एक व्यक्ति के कारण मौत ने इस दुनियाँ पर राज किया। लेकिन यीशु मसीह के द्वारा हमें बहुतायत में अनुग्रह और धार्मिकता का उपहार मिला। और एक व्यक्ति के द्वारा हम जीवन में राज करेंगे। मसीह ने हमें जीवन दिया और इस के पास मौत से बहुत अधिक शक्ति है।17 Because of the sin of one man, death reigned over the world. But through another Man, Jesus Christ, abundant grace and righteousness from God came into the world. Now all who receive this as a gift will reign in life through Jesus Christ.
18 जब आदम ने पाप किया तब एक व्यक्ति ने सभी लोगों को पाप का दोषी बनाया। लेकिन मसीह ने धार्मिकता से काम किया। और एक व्यक्ति ने सभी लोगों को पाप से आज़ाद कर दिया। उसने सभी लोगों को धार्मिकता और जीवन दिया।18 One sin of Adam brought condemnation to all people. But one righteous act of Jesus Christ brought God's righteousness and life to all people.
19 आदम ने परमेश्वर की आज्ञा का पालन नहीं किया और एक व्यक्ति के कारण बहुत से लोग पापी बन गए। लेकिन मसीह ने परमेश्वर की आज्ञा का पालन किया। और एक व्यक्ति के द्वारा बहुत से लोग धर्मी बन जाएंगे।19 Adam disobeyed God, so because of one man all became sinners. But another man, Jesus Christ, obeyed God. Now because of Him, many will become righteous.
20 आदम ने पाप किया और बाद में परमेश्वर ने मूसा के द्वारा अपना कानून दिया। जब लोगों ने कानून तोड़ा तब वे समझ पाए कि वे कितने पाप करते थे। लोगों ने अधिक से अधिक पाप किया और तब परमेश्वर ने अपना अनुग्रह बहुतायत में दिया।20 When Adam sinned, sin entered the world, though there was no Law yet. But later God gave His Law through Moses. When people broke this Law, they understood how many sins they were committing. People sinned more and more, and then God gave His grace in great abundance.
21 पाप ने सभी लोगों पर राज किया और उन्हें मार डाला। लेकिन अब अनुग्रह परमेश्वर की धार्मिकता के द्वारा राज करता है। और अनुग्रह ने हमें हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा अनन्त जीवन दिया।21 In the past, sin reigned over all people and brought them death. But now grace reigns through God's righteousness and leads us to eternal life through our Lord Jesus Christ.

अध्याय 6

Chapter 6

1 कुछ लोग कहते हैं, "अगर हम पाप करते रहें तो परमेश्वर हमें और भी ज़्यादा अनुग्रह देगा।" लेकिन निश्चित रूप से, यह सच नहीं।1 Some people say, “If we keep sinning, God will give us even more of His grace.” But of course, this is not true.
2 हमारा पापी स्वभाव मर गया। हम पाप में अपना जीवन जीना कैसे जारी रख सकते हैं?2 We have died to sin. How can we keep living in it?
3 हम सभी ने बपतिस्मा लिया। और आप जानते हैं कि बपतिस्मा ने हमें यीशु मसीह और उसकी मौत के साथ एकजुट कर दिया।3 Don't you know? When we were baptized in water, we were all united with Jesus Christ in His death.
4 बपतिस्मा के दौरान हम पानी के नीचे गए। इसका मतलब है कि हमने खुद को मसीह के साथ दफन कर लिया। बपतिस्मा ने हमें मसीह की मौत के साथ एकजुट किया। लेकिन पिता परमेश्वर ने अपनी महिमा दिखाई और मसीह को मरे हुओं में से जिलाया। बपतिस्मा के दौरान हम भी पानी से ऊपर आए। इसका मतलब है कि हम मसीह के साथ फिर से जीवित हो गए और अब हम नया जीवन जीते हैं।4 During baptism, we went under the water. This was a sign that we died, just as Jesus died. But God the Father showed His glory when He raised Christ from the dead. That is why during baptism, we also rose from the water. This was a sign that we were resurrected, like Jesus, and now we live a new life.
5 बपतिस्मा ने हमें मसीह की मौत के साथ एकजुट किया। और सच में, बपतिस्मा ने हमें मसीह के जिलाए जाने के साथ भी एकजुट किया।5 Water baptism united us with the death of Jesus. And, of course, it also united us with His resurrection.
6 हमें पाप से आज़ादी मिली जो हमारे शरीर में रहता था। अब हम गुलामों की तरह पाप के अधीन नहीं। हम जानते हैं कि हमने मसीह के साथ मिलकर अपने अन्दर के इंसान के पुराने पापी स्वभाव को क्रूस पर चढ़ा दिया।6 We know that together with Christ we crucified the old sinful nature of our inner person. That is why sin has no power over us, and we are no longer subject to it as slaves.
7 मरा हुआ व्यक्ति पाप नहीं कर सकता क्योंकि उसे पाप से आज़ादी मिल गई है।7 We have died to sin. The one who has died is free from the power of sin.
8 हम मसीह के साथ मर गए। और हम विश्वास करते हैं कि हम भी मसीह के साथ जियेंगे।8 We have died with Christ. And we believe that we will also live with Christ.
9 हम जानते हैं कि मसीह मरे हुओं में से जी उठा। वह कभी नहीं मरेगा क्योंकि मौत ने उसके ऊपर से अपनी शक्ति खो दी है।9 We know that Christ has been raised from the dead. He will never die again, because death has lost its power over Him.
10 मसीह एक बार मरा और हमें पाप से आज़ादी दी। अब मसीह जीवित है और उसका जीवन परमेश्वर का है।10 Christ died to conquer sin once and for all. But He rose again, and now His whole life belongs to God.
11 इसलिए अपने आप के बारे में आज़ाद व्यक्ति की तरह सोचें जो पाप के लिए मर चुका है। यह भी सोचें कि अब आप परमेश्वर के लिए जीते हैं और आपका जीवन हमारे प्रभु यीशु मसीह का है।11 That is why you should also think of yourselves as dead to sin. Remember that you now live for God, and your life belongs to our Lord Jesus Christ.
12 पाप आपके नाशवान शरीर में राज न करने पाए। जब पाप वासना भरी इच्छाओं को आपके पास लाता है तब अपने आप को पाप के अधीन न करें।12 Do not let sin reign in your mortal body. And do not obey your sinful desires.
13 अपने शरीर को पाप के अधिकार में न सौंपें। अगर आप पाप करते हैं तो आपका शरीर ऐसा औज़ार बन जाता है जो बुराई की सेवा करता है। पिछले समय में आपके पापों ने आपको मार दिया था लेकिन अब आप मरे हुओं में से वापस आ गए। इसलिए अपना जीवन परमेश्वर को सौंप दें और अपने शरीर को ऐसा औज़ार बनाएं जो धार्मिकता की सेवा करता है।13 In the past, you were spiritually dead because of your sins, but now God has given you life. That is why do not surrender your body to the power of sin. Otherwise, your body will become an instrument that serves evil. Instead, dedicate your life to God, so that your body may become an instrument that serves righteousness.
14 परमेश्वर ने आपको मूसा के कानून को मानने से आज़ाद किया और उसने आपको अनुग्रह दिया। इसलिए पाप आपके ऊपर राज नहीं करना चाहिए।14 God has set you free from keeping the Law of Moses and given you His grace. That is why sin should no longer rule over your life.
15 हम मूसा के कानून के अनुसार अपना जीवन नहीं जीते, हम अनुग्रह से जीते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम पाप में जी सकते हैं।15 Consider this: if we live by grace, and not by the Law of Moses, does that mean we can sin? Of course not!
16 क्या आप नहीं समझते? आप उन चीजों के गुलाम बन जाते हैं जिनको आप मानते हैं। अगर आप पाप के अधीन होते हैं तो आप पाप के गुलाम बन जाते हैं। और पाप आपको मार डालेगा। और अगर आप परमेश्वर की आज्ञा मानते हैं तो आप धार्मिकता के गुलाम बन जाते हैं। और धार्मिकता आपको जीवन देगी।16 Don't you understand? You become slaves to whatever you obey. If you obey sin, you become slaves of sin, and sin leads to death. But if you obey God, you become slaves of righteousness, and righteousness leads to life.
17 आप पाप की गुलामी में जीते थे। लेकिन अब आप हमारे उदाहरण का पालन करते हैं और आप ने पूरे दिल से मसीह की शिक्षाओं को माना। इसलिए हम आपके लिए परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं।17 In the past, you lived in slavery to sin. But now you have started following the teachings of Christ sincerely, so we thank God for you.
18 अब आप पाप की गुलामी से आज़ाद हैं और धार्मिकता के गुलाम बन गए हैं।18 You have been set free from slavery to sin and have become slaves to righteousness.
19 मैं आपके जीवन से एक उदाहरण दूँगा जिस समय आप पाप में जीते थे। उस समय आपने अनैतिक काम करने के लिए अपने शरीर को गलत यौन संबंधों और बुराई की गुलामी में सौंप दिया था। उसी तरह से अब आपको पवित्र काम करने के लिए अपने शरीर को धार्मिकता की गुलामी में दे देना है।19 I will give you a simple example. In the past, you gave your bodies over to slavery to immorality and wickedness, and this led you to even greater wickedness. But now give your bodies over to slavery to righteousness and live holy lives.
20 जब आप पाप के गुलाम थे तब आप धार्मिकता से आज़ाद थे।20 When you were slaves to sin, you were free from righteousness.
21 आपके नीच कामों ने बुरे फल पैदा किए। आपने ऐसे काम किए जिससे अब आपको शर्म महसूस होती है। आपके काम आपको मौत की ओर ले गए।21 What was so good about what you were doing at that time? Now you are ashamed of those actions, because all of it led you to death.
22 लेकिन अब आप परमेश्वर के गुलाम बन गए और पाप से आज़ाद हो गए। आप अच्छे काम करते हैं और पवित्रता का फल पैदा करते हैं। और पवित्रता आपको अनन्त जीवन की ओर ले जाती है।22 But now you have been set free from sin and have become slaves of God. The result of your new life is holiness, and holiness leads you to eternal life.
23 मौत पाप की सजा है। लेकिन अनन्त जीवन परमेश्वर का उपहार है। और यह अनन्त जीवन हमारे प्रभु यीशु मसीह में है।23 The wages of sin are death. But the gift of God is eternal life in our Lord Christ Jesus.

अध्याय 7

Chapter 7

1 हे भाइयों, मैं उन लोगों से कहता हूँ जो मूसा के कानून को जानते हैं। किसी व्यक्ति पर कानून का अधिकार तब तक होता है जब तक वह व्यक्ति जीवित है।1 Brothers, I am speaking to those who know the Law of Moses. The Law has authority over a person only as long as he lives.
2 जब किसी औरत की शादी होती है तब मूसा का कानून उसे उसके पति के साथ बान्ध देता है। लेकिन अगर उसका पति मर जाता है तो कानून के अनुसार वह शादी से आज़ाद हो जाती है।2 When a woman gets married, the Law binds her to her husband. But if the husband dies, according to the Law she becomes free from this marriage.
3 अगर वह अपने पति के जीवित रहते हुए किसी दूसरे आदमी से शादी करेगी तो वह विश्वासघाती हो जाएगी और वह व्यभिचार में दोषी होगी। लेकिन अगर उसका पति मर जाता है तो कानून के अनुसार वह शादी से आज़ाद हो जाती है। और अगर वह दूसरी बार शादी करेगी तो वह विश्वासघाती नहीं होगी।3 If she marries another man while her husband is still alive, she will be guilty of adultery. But if her husband dies, according to the Law she becomes free. That is why she will not be guilty if she marries again.
4 हे भाइयों, मेरा मतलब यही है। जब मसीह क्रूस पर मरा तब आप भी उसके साथ मर गये। और मरे हुए व्यक्ति पर कानून का कोई अधिकार नहीं। अब आप मूसा के कानून से संबंध नहीं रखते। आप मसीह के हैं जिसे परमेश्वर ने मरे हुओं में से जिलाया। इसलिए आपको अच्छे काम करने चाहिए और आप ऐसे फल पैदा करेंगे जो परमेश्वर को खुश करेंगे।4 Brothers, this is what I mean. When Christ died for us on the cross, you died with Him and lost your connection to the Law of Moses. The Law of Moses no longer has authority over your life. Now you belong to Christ, whom God raised from the dead. That is why live in such a way that your actions and character bring joy to God.
5 पहले हमने पाप के बारे में सोचा और अपने पापी स्वभाव के अधीन हो गये। और उस समय हमारी पापी आदतों ने हमारे शरीर में काम किया। मूसा के कानून ने उन पापों की ओर इशारा किया जो हम करते थे। और हमारे जीवन में हमारी पापी आदतों ने ऐसे फलों को पैदा किया जो हमें मौत की ओर ले गए।5 When we were under the authority of our sinful nature, sinful desires were at work in our bodies. The Law of Moses pointed out our sins to us, but the Law did not save us from them. We acted according to our sinful desires, which led us to death.
6 हम मूसा के कानून को मानते थे। लेकिन अब हम उस कानून के लिए मर गए और उस से आज़ादी पाई। पहले हमने हर एक अक्षर का पालन किया जो मूसा ने कानून में लिखा और इस तरह से हमने परमेश्वर की सेवा की। लेकिन अब हम पुराने तरीके से परमेश्वर की सेवा नहीं करते। उसने हमें पवित्र आत्मा दी और हम नए तरीके से परमेश्वर की सेवा करते हैं।6 We used to live according to the Law of Moses. But now we have died to the Law and have become free from its authority. There was a time when we followed the letter of the Law and fulfilled all its rules. In this way, we served God. But now we do not serve God in the old way. He has given us the Holy Spirit, and we serve God in a new way.
7 हमें पाप और मूसा के कानून के बारे में क्या कहना चाहिए? क्या मेरे जीवन में पाप इसलिए आया क्योंकि परमेश्वर ने अपना कानून दिया? बिल्कुल नहीं। लेकिन कानून ने मेरे पापों की ओर इशारा किया इसलिए मैं समझ पाया कि पाप क्या है। मान लीजिए कि कानून ईर्ष्या के बारे में कुछ नहीं कहता। इस मामले में, मैं यह समझ ही नहीं पाता कि ईर्ष्या करना गलत है।7 What should we say? Did sin come into my life because God gave us His Law? Of course not! But it was the Law of Moses that pointed out my sins to me, so I understood what sin is. If the Law of Moses had said nothing about envy, I would not even have understood that it is wrong to envy.
8 लेकिन जब मैंने परमेश्वर की आज्ञा सुनी तब मुझे एहसास हुआ कि मैं पाप करता हूँ। और पाप ने मुझ में सभी प्रकार की ईर्ष्या भरी इच्छाओं को जगा दिया। लेकिन अगर कोई कानून नहीं होता तो लोग यह नहीं समझते कि पाप उनके अन्दर रहता है।8 When I heard God's commandment, I realized that I was sinning. And sin awakened various sinful desires in me. If there had been no Law, people would not have known that sin lived within them.
9 पहले मैं अपना जीवन जीता था और मुझे नहीं पता था कि कानून मौजूद है। लेकिन परमेश्वर की आज्ञा के कारण मुझे एहसास हुआ कि पाप मेरे अन्दर रहता था और मेरे पाप भरे कामों ने मुझे मार डाला।9 In the past, I lived without understanding what the Law of Moses said about sin. That is why I did not realize that I was sinning. But when I understood what God's commandment taught, I saw that sin lived within me, and I was spiritually dead.
10 परमेश्वर ने अपनी आज्ञा दी ताकि मैं जीवित रहूँ। लेकिन आज्ञा ने मेरे पाप की ओर इशारा किया और पाप मेरे लिए मौत को लाया।10 God gave His commandment so that I could live. But the commandment pointed out my sin, and sin brought me death.
11 मैंने परमेश्वर की आज्ञा को सुना और मुझे एहसास हुआ कि जब मैं इसे तोड़ता हूँ तब मैं पाप करता हूँ। लेकिन पाप ने मुझे धोखा दिया और मैं सोचने लगा कि यह परमेश्वर की आज्ञा थी जो मुझे मार रही थी, मेरा पाप नहीं।11 I heard God's commandment and realized that when I break it, I sin. But sin deceived me, and I started thinking that it was God's commandment killing me, not my sin.
12 हम जानते हैं कि परमेश्वर ने मूसा का कानून दिया इसलिए वह कानून पवित्र है। और हर एक आज्ञा लोगों में पवित्रता, धार्मिकता और भलाई को लाती है।12 We know that it was God who gave the Law of Moses, so this Law is holy. And every commandment of God is by its nature holy, just, and good.
13 इसलिए क्या इसका मतलब यह है कि परमेश्वर की आज्ञा ने मुझ में कुछ अच्छा करने के बजाय मुझे मार डाला? बिल्कुल नहीं। मेरे पाप भरे कामों ने मुझे मार डाला। जब मैं आज्ञा को तोड़ता हूँ तब मैं समझता हूँ कि पाप कितना भयानक है। पाप ने अच्छी आज्ञा का इस्तेमाल किया और मेरे लिए मौत को लाया।13 Did the good commandment of God become the cause of my death? Of course not! It was sin that brought me death. Sin used God's good commandment and brought me spiritual death. When I break God's commandment, I see how terrible sin is.
14 हम जानते हैं कि कानून आत्मिक चीजों के बारे में बात करता है। और मुझे पाप की गुलामी में बेच दिया गया था। इसलिए मैं पाप के बारे में सोचता हूँ और अपने पापी स्वभाव के अधीन हो जाता हूँ।14 We know that it was God who gave the Law of Moses, so this Law is spiritual. But I am sold into slavery to sin, and I am under its authority.
15 मैं अपने आप को नहीं समझता। मैं वही करना चाहता हूँ जो सही है। लेकिन इससे उल्टा, मैं उन चीजों को करता हूँ जिनसे मैं नफ़रत करता हूँ।15 I do not understand myself. I want to do what is right. But instead, I do things that I hate.
16 मैं मानता हूँ कि परमेश्वर ने अपना कानून दिया जो लोगों के लिए अच्छाई लाता है। लेकिन मैं गलत काम करता हूँ, हालांकि मैं उन्हें नहीं करना चाहता।16 I agree that God gave a good Law. But I still do what is wrong, even though I don't want to.
17 इसलिए इन कामों को करने के लिए मुझे क्या मजबूर करता है? पाप मुझमें रहता है और पाप की शक्ति मेरी शक्ति से अधिक है।17 What does make me do these actions? Sin lives in me, and it is stronger than me.
18 मैं जानता हूँ कि मेरे अन्दर पापी स्वभाव रहता है और इसमें कुछ भी अच्छाई नहीं। मैं अच्छा करना चाहता हूँ लेकिन मेरे पास ऐसा करने की शक्ति नहीं।18 I know that there is nothing good in my sinful nature. I want to do what is right, but I don't have the strength to do it.
19 मैं अच्छा काम करना चाहता हूँ लेकिन मैं यह नहीं करता। मैं बुरा काम नहीं करना चाहता लेकिन मैं यह करता हूँ।19 I want to do what is good, but I don't do it. And I don't want to do evil, but I still do it.
20 मैं वह करता हूँ जो गलत है हालांकि मैं वह करना चाहता हूँ जो अच्छा है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पाप मेरे अन्दर रहता है और पाप की शक्ति मेरी शक्ति से अधिक है।20 I do what is wrong, even though I want to do what is right. This happens because sin lives in me, and it is stronger than me.
21 पाप का कानून मेरे अन्दर काम करता है। और जब मैं वह करना चाहता हूँ जो सही है तब मैं अपने पापी स्वभाव पर जीत नहीं सकता।21 I notice that when I want to do what is right, I cannot overcome my sinful nature and I do what is wrong.
22 हे भाइयों, मैं आपको याद दिलाता हूँ कि मैं उन लोगों से कहता हूँ जो मूसा के कानून को जानते हैं। जब मैं परमेश्वर के कानून के बारे में सोचता हूँ तब मैं आनन्दित होता है।22 When I think about God's Law, I rejoice.
23 लेकिन पाप का कानून मेरे शरीर में काम करता है और यह मुझे गुलामी में रखता है। मेरा पापी स्वभाव मेरे दिमाग की अच्छी इच्छाओं के साथ युद्ध करता हैं।23 But there is a law of sin in my body that holds me in bondage. Deep inside, I want to do what is right. But the law of sin is at war with what my mind wants to do.
24 मैं कितना दुखी इन्सान हूँ! मुझे मेरे नाशवान शरीर से कौन बचाएगा जहाँ पाप रहता है?24 What a miserable person I am! Who will rescue me from this mortal body in which sin lives?
25 अपने दिमाग में मैं परमेश्वर के कानून को मानना ​​चाहता हूँ। लेकिन मेरा पापी स्वभाव मुझे पाप का गुलाम बनाता है। लेकिन मैं अब परमेश्वर को धन्यवाद देता हूँ कि वह हमें हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा पाप से आज़ादी देता है।25 In my mind I want to obey God's Law. However, my sinful nature makes me a slave to sin. But now I praise God for giving us freedom from sin through what our Lord Jesus Christ has done.

अध्याय 8

Chapter 8

1 अब हम यीशु मसीह के हैं और परमेश्वर हमें पाप में दोषी नहीं ठहराता। इसलिए पवित्र आत्मा की इच्छाओं के पीछे चलें। और खुद को पुराने पापी स्वभाव के अधीन न करें।1 Now we belong to Jesus Christ, and God no longer condemns us for sin. That is why you should act as the Holy Spirit desires and should not submit to your old sinful nature.
2 पवित्र आत्मा ने हमारे दिलों में अपने कानून को लिखा और हमें जीवन दिया। यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर ने हमें पाप के नियम से आज़ाद किया जो मौत लाता है।2 God's Spirit has written His law on our hearts and has given us life. Through Jesus Christ, God has set us free from the law of sin, which brings death.
3 मूसा के कानून में पापी इन्सान के स्वभाव को बदलने की शक्ति नहीं थी। इसलिए परमेश्वर ने अपने बेटे को धरती पर भेजा और उसे ऐसा शरीर दिया जैसा पापी व्यक्ति का शरीर होता है। परमेश्वर ने हमारे पापों के लिए अपने बेटे को दे दिया ताकि उसका बेटा बलिदान हो जाए। और जब परमेश्वर के बेटे ने हमारे पाप को अपने ऊपर ले लिया तब परमेश्वर ने पाप पर दंड की आज्ञा सुनाई।3 The Law of Moses had no power to change human sinful nature. That is why God sent His Son to earth and gave Him a body like the body of a sinful person. God gave His Son as a sacrifice for our sins. When God's Son took upon Himself our sin, God pronounced His judgment over sin.
4 परमेश्वर ने हमें अपनी धार्मिकता दी और मूसा का कानून उस धार्मिकता के बारे में बात करता था। अब हमें पवित्र आत्मा की इच्छाओं का पालन करना है। हमें अपने पुराने पापी स्वभाव के अधीन नहीं होना है।4 But to us God has given His righteousness, and the Law of Moses spoke about righteousness. Now we must act as the Holy Spirit desires. We must not submit to our old sinful nature.
5 जो व्यक्ति अपने पापी स्वभाव के अधीन हो जाता है वह पाप के बारे में सोचता है। और जो व्यक्ति पवित्र आत्मा के अधीन हो जाता है वह आत्मिक चीजों के बारे में सोचता है।5 The one who submits to his sinful nature thinks about sin. But the one who submits to the Holy Spirit thinks about spiritual things.
6 अगर कोई व्यक्ति पाप के बारे में सोचता है तो वह मर जाएगा। लेकिन अगर कोई व्यक्ति आत्मिक चीजों के बारे में सोचता है तो वह जीवन और शान्ति पाएगा।6 If a person thinks about sin, he will die. But if a person thinks about spiritual things, he will receive life and peace.
7 पापी इन्सान का स्वभाव परमेश्वर के कानून का पालन नहीं करता क्योंकि यह ऐसा नहीं कर सकता। जब कोई व्यक्ति पाप के बारे में सोचता है तब वह परमेश्वर का दुश्मन बन जाता है।7 The sinful nature of a person does not submit to God's Law, because it is incapable of doing so. When a person thinks about sin, he is at enmity with God.
8 इसलिए जो कोई अपने पापी स्वभाव का पालन करता है वह परमेश्वर की योजनाओं को पूरा नहीं कर पाएगा।8 That is why the one who submits to his sinful nature cannot please God and fulfill His will.
9 लेकिन अब परमेश्वर की आत्मा आपके अन्दर रहती है। इसलिए अब आप अपने पापी स्वभाव के अधीन नहीं होते। आप परमेश्वर की आत्मा के अधीन हो जाते हैं। लेकिन अगर मसीह की आत्मा किसी व्यक्ति के अन्दर नहीं रहती तो ऐसा व्यक्ति मसीह का नहीं।9 But now the Spirit of God lives within you. That is why you no longer submit to your sinful nature. You live under the guidance of the Spirit of God. But if a person does not have the Spirit of Christ, he does not belong to Christ.
10 लेकिन मसीह आपके अन्दर रहता है। पाप के कारण आपका शरीर मर जाएगा। लेकिन आपकी आत्मा जीवित रहेगी क्योंकि परमेश्वर ने आपको अपनी धार्मिकता दी है।10 But Christ lives within you. Because of sin, your body will die. However, your spirit will live because God has given you His righteousness.
11 परमेश्वर ने अपनी आत्मा के द्वारा यीशु को मरे हुओं में से जिलाया। अब परमेश्वर की वही आत्मा आपके अन्दर रहती है। और जैसे परमेश्वर ने मसीह को जिलाया वैसे ही वह आपके नाशवान शरीर को जीवित कर देगा। परमेश्वर अपनी आत्मा के द्वारा यह करेगा जो आपके अन्दर रहती है।11 God raised Jesus from the dead by His Spirit. Now the same Spirit lives within you. And just as God raised Christ, He will also give life to your mortal bodies through His Spirit, who lives within you.
12 हे भाइयों, हमें अपने पापी स्वभाव के अधीन नहीं होना है। हमें पाप में अपना जीवन नहीं जीना है।12 Brothers, we are not obligated to obey our sinful nature. That is why we should not live in sin.
13 लेकिन अगर आप पाप में जीते हैं तो आप मर जाएंगे। अपने शरीर की इच्छाओं के पीछे न चलें। पवित्र आत्मा की शक्ति से अपने पाप भरे कामों को मार डालें और तब आप जीवित रहेंगे।13 If you live in sin, you will die. But if you overcome your sinful actions by the power of the Holy Spirit and no longer return to your old sinful life, you will live.
14 अब आप परमेश्वर के बेटे बन गए। और परमेश्वर की आत्मा परमेश्वर के सभी बेटों की अगुवाई करती है।14 Now you are children of God. And all children of God are led and guided by the Spirit of God.
15 आपको वह आत्मा मिली जिसने आपको बेटे बनाया, गुलाम नहीं। इसलिए गुलामों की तरह डर में न रहें। परमेश्वर ने हमें अपनाया और उसकी आत्मा के साथ हम परमेश्वर को “हे पिता, पिता!” कहकर ज़ोर से चिल्लाते हैं।15 The Spirit you received does not make you slaves so that you live in fear again. Instead, God gave you His Spirit, who made you children of God. Through this Spirit of God we call God, “Father! Father!”
16 और परमेश्वर की आत्मा हमारी आत्मा की पुष्टि करती है कि हम परमेश्वर के बच्चे बन गए हैं।16 The same Spirit of God confirms to our spirit that we have become children of God.
17 और बच्चों को विरासत मिलती है। इसका मतलब है कि हम परमेश्वर के वारिस बन गए। और मसीह के साथ हम परमेश्वर की विरासत पाएंगे। इसका मतलब यह भी है कि हम मसीह के साथ दु:ख उठाएंगे। और उसके साथ हम परमेश्वर की महिमा में प्रवेश करेंगे।17 Children receive an inheritance. This means that we have become heirs of God. That is why together with Christ, we will receive God's inheritance. This also means that we suffer together with Christ. And together with Him we will enter God's glory.
18 आपको समझना चाहिए कि अब हम दु:ख उठाते हैं लेकिन वह समय आएगा जब हमारे दु:ख खत्म हो जाएंगे। और परमेश्वर हमें अपनी महिमा दिखाएगा जिस की तुलना हमारे दु:खों के साथ करना नामुमकिन है। दु:ख थोड़े समय का हैं लेकिन परमेश्वर की महिमा असीमित है।18 I am convinced that the temporary sufferings we are experiencing now cannot be compared to the glory that God will reveal to us in the future.
19 परमेश्वर सारी सृष्टि को प्रकट करेगा कि परमेश्वर के बेटे कौन है। और परमेश्वर की सृष्टि उस दिन का बेसब्री से इन्तज़ार करती है।19 All of God's creation eagerly awaits the day when God will reveal who His children are.
20 सारी सृष्टि अपनी इच्छा के खिलाफ़ बेमतलब की मौजूदगी और मौत के अधीन थी। जब आदम ने पाप किया तब परमेश्वर ने पृथ्वी को श्राप दिया। लेकिन परमेश्वर ने सारी सृष्टि को आशा दी।20 When Adam sinned, the whole world lost its perfection and fell under the curse. Since that time, all of God's creation has been in this condition against its will. That is why it is now subject to suffering, destruction, and death. But God gave hope to all of His creation.
21 वह दिन आएगा जब परमेश्वर के बच्चे आज़ादी प्राप्त करेंगे और परमेश्वर की महिमा में प्रवेश करेंगे। और उस दिन सारी सृष्टि मौत की गुलामी से आज़ाद हो जाएगी।21 One day God will set His creation free from destruction and death. He will give it the same freedom and glory that His children will receive.
22 हम जानते हैं कि आज तक सारी सृष्टि बच्चे पैदा करने के समय में दर्द से कराहते हुई औरत की तरह दु:खी है।22 We know that until now all of God's creation groans in pain and suffers, like a woman in childbirth.
23 और हम भी दु:ख उठाते हैं। लेकिन परमेश्वर ने हमें अपनी आत्मा दी जो हमारे नए जीवन की शुरुआत बन गई। हम बेसब्री से उस दिन का इन्तज़ार करते हैं जब परमेश्वर हमें अपनाएगा और हमारे शरीर को छुटकारा देगा।23 But not only God's creation suffers, we also experience suffering within ourselves. God gave us His Spirit, which became the beginning of our new life. That is why we await the day when God will fully adopt us and redeem our bodies.
24 परमेश्वर ने हमें बचाया। और उसने हमें दृढ़ आशा दी कि हम परमेश्वर की महिमा में प्रवेश करेंगे। आशा क्या है? आशा देख सकती है कि भविष्य में क्या होगा। हम पूरे भरोसे के साथ उम्मीद करते हैं कि वह दिन आएगा जब परमेश्वर अपने वादे को पूरा करेगा। और तब हम देखेंगे कि हमारी आशा पूरी हुई।24 When God saved us, He gave us firm hope that we would enter His glory. What is hope? Hope is the expectation of what we do not yet see. That is why we await the day when God will fulfill His promise. When our hope is fulfilled, we will no longer need it.
25 जब हमें परमेश्वर के अनदेखे वादों में पूरी आशा है तब यह हमें धीरज देता है। और हम धीरज से उस समय का इन्तज़ार करते हैं जब परमेश्वर वह पूरा करेगा जिसकी हम आशा करते हैं।25 We hope for what we do not yet see. That is why we patiently wait for it to be fulfilled.
26 अगर हम कमज़ोर या बीमार हो जाते हैं तो पवित्र आत्मा हमारी मदद करती है और हमें मजबूत बनाती है। हम नहीं जानते कि सही तरह से प्रार्थना कैसे करें। लेकिन आत्मा खुद ही बड़ी शक्ति के साथ हमारे लिए परमेश्वर से विनती करती है और प्रार्थना में कराहती है। और जो आत्मा कहती है उसे इंसानी शब्दों में प्रकट करना नामुमकिन है।26 The Holy Spirit helps us when we are weak. We do not know what to pray for or how to pray properly, but the Spirit Himself prays for us with deep compassion. He speaks to God with groans that cannot be expressed in words.
27 परमेश्वर देखता है कि हमारे दिलों में क्या चल रहा है। वह यह भी जानता है कि जो आत्मा हमारे दिलों में है वह बड़ी शक्ति से हमारे लिए प्रार्थना करती है। आत्मा परमेश्वर की इच्छा के साथ पूरी सहमति से ऐसा करती है ताकि हर विश्वासी उस योजना को पूरा कर सके जो परमेश्वर ने उसके जीवन के लिए बनाई है।27 God sees what is happening in our hearts. He also knows what the Holy Spirit is asking for, because this Spirit prays for believers with deep compassion and in complete agreement with the will of God.
28 हम जानते हैं की परमेश्वर अपने लक्ष्यों तक पहुँचने के लिए लोगों को अपनी बुलाहट देता है। और जो व्यक्ति परमेश्वर से प्यार करता है उस के जीवन में परमेश्वर सब कुछ बदलकर अच्छा कर देता है।28 We know that God turns every situation into good for those who love Him and live according to His calling and plan.
29 परमेश्वर पहले से जानता था और उन लोगों को चुन लिया जो उसके बेटे के रूप के समान बन जाएंगे। परमेश्वर का बेटा कई भाइयों में से पहिलौठा बन गया।29 God knew in advance those who would belong to Him. And He decided to make them like His Son. That is why Jesus became the firstborn among many of God's children.
30 परमेश्वर ने पहले से उन लोगों को चुन लिया जिन्हें वह अपने पास बुलाए। और जब परमेश्वर ने उन्हें बुलाया तब वह उन्हें पाप से आज़ाद किया और उन्हें अपनी धार्मिकता दी। और उन लोगों ने परमेश्वर की महिमा में प्रवेश किया।30 God decided in advance whom He would call to Himself. Those He called, He set free from sin and gave them His righteousness. And for them, God prepared His glory.
31 क्या आप समझते हैं कि इसका मतलब क्या है? परमेश्वर हमारी तरफ़ है। और कोई भी हमें हरा नहीं सकता।31 What does this mean? If God is on our side, who can be against us?
32 परमेश्वर ने अपने बेटे को भी नहीं छोड़ा और सभी लोगों के पापों के लिए उसका जीवन दे दिया। क्या परमेश्वर हमें बाकी सब कुछ मसीह के साथ नहीं देगा?32 God did not spare His own Son, but gave Him as a sacrifice so that He would die for all of us. Will God not also give us everything else along with Christ?
33 परमेश्वर ने हमें चुना। कौन हम पर दोष लगाने की हिम्मत करेगा? परमेश्वर ने हमें पाप से आज़ाद किया और हमें अपनी धार्मिकता दी।33 God has chosen us. Who will dare to accuse us? God Himself set us free from sin and gave us His righteousness.
34 हमारी निंदा करने की हिम्मत कौन करेगा? यीशु मसीह मरा, लेकिन वह फिर से जी भी उठा। और परमेश्वर ने मसीह को स्वर्ग में बैठाया। परमेश्वर ने उसे अपने दाहिने हाथ पर आदर का स्थान दिया जहाँ मसीह हमारे लिए बहुत शक्ति के साथ परमेश्वर से विनती करता है।34 Who will condemn us? Jesus Christ died for us and rose again. Now He sits in heaven in the most honorable place at the right hand of God and intercedes for us.
35 हम मुसीबतों और मुश्किल परिस्थितियों से गुज़रते हैं। लोग हमें सताते हैं, हम भूख से मर रहे हैं और हमारे पास कोई कपड़े नहीं। हमारे जीवन खतरे में हैं और लोग हमें तलवार से मार सकते हैं। लेकिन कौन सी बात हमें मसीह से अलग कर सकती है जो हम से प्यार करता है? शास्त्र कहते हैं,35 Is there anything that can take away the love of Christ from us? Troubles, difficulties, persecution, hunger, lack of basic things, danger, or death by the sword?
36 “हर रोज़ लोग हमें मारते हैं क्योंकि हम आप पर विश्वास करते हैं। वे हमारे साथ बलिदान होने वाली भेड़ की तरह व्यवहार करते हैं।”36 Scripture says, “We belong to You. That is why every day we face deadly threats and hostility. People treat us like sheep who are led to the slaughter” (Psalm 44:22).
37 लेकिन हम सभी दु:खों पर जय पाते हैं और पूरी जीत को प्राप्त करते हैं क्योंकि मसीह हमसे प्यार करता है।37 But we overcome all suffering and have complete victory through Christ, who loves us.
38 मुझे यकीन है कि न मौत, न जीवन, न स्वर्गदूत, न ही बुरी आत्माएँ हमें परमेश्वर से अलग कर सकते हैं। कोई भी शक्तियाँ न आज और न ही भविष्य में यह कर सकती हैं।38 I am convinced that neither death nor life, neither angels nor evil spirits, will be able to take away the love of Christ from us. Nothing will be able to do this, neither in the present nor in the future.
39 ऊँचाई या गहराई में कोई भी रचना हमें परमेश्वर से अलग नहीं कर सकती जो हमसे प्यार करता है और जिसने हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा हमें अपना प्यार दिखाया।39 There is no power above or below that can separate us from the love of God, which God has shown us through our Lord Jesus Christ.

अध्याय 9

Chapter 9

1 मैं मसीह का हूँ और मैं आपको सच बताता हूँ। मेरी अंतरात्मा और पवित्र आत्मा इस बात की पुष्टि करते हैं कि मैं झूठ नहीं बोल रहा।1 I belong to Christ and I am telling you the truth. My conscience and the Holy Spirit confirm that I am not lying.
2 मुझे बहुत दु:ख होता है और मेरा दिल लगातार शोक मनाता है।2 I feel great sorrow, and my heart is heavy.
3 मेरी बड़ी इच्छा है कि मेरे अपने देश के यहूदी लोग मसीह की ओर फिरें। और अगर मैं ऐसा कर सकता तो मैं अपना उद्धार अपने लोगों को दे देता। और मैं खुद श्राप में गिर जाता और मसीह से अलग हो जाता।3 I want so much that my own Jewish people would turn to Christ! If I could, I would give up my own salvation for my people. And I myself would fall under a curse and be separated from Christ.
4 परमेश्वर ने इस्राएल के लोगों को अपनाया और उन्हें अपनी महिमा दिखाई। उसने यहूदी लोगों के साथ अटूट समझौते किए और उन्हें अपना कानून दिया। इस्राएलियों ने परमेश्वर की आराधना की और परमेश्वर ने उन्हें अपने वादे दिए।4 God adopted the Israelite people and showed them His glory. He made Unbreakable Agreements with the Jews and gave them His Law. The Israelites worshipped God, and He gave them His promises.
5 अब्राहम, इसहाक और याकूब इस्राएल के लोगों के पूर्वज हैं। और इस राष्ट्र में मसीह इन्सान के शरीर में पैदा हुआ था। मसीह परमेश्वर है। वह सारी सृष्टि पर राज्य करता है और वह अनन्त महिमा के योग्य है। आमीन।5 Abraham, Isaac, and Jacob are the ancestors of the Israelite people. From this people, Christ was born in a human body. Christ is God. He reigns over all creation and is worthy of eternal glory. Amen.
6 लेकिन इस्राएलियों ने मसीह को ठुकरा दिया। क्या इसका मतलब यह है कि परमेश्वर ने अपना वचन पूरा नहीं किया? बिल्कुल नहीं। इस्राएल इस्राएलियों का पूर्वज था। लेकिन सभी जो इस्राएल राष्ट्र में पैदा हुए, वे परमेश्वर के लोग नहीं बनें।6 The Israelites rejected Christ. But does this mean that God did not fulfill His word? Of course not. The Israelite people descended from Jacob, whom God called Israel, and Jacob became the father of this entire nation. But not all who were born into the Israelite nation became God’s people.
7 और अब्राहम के सभी बच्चों को वे वादे विरासत में नहीं मिले जो परमेश्वर ने अब्राहम से किए। लेकिन परमेश्वर ने अब्राहम को बताया, "सारा इसहाक को जन्म देगी और तुम्हारे वंशज उससे आएंगे।”7 And not all of Abraham's children inherited the promises that God gave him. God said to Abraham, “Sarah will give birth to Isaac, and your descendants will come from him.” (Genesis 17:19, 21:12).
8 इसहाक के अलावा, अब्राहम के कई दूसरे बच्चे थे। लेकिन वे मनुष्य की इच्छा से पैदा हुए थे। और परमेश्वर ने उन बच्चों के बारे में कुछ नहीं कहा। लेकिन इसहाक के द्वारा परमेश्वर ने अपना वादा पूरा किया जो उसने अब्राहम से किया था। इसहाक ने उसके परिवार को आगे बढ़ाया।8 Besides Isaac, Abraham had many other children. But they were born out of human desire. They were not the children God spoke about. It was through Isaac that God fulfilled the promise He had made to Abraham. That is why it was Isaac who continued Abraham’s family line.
9 और परमेश्वर ने अब्राहम से यह वादा किया, "एक साल के बाद मैं फिर से आऊँगा और सारा का एक बेटा होगा।"9 This is the promise God gave to Abraham, “In a year I will come again, and Sarah will have a son.” (Genesis 18:10, 14).
10 परमेश्वर ने ऐसा वादा सिर्फ़ अब्राहम को ही नहीं दिया। रिबका इसहाक की पत्नी बनी और वह सारा की तरह गर्भवती नहीं हो सकी। लेकिन परमेश्वर ने अपना वादा पूरा किया और रिबका ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसहाक ने अब्राहम के परिवार को आगे बढ़ाया।10 God gave the same promise not only to Abraham. When Rebekah became Isaac's wife, she also could not get pregnant, just like Sarah. But God fulfilled His promise, and Rebekah gave birth to twins. That is why it was Isaac who continued Abraham's family line.
11 परमेश्वर ने रिबका से उसके बेटों के जन्म से पहले ही इस बारे में बात की। उस समय उन्होंने कुछ भी बुरा या अच्छा नहीं किया। परमेश्वर अपना लक्ष्य पहले से ही निर्धारित करता है और उसे चुनता है जो उसकी योजना को पूरा करेगा।11 God spoke to Rebekah about her sons before they were born. At that time, they had not yet done anything bad or good. God decides His purpose in advance and chooses the one who will carry out His plan.
12 परमेश्वर किसी व्यक्ति को उसके कामों के अनुसार बुलाहट नहीं देता। जुड़वा बच्चों के जन्म से पहले परमेश्वर ने रिबका को बताया, "सबसे बड़ा बेटा छोटे की सेवा करेगा।"12 God does not call a person to Himself because of what he does. Even before the twins were born, God said to Rebekah, “The older son will serve the younger” (Genesis 25:23).
13 परमेश्वर शास्त्रों में कहता है, “मैंने याकूब से प्यार किया। और मैंने एसाव से नफ़रत की।”13 God says in Scripture: “I loved Jacob, but I rejected Esau.” This means that God chose Jacob, not Esau. (Malachi 1:2–3).
14 हमें क्या कहना चाहिए? क्या परमेश्वर अन्याय से काम करता है? बिल्कुल नहीं।14 What should we say? Does God act unjustly? Of course not.
15 परमेश्वर ने मूसा से कहा, “मैं फ़ैसला करता हूँ कि मैं किस को दया दिखाऊँगा। मैं फ़ैसला करता हूँ कि मैं किस को करुणा दिखाऊँगा।”15 God said to Moses, “I decide who I will show mercy to, and I decide who I will have compassion on.” (Exodus 33:19).
16 परमेश्वर की दया मनुष्य की इच्छाओं या कोशिशों पर निर्भर नहीं करती। परमेश्वर की दया खुद परमेश्वर पर निर्भर करती है।16 God's grace does not depend on human desires or efforts. God's grace depends only on God.
17 परमेश्वर ने शास्त्रों में कहा, “हे फिरौन, मेरा एक लक्ष्य था कि सारी पृथ्वी मेरा नाम जान सके। इसलिए मैंने तुम्हें ऊँचा किया और तुम्हारे ऊपर अपनी शक्ति दिखाई।"17 God said in Scripture, “Pharaoh, My purpose was that the whole earth might know My name. That is why I gave you authority and showed My power over you” (Exodus 9:16).
18 इसलिए अगर परमेश्वर चाहता है तो वह किसी व्यक्ति पर दया करेगा। और अगर परमेश्वर चाहता है तो वह किसी व्यक्ति का दिल कठोर बना देगा।18 So, if God wants, He will show mercy to a person. And if God wants, He will harden a person’s heart.
19 और आप मुझसे पूछ सकते हैं, “इस मामले में, मेरा दोष क्या है? जो परमेश्वर करना चाहता है क्या कोई उसका विरोध कर सकता है?”19 But someone might say to me, "In that case, what am I guilty of? Who can resist what God wants to do?"
20 हे मनुष्य, तुम परमेश्वर के साथ बहस कर रहे हो। लेकिन तुम हो कौन? क्या बनाई हुई चीज़ अपने बनाने वाले से कह सकती है, "तुमने मुझे ऐसा क्यों बनाया?”20 Who are you, O man, to argue with God? Can what is created say to its Creator, “Why did you make me like this?”
21 कुम्हार अलग-अलग प्रकार के बर्तन बनाता है। क्या उसे मिट्टी के एक ही टुकड़े से एक महंगा बर्तन और कूड़े के लिए दूसरा साधारण बर्तन बनाने का अधिकार नहीं?21 A potter makes different kinds of pots. Doesn't he have the right to make both an expensive vessel and a simple pot for waste from the same piece of clay?
22 लोगों ने खुद को अशुद्धता से भर लिया। इसलिए परमेश्वर उन पर अपना क्रोध उण्डेलना चाहता था और उन्हें कूड़े के बर्तन की तरह नष्ट करना चाहता था। परमेश्वर को अपनी शक्ति दिखाने का अधिकार था। लेकिन जिन लोगों को नष्ट करने के लिए वह तैयार था, उनके लिए उसके मन में बहुत धीरज था।22 People rejected God. That is why He wanted to pour out His wrath on them and show His power. But He showed great patience toward the "vessels of wrath"—the people who were going to destruction.
23 और उसी समय परमेश्वर ने दूसरे लोगों को अपनी महिमा का धन दिखाया। ये लोग महंगे बर्तनों की तरह हैं। और उन्हें परमेश्वर ने अपनी दया दिखाई। परमेश्वर ने इन लोगों को पहले से तैयार किया ताकि वे उसकी महिमा में प्रवेश कर सकें।23 At the same time, God wanted to show the riches of His glory to the “vessels of mercy”—the people to whom He showed mercy. God prepared these people in advance so that they would enter His glory.
24 और हम ये लोग हैं। परमेश्वर ने हमें अपने पास बुलाया। और सिर्फ़ यहूदी लोग ही नहीं लेकिन अन्यजाति लोग भी उसके पास आए।24 We are those people. When God called us to Himself, not only Jews came to Him, but also people from other nations.
25 परमेश्वर ने होशे भविष्यवक्ता की किताब में अन्यजाति लोगों के बारे में कहा, “जो लोग मेरे लोगों में से नहीं थे, अब उन्हें मैं अपने लोग बुलाऊँगा। जिनसे मैं पहले प्यार नहीं करता था, अब उन्हें मैं अपने प्रिय लोग कहूँगा।”25 God said about these nations, “I will call My people those who were never My people. I will call beloved those who never knew My love” (Hosea 2:23).
26 पिछले समय में परमेश्वर ने अन्यजाति लोगों से कहा, "आप मेरे लोग नहीं।" लेकिन अब उसी स्थान पर परमेश्वर उनसे कहते हैं, "आप जीवित परमेश्वर के बेटे बन गए।"26 In the past, God said to those people, “You are not My people.” But now God says to them, “You have become sons of the living God” (Hosea 1:10).
27 और यशायाह भविष्यवक्ता ने इस्राएल के बेटों के बारे में घोषणा की, ''इस्राएल में उतने लोग हैं जितनी समुद्र में रेत है। लेकिन परमेश्वर अपने लोगों में से छोटे समूह को ही बचाएगा।27 The prophet Isaiah warned the people of Israel, “God will save only a remnant of His people, even if there are as many people in Israel as the sand on the seashore.
28 प्रभु पृथ्वी पर अपना आखिरी न्याय जल्दी ही पूरा करेगा।"28 The Lord will quickly carry out His final judgment on the earth” (Isaiah 10:22–23).
29 यशायाह ने भी भविष्यवाणी की, “सर्वशक्तिमान प्रभु ने हम पर दया की और हमारे लिए उन वंशजों को छोड़ दिया जो परमेश्वर पर विश्वास करते हैं। नहीं तो, हम सदोम और अमोरा के जैसे हो जाते।”29 The prophet Isaiah also predicted, “If the Almighty Lord had not left us descendants who believe in God, then we would have become like Sodom and Gomorrah” (Isaiah 1:9).
30 हमें क्या कहना चाहिए? अन्यजाति लोगों ने धर्मी बनने के लिए कोई कोशिश नहीं की। लेकिन उन्होंने मसीह पर विश्वास किया और इसलिए उन्होंने परमेश्वर की धार्मिकता पाई।30 What should we say? People from other nations did not seek to receive God's righteousness. But they believed in Christ, and God gave them this righteousness.
31 लेकिन इस्राएल के लोग धार्मिकता पाना चाहते थे और इसलिए उन्होंने मूसा के कानून का पालन किया। लेकिन कानून के द्वारा इस्राएल ने परमेश्वर की धार्मिकता प्राप्त नहीं की।31 But the people of Israel tried to become righteous through the Law of Moses, and they did not receive God’s righteousness.
32 क्यों? क्योंकि लोगों ने परमेश्वर पर विश्वास करने के द्वारा धर्मी बनने की कोई कोशिश नहीं की। लोगों ने मूसा के कानून के अनुसार किए गए कामों के द्वारा धर्मी बनने की कोशिश की। और मसीह वही ठोकर का पत्थर बन गया जिस पर उन्होंने ठोकर खाई।32 Why? Because the people did not seek to become righteous through faith in God. They tried to become righteous through the works they did based on the Law of Moses. That is why they stumbled over Christ, like a stone that stood in their way to God.
33 परमेश्वर शास्त्रों में कहता है, “मैंने सिय्योन के पर्वत पर ठोकर खाने का पत्थर रखा। इस पत्थर पर लोग ठोकर खाएंगे। इस चट्टान के कारण लोग गिर जाएंगे। लेकिन जो कोई उस पर विश्वास करेगा वह निराश नहीं होगा।”33 God said in the Scriptures, “I will lay in Mount Zion a stone that will cause people to stumble. They will fall because of this rock. But the one who believes in Him will never be disappointed” (Isaiah 8:14, 28:16).

अध्याय 10

Chapter 10

1 हे भाइयों, मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि इस्राएल को उद्धार मिले। और मेरा दिल इस इच्छा से भरा है।1 Brothers, with all my heart I want Israel to receive salvation. That is why I pray to God about this.
2 मैं इस बात को पक्का कर सकता हूँ कि यहूदी लोग तड़प के साथ परमेश्वर के पास आने का हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन उनकी तड़प गलतफहमी पर आधारित है।2 I can testify that they are eager to serve God, but they do not have the right understanding.
3 इस्राएल के लोग नहीं समझते कि परमेश्वर की धार्मिकता क्या है। वे अपनी धार्मिकता का पीछा करने का हर संभव प्रयास करते हैं। इसलिए वे परमेश्वर की धार्मिकता को ठुकरा देते हैं।3 The people of Israel do not understand what God's righteousness is. They seek to establish their own righteousness. That is why they reject God's righteousness.
4 जब मसीह आया तब मूसा के कानून ने अपनी शक्ति खो दी। अब परमेश्वर उसे अपनी धार्मिकता देता है जो यीशु पर विश्वास करता है।4 The Law of Moses led people to Christ. When Christ came, this Law fulfilled the purpose for which God gave it to people. Now God makes righteous everyone who believes in Jesus.
5 मूसा लिखता है कि कानून के आधार पर धार्मिकता कैसे प्राप्त करें, “लोगों को कानून को मानना है। और जो व्यक्ति कानून को मानता है वह कानून के लिए जीता है।”5 Moses writes about how to receive righteousness based on the Law, “The one who keeps all the commandments of this Law will live by them” (Leviticus 18:5).
6 जो धार्मिकता व्यक्ति को विश्वास से मिलती है, उसके विषय में शास्त्र कहते हैं, “आप परमेश्वर के वचन पर विश्वास कर सकते हैं क्योंकि वह ऊपर स्वर्ग में नहीं। इसलिए अपने दिल में ऐसा न कहें, “अगर मसीह ऊपर स्वर्ग में जाकर मेरे पास परमेश्वर का वचन लेकर आए, तब मैं इस वचन पर विश्वास करूँगा।”6 Here is the meaning of the righteousness that a person receives through faith. Christ has already come from heaven and brought us God’s Word, so that we may live by this Word. Now this Word of God is near you. So do not say in your heart, “Who will go up to heaven and bring this Word down to us?”
7 परमेश्वर का वचन पृथ्वी की सबसे गहराई वाली जगह में भी नहीं। इसलिए ऐसा न कहें, "अगर मसीह मरे हुओं की दुनियाँ में जाएगा, फिर से जीवित होगा और मेरे पास परमेश्वर का वचन लाएगा तब मैं इस वचन पर विश्वास करूँगा।”7 Christ has already risen from the dead. So do not say, “If God's Word is hidden so deeply, as if in the deepest depths, then who will go down there and bring it to us?”
8 लेकिन शास्त्र क्या कहते हैं? “परमेश्वर का वचन आपके नज़दीक है। इस शब्द को बोलें और अपने दिल में इस पर विश्वास करें।” हम परमेश्वर के उस वचन का प्रचार करते हैं जो विश्वास लाता है।8 What does Scripture say (Deuteronomy 30:11-14)? Now God's Word is so near you! You can speak this Word and receive it with all your heart. This is the word of faith that we preach.
9 और अगर आप खुलकर अंगीकार करें कि यीशु आपका प्रभु बन गया और आप अपने दिल में विश्वास करें कि परमेश्वर ने मसीह को मरे हुओं में से जिलाया तब आपको उद्धार मिलेगा।9 If you openly confess that Jesus is your Lord and believe in your heart that God raised Him from the dead, you will be saved.
10 जब हम अपने दिलों में विश्वास करते हैं कि परमेश्वर ने मसीह को जिलाया तब परमेश्वर हमें अपनी धार्मिकता देता है। और जब हम खुलकर अंगीकार करते हैं कि हम यीशु को अपने प्रभु तरह अपनाते हैं तब परमेश्वर हमें उद्धार देता है।10 When a person believes with his heart, God gives him His righteousness. When a person openly speaks about his faith, God gives him salvation.
11 शास्त्र कहते हैं, "जो व्यक्ति मसीह पर विश्वास करता है वह परमेश्वर से कभी निराश नहीं होगा।”11 The Scripture says, “The one who believes in Christ will never be disappointed” (Isaiah 28:16).
12 और यहूदी व्यक्ति और अन्यजाति व्यक्ति में कोई अन्तर नहीं क्योंकि हम एक प्रभु पर विश्वास करते हैं। परमेश्वर अपने धन को हर एक को देता है जो उसे पुकारता है।12 So there is no difference between Jews and people from other nations, because we all have the same Lord Jesus. And He generously blesses all who call on Him.
13 हर व्यक्ति जो यीशु के नाम को पुकारता है और उसे प्रभु के रूप में अपनाता है वह उद्धार पाएगा।13 Everyone who comes to Jesus and acknowledges Him as his Lord will be saved.
14 जब कोई व्यक्ति मसीह के बारे में सुनता है तब उसके दिल में विश्वास आता है और वह यीशु को पुकारता है। लेकिन अगर कोई मसीह के बारे में प्रचार न करें तो कोई व्यक्ति उस के बारे में कैसे जाने?14 First, a person must hear the Good News about Christ. Then he can believe in Jesus and come to Him.
15 इसलिए परमेश्वर लोगों को यीशु के बारे में प्रचार करने के लिए भेजता है। यशायाह भविष्यवक्ता कहता है, “कितने सुंदर हैं वे लोग जो दूसरों के साथ अच्छी खबर बाँटने के लिए जाते हैं। वे शान्ति और दया लाते हैं।”15 So God sends people to preach about Christ. The Scripture says, “How beautiful are those who go to spread the Good News! They bring peace and goodness.” (Isaiah 52:7).
16 लेकिन हर किसी ने अच्छी खबर को स्वीकार नहीं किया। यशायाह भविष्यवक्ता कहता है, “हे प्रभु, हमने उन्हें प्रचार किया! लेकिन जो हमने कहा उसका किसने विश्वास किया?”16 But not everyone accepts the Good News. The prophet Isaiah says, “Lord, who has believed what we have preached?” (Isaiah 53:1).
17 जब कोई व्यक्ति परमेश्वर के वचन को सुनता है तब उसके दिल में विश्वास आता है।17 So faith comes when a person hears God's Word.
18 लेकिन मैं पूछना चाहता हूँ, "क्या उन्होंने परमेश्वर के वचन को नहीं सुना?" बिल्कुल, उन्होंने सुना। पूरी पृथ्वी ने प्रचारकों की आवाज़ सुनी। और पूरी दुनियाँ ने सुना कि उन्होंने किसके बारे में कहा।18 But I want to ask, “Didn’t they hear the Word of God?” Of course they did. “The whole earth heard the voice of the preachers. The whole world heard what they said.” (Psalm 19:4-5).
19 मैं फिर से पूछूँगा, "क्या इस्राएल नहीं जानता कि परमेश्वर ने किस के बारे में बात की?” इस्राएल जानता था क्योंकि शुरुआत में परमेश्वर ने मूसा के द्वारा कहा, “मैं अपने लोगों को अन्यजाति लोगों से ईर्ष्या कराऊँगा जो कोई राष्ट्र भी नहीं। और मूर्ख अन्यजाति लोग मेरे लोगों को गुस्सा दिलाएंगे।”19 I will ask again, “Didn’t Israel know what God had said?” Israel knew, because God first spoke through Moses, “You have turned away from Me. So I will turn to those whom you did not consider to be God’s people. Then you will become jealous. And those people from other nations, who did not know Me before, will irritate you” (Deuteronomy 32:21).
20 और फिर यशायाह भविष्यवक्ता ने बहादुरी से परमेश्वर की ओर से कहा, “जिन्होंने मुझे नहीं ढूँढा उन्होंने मुझे पा लिया। मैंने खुद को उन लोगों पर प्रकट किया जिन्होंने मुझसे इसके बारे में नहीं माँगा।”20 The prophet Isaiah also boldly spoke on behalf of God, “Those who did not seek Me found Me. I revealed Myself to those who did not ask Me about it” (Isaiah 65:1).
21 और परमेश्वर ने इस्राएल के बारे में यशायाह के द्वारा कहा, “दिन भर मैं अपने हाथों को उस आज्ञा न मानने वाले राष्ट्र की ओर बढ़ाए रहा, जिसने मेरे विरुद्ध विद्रोह किया।”21 But concerning Israel God said, “All day long I stretched out my hands to a disobedient people, who were stubborn and rebelled against Me.” (Isaiah 65:2).

अध्याय 11

Chapter 11

1 मैं फिर से पूछना चाहूँगा, "क्या परमेश्वर ने अपने लोगों को ठुकरा दिया?" बिल्कुल नहीं। मैं इस्राएली हूँ। और मैं बिन्यामीन के गोत्र से अब्राहम का वंशज हूँ।1 I want to ask again, “Has God rejected His people?” Of course not. I myself am an Israelite, a descendant of Abraham, from the tribe of Benjamin.
2 परमेश्वर ने अपने लोगों को नहीं ठुकराया। परमेश्वर पहले से जानता था कि उसके लोगों के साथ क्या होगा। क्या आप नहीं जानते कि शास्त्र एलिय्याह भविष्यवक्ता के बारे में क्या कहते हैं? एलिय्याह इस्राएल के बारे में परमेश्वर से शिकायत करता है और कहता है,2 God has not rejected His people. Instead, He decided long ago that Israel would belong to Him. Don't you know what Scripture says about the prophet Elijah? He complained to God about Israel,
3 “हे प्रभु, उन्होंने आपके भविष्यवक्ताओं को मार डाला और उन स्थानों को नष्ट कर दिया जहाँ वे आपके लिए बलिदान लाते थे। मैं अकेला बच गया हूँ और वे मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं।”3 “Lord, they have killed Your prophets and destroyed the places where they offered sacrifices to You. I am left alone. Now they want to kill me also” (1 Kings 19:10).
4 परमेश्वर ने एलिय्याह को क्या जवाब दिया? “मेरे पास सात हज़ार लोग और हैं जिन्होंने बाल नाम की मूर्ति के आगे घुटने नहीं टेके।”4 What did God answer Elijah? “I have seven thousand people who have not bowed their knees to the idol Baal” (1 Kings 19:18).
5 हमारे समय में भी ऐसा ही होता है। परमेश्वर ने इस्राएलियों को अपना अनुग्रह दिया और उनमें से छोटा समूह को चुना जो परमेश्वर के लिए वफ़ादार रहे।5 The same is happening now. God has given the Israelites His grace. He has chosen a small group of people among them who have remained faithful to Him, as it was in the time of the prophet Elijah.
6 अनुग्रह परमेश्वर का उपहार है जिसे हमारे कामों के द्वारा कमाना नामुमकिन है। और अगर हम अपने कामों के द्वारा कुछ कमाते हैं तो हम इसे अनुग्रह नहीं कह सकते।6 Grace is a gift from God that cannot be earned by our works. But if we receive something because of our actions, it can no longer be called grace.
7 इसलिए क्या हुआ? इस्राएल अपने कामों के द्वारा अनुग्रह कमाना चाहता था इसलिए उन्हें यह नहीं मिला। लेकिन परमेश्वर ने अपना अनुग्रह उन लोगों को दिया जिन्हें उसने चुना। और बाकी लोगों ने अपने दिलों को कठोर बना लिया।7 So what happened? Israel tried to earn God's grace through their works, and so they were unable to receive it. But God gave His grace to those He chose. And the rest hardened their hearts.
8 शास्त्र कहते हैं, "परमेश्वर ने उन्हें ऐसी आत्मा दी जिसने उन्हें नींद में डाल दिया। उनकी आँखें अंधी हो गईं, उनके कान बहरे हो गए और यह इन दिनों तक ऐसा ही है।’’8 Scripture says, “God gave them a spirit of sleep that made them spiritually unresponsive. They became blind, so they do not see the truth. They became deaf, so they do not hear God's voice. And this continues to this day.” (Deuteronomy 29:4, Isaiah 29:10).
9 राजा दाऊद कहता है, “भोजन की मेज़ उनके लिए जाल बन जाएगी और वे फन्दे में फंस जाएंगे। वे पत्थर पर ठोकर खाएंगे और वे वही पाएंगे जिसके वे लायक हैं।9 King David said that even blessings would turn into punishment for them because of their stubbornness, “May the table set before them become a snare, and may they fall into a trap. May they stumble over a stone and receive what they deserve.
10 उनकी आँखें अंधी हो जाएंगी और देखना बन्द कर देंगी। उनकी पीठ हमेशा के लिए झुक जायेगी।”10 May their eyes be blinded and never see. May their backs never straighten under the heavy burden” (Psalm 68:23-24).
11 और मैं पूछूँगा, "क्या इस्राएल ने ठोकर खाई और वे कभी नहीं उठेंगे?" बिल्कुल, वे उठेंगे। इस्राएल ने परमेश्वर को छोड़ दिया, इसलिए अब परमेश्वर अन्यजाति लोगों को बचाता है। और यह इस्राएल को तड़प के साथ परमेश्वर को ढूँढने के लिए प्रेरित करेगा।11 And I will ask, “Has Israel stumbled so badly that they can no longer rise?” Of course not! Israel fell away from God, and that is why God is now saving people from other nations. But this will awaken jealousy in Israel and a desire to return to God.
12 इस्राएल ने परमेश्वर को छोड़ दिया लेकिन इससे दुनियाँ में समृद्धि आई। इस्राएल ने परमेश्वर को खो दिया लेकिन इसने अन्यजातियों को समृद्ध किया। और जब इस्राएल मसीह को पाएगा तब पूरी आशीष आएगी।12 When Israel fell away from God, it brought blessing to the whole world and enriched other nations. How much more blessings will the whole world receive when Israel returns to God!
13 मैं अन्यजाति लोगों का प्रेरित बन गया। और हे अन्यजाति लोगों, मैं आपको बताता हूँ कि मैं अपनी सेवा को बहुत महत्व देता हूँ।13 God gave me the apostolic ministry so that I could work among you, believers from different nations. And I greatly value my ministry.
14 मैं यह चाहता हूँ कि अन्यजाति लोगों के लिए मेरी सेवा से मेरे अपने लोग तड़प के साथ परमेश्वर की खोज कर सकें। और कम से कम कुछ इस्राएली उद्धार प्राप्त करें।14 I hope that my work among other nations will encourage my own Jewish people to seek God again with all their hearts. Then at least some of them will be saved.
15 इस्राएल ने मसीह को ठुकरा दिया और इससे दुनियाँ ने परमेश्वर के द्वारा शान्ति पाई। तब क्या होगा जब इस्राएल मसीह को स्वीकार करेगा? यह दुनियाँ में जीवन लाएगा और मरे हुओं को जिलाएगा।15 When Israel rejected Christ, it brought reconciliation between God and the world. But when Israel accepts Christ, it will be like new life from death for the world.
16 जब पहली फ़सल आती है तब आप कुछ आटा गूंथते हैं और आप पहली रोटी परमेश्वर के लिए लाते हैं। उसके बाद परमेश्वर पूरे गूंथे हुए आटे को पवित्र करता है। परमेश्वर ने अब्राहम को पवित्र किया इसलिए उसके वंशज भी पवित्र हो गये। अगर जड़ पवित्र है तो डालियाँ भी पवित्र हैं।16 When the first harvest is ripe, you make dough and offer the first loaf to God. Then God sanctifies all the remaining dough. God sanctified our father Abraham, so his descendants are also sanctified. If the root is holy, the branches are also holy.
17 लेकिन अब्राहम के कुछ वंशज जैतून के पेड़ की डालियों की तरह टूट गए। और आप अन्यजाति लोग हैं। आप जंगली जैतून का पेड़ हैं। और आप टूटी हुई डालियों की जगह पर लगाए गए। अब जड़ आपको पोषण देती है और बढ़ाती है। और आप वही आशीषें पाते हैं जो परमेश्वर ने अब्राहम और उसके वंशजों को देने का वादा किया था।17 But some of Abraham's descendants were broken off, like branches of an olive tree. And you, a person from another nation, God grafted in their place, like a wild branch. Now the root that nourishes the entire olive tree gives life to you as well. So you receive the same blessings that God promised to Abraham and his descendants.
18 लेकिन अपने आप को उन डालियों से बेहतर न समझें, जो पेड़ से टूट गईं। याद रखें कि आप जड़ को नहीं खिलाते लेकिन जड़ आपको खिलाती है।18 But do not consider yourself better than those branches that were broken off from the tree. Remember that it is not you who nourishes the root, but the root nourishes you.
19 और कोई कहेगा, "लेकिन मैं पेड़ में लगाया हूँ और मैंने उन डालियों की जगह ले ली जो टूट गई थीं।”19 But someone will say, "These branches were broken off so that God could graft me in their place."
20 हाँ, यह सच है। लेकिन याद रखें कि इस्राएल के लोगों ने मसीह पर विश्वास नहीं किया इसलिए वे पेड़ से टूट गए। और आपने मसीह पर विश्वास किया इसलिए आप पेड़ में लगाये गये। इस पर घमंड न करें लेकिन परमेश्वर का भय मानें।20 Yes, that is true. But remember that those Israelites who did not believe in Christ were broken off from the tree like branches. You believed in Christ, and God grafted you into this tree. So do not be proud, but respond with awe and gratitude.
21 परमेश्वर ने असली डालियों को माफ़ नहीं किया। और अगर आप मसीह पर विश्वास खो देंगे तो परमेश्वर आपको भी माफ़ नहीं करेगा।21 God broke off those branches that used to be part of this tree. But if you lose faith in Christ, God will not spare you either.
22 आप परमेश्वर की दया और परमेश्वर की सख्ती को देख सकते हैं। परमेश्वर उन लोगों के साथ सख्ती से व्यवहार करता है जो उसकी आज्ञा नहीं मानते। लेकिन परमेश्वर आपको अपनी दया दिखाता है। उसकी दया को अनदेखा न करें और परमेश्वर आपको पेड़ की डाली की तरह नहीं काटेंगे।22 So you see God’s kindness and strictness. God is strict toward those who have fallen away and disobey Him. But toward you, He shows His kindness. So do not take God’s kindness lightly, otherwise He will cut you off as well, like a branch from this tree.
23 परमेश्वर इस्राएल के लोगों को अपने पास वापस ला सकता है। और अगर इस्राएल मसीह पर विश्वास करेगा तो वह ऐसा करेगा।23 But if the Israelites stop rejecting Christ and believe in Him, God will restore them to their former place and graft them back into this tree.
24 हे अन्यजाति, परमेश्वर ने आपको जंगली जैतून के पेड़ की डाली की तरह काट दिया। और प्रकृति से उल्टा उसने आपको बगीचे के जैतून के पेड़ में लगाया। और बिल्कुल, परमेश्वर इस्राएल के लोगों को अपने पास वापस लाने में सक्षम होगा जिन्होंने उसे छोड़ दिया था। वह माली की तरह यह करेगा जो पेड़ की टूटी हुई डालियों को वहाँ लगाता है जहाँ वे पहले बढ़ते थे।24 You are a person from another nation. God cut you off like a branch from a wild olive tree, and against nature He grafted you into a cultivated olive tree. So how much more will God be able to restore the natural branches to their own place and graft them back into the tree where they originally grew.
25 हे भाइयों, ऐसा न सोचें कि आप इस्राएल के लोगों से बेहतर हैं। मैं आपको भेद की बात बताना चाहता हूँ। परमेश्वर ने पहले से ही अन्यजाति लोगों की एक संख्या के बारे में फ़ैसला कर लिया था जो उसके राज्य में प्रवेश करेंगे। इस्राएल के लोगों के कुछ भाग ने मसीह के खिलाफ़ अपने दिलों को कठोर कर लिया। और ऐसा तब तक रहेगा जब तक अन्यजातियों की पूरी संख्या मसीह के पास नहीं आ जाती।25 Brothers, I want to reveal a secret to you, so that you do not think that you are better than the people of Israel. God has already determined the number of people from other nations who will enter His Kingdom. Now part of the people of Israel has hardened their hearts against Christ. This will continue until the full number of people from other nations comes to Jesus.
26 इसलिए पूरा इस्राएल उद्धार पाएगा। शास्त्र कहते हैं, “छुटकारा देने वाला सिय्योन पर्वत से यरूशलेम आएगा और वह इस्राएल को परमेश्वर की ओर मोड़ देगा।26 Then all Israel who turn to Christ will be saved. Scripture says, “The Deliverer will come from Mount Zion in Jerusalem and will deliver the people of Jacob from their sins.
27 परमेश्वर ने वादा किया, “मैं अपने लोगों को पाप से आज़ादी दूँगा और उनके साथ अटूट समझौता करूँगा।”27 God promised, “I will cleanse My people from their sins and make an Unbreakable Agreement with them” (Isaiah 59:20-21).
28 इस्राएल मसीह की अच्छी खबर का दुश्मन बन गया। और हे अन्यजाति लोगों, यह आपके लिए उद्धार लाया। लेकिन परमेश्वर ने इस्राएल को चुना। और परमेश्वर उन्हें प्यार करते रहे क्योंकि उसने अब्राहम, इसहाक और याकूब से वादे किए थे, जो यहूदी लोगों के पूर्वज बनें।28 Now part of Israel is resisting the Good News about Christ. So salvation has come to you, people from other nations. But God chose Israel. He continues to love them because He gave His promises to Abraham, Isaac, and Jacob—the ancestors of the Jewish people.
29 परमेश्वर अपने उपहारों को वापस नहीं लेता। परमेश्वर उस बुलाहट को वापस नहीं लेता जो उसने किसी व्यक्ति को दी।29 God never takes back His gifts or cancels His calling.
30 हे अन्यजाति लोगों, पहले आपने परमेश्वर की आज्ञा नहीं मानी। लेकिन अब परमेश्वर ने आप पर दया की। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस्राएल ने परमेश्वर की आज्ञा नहीं मानी।30 In the past, you, people from other nations, disobeyed God, but now God has shown you mercy. This happened because Israel rejected the Good News about Christ.
31 और हे अन्यजाति लोगों, अब परमेश्वर आप को अपनी दया देता है लेकिन इस्राएल परमेश्वर का विरोध करता है। लेकिन वह समय आएगा जब परमेश्वर इस्राएल पर अपनी दया करेगा।31 Now Israel still does not accept Christ, so God is giving His mercy to you, people from other nations. But the time will come when God will give His mercy to Israel as well.
32 किसी ने परमेश्वर की आज्ञा नहीं मानी। लेकिन परमेश्वर सब पर दया करेंगे जैसे कैदियों पर दया होती है।32 Everyone has come under the power of sin because no one obeyed God. So God will show His mercy to everyone.
33 ओह, परमेश्वर के पास कितना महान धन, बुद्धि और ज्ञान है! परमेश्वर अपने सभी फैसलों को कितने महान भेद के साथ छिपाता है! और उसके सभी तरीकों को समझना नामुमकिन है!33 How great are the riches, wisdom, and knowledge of God! How mysterious are all His decisions! And how unexplainable are all His ways!
34 प्रभु के विचारों को कौन समझ सकता है? कौन उसे सलाह दे सकता है?34 Who can understand the Lord's plan, His intentions, and His actions? Who can give Him advice?
35 क्या कोई व्यक्ति परमेश्वर को अपना कर्जदार बना सकता है? हम परमेश्वर को कुछ भी उधार नहीं दे सकते।35 Is it possible for anyone to make God his debtor? We cannot lend Him anything.
36 परमेश्वर ही सब कुछ का सोता है। वह अपनी शक्ति से हर चीज़ को संभालता है। और जो कुछ परमेश्वर ने बनाया वह सब उसके लिए है। सभी सृष्टि हमेशा परमेश्वर को महिमा दें। आमीन।36 God is the source of everything. He holds everything together by His power. Everything He created exists for Him. May all creation glorify Him forever. Amen.

अध्याय 12

Chapter 12

1 हे भाइयों, परमेश्वर ने हमें अपनी दया दिखाई। इसलिए मैं आप में से हर एक से विनती करता हूँ कि आप अपना जीवन परमेश्वर को सौंप दें। जब लोग बलिदान चढ़ाते हैं तब वे पूरी तरह से इसे परमेश्वर को सौंप देते हैं। उसी तरह से आपको भी अपने शरीरों को पूरी तरह से परमेश्वर को सौंपना है और पवित्र जीवन जीना है। परमेश्वर ऐसे बलिदान को खुशी के साथ स्वीकार करेगा। तब आप समझेंगे कि आप उसकी सेवा कैसे कर सकते हैं।1 Brothers, God has shown us His mercy. So I urge you to give your whole life to Him. Your bodies should not serve sin. Instead, fully give yourselves to God. Then He will gladly accept your life as a living and holy sacrifice. And you will understand the true meaning and purpose of your service to God.
2 इस दुनियाँ के लोगों की तरह व्यवहार न करें। नए तरीके से सोचना सीखें और आप पूरी तरह से बदल जाएंगे। तब आप परमेश्वर की योजना को जानेंगे जो आपके लिए अच्छी होगी। आप आनन्द के साथ परमेश्वर की इच्छा पूरी करने की इच्छा करेंगे क्योंकि आप देखेंगे कि यह आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है।2 Do not follow the values of this world that go against God’s Word. Renew your mind to understand what God wants to do. His intentions are always good. His plans are the best ones for us, and they fit us perfectly.
3 परमेश्वर ने मुझे अपना अनुग्रह दिया और मैं आप में से हर एक से कहता हूँ, “ऐसा न सोचें कि आपकी सेवा दूसरों से बेहतर है। परमेश्वर ने सभी को माप कर विश्वास दिया है ताकि हर कोई परमेश्वर का काम कर सके। इसलिए आपको ईमानदारी से खुद को परखना चाहिए। आपकी सेवा उस विश्वास के अनुसार होनी चाहिए जो परमेश्वर ने आपको दिया।”3 God has given me His grace, and I say to each of you: do not think that your ministry is better than other ministries. Instead, be honest with yourselves and see yourselves as you really are. Remember that God has given each person his own measure of faith, so that each person could do the ministry that God has entrusted to him.
4 मानव शरीर के कई अंग होते हैं। और शरीर का हर अंग अपना काम करता है।4 Look at the human body: it is made up of many parts, and each part has its own role.
5 चर्च में भी ऐसा ही होता है। चर्च मसीह का शरीर है जिसके कई अलग-अलग अंग हैं। और मसीह के शरीर के सभी सदस्य एक दूसरे पर निर्भर हैं।5 The same thing happens in the Church. There are many of us, and we are all very different. But Christ has united us, so the Church is one Body of Christ. Now each of us is connected to other believers, as part of one body.
6 परमेश्वर ने हमें अपना अनुग्रह दिया और हमें अलग-अलग उपहार मिले। अगर आपके पास भविष्यवाणी का उपहार है तो भविष्यवाणी करें। भविष्यवाणी उस विश्वास के अनुसार होनी चाहिए जो परमेश्वर ने आपको दिया।6 God has given us His grace, and we have received different gifts. If someone has the gift of prophecy, he should speak what God reveals to him, according to his faith.
7 अगर आपके पास दूसरों की सेवा करने का उपहार है तो जिनको मदद की ज़रूरत है उनकी मदद करें। अगर परमेश्वर ने आपको सिखाने का उपहार दिया है तो दूसरों को सिखाएं।7 If someone has the gift of serving, he should help those who need help. If God has given someone the gift of teaching, he should teach others.
8 अगर आपके पास लोगों को उत्साहित करने का उपहार है तो उनका विश्वास मज़बूत बनाएं। अगर परमेश्वर ने आपको उपहार दिया है और आप दान दे सकते हैं तो उदारता के साथ यह करें। अगर आपके पास अगुवाई करने की क्षमता है तो गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी को लें। अगर परमेश्वर ने आपको करुणा का उपहार दिया है तो उन लोगों की मदद करें जो मुसीबत में हैं और बिना झुंझलाहट के ऐसा करें।8 If someone has the gift of encouraging, he should strengthen people's faith. If someone has the opportunity to engage in charitable work, he should do it generously. If someone has the ability to lead, he should take his responsibility seriously. If someone is able to show compassion to others, he should help those in trouble and do it without irritation.
9 पूरे दिल से एक दूसरे से प्यार करें। बुराई लाने वाली हर चीज़ से नफ़रत करें और जो अच्छा है उसे करने का हर संभव प्रयास करें।9 Show sincere love for one another. Hate everything that brings evil and strive to do good.
10 भाइयों की तरह एक दूसरे से प्यार करें। अपने चर्च में परिवार की तरह एक दूसरे के साथ मधुर संबंध बनाएं। एक दूसरे की बड़ाई करें और दूसरों के विचार का आदर करें।10 Love one another as brothers. Build warm, family-like relationships in the church. Appreciate and respect one another, even when you have different opinions and personalities.
11 प्रभु के लिए अपनी सेवा को गंभीरता से लें। पवित्र आत्मा की आग में उसकी सेवा करें।11 Do not be lazy. Serve the Lord with full dedication and with the fire of the Holy Spirit.
12 कष्टों से गुज़रते समय धीरज रखें। परमेश्वर में मजबूत आशा रखें और यह आशा आपको आनन्द देगी। नियमित रूप से अपना समय प्रार्थना के लिए समर्पित करें।12 Rely on God with all your heart, and it will fill you with joy. Be patient when you go through suffering. Make prayer a regular part of your life.
13 अपने मसीही भाइयों और बहनों की मदद करें जो मुसीबतों से गुजरते हैं। जो आपके पास है, उसे उनके साथ बाँटें और मेहमाननवाज़ी करने का हर संभव प्रयास करें।13 Help believers when they face difficulties. Share with them what you have and show sincere hospitality.
14 जो आपको सताते हैं उन्हें आशीष दें। उन्हें आशीष दें और श्राप न दें।14 Bless those who persecute you. Bless them, and do not curse them.
15 जो आनन्द करते हैं उनके साथ आनन्द करें। और जो रोते हैं उनके साथ रोएं।15 Rejoice with those who rejoice, and cry with those who cry.
16 समझ के साथ एक दूसरे के साथ व्यवहार करें। ऐसा न सोचें कि आप दूसरों से बेहतर हैं। छोटे पद के लोगों के साथ संगति को नजरअंदाज न करें। और ऐसा न सोचें कि आप बाकी सभी लोगों से ज़्यादा बुद्धिमान हैं।16 Live in harmony with one another. Do not think that you are better than others. Do not avoid fellowship with people who are considered lowly. And do not think that you are wiser than everyone else.
17 जिन्होंने आप के साथ बुराई की उनके साथ बुराई न करें। लेकिन सभी लोगों के लिए अच्छा करने का हर संभव प्रयास करें और वे इसके लिए आपका आदर करेंगे।17 Do not repay evil with evil. Instead, strive to do what is right, even if you are in a difficult situation.
18 जो कुछ भी आप कर सकते हैं वह सब कुछ करें ताकि आप सभी लोगों के साथ शान्ति से रह सकें।18 Do everything possible to live in peace with everyone.
19 परमेश्वर आपसे प्यार करता है इसलिए बदला न लें। लेकिन अपनी परिस्थिति को परमेश्वर को दें और वह अपना गुस्सा आपके दुश्मनों पर उंडेल देगा। प्रभु शास्त्रों में कहता है, “मैं बदला लूँगा। और हर व्यक्ति मुझ से वह पाएगा जिसके वह लायक है।”19 My dear friends, do not take revenge for yourselves. Instead, give your situation to God, and He Himself will pour out His wrath on your enemies. The Lord says in Scripture, “I will take revenge, and every person will receive what he deserves” (Deuteronomy 32:35).
20 अगर आपका दुश्मन भूखा है तो उसे खाना दें। अगर वह प्यासा है तो उसे पानी दें। इस तरह से आप अपने विरोधी को शर्म से ऐसा जलाएंगे जैसे उसके सिर पर जलते हुए अंगारे डाल दिए गए हों।20 So if your enemy is hungry, feed him. If he is thirsty, give him something to drink. Then he will feel such burning conviction of his conscience, as if somebody put burning coals on his head.
21 बुराई को अपने ऊपर विजय न पाने दें। अगर आप अच्छाई से बुराई को जवाब देंगे तो आप बुराई पर विजय पा सकेंगे।21 Evil should not overcome you. If you respond to evil with good, you will defeat evil.

अध्याय 13

Chapter 13

1 परमेश्वर से बढ़कर कोई दूसरा अधिकारी नहीं। परमेश्वर लोगों को अधिकार देता है और शासन करने वाले अधिकारियों को नियुक्त करता है जो इस दुनियाँ में हैं। इसलिए हर व्यक्ति को सरकारी अधिकारियों की बात माननी चाहिए।1 Every person must submit to the governing authorities, because God created this system. Those who are now in power act within the order that God has established.
2 जो व्यक्ति अधिकारियों के खिलाफ़ विद्रोह करता है वह उस व्यवस्था के खिलाफ़ विद्रोह करता है जो परमेश्वर ने नियुक्त की। और जो व्यक्ति बगावत में भाग लेता है उसे सजा मिलेगी।2 So if a person resists authority, he goes against God’s order. And the one who does this will bring punishment on himself.
3 जो व्यक्ति अच्छे काम करता है उसे सरकारी अधिकारियों से सजा मिलने का कोई डर नहीं होता। और जो व्यक्ति बुरे काम करता है वह इस डर में जिएगा कि अधिकारी उसे सजा देंगे। तो सजा देने वाले अधिकारियों के डर के बिना कैसे जियें? अच्छे काम करें और अधिकारी आपको पसंद करेंगे।3 Authority is not a threat to those who do good, but only to those who do evil. Do you want to have no fear of authority? Do what is good, and you will receive its approval.
4 सरकारी अधिकारी परमेश्वर की सेवा करते हैं और आपके लाभ के लिए काम करते हैं। मैं आपको चेतावनी देता हूँ कि परमेश्वर का सेवक अपनी तलवार को व्यर्थ में पकड़े नहीं रहता। अगर आप बुराई करते हैं तो वह आप से गुस्सा होगा। और वह आपको आपके बुरे कामों के लिए सजा देगा।4 The governing authority serves God and works for your good. But God’s servant does not carry his sword for no reason. He has the right to punish those who do evil. That is why such people will live in fear of punishment.
5 जो सही है आपको वही करना है और अच्छी अंतरात्मा के अनुसार जीवन जियें। और तब आप सिर्फ़ सजा के डर के कारण अधिकारियों के अधीन नहीं होंगे।5 You should submit to the authorities not only because of fear of punishment, but also because your conscience tells you to do it.
6 अधिकारी लगातार अपने कर्तव्यों को पूरा करते हैं और इस तरह से वे परमेश्वर की सेवा करते हैं। इसलिए आपको अच्छी अंतरात्मा के अनुसार व्यवहार करना चाहिए और टैक्स देने चाहिए।6 You pay taxes because God has entrusted those in authority with the responsibility of maintaining order. And they are constantly busy fulfilling their duties.
7 जो कुछ आपको देना है वह सब कुछ दें। उन्हें टैक्स और शुल्क दें, जो उन्हें इकट्ठा करते हैं। उन लोगों को आदर और सम्मान दें जिन्हें आदर और सम्मान देना चाहिए।7 So give everything you are required to give. If you need to pay a tax or a fee, pay it. If you need to show respect to someone or give honor to someone, do it.
8 आपके पास एक को छोड़कर कोई कर्ज नहीं होना चाहिए। आपको हमेशा एक दूसरे से प्यार करना है। जो दूसरे व्यक्ति से प्यार करता है उसने मूसा के कानून का पालन किया।8 You should owe nothing to anyone, except one thing: you should always love one another. The one who loves another person has fulfilled the Law of Moses.
9 ये वही आज्ञाएँ हैं जो परमेश्वर ने मूसा के द्वारा दी थी, “हत्या न करें। अपने जीवन साथी को धोखा न दें। चोरी न करें। झूठी गवाही न दें। जो दूसरों के पास है उससे जलन न करें।” ये आज्ञाएँ और बाकी आज्ञाएँ एक बात के बारे में बोलती हैं, “जैसे आप खुद से प्यार करते हैं वैसे ही दूसरे व्यक्ति से प्यार करें।”9 These are the commandments God gave through Moses, “Do not murder. Do not be unfaithful to your spouse. Do not steal. Do not covet what belongs to others.” The meaning of these commandments and of all the others is this, “Love another person as you love yourself.”
10 जो व्यक्ति प्यार करता है वह दूसरे व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुँचाता। इसलिए जो प्यार करता है वह मूसा के कानून को मानता है।10 The one who loves does no harm to another person. So the one who loves fulfills the Law of Moses.
11 एक दूसरे के साथ प्यार से व्यवहार करें। आपको समझना चाहिए कि वह समय आ गया है जब हमें आत्मिक रूप से जागना है। हमने मसीह पर विश्वास किया और अब हम उस पल के नज़दीक आ रहे हैं जब परमेश्वर हमें बचाएगा।11 Do this and remember that the time has come to wake up spiritually. Now the day of our salvation is closer than when we first believed in Jesus.
12 रात बीत गई है और दिन जल्दी ही आएगा। इसलिए जो आपने अन्धेरे में किया, उसे करना बन्द करें। रोशनी में जीवन जियें और अच्छे काम करें। और यह अंधकार के खिलाफ़ आपका हथियार बन जाएगा।12 The night has passed, and the day is near. So stop doing what you did in the darkness. Live in the light, do what is good, and this will become your weapon against the darkness.
13 हम दिन की रोशनी में जीते हैं। इसलिए जो सही है वही करें। अनैतिक तरीके से अपना जीवन न जियें और शराबी न बनें। गलत यौन संबंधों और चरित्रहीन कामों से कोई लेना-देना न रखें। झगड़ा न करें और एक दूसरे से ईर्ष्या न करें।13 We live in the light of day. So act the way God wants you to act. Do not live a wild life and do not get drunk. Do not engage in sexual immorality and sexual corruption. Do not quarrel or envy one another.
14 परमेश्वर के नए स्वभाव को अपने अन्दर के इंसान को पहनाएं। तब आप हमारे प्रभु यीशु मसीह के जैसा व्यवहार करेंगे। और आप ऐसा नहीं सोचेंगे कि आपके शरीर की पापी इच्छाओं को कैसे संतुष्ट करें।14 Instead, put on the new nature of God in your inner person. Then you will act like our Lord Jesus Christ. And you will not think about how to satisfy your sinful desires.

अध्याय 14

Chapter 14

1 जिनका विश्वास कमज़ोर है उनके साथ संगति करें। और विवादित विषयों पर उनके साथ झगड़ा न करें।1 Maintain fellowship with people whose faith is weak. And do not argue with them over issues that cause disagreement.
2 एक व्यक्ति विश्वास करता ​​है कि आप कुछ भी खा सकते हैं। और दूसरा व्यक्ति सिर्फ़ सब्जियाँ खाता है क्योंकि उसका विश्वास कमज़ोर है।2 One person is confident that he can eat any kind of food. But another person, whose faith is still weak, doubts that God has made all food clean. He is afraid that he might accidentally eat meat offered to idols, so he eats only vegetables.
3 अगर आप सब कुछ खाते हैं तो शाकाहारी को नीचा न देखें। और अगर आप शाकाहारी हैं तो हर चीज़ खाने वाले को दोष न दें। याद रखें कि परमेश्वर ने आप दोनों को अपनाया है।3 The one who eats everything should not look down on those who do not. And the one who refuses to eat certain foods should not judge those who eat everything. Remember that God has accepted each of you.
4 क्या आप सोचते हैं कि आपके पास किसी और के गुलाम को दोषी ठहराने का अधिकार है? सिर्फ़ प्रभु ही फ़ैसला करता है कि उसका गुलाम सही या गलत है। और अगर उसका गुलाम गलत है तो परमेश्वर उसे सही कर सकता है।4 Do you think you have the right to judge someone who belongs to the Lord? Only the Lord decides whether His servant is right or wrong. And if His servant is wrong, God is able to correct him.
5 एक व्यक्ति सोचता है कि कुछ दिन बाकी दिनों से अधिक महत्वपूर्ण हैं। और दूसरा व्यक्ति सोचता है कि सभी दिन एक जैसे हैं। हर किसी को उसके विश्वास के अनुसार काम करने दें।5 One person considers some days more important than others. But someone else thinks that all days are the same. Let each one act according to his own convictions.
6 कुछ लोग एक दिन को अलग रखते हैं और इस दिन को प्रभु को सौंपते हैं। दूसरे लोग विश्वास करते ​​हैं कि कोई दिन खास नहीं। और वे हर दिन को प्रभु को समान रूप से सौंपते हैं। परमेश्वर ने उन लोगों को अपनाया जो विश्वास करते हैं कि वे कुछ भी खा सकते हैं। और जब वे खाना खाते हैं तब वे उसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं। प्रभु ने उन लोगों को भी अपनाया जो कुछ खाना खाने से मना करते हैं। और वे भी उसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद देते हैं।6 Some people set apart one day and dedicate it to the Lord. But others believe that there are no special days, so they dedicate every day equally to God. One person eats all kinds of food and thanks God for it. But someone else refuses to eat certain foods, yet he still thanks God for what he has.
7 हम परमेश्वर के हैं इसलिए हम अपने लिए नहीं जीते। और हम में से कोई भी अपनी मौत के दिन को नहीं चुन सकता।7 None of us lives for himself. Our whole life, from beginning to end, is in the Lord’s hands.
8 हम प्रभु की महिमा के लिए जीते हैं। और हमारी मौत के द्वारा भी उसकी महिमा होनी चाहिए। इस जीवन में हम परमेश्वर के हैं। और जब हम मरेंगे तब हम भी उसी के होंगे।8 While we live, we belong to the Lord. One day our life on earth will end, and even then we will still be with Him. So we always belong to the Lord.
9 इसलिए मसीह मरा और फिर से जी उठा। अब वह जीवित और मरे हुए लोगों पर राज्य करता है।9 When Christ died and rose again, He showed that He has authority over life and death. That is why He is now Lord of those who are alive and of those whose life on earth has already ended.
10 इसलिए आप अपने भाई का न्याय क्यों करते हैं? आप उससे घृणा क्यों करते हैं? याद रखें कि हम सभी मसीह के सामने खड़े होंगे और वह हमारा न्याय करेगा।10 Why then do you judge another believer? Why do you look down on him? Remember that one day we will all stand before Christ, and He will judge us.
11 प्रभु ने शास्त्रों में कहा, “मैं जीवित परमेश्वर हूँ। हर व्यक्ति मेरे सामने घुटने टेकेगा। हर व्यक्ति मेरी महिमा करेगा और स्वीकार करेगा कि मैं परमेश्वर हूँ।”11 The Lord says in Scripture, “I am the living God. Everyone will bow down before Me on his knees. Everyone will glorify Me and acknowledge that I am God” (Isaiah 45:23).
12 इसलिए हम में से हर एक परमेश्वर को अपने जीवन का हिसाब देगा।12 So, each of us will give an account to God for his life.
13 इसलिए एक दूसरे का न्याय करना बन्द करें। इसके बजाय, अपने आप को जाँचें। इस तरह से व्यवहार करें कि आप दूसरे विश्वासियों का अपमान न करें और उन्हें पाप के लिए न उकसाएं।13 So stop judging one another. Instead, pay attention to how you act. Behave in such a way that you do not lead other believers astray or push them toward anything that might weaken their faith.
14 प्रभु यीशु के कारण मैं जानता हूँ और मुझे पूरा आत्मविश्वास है कि कोई भी भोजन किसी व्यक्ति को अशुद्ध नहीं कर सकता। लेकिन अगर कोई व्यक्ति विश्वास करता है कि कुछ भोजन उसे अशुद्ध बनाता है तो यह खाना उसके लिए अशुद्ध हो जाता है।14 Because of the Lord Jesus, I know and am fully convinced that no food can make a person unclean. But if someone believes that he should not eat a certain food, and still he eats it, then he goes against his conscience. Then he will feel that he has done wrong and defiled himself.
15 अगर आपका भाई इस बात से परेशान है कि आप किस तरह का खाना खाते हैं तो इसका मतलब है कि आप उससे बिना प्यार के व्यवहार करते हैं। ऐसा काम न करें कि आपके खाने से आपके भाई का नाश हो जाए जिसके लिए मसीह मरा।15 If another believer gets upset because of what you eat, you are not acting in love toward him. Do not destroy the faith of your brother, for whom Christ died, because of your food.
16 आप विश्वास करते हैं कि जो आप कर रहे हैं वह सही है। लेकिन आपका सही विश्वास इसका कारण नहीं बनना चाहिए कि लोग आपसे झगड़ा करें।16 You are confident that what you are doing is right. But your convictions should not become a cause for arguments or conflicts.
17 हम परमेश्वर के राज्य में जीते हैं। इसलिए यह महत्वपूर्ण नहीं कि हम कौन सा खाना खाते हैं और क्या पीते हैं। लेकिन सचमुच में यह महत्वपूर्ण है कि हम धार्मिकता से काम करें, दूसरे लोगों के साथ शान्ति से रहें और पवित्र आत्मा में आनन्द करें।17 Neither food nor drink can show whether a person lives in God’s Kingdom. Instead, God’s Kingdom is manifested through righteousness, peace, and joy that the Holy Spirit gives.
18 जो व्यक्ति इन कामों को करता है वह मसीह की सेवा करता है। ऐसा व्यक्ति परमेश्वर को खुशी देता है और लोगों के आदर का हकदार है।18 So the one who acts righteously, lives in peace with God and people, and is filled with the joy of the Holy Spirit serves Christ. Such a person brings joy to God and earns the respect of others.
19 शान्ति से जीने और एक दूसरे के विश्वास को मज़बूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें।19 So do everything you can to live in peace with everyone and strengthen one another’s faith.
20 खाने के सवाल पर झगड़ा न करें, परमेश्वर के काम को नष्ट न करें। कोई भोजन किसी व्यक्ति को अशुद्ध नहीं बना सकता। लेकिन अगर आपका भाई इस बात से परेशान है कि आप किस तरह का खाना खाते हैं तो आप गलत हैं।20 Do not argue with one another over food, and do not destroy what God is doing in another person’s life. No food can make a person unclean. But if another believer gets upset because of what you eat, then you are acting wrongly.
21 मांस न खाएं और शराब न पियें अगर यह आपके भाई को परेशान करता है या उसे पाप करने के लिए उकसाता है। इस तरह से काम न करें कि आपके काम किसी दूसरे व्यक्ति के विश्वास को कमज़ोर बना दें।21 It is better to give up meat, wine, or anything else if another believer gets upset, goes against his conscience, or if his faith becomes weaker.
22 क्या आप विश्वास करते हैं कि आप सही हैं? इसे अपना व्यक्तिगत विश्वास बने रहने दें और इसे आपके और परमेश्वर के बीच में रहने दें। जिस व्यक्ति ने अपना चुनाव किया और दोषी महसूस नहीं करता वह आशीषित है।22 Do you believe that you are right? Let this be your personal conviction and let it remain between you and God. Blessed is the person who has made his choice and does not feel guilty.
23 अगर आप कुछ खाते हैं और शक करते हैं कि क्या आप सही काम कर रहे हैं तो आप दोषी महसूस करेंगे। आप अपने विश्वास के खिलाफ़ जाते हैं। और इसका मतलब है कि आप पाप कर रहे हैं।23 But if you eat and doubt whether you are doing the right thing, you will feel guilty. In that case, you are acting against your faith. And that means you are sinning.

अध्याय 15

Chapter 15

1 हम मजबूत बन गए। इसलिए हमें धीरज से उन लोगों की कमज़ोरियों को सहना चाहिए जो हमसे कमज़ोर हैं। हमें सिर्फ़ अपने स्वार्थ की परवाह नहीं करनी चाहिए।1 We who are strong in faith should patiently support those who are weaker than us. We should not focus only on our own interests.
2 हमें एक दूसरे की परवाह करनी चाहिए और भलाई करनी चाहिए। और तब हमारा विश्वास मजबूत हो जाएगा।2 Instead, each of us should care about others. We should act in a way that benefits others and strengthens their faith.
3 मसीह ने अपने लिए जीवन नहीं जिया, मसीह परमेश्वर के लिए जिया। शास्त्र कहते हैं, “हे परमेश्वर, लोगों ने आपका अपमान किया और मैंने ये अपमान अपने ऊपर ले लिया।”3 Christ did not live for Himself, but for God. The Scripture says that He took upon Himself the insults that people spoke against God (Psalm 69:9).
4 हम उन शास्त्रों को पढ़ते हैं जो बहुत पहले भविष्यवक्ताओं ने हमारे लिए लिखे थे। सभी शास्त्र हमें धीरज रखना सिखाते हैं। शास्त्र हमें उत्साहित करते हैं ताकि हम अपनी आशा न खोएं।4 What we read in Scripture today was written long before our time. All Scripture teaches us patience and helps us not lose hope.
5 परमेश्वर हमें धीरज देता है और हमें उत्साहित करता है। वह आपको एक दूसरे के साथ सहमति से रहने और यीशु मसीह की शिक्षा का पालन करने में मदद करेगा।5 God makes us patient. He encourages and supports us. May He help you live in harmony with one another and act according to the teaching of Jesus Christ.
6 एक जैसे नज़रिये रखें। और एकता में परमेश्वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह के पिता की महिमा करें।6 Then all of you, in full unity, will glorify God, the Father of our Lord Jesus Christ.
7 मसीह ने आपको अपनाया इसलिए आपको भी एक दूसरे को अपनाना है। और इससे परमेश्वर को महिमा होगी।7 Christ has accepted you. So accept one another, and in this way you will glorify God.
8 मैं आपको बताता हूँ कि जो वादा परमेश्वर ने हमारे बाप दादों इब्राहीम, इसहाक और याकूब से किया था, उसे पूरा करने के लिए मसीह ने खतना किए हुए यहूदियों की सेवा की। और मसीह के द्वारा परमेश्वर ने यहूदी लोगों को अपनी सच्चाई दिखाई।8 I say this because Christ served the Jews. And through Him, God showed them that He fulfills what He promised to our fathers—Abraham, Isaac, and Jacob.
9 मसीह ने अन्यजाति लोगों के बीच में भी सेवा की। और परमेश्वर ने अपनी दया के कारण ऐसा किया ताकि अन्यजाति लोग परमेश्वर की महिमा करें। शास्त्र कहते हैं, “हे प्रभु, मैं अन्यजाति लोगों के बीच में आपकी स्तुति करूँगा। मैं आपके नाम की प्रशंसा गाऊँगा।”9 Christ also served people from other nations. And through Him, God showed them His mercy so that they would glorify Him. Scripture says, “Lord, I will praise You among the nations. I will sing praises to Your name” (Psalm 18:49).
10 शास्त्र भी कहते हैं, “हे अन्यजातियों, परमेश्वर के लोगों के साथ आनन्द मनाओ।”10 Scripture also says, “Rejoice, all nations, together with His people” (Deuteronomy 32:43).
11 हम शास्त्रों में भी पढ़ते हैं, “हे सभी अन्यजातियों, प्रभु की स्तुति करो। और हे सभी राष्ट्रों, परमेश्वर की महिमा करो।”11 It is also said in Scripture, “Praise the Lord, all nations. Glorify Him, all peoples” (Psalm 117:1).
12 यशायाह भविष्यवक्ता भी कहता है, “एक वंशज दाऊद राजा के परिवार में से उठेगा। वह राष्ट्रों पर राज करेगा और अन्यजातियाँ उस पर आशा रखेंगी।”12 The prophet Isaiah also says, “A descendant from the family of King David will rise. He will rule over the nations, and all nations will put their hope in Him” (Isaiah 11:10).
13 परमेश्वर आशा का सोता है। उस पर भरोसा करें और वह आपको सारे आनन्द और शान्ति से भर देगा। परमेश्वर आपको पवित्र आत्मा की शक्ति के द्वारा आशा से अमीर बनाएगा।13 God is the source of hope. Trust in Him, and He will fill you with great joy and peace. The Holy Spirit works in you with His power so that you will never lose this hope.
14 हे भाइयों, मुझे यकीन है कि आप एक दूसरे के साथ दयालु हैं। आप बहुत सी बातें जानते हैं और आप एक दूसरे को सिखा सकते हैं।14 My brothers, I am confident that you are kind to one another. And you have all the knowledge you need to share it with one another.
15 हे भाइयों, मैं आपको बहादुरी से लिखता हूँ क्योंकि मैं आपको उस उपहार के बारे में याद दिलाना चाहता हूँ जो मुझे परमेश्वर से मिला था।15 Brothers, I am writing to you quite directly to remind you of the gift I received through God's grace.
16 परमेश्वर के अनुग्रह से मैं यीशु मसीह की सेवा करता हूँ जिसने मुझे अपना याजक बनाया। इसलिए मैं अन्यजाति लोगों के बीच में अच्छी खबर को फैलाता हूँ और पवित्र आत्मा उन्हें पवित्र करती है। याजक की तरह मैं अन्यजाति लोगों को परमेश्वर के पास लाता हूँ और मेरी सेवा उसे आनन्द देती है।16 I serve Jesus Christ among different nations and, as a priest, I bring them to God. I share the Good News with them, and the Holy Spirit makes these nations holy. And such ministry brings joy to God.
17 मैं यीशु मसीह का हूँ। मैं परमेश्वर की सेवा करता हूँ और यह मुझे आनन्दित बनाता है।17 So I also rejoice in everything that Jesus Christ does through me as I serve God.
18 मैं बहादुरी से आपको उस काम के बारे में बताना चाहता हूँ जो मसीह ने मेरे द्वारा किया। जब मैंने अन्यजाति लोगों के बीच में मसीह का प्रचार किया तब उन्होंने मेरी बातों पर विश्वास किया और उन्होंने मेरे कामों को देखा। और इस तरह से अन्यजाति लोगों ने परमेश्वर की आज्ञा मानी।18 I am not speaking about myself, but only about the work that Christ has done through me. When I preached to people from different nations, they believed what they heard and saw. So they turned to God in faith to live the way He wants.
19 परमेश्वर ने मेरे द्वारा बहुत महान काम किया। पवित्र आत्मा की शक्ति ने चमत्कार किए और लोगों ने अलौकिक दर्शनों को देखा। जब मैं यरूशलेम से इल्लुरिकुम को गया तब रास्ते में मैंने मसीह के बारे में अच्छी खबर को फैलाया।19 God worked mightily through the power of His Spirit. He performed miracles, and people saw supernatural signs. As I traveled from Jerusalem to Illyricum, I spread the Good News of Christ everywhere.
20 मैं किसी और की नींव पर अपनी सेवा शुरू नहीं करना चाहता था। इसलिए मैंने उन जगहों पर अच्छी खबर को ले जाने का हर संभव प्रयास किया जहाँ लोगों ने मसीह के नाम के बारे में कुछ भी नहीं सुना था।20 I did not want to preach where someone else had already begun his ministry. So my goal was to go where people had not yet heard the name of Christ.
21 शास्त्र कहते हैं, “जो लोग उसके बारे में कुछ नहीं जानते थे, वे उसे देखेंगे। जिन लोगों ने उसके बारे में कभी नहीं सुना, वे उसके बारे में जानेंगे।”21 Scripture says, “Those who knew nothing about Him will see Him. Those who never heard about Him will learn about Him” (Isaiah 52:15).
22 कई बार मैं आपसे मिलना चाहता था। लेकिन मैंने दूसरी जगहों पर सेवा की इसलिए मैं आपके पास नहीं आ सका।22 I have wanted to come to you many times, but I was working in other places, so I postponed this trip.
23 कई सालों से मैं आपसे मिलना चाहता था। और अब मैंने अपना काम पूरा कर लिया है जहाँ मैंने पहले प्रचार किया था।23 For many years I have wanted to visit you. Now I have finished my ministry in the places where I preached before.
24 मैं अपनी स्पेन यात्रा की योजना बना रहा हूँ और रास्ते में मैं रोम में आपके स्थान पर रुकूँगा। मैं आशा करता हूँ कि मैं आप से मिलूँगा और आपके साथ अच्छा समय बिताऊँगा। उसके बाद मैं चाहता हूँ कि आप स्पेन जाने में मेरी मदद करें।24 I am planning a trip to Spain, and on the way I will stop in Rome. I hope to see you and spend some time with you. After that, I would like you to help me get to Spain.
25 लेकिन सबसे पहले मैं परमेश्वर के पवित्र लोगों की सेवा करने के लिए यरूशलेम जाऊँगा।25 Now I am going to Jerusalem to serve God's holy people.
26 मकिदुनिया और अखया के विश्वासियों ने यरूशलेम में रहने वाले गरीब विश्वासियों के लिए भेंट इकट्ठा की है।26 The believers in Macedonia and Achaia have collected an offering to help the believers in Jerusalem who were in need.
27 उन्होंने यहूदी लोगों को धन्यवाद देने के लिए आनन्द के साथ ऐसा किया। शुरुआत में यहूदी लोगों ने अन्यजाति लोगों के साथ अपनी आत्मिक आशीषों को बाँटा। और अब अन्यजाति लोगों को सांसारिक आशीषों के साथ यहूदी लोगों की सेवा करनी चाहिए।27 They did this gladly, because they are grateful to the Jewish people. The Jews first shared their spiritual blessings with other nations. And now these nations should serve the Jews with their material blessings.
28 मैं इस काम को पूरा करूँगा और खुद उनकी भेंट यरूशलेम ले जाऊँगा। उसके बाद मैं स्पेन जाऊँगा और रोम में आपके स्थान पर रुकूँगा।28 I will complete this task and personally deliver their offering to Jerusalem. After that, I will go to Spain and stop by to see you in Rome.
29 जब मैं आपके पास आऊँगा तब मैं आपके पास मसीह की अच्छी खबर लाऊँगा। और मुझे यकीन है कि परमेश्वर आपको बहुतायत से आशीष देगा।29 When I come to you, I will bring you the Good News about Christ. And I am confident that God will bless you abundantly.
30 हे भाइयों, पवित्र आत्मा ने हमें अपने प्रेम से एक कर दिया। इसलिए हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम में मैं आपसे विनती करता हूँ कि मेरे लिए और मेरी चुनौती भरी सेवा के लिए लगातार प्रार्थना करते रहें।30 Brothers, the Holy Spirit has filled us with His love. So in the name of our Lord Jesus Christ, I ask you to keep praying for me and for my challenging ministry.
31 प्रार्थना करें कि परमेश्वर मुझे उन अविश्वासियों से छुड़ाए जो यहूदिया में रहते हैं। इसके बारे में भी प्रार्थना करें कि परमेश्वर के पवित्र लोग यरूशलेम में मेरी सेवा को अच्छी तरह से स्वीकार करें।31 Pray that God would deliver me from the unbelievers who live in Judea. Pray also that God’s holy people in Jerusalem would receive my ministry well.
32 और अगर परमेश्वर की इच्छा होगी तो उसके बाद मैं आनन्द से आपके साथ जाऊँगा और आपके स्थान पर कुछ आराम करूँगा।32 And if it is God’s will, after that I will gladly come to you and find rest with you.
33 परमेश्वर आपको शान्ति दे। और परमेश्वर हमेशा आपके साथ रहे। आमीन।33 May God always be with you, and may His peace fill your hearts. Amen.

अध्याय 16

Chapter 16

1 मैं हमारी बहन फीबे को आपसे मिलवाना चाहता हूँ। वह किंख्रिया शहर में रहती है और चर्च में सेविका के रूप में सेवा करती है।1 I want to introduce you to our sister Phoebe, who serves as a deaconess in the church in the city of Cenchrea.
2 आप परमेश्वर के पवित्र लोगों में से हैं। और मैं प्रभु के नाम में आपसे विनती करता हूँ, अच्छे तरीके से उसे अपनाएं। उसने मेरी और कई दूसरे लोगों की मदद की। इसलिए आपको भी उसकी मदद करनी चाहिए और उसे ज़रूरत की हर चीज़ देनी चाहिए।2 You are God’s holy people. And I ask you to welcome her in a worthy way, as a woman who has devoted her life to the Lord. She has helped me and many others. So now you also help her and provide her with everything she needs.
3 प्रिस्किला और अक्विला को मेरा नमस्कार दें जिनके साथ हमने यीशु मसीह के लिए काम किया।3 Give my greetings to Priscilla and Aquila, who worked together with us for Jesus Christ.
4 उन्होंने मेरे लिए अपने जीवन खतरे में डाले और मैं ऐसा करने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूँ। और सभी अन्यजाति लोगों के चर्च भी इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। उनके घर पर इकट्ठा होने वाले चर्च को मेरा नमस्कार दें।4 I am grateful to them because they risked their lives for me. And all the churches made up of people from different nations are grateful to them as well. Greet the church that meets in their home.
5 हमारे प्यारे भाई इपैनितुस को मेरा नमस्कार दें। वह पहला व्यक्ति था जो आसिया में मसीह की ओर फिरा।5 Give my greetings to my dear brother Epenetus, who was the first to come to Christ in the province of Asia.
6 मरियम को नमस्कार दें जिस ने हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया।6 Greet Mary, who has worked hard for you.
7 मेरे रिश्तेदारों अन्द्रुनीकुस और यूनियास को मेरा नमस्कार दें जो मेरे साथ जेल में थे। उन्होंने मुझसे पहले मसीह पर विश्वास किया और वे प्रेरितों के बीच बहुत आदर पाते हैं।7 Give my greetings to my relatives Andronicus and Junia, who were imprisoned with me. They believed in Christ before I did, and they are highly respected among the other apostles.
8 भाई अम्पलियातुस को नमस्कार दें जो प्रभु में मेरा प्यारा बन गया।8 Greet Ampliatus, who has become especially dear to me as a brother in Christ.
9 उरबानुस को मेरा नमस्कार दें जिसके साथ हमने मसीह के लिए काम किया। हमारे प्यारे भाई इस्तखुस को भी नमस्कार दें।9 Give my greetings to Urbanus, who worked together with us for the Lord. Also greet my dear brother Stachys.
10 अपिल्लेस को मेरा नमस्कार दें जो परीक्षाओं से गुज़रा और मसीह को अपनी विश्वासयोग्यता दिखाई। अरिस्तूबुलुस के परिवार के विश्वासियों को मेरा नमस्कार दें।10 Give my greetings to Apelles, who has gone through trials and shown his faithfulness to Christ. Greet all the believers in the household of Aristobulus.
11 मेरे रिश्तेदार हेरोदियोन को मेरा नमस्कार दें। नरकिस्सुस के परिवार के उन लोगों को नमस्कार दें जो प्रभु की ओर फिरे हैं।11 Give my greetings to my relative Herodion. Greet also those in the household of Narcissus who have come to the Lord.
12 त्रूफेना और त्रूफोसा को मेरा नमस्कार दें जो प्रभु के लिए काम करती हैं। प्यारे परसिस को नमस्कार दें जिसने प्रभु के लिए महान काम किया।12 Give my greetings to Tryphena and Tryphosa, who work for the Lord. Greet also our dear sister Persis, who has worked hard for the Lord.
13 रूफुस को मेरा नमस्कार दें जिसे प्रभु ने चुन लिया। उसकी माँ को नमस्कार दें जो मेरे लिए भी माँ बन गई।13 Give my greetings to Rufus chosen by the Lord. Greet also his mother, who has become a mother to me as well.
14 अंसुक्रितुस, फिलगोन, हिर्मेस, पत्रूबास, हिरमास और दूसरे भाइयों को नमस्कार दें जो उनके साथ हैं।14 Greet Asyncritus, Phlegon, Hermas, Patrobas, Hermes, and the other brothers who are with them.
15 फिलुलुगुस, यूलिया, नेर्युस और उसकी बहन, उलुम्पास और उन सभी विश्वासियों को मेरा नमस्कार दें जो उनके साथ हैं।15 Give my greetings to Philologus and Julia, Nereus and his sister, Olympas, and all the believers who are with them.
16 एक दूसरे को पवित्र चुम्बन के साथ नमस्कार करें। मसीह के सभी चर्च आपको नमस्कार भेजते हैं।16 As a sign of God’s holy love, greet one another with a brotherly kiss. All the churches that belong to Christ send you their greetings.
17 हे भाइयों, आप मसीह की शिक्षा पर विश्वास करते हैं। और मैं आपसे विनती करता हूँ कि जो लोग इस शिक्षा के खिलाफ़ जाते हैं, उनसे दूर रहें। ऐसे लोग फूट लाते हैं और दूसरे लोगों को पाप करने के लिए उकसाते हैं। ऐसे लोगों की संगति से दूर रहें।17 Brothers, you follow the teaching of Christ. So I strongly urge you to stay away from those who go against this teaching. Such people cause division and lead others into sin. So avoid fellowship with them.
18 ऐसे लोग हमारे प्रभु यीशु मसीह की सेवा नहीं करते लेकिन वे अपने ही स्वार्थ की सेवा करते हैं। वे अपनी बोली को आकर्षक बनाते हैं। वे चापलूसी करते हैं और भोले लोगों के दिलों को धोखा देते हैं।18 Such people do not serve our Lord Jesus Christ, but pursue their own interests. They speak smoothly, flatter others, and take advantage of people’s trust to deceive them.
19 हर कोई जानता है कि आपने परमेश्वर पर विश्वास किया और उसकी आज्ञा मानी। और यह मुझे आनन्द देता है। मैं चाहता हूँ कि आप बुद्धिमान लोग बनें जो अच्छा काम करते है और जिनका बुराई से कोई लेना-देना नहीं।19 Everyone knows that when you came to God, you began to live the way God wants you to live, and it brings me joy. I want you to be wise in doing what is good and to have nothing to do with evil.
20 परमेश्वर शान्ति का सोता है। और वह शैतान को जल्दी ही आपके पैरों के नीचे कुचलवा देगा। हमारे प्रभु यीशु मसीह के अनुग्रह में जियें। आमीन।20 God is the source of peace. Soon He will crush Satan under your feet. Live in the grace of our Lord Jesus Christ. Amen.
21 मैं तीमुथियुस के साथ प्रभु के लिए काम करता हूँ और वह आपको नमस्कार भेजता है। और मेरे रिश्तेदार लुकियुस, यासोन और सोसिपत्रुस भी आपको नमस्कार करते हैं।21 Timothy, who works with me for the Lord, sends you his greetings. My relatives Lucius, Jason, and Sosipater also greet you.
22 मैं तिरतियुस हूँ। और मैंने पौलुस के लिए इस पत्र को लिखा। मैं प्रभु पर विश्वास करता हूँ और मैं भी आपको नमस्कार करता हूँ।22 I, Tertius, wrote this letter as Paul dictated it. I also believe in the Lord and send you my greetings.
23 गयुस ने खुशी से मुझे और पूरे चर्च को अपने घर में स्वीकार किया। वह आपको नमस्कार करता है। भाई क्वारतुस और भाई इरास्तुस जो शहर के भण्डारी है आपको नमस्कार करते हैं।23 Gaius, who has warmly welcomed me and the whole church into his home, sends you his greetings. Brother Quartus and Erastus, who manages the city’s finances, also greet you.
24 हमारे प्रभु यीशु मसीह के अनुग्रह में जियें। आमीन।24 Live in the grace of our Lord Jesus Christ. Amen.
25 मैं यीशु मसीह की अच्छी खबर का प्रचार करता हूँ। और परमेश्वर आपको इस खबर के द्वारा मजबूत बना सकता है। परमेश्वर ने मुझे अपने रहस्य के बारे में प्रकाशन दिया जिसे उसने युगों से किसी पर प्रकट नहीं किया था।25 I preach the Good News about Jesus Christ. Through this message, God can make you strong. He gave me a revelation about a mystery that He had not revealed to anyone for many centuries.
26 भविष्यवक्ताओं ने शास्त्रों में भविष्यवाणी की थी कि वह समय आएगा जब परमेश्वर इस रहस्य को लोगों पर प्रगट करेगा। और अब अनन्त परमेश्वर ने हमें आज्ञा दी है कि हम सभी राष्ट्रों को यह रहस्य बताएं ताकि वे परमेश्वर पर विश्वास करें और उसकी आज्ञा मानें।26 The prophets spoke about this long ago in the Scriptures, and now the eternal God has revealed this mystery to people. He has entrusted us to tell it to all nations, so that they would believe in God and begin to live the way He wants them to live.
27 और यीशु मसीह के द्वारा हम सभी युगों में एकमात्र बुद्धिमान परमेश्वर की महिमा करेंगे। आमीन।27 And through Jesus Christ, we will forever glorify the only wise God. Amen.